logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाबालिग धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार फतेहपुर पुलिस ने मोहम्मद जावेद रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी। नाबालिग किशोरी के कथित धमांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात के मामले में फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मुकदमे के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया मोहम्मद जावेद पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम बसारा, थाना फतेहपुर, इस मुकदमे का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बसारा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पहले भी लगातार जारी रही है। पुलिस ने सबसे पहले सिपाही मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद रईस निवासी किदवई नगर, कानपुर को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि वर्ष 2020 बैच के सिपाही आसिफ की पहली पोस्टिंग फतेहपुर कोतवाली में हुई थी। गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसी थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद तासिम उर्फ सिराज पुत्र लाल मोहम्मद निवासी देवातथा कथित निकाह में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार के मालिक अवधेश कुमार गौतम पुत्र घनश्याम निवासी बसारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन और उक्त कार भी बरामद की थी। मामले की विवेचना आगे बढ़ने पर पुलिस ने कथित निकाह पढ़ाने वाले मौलाना हारुन रजा इस्माइली पुत्र इलियास निवासी रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। इसके बाद रिहान अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी ग्राम चकमजरे रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग किशोरी की मां की शिकायत पर फतेहपुर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत में किशोरी के कथित धर्मांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले में कई नाम सामने आने के बाद पुलिस ने विवेचना के आधार पर एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की। मुख्य आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

2 hrs ago
user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नाबालिग धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार फतेहपुर पुलिस ने मोहम्मद जावेद रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी। नाबालिग किशोरी के कथित धमांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात के मामले में फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मुकदमे के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया मोहम्मद जावेद पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम बसारा, थाना फतेहपुर, इस मुकदमे का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बसारा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पहले भी लगातार जारी रही है। पुलिस ने सबसे पहले सिपाही मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद रईस निवासी किदवई नगर, कानपुर को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि वर्ष 2020 बैच के सिपाही आसिफ की पहली पोस्टिंग फतेहपुर कोतवाली में हुई थी। गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसी थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद तासिम उर्फ सिराज पुत्र लाल मोहम्मद निवासी देवातथा कथित निकाह में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार के मालिक अवधेश कुमार गौतम पुत्र घनश्याम निवासी बसारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन और उक्त कार भी बरामद की थी। मामले की विवेचना आगे बढ़ने पर पुलिस ने कथित निकाह पढ़ाने वाले मौलाना हारुन रजा इस्माइली पुत्र इलियास निवासी रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। इसके बाद रिहान अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी ग्राम चकमजरे रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग किशोरी की मां की शिकायत पर फतेहपुर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत में किशोरी के कथित धर्मांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले में कई नाम सामने आने के बाद पुलिस ने विवेचना के आधार पर एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की। मुख्य आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नाबालिग धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार फतेहपुर पुलिस ने मोहम्मद जावेद रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी। नाबालिग किशोरी के कथित धमांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात के मामले में फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मुकदमे के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया मोहम्मद जावेद पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम बसारा, थाना फतेहपुर, इस मुकदमे का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बसारा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पहले भी लगातार जारी रही है। पुलिस ने सबसे पहले सिपाही मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद रईस निवासी किदवई नगर, कानपुर को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि वर्ष 2020 बैच के सिपाही आसिफ की पहली पोस्टिंग फतेहपुर कोतवाली में हुई थी। गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसी थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद तासिम उर्फ सिराज पुत्र लाल मोहम्मद निवासी देवातथा कथित निकाह में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार के मालिक अवधेश कुमार गौतम पुत्र घनश्याम निवासी बसारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन और उक्त कार भी बरामद की थी। मामले की विवेचना आगे बढ़ने पर पुलिस ने कथित निकाह पढ़ाने वाले मौलाना हारुन रजा इस्माइली पुत्र इलियास निवासी रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। इसके बाद रिहान अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी ग्राम चकमजरे रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग किशोरी की मां की शिकायत पर फतेहपुर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत में किशोरी के कथित धर्मांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले में कई नाम सामने आने के बाद पुलिस ने विवेचना के आधार पर एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की। मुख्य आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    1
    नाबालिग धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार फतेहपुर पुलिस ने मोहम्मद जावेद 
रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
बाराबंकी। नाबालिग किशोरी के कथित धमांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात के मामले में फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मुकदमे के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया मोहम्मद जावेद पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम बसारा, थाना फतेहपुर, इस मुकदमे का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बसारा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पहले भी लगातार जारी रही है। पुलिस ने सबसे पहले सिपाही मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद रईस निवासी किदवई नगर, कानपुर को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि वर्ष 2020 बैच के सिपाही आसिफ की पहली पोस्टिंग फतेहपुर कोतवाली में हुई थी। गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसी थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद तासिम उर्फ सिराज पुत्र लाल मोहम्मद निवासी देवातथा कथित निकाह में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार के मालिक अवधेश कुमार गौतम पुत्र घनश्याम निवासी बसारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन और उक्त कार भी बरामद की थी। मामले की विवेचना आगे बढ़ने पर पुलिस ने कथित निकाह पढ़ाने वाले मौलाना हारुन रजा इस्माइली पुत्र इलियास निवासी रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
इसके बाद रिहान अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी ग्राम चकमजरे रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग किशोरी की मां की शिकायत पर फतेहपुर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत में किशोरी के कथित धर्मांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।
मामले में कई नाम सामने आने के बाद पुलिस ने विवेचना के आधार पर एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की। मुख्य आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियो ं की भर्ती होगी: पुरान े कर्मियो ं की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाए ं मिलेंगी
    1
    यूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियो ं की भर्ती होगी: पुरान े कर्मियो ं की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाए ं मिलेंगी
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सरसावा गांव में महिला सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता अभियान पुलिस ने नारी सुरक्षा, सम्मान व अपराधों पर किया जागरूक* बाराबंकी के बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के सरसावा गांव में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिला सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बड्डूपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम द्वारा आयोजित किया गया। अभियान के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र मिश्रा और रिक्रूट महिला आरक्षी सोनाली सहित पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच तथा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न होने पर चुप न रहने और तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। इसमें अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह शामिल थी। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र और यातायात नियमों के संबंध में भी जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध शिकायत के लिए 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 शामिल हैं। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
    1
    सरसावा गांव में महिला सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता अभियान पुलिस ने नारी सुरक्षा, सम्मान व अपराधों पर किया जागरूक*
बाराबंकी के बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के सरसावा गांव में  मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिला सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बड्डूपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम द्वारा आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र मिश्रा और रिक्रूट महिला आरक्षी सोनाली सहित पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच तथा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न होने पर चुप न रहने और तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। इसमें अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह शामिल थी। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र और यातायात नियमों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
जागरूकता अभियान के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध शिकायत के लिए 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 शामिल हैं।
पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Court reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा से गूंज उठे जिले के शिवधाम आस्था का दिखा अद्भुत नजारा धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। सावन के पावन अवसर पर जिले के प्रमुख शिवधामों में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री लोधेश्वर महादेव, श्री बुढ़वा बाबा मंदिर तथा श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं की आस्था को नमन किया गया। आसमान से बरसते फूलों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में ऐसा मनोहारी दृश्य पैदा कर दिया कि हर ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। मंडलायुक्त राजेश कुमार एवं डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन वर्मा ने हेलीकॉप्टर से इन प्रमुख धार्मिक स्थलों का हवाई निरीक्षण करते हुए पुष्पवर्षा की। पुष्पवर्षा के दौरान मंदिरों में मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने इस अलौकिक क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण शिवमय कर दिया। सावन के दौरान इन ऐतिहासिक मंदिरों में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। मंदिरों के ऊपर मंडराते हेलीकॉप्टर और आसमान से गिरते फूलों का नजारा श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा क्षेत्र भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। शिवधामों में उमड़ी भीड़ और पुष्पवर्षा का यह दृश्य बाराबंकी की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भव्य तस्वीर पेश करता नजर आया।
    4
    हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा से गूंज उठे जिले के शिवधाम 

 आस्था का दिखा अद्भुत नजारा

धारा लक्ष्य समाचार 
बाराबंकी। सावन के पावन अवसर पर जिले के प्रमुख शिवधामों में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री लोधेश्वर महादेव, श्री बुढ़वा बाबा मंदिर तथा श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं की आस्था को नमन किया गया। आसमान से बरसते फूलों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में ऐसा मनोहारी दृश्य पैदा कर दिया कि हर ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे।
मंडलायुक्त राजेश कुमार एवं डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन वर्मा ने हेलीकॉप्टर से इन प्रमुख धार्मिक स्थलों का हवाई निरीक्षण करते हुए पुष्पवर्षा की। पुष्पवर्षा के दौरान मंदिरों में मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने इस अलौकिक क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण शिवमय कर दिया।
सावन के दौरान इन ऐतिहासिक मंदिरों में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। मंदिरों के ऊपर मंडराते हेलीकॉप्टर और आसमान से गिरते फूलों का नजारा श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा क्षेत्र भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
शिवधामों में उमड़ी भीड़ और पुष्पवर्षा का यह दृश्य बाराबंकी की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भव्य तस्वीर पेश करता नजर आया।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • #बाराबंकी के #सुबेहा क्षेत्र के कोलवा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट घटना के मामले में बाराबंकी #पुलिस ने सख्त रुख अपनाया SP अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर दबंगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ,पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, SP साहब का साफ संदेश है #कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। #बाराबंकी के #सुबेहा क्षेत्र के कोलवा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट घटना के मामले में बाराबंकी #पुलिस ने सख्त रुख अपनाया SP अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर दबंगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ,पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, SP साहब का साफ संदेश है #कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।
    1
    #बाराबंकी के #सुबेहा क्षेत्र के कोलवा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट घटना के मामले में बाराबंकी #पुलिस ने सख्त रुख अपनाया SP अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर दबंगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ,पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, SP साहब का साफ संदेश है #कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।
#बाराबंकी के #सुबेहा क्षेत्र के कोलवा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट घटना के मामले में बाराबंकी #पुलिस ने सख्त रुख अपनाया SP अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर दबंगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ,पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, SP साहब का साफ संदेश है #कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोनी कटरा में चोरियों का सिलसिला जारी, पैकौली में गरीब परिवार के घर लाखों की चोरी और आगजनी का प्रयास* _112 पर सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, पीड़ित परिवार में दहशत_ बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान। ताजा मामला पैकौली गांव का, जहां जेवरात और नकदी चोरी के साथ घर में आग लगाने की कोशिश। --- *बाराबंकी। #जनवार्ता_न्यूज़24* लोनी कटरा थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में हुई चोरियों का अब तक कोई खुलासा न होने से ग्रामीणों में रोष है। ताजा मामला *पैकौली गांव* का है, जहां चोरों ने एक गरीब परिवार के घर को निशाना बनाया। पीड़िता *प्रेमा* का आरोप है कि चोर घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने वारदात के बाद छप्पर में आग लगाने का प्रयास भी किया। पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान में *सोने के झूमके, पायजेब, पायल और 50 हजार रुपये की नकदी* शामिल है। घटना के तुरंत बाद परिवार ने *112 नंबर* पर सूचना दी। लेकिन आरोप है कि *लोनी कटरा थाने* से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 112 पुलिस ने सूचना दर्ज कर थाने भेजने की बात कही, लेकिन पीड़ित परिवार देर रात तक पुलिस का इंतजार करता रहा। लाखों की चोरी के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का सवाल है कि 112 पर सूचना के बाद भी लोनी कटरा पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची? क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से आमजन में भय है और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की जा रही है। --- *#HASHTAGS* *#janwartanews24 #जनवार्तान्यूज़24 #mohitkumarbababbk #UP140035575 #Barabanki #LoniKatra #BarabankiNews #CrimeNews @Barabankipolice #HighTech #HighStateMulti* *ब्रांड फुटर* *रिपोर्ट: मोहित बाबा | #जनवार्ता न्यूज़ 24 - सच सबसे तेज* *Follow: YouTube | Facebook | Instagram | WhatsApp Channel* *© JANVARTAN NEWS 24 | HIGH TECH | HIGH STATE MULTI*
    1
    लोनी कटरा में चोरियों का सिलसिला जारी, पैकौली में गरीब परिवार के घर लाखों की चोरी और आगजनी का प्रयास*
_112 पर सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, पीड़ित परिवार में दहशत_
बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान। ताजा मामला पैकौली गांव का, जहां जेवरात और नकदी चोरी के साथ घर में आग लगाने की कोशिश।
---
*बाराबंकी। #जनवार्ता_न्यूज़24* लोनी कटरा थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में हुई चोरियों का अब तक कोई खुलासा न होने से ग्रामीणों में रोष है।
ताजा मामला *पैकौली गांव* का है, जहां चोरों ने एक गरीब परिवार के घर को निशाना बनाया। पीड़िता *प्रेमा* का आरोप है कि चोर घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने वारदात के बाद छप्पर में आग लगाने का प्रयास भी किया।
पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान में *सोने के झूमके, पायजेब, पायल और 50 हजार रुपये की नकदी* शामिल है।
घटना के तुरंत बाद परिवार ने *112 नंबर* पर सूचना दी। लेकिन आरोप है कि *लोनी कटरा थाने* से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 112 पुलिस ने सूचना दर्ज कर थाने भेजने की बात कही, लेकिन पीड़ित परिवार देर रात तक पुलिस का इंतजार करता रहा।
लाखों की चोरी के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का सवाल है कि 112 पर सूचना के बाद भी लोनी कटरा पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची?
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से आमजन में भय है और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की जा रही है।
---
*#HASHTAGS*  
*#janwartanews24 #जनवार्तान्यूज़24 #mohitkumarbababbk #UP140035575 #Barabanki #LoniKatra #BarabankiNews #CrimeNews @Barabankipolice #HighTech #HighStateMulti*
*ब्रांड फुटर*  
*रिपोर्ट: मोहित बाबा | #जनवार्ता न्यूज़ 24 - सच सबसे तेज*  
*Follow: YouTube | Facebook | Instagram | WhatsApp Channel*  
*© JANVARTAN NEWS 24 | HIGH TECH | HIGH STATE MULTI*
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महादेवा में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र सूरतगंज बाराबंकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन के सोमवार के अवसर पर बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया। सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेवा पहुंचे और बाबा लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दूर-दराज से आए कांवड़ियों और शिव भक्तों के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। पुष्प वर्षा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति में डूबा नजर आया।
    3
    महादेवा में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
सूरतगंज बाराबंकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन के सोमवार के अवसर पर बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया।
सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेवा पहुंचे और बाबा लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दूर-दराज से आए कांवड़ियों और शिव भक्तों के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया।
पुष्प वर्षा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति में डूबा नजर आया।
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मरकामऊ में दबंगों ने परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पांच घायल 12 अगस्त की वारदात में सिर पर गंभीर चोट से विश्वनाथ की हालत बिगड़ी, ऑपरेशन के बाद सुधार; पीड़ित परिवार ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप बदोसराय (बाराबंकी)। थाना बदोसराय क्षेत्र के ग्राम मरकामऊ में 12 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में करन, विश्वनाथ, शंकर, रीतू और आशा शामिल हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोटों के बावजूद मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित करन के मुताबिक, पुरानी मारपीट के मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने को लेकर गांव के होली, मिथलेश कुमारी, पवन और मनीष समेत अन्य लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान करन के सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे विश्वनाथ के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर में भी गंभीर चोट आई। परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें लगीं। सिर में जमा हुआ खून, हुआ ऑपरेशन घटना के बाद घायलों को पहले सिरौली गौसपुर में उपचार के लिए ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, विश्वनाथ के सिर में गंभीर चोट के कारण अंदरूनी हिस्से में खून का थक्का जम गया था। डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज का खतरा बताया, जिसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल पीड़ित परिवार का आरोप है कि सिर और हाथ में फ्रैक्चर जैसी गंभीर चोटें होने के बावजूद पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमकियां भी दी जा रही हैं। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। हालांकि, पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
    4
    मरकामऊ में दबंगों ने परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पांच घायल
12 अगस्त की वारदात में सिर पर गंभीर चोट से विश्वनाथ की हालत बिगड़ी, ऑपरेशन के बाद सुधार; पीड़ित परिवार ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप
बदोसराय (बाराबंकी)। थाना बदोसराय क्षेत्र के ग्राम मरकामऊ में 12 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में करन, विश्वनाथ, शंकर, रीतू और आशा शामिल हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोटों के बावजूद मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पीड़ित करन के मुताबिक, पुरानी मारपीट के मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने को लेकर गांव के होली, मिथलेश कुमारी, पवन और मनीष समेत अन्य लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान करन के सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे विश्वनाथ के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर में भी गंभीर चोट आई। परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें लगीं।
सिर में जमा हुआ खून, हुआ ऑपरेशन
घटना के बाद घायलों को पहले सिरौली गौसपुर में उपचार के लिए ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, विश्वनाथ के सिर में गंभीर चोट के कारण अंदरूनी हिस्से में खून का थक्का जम गया था। डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज का खतरा बताया, जिसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
पीड़ित परिवार का आरोप है कि सिर और हाथ में फ्रैक्चर जैसी गंभीर चोटें होने के बावजूद पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमकियां भी दी जा रही हैं। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
हालांकि, पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
    user_Journalist Anil Kumar Rawat
    Journalist Anil Kumar Rawat
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.