Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीपली बाजार स्थित पीपल वाला प्राचीन शिव मंदिर श्रावण मास में शुरू हुई भागवत कथा से पहले कलश यात्रा मंदिर आरती
Vaneet kashyap
पीपली बाजार स्थित पीपल वाला प्राचीन शिव मंदिर श्रावण मास में शुरू हुई भागवत कथा से पहले कलश यात्रा मंदिर आरती
More news from हरियाणा and nearby areas
- नशा मुक्ति युवा अभियान के तहत विधायक ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ नशा मुक्ति युवा अभियान के तहत विधायक ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ1
- सदर थाना क्षेत्र का रेलवे फील्ड बना झगड़ों का अड्डा, दो गुटों में मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित रेलवे फील्ड और रेलवे 100 क्वार्टर के आसपास का इलाका रविवार शाम फिर चर्चा में आ गया। यहां दो गुटों के युवकों के बीच अचानक कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे फील्ड अब असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बनता जा रहा है। उनका कहना है कि शाम ढलते ही यहां युवकों की भीड़ जुटती है। कुछ लोग खुलेआम शराब पीते हैं, जबकि कई बार पुराने विवादों को लेकर झगड़े भी होते हैं। क्षेत्र के लोगों का दावा है कि पूर्व में भी यहां हिंसक घटनाएं होने की चर्चाएं रही हैं। साथ ही, राहगीरों और युवतियों से अभद्रता की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। निवासियों ने पुलिस से इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने और रेलवे फील्ड में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।1
- संतोषगढ़ में गुरु रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत | काशी से पहुंची पवित्र यात्रा | अनुराग ठाकुर का बड़ा संदेश संतोषगढ़ में गुरु रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत | काशी से पहुंची पवित्र यात्रा | अनुराग ठाकुर का बड़ा संदेश1
- रजनी पाटिल ने कांग्रेस पार्टी आला कमान को सौंपी है रिपोर्ट, कामकाज का तरीका बदले CM या बदला जाए मुख्यमंत्री' - जयराम ठाकुर विपक्ष के लोगों के खिलाफ जबरन बनाए जा रहे मुकदमे, फोन के जा रहे टैप और ट्रैक की जा रही लोकेशन - जयराम एंकर -- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखपुरा तीखा हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पटियाला कमान को रिपोर्ट दे दी गई है कि मुख्यमंत्री या कामकाज का तरीका बदले या मुख्यमंत्री को बदल जाए. शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देवभूमि में कांग्रेस सरकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और विधायकों के खिलाफ जबरन मामले बना रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है और विपक्ष के लोगों के फोन टैप के जा रहे हैं उनकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है. जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है भाजपा सत्ता में आने के बाद ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर अटेम्प्ट टू मर्डर का मामला दर्ज किया गया, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी के खिलाफ भी मामला बनाया गया और धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस की टीम सुधीर शर्मा के घर पहुंची लेकिन कुछ नहीं मिला, फिर भी अधिकारियों पर दबाव बनाकर मामला तैयार करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ घरेलू विवाद को आधार बनाकर मुकदमा चलाया गया, विधायक आशीष शर्मा, उनके परिजनों और उनके भाई के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। साथ ही पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर सहित अन्य नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनका आरोप है कि भाजपा के अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज करने की तैयारी चल रही है और अधिकारियों को किसी भी कीमत पर भाजपा नेताओं को नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में अधिकारियों के साथ बहुत नरमी बरती गई थी, लेकिन अब जो अधिकारी सीमाएं लांघ रहे हैं, उन्हें भविष्य में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी उनसे केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए संपर्क कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मुख्य सचिव और डीजीपी अतिरिक्त प्रभार पर काम कर रहे हैं तथा नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए पैनल तक नहीं भेजा जा रहा। उन्होंने कहा कि पिछले मुख्य सचिव को भी केवल एक-दो दिन के लिए नियुक्त किया गया और कार्यकारी मुख्य सचिव से काम चलाया गया। उनका आरोप था कि पुलिस विभाग में अधिकारी ही एक-दूसरे की वर्दी उतरवाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों भविष्यवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलन में मुख्यमंत्री ने पहली बार विधायक बने व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी, जबकि भाजपा में कौन क्या बनेगा, यह तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने संबंधी बयान पर भी पलटवार किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें कहा गया है कि या तो मुख्यमंत्री अपने कामकाज का तरीका बदलें या मुख्यमंत्री को बदला जाए। कानून-व्यवस्था को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिमला में गोलीकांड और बिलासपुर में पहली बार कुल्हाड़ी कांड जैसी घटनाएं हुईं, लेकिन सरकार का ध्यान इन मामलों पर नहीं है। उनका आरोप है कि सरकार का पूरा ध्यान विपक्ष को घेरने पर है। उन्होंने कहा कि बड़े अधिकारियों द्वारा देर रात विधायकों के फोन टैप किए जा रहे हैं और उनके पीएसओ के फोन जीपीएस के जरिए ट्रैक किए जा रहे हैं। साथ ही सरकार के खिलाफ लिखने वाले सोशल मीडिया पेज बंद कराने और विज्ञापन रोकने का भी आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला किस वजह से हुआ और किस डील को लेकर यह हमला हुआ, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय "डील ऑफिस" बन गया है और आने वाले समय में पिछले पांच वर्षों के दौरान दी गई सभी सलाहों और फैसलों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे हैं। उनके अनुसार सरकार विजिलेंस और पुलिस का इस्तेमाल कर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के नेताओं को निपटाने में उलझे हुए हैं। बाइट,,, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर4
- कनाडा में किसी ने टोना कर दिया! 😱🪄 मुख्य विवरण: यह मंज़र देखकर लोगों को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हुआ! 😳 क्या यह असली जादू था या सिर्फ एक हैरान कर देने वाला संयोग? 🤯 अंत तक देखो और कमेंट्स में अपनी राय (थ्योरी) ज़रूर बताओ! 👇🔥1
- कांग्रेस पार्टी द्वारा एथेनॉल मिक्स पेट्रोल के विरोध में किया गया प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी द्वारा एथेनॉल मिक्स पेट्रोल के विरोध में किया गया प्रदर्शन1
- ओकओवर के समीप देवदार के कई विशाल पेड़ गिरे, राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई..1
- पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।3