logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

3 hrs ago
user_Daily Media 24 News
Daily Media 24 News
पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
3 hrs ago

पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस

मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर

8292e590-d7d2-472a-904b-88d533a53e96

लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पीपली बाजार स्थित पीपल वाला प्राचीन शिव मंदिर श्रावण मास में शुरू हुई भागवत कथा की जानकारी देते
    1
    पीपली बाजार स्थित पीपल वाला प्राचीन शिव मंदिर श्रावण मास में शुरू हुई भागवत कथा की जानकारी देते
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • ओकओवर के समीप देवदार के कई विशाल पेड़ गिरे, राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई..
    1
    ओकओवर के समीप देवदार के कई विशाल पेड़ गिरे, राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई..
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    15 hrs ago
  • नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। बिलासपुर: नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। रविवार को परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा प्रवक्ता कमल गौतम ने जल शक्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने सभी तकनीकी नियमों को दरकिनार कर हैंडपंप स्थापित किया है। कमल गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार से प्राप्त करीब तीन करोड़ रुपए की अनुदान राशि से शहर के प्रत्येक वार्ड में दो-दो हैंडपंप लगाने की योजना बनाई गई थी। प्रथम चरण में पांच हैंडपंप स्थापित किए जाने थे। इसके लिए नगर परिषद के पार्षदों द्वारा सुझाए गए स्थलों का हाइड्रोलॉजिस्ट ने निरीक्षण कर रिपोर्ट भी तैयार की थी, लेकिन विभाग ने रिपोर्ट में चयनित स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर हैंडपंप स्थापित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कांग्रेस समर्थित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्थान बदला गया, जिसके कारण हैंडपंप सीवरेज लाइन के ऊपर स्थापित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल तकनीकी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है। पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में जल शक्ति विभाग को हैंडपंप कार्य के लिए जारी किए गए 23 लाख रुपए वापस लेने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की गई है। बाइट: पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम
    1
    नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं।
बिलासपुर: नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। रविवार को परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा प्रवक्ता कमल गौतम ने जल शक्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने सभी तकनीकी नियमों को दरकिनार कर हैंडपंप स्थापित किया है। कमल गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार से प्राप्त करीब तीन करोड़ रुपए की अनुदान राशि से शहर के प्रत्येक वार्ड में दो-दो हैंडपंप लगाने की योजना बनाई गई थी। प्रथम चरण में पांच हैंडपंप स्थापित किए जाने थे। इसके लिए नगर परिषद के पार्षदों द्वारा सुझाए गए स्थलों का हाइड्रोलॉजिस्ट ने निरीक्षण कर रिपोर्ट भी तैयार की थी, लेकिन विभाग ने रिपोर्ट में चयनित स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर हैंडपंप स्थापित कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक कांग्रेस समर्थित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्थान बदला गया, जिसके कारण हैंडपंप सीवरेज लाइन के ऊपर स्थापित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल तकनीकी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है।
पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में जल शक्ति विभाग को हैंडपंप कार्य के लिए जारी किए गए 23 लाख रुपए वापस लेने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की गई है।
बाइट: पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गंगलोह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, जडडू में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम* *प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत* *महाधिवक्ता हिमाचल प्रदेश सरकार अनूप रत्न भी विशेष तौर पर रहे मौजूद*
    1
    गंगलोह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, जडडू में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम* 

*प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत*

*महाधिवक्ता हिमाचल प्रदेश सरकार अनूप रत्न भी विशेष तौर पर रहे मौजूद*
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Jhanduta, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • मदन चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व मेयर एवं पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन चौहान को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा मदन चौहान की नियुक्ति किए जाने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कवर पाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा में भी उन्हें बधाई दी। मदन चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक कार्यालय पहुंचकर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मदन चौहान लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मदन चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने से यमुनानगर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मदन चौहान के संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलेगी। मदन चौहान इससे पहले यमुनानगर के मेयर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी अनुभव को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने को कार्यकर्ता महत्वपूर्ण मान रहे हैं। बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भी आभार जताया और कहा कि मदन चौहान जैसे अनुभवी कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और मेहनत से निर्वहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। वहीं मदन चौहान ने बधाई देने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। इसे पहले वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चे के सदस्य भी रहे है।
    1
    मदन चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व मेयर एवं पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन चौहान को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा मदन चौहान की नियुक्ति किए जाने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कवर पाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा में भी उन्हें बधाई दी।

मदन चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक कार्यालय पहुंचकर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मदन चौहान लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि मदन चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने से यमुनानगर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मदन चौहान के संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

मदन चौहान इससे पहले यमुनानगर के मेयर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी अनुभव को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने को कार्यकर्ता महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भी आभार जताया और कहा कि मदन चौहान जैसे अनुभवी कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और मेहनत से निर्वहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

वहीं मदन चौहान ने बधाई देने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। इसे पहले वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चे के सदस्य भी रहे है।
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • तमिलनाडु में RSS और बजरंग दल पर बैन का दावा भ्रामक, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल है कि मुख्यमंत्री विजय (थलापति विजय) ने तमिलनाडु में RSS और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक सरकारी आदेश या अधिसूचना जारी नहीं हुई है। विश्वसनीय फैक्ट-चेक रिपोर्टों के अनुसार यह दावा भ्रामक है और तमिलनाडु सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।
    1
    तमिलनाडु में RSS और बजरंग दल पर बैन का दावा भ्रामक, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं
सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल है कि मुख्यमंत्री विजय (थलापति विजय) ने तमिलनाडु में RSS और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक सरकारी आदेश या अधिसूचना जारी नहीं हुई है। विश्वसनीय फैक्ट-चेक रिपोर्टों के अनुसार यह दावा भ्रामक है और तमिलनाडु सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • कनाडा में किसी ने टोना कर दिया! 😱🪄 ​मुख्य विवरण: यह मंज़र देखकर लोगों को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हुआ! 😳 क्या यह असली जादू था या सिर्फ एक हैरान कर देने वाला संयोग? 🤯 अंत तक देखो और कमेंट्स में अपनी राय (थ्योरी) ज़रूर बताओ! 👇🔥
    1
    कनाडा में किसी ने टोना कर दिया! 😱🪄

​मुख्य विवरण: यह मंज़र देखकर लोगों को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हुआ! 😳 क्या यह असली जादू था या सिर्फ एक हैरान कर देने वाला संयोग? 🤯 अंत तक देखो और कमेंट्स में अपनी राय (थ्योरी) ज़रूर बताओ! 👇🔥
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • नशे के खिलाफ लड़ाई घर से शुरू, महिला मंडल ने गीतों से जगाई अलख:सीमा सांख्यान प्रशासन की सख्ती सराहनीय बिलासपुर संवाददाता। आज बढ़ रहे चिट्टे जैसे घातक नशे को गांवों में पांव पसारने से रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन जरूरी है। यह बात बिटिया फाउंडेशन की अध्यक्षा सीमा सांख्यान ने ग्राम पंचायत हरनोडा के बाबा बालक नाथ मंदिर खोर गांव में आयोजित एक शिविर के दौरान कही। रविवार को मां हडिंबा महिला मंडल खोर के बैनर तले महिलाओं ने चिट्टे जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ अनोखी पहल करते हुए गीतों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ते नशे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए समाज को इससे बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीतों के जरिए लोगों को जागरूक किया। मां हड़िंबा महिला मंडल प्रधान भारती देवी ने भी एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया जिसके बोल थे मेरे बांके हिमाचला रे छैल गबरू तां छोरियां, जो चिट्टा खा गया…, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। मुख्य अतिथि सीमा सांख्यान ने कहा कि नशे जैसी बुराई को खत्म करने की शुरुआत परिवार से ही हो सकती है और इसमें माताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने जिला उपायुक्त राहुल कुमार और जिला पुलिस कप्तान आईपीएस अभिषेक धीमान की भी सराहना करते हुए कहा कि चिट्टे के खात्मे को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ा एक्शन लिया जा रहा है जो सराहनीय है। इस अभियान में मां हडिंबा महिला मंडल की प्रधान भारती देवी, सोमा देवी, मीना देवी, निशा जय, लता, रीमा सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
    1
    नशे के खिलाफ लड़ाई घर से शुरू, महिला मंडल ने गीतों से जगाई अलख:सीमा सांख्यान

प्रशासन की सख्ती सराहनीय
बिलासपुर संवाददाता।
आज बढ़ रहे चिट्टे जैसे घातक नशे को गांवों में पांव पसारने से रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन जरूरी है। यह बात बिटिया फाउंडेशन की अध्यक्षा सीमा सांख्यान ने ग्राम पंचायत हरनोडा के बाबा बालक नाथ मंदिर खोर गांव में आयोजित एक शिविर के दौरान कही।
रविवार को मां हडिंबा महिला मंडल खोर के बैनर तले महिलाओं ने चिट्टे जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ अनोखी पहल करते हुए गीतों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ते नशे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए समाज को इससे बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीतों के जरिए लोगों को जागरूक किया। मां हड़िंबा महिला मंडल प्रधान भारती देवी ने भी एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया जिसके बोल थे मेरे बांके हिमाचला रे छैल गबरू तां छोरियां, जो चिट्टा खा गया…, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
मुख्य अतिथि सीमा सांख्यान ने कहा कि नशे जैसी बुराई को खत्म करने की शुरुआत परिवार से ही हो सकती है और इसमें माताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने जिला उपायुक्त राहुल कुमार और जिला पुलिस कप्तान आईपीएस अभिषेक धीमान की भी सराहना करते हुए कहा कि चिट्टे के खात्मे को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ा एक्शन लिया जा रहा है जो सराहनीय है। इस अभियान में मां हडिंबा महिला मंडल की प्रधान भारती देवी, सोमा देवी, मीना देवी, निशा जय, लता, रीमा सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कंगना रनौत से जुड़े वायरल वीडियो पर दावे, घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut को कार से उतरते ही कुछ महिलाओं ने घेर लिया और कथित तौर पर थप्पड़ मारे। वायरल पोस्टों में इसे उनके Gen Z पर दिए गए कथित बयान से जोड़कर साझा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता, घटना के कारण और इससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। इसलिए इस दावे को सावधानी के साथ देखा जाना चाहिए।
    1
    कंगना रनौत से जुड़े वायरल वीडियो पर दावे, घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut को कार से उतरते ही कुछ महिलाओं ने घेर लिया और कथित तौर पर थप्पड़ मारे। वायरल पोस्टों में इसे उनके Gen Z पर दिए गए कथित बयान से जोड़कर साझा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता, घटना के कारण और इससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। इसलिए इस दावे को सावधानी के साथ देखा जाना चाहिए।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.