नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। बिलासपुर: नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। रविवार को परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा प्रवक्ता कमल गौतम ने जल शक्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने सभी तकनीकी नियमों को दरकिनार कर हैंडपंप स्थापित किया है। कमल गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार से प्राप्त करीब तीन करोड़ रुपए की अनुदान राशि से शहर के प्रत्येक वार्ड में दो-दो हैंडपंप लगाने की योजना बनाई गई थी। प्रथम चरण में पांच हैंडपंप स्थापित किए जाने थे। इसके लिए नगर परिषद के पार्षदों द्वारा सुझाए गए स्थलों का हाइड्रोलॉजिस्ट ने निरीक्षण कर रिपोर्ट भी तैयार की थी, लेकिन विभाग ने रिपोर्ट में चयनित स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर हैंडपंप स्थापित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कांग्रेस समर्थित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्थान बदला गया, जिसके कारण हैंडपंप सीवरेज लाइन के ऊपर स्थापित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल तकनीकी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है। पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में जल शक्ति विभाग को हैंडपंप कार्य के लिए जारी किए गए 23 लाख रुपए वापस लेने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की गई है। बाइट: पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम

- ओकओवर के समीप देवदार के कई विशाल पेड़ गिरे, राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई..1
- रिकॉर्ड से मिलाया गया स्टॉक विभागीय टीम ने किया स्टॉक का निरीक्षण, यूरिया खाद गोदाम का किया निरीक्षण सुजानपुर नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 स्थित HIMFED के यूरिया खाद गोदाम का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की गिनती कर रिकॉर्ड से मिलान किया गया। जानकारी के अनुसार, गोदाम इंचार्ज मेडिकल लीव पर होने के कारण पिछले तीन दिनों से यूरिया से भरा ट्रक गोदाम के बाहर खड़ा था। समय पर गोदाम नहीं खुलने से खाद की अनलोडिंग और वितरण प्रभावित रहा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया और स्टॉक की स्थिति की जांच की।1
- ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाड़ी की चेकिंग के दौरान ली 500 रुपये की रिश्वत । ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने गाड़ी जाने दी, भले ही उसमें अवैध गांजा शराब क्यों न भरा हो। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के हाथरस का बताया जा रहा है।#khabaraaj #news #latestnews #Uttarpradesh1
- देवता मशाणी वीर जी के नए कारकुनों का सर्वसम्मति से चयन, बुध राम बने प्रधान। देखें वीडियो पूर्व प्रधान रेखतू राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न पदों पर नियुक्ति स्थानीय प्रतिनिधि स्थान (देवगढ़): पंचायत देवगढ़ में देवता मशाणी वीर जी के नए कारकुनों के चयन हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रेखतू राम ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से देवता मशाणी वीर जी के मंदिर और पूजा-अर्चना की व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पदों पर नए कारकुनों का चयन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों और ग्रामीणों की सर्वसम्मति से बुद्ध राम को देवता मशाणी वीर जी का नया 'कारदार' नियुक्त किया गया। नियुक्त किए गए अन्य पदाधिकारी: देवता जी की सेवा और मंदिर की देखरेख के लिए अन्य प्रमुख पदों पर निम्न लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं: कारदार: बुद्ध राम मठारी: श्याम लाल पालसरा: वीर सिंह काईथ: देवी राम मुख्य सलाहकार: रेखतू राम सलाहकार: गुप्त राम बैठक के अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई और उम्मीद जताई गई कि वे निष्ठा एवं भक्ति भाव से देवता मशाणी वीर जी की सेवाओं का संचालन करेंगे।1
- देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प, पीएम मोदी के लाइव संवाद से जुड़े पंचकूला के छात्र-छात्राएं कॉमनवेल्थ गेम में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी बधाई...1
- नशे के खिलाफ लड़ाई घर से शुरू, महिला मंडल ने गीतों से जगाई अलख:सीमा सांख्यान प्रशासन की सख्ती सराहनीय बिलासपुर संवाददाता। आज बढ़ रहे चिट्टे जैसे घातक नशे को गांवों में पांव पसारने से रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन जरूरी है। यह बात बिटिया फाउंडेशन की अध्यक्षा सीमा सांख्यान ने ग्राम पंचायत हरनोडा के बाबा बालक नाथ मंदिर खोर गांव में आयोजित एक शिविर के दौरान कही। रविवार को मां हडिंबा महिला मंडल खोर के बैनर तले महिलाओं ने चिट्टे जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ अनोखी पहल करते हुए गीतों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ते नशे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए समाज को इससे बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीतों के जरिए लोगों को जागरूक किया। मां हड़िंबा महिला मंडल प्रधान भारती देवी ने भी एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया जिसके बोल थे मेरे बांके हिमाचला रे छैल गबरू तां छोरियां, जो चिट्टा खा गया…, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। मुख्य अतिथि सीमा सांख्यान ने कहा कि नशे जैसी बुराई को खत्म करने की शुरुआत परिवार से ही हो सकती है और इसमें माताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने जिला उपायुक्त राहुल कुमार और जिला पुलिस कप्तान आईपीएस अभिषेक धीमान की भी सराहना करते हुए कहा कि चिट्टे के खात्मे को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ा एक्शन लिया जा रहा है जो सराहनीय है। इस अभियान में मां हडिंबा महिला मंडल की प्रधान भारती देवी, सोमा देवी, मीना देवी, निशा जय, लता, रीमा सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।1
- स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं। यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1