Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प, पीएम मोदी के लाइव संवाद से जुड़े पंचकूला के छात्र-छात्राएं कॉमनवेल्थ गेम में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी बधाई...
Newz India 27
देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प, पीएम मोदी के लाइव संवाद से जुड़े पंचकूला के छात्र-छात्राएं कॉमनवेल्थ गेम में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी बधाई...
More news from हरियाणा and nearby areas
- ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाड़ी की चेकिंग के दौरान ली 500 रुपये की रिश्वत । ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने गाड़ी जाने दी, भले ही उसमें अवैध गांजा शराब क्यों न भरा हो। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के हाथरस का बताया जा रहा है।#khabaraaj #news #latestnews #Uttarpradesh1
- देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प, पीएम मोदी के लाइव संवाद से जुड़े पंचकूला के छात्र-छात्राएं कॉमनवेल्थ गेम में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी बधाई...1
- पीपली बाजार स्थित पीपल वाला प्राचीन शिव मंदिर श्रावण मास में शुरू हुई भागवत कथा से पहले कलश यात्रा मंदिर आरती1
- संतोषगढ़ में गुरु रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत | काशी से पहुंची पवित्र यात्रा | अनुराग ठाकुर का बड़ा संदेश संतोषगढ़ में गुरु रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत | काशी से पहुंची पवित्र यात्रा | अनुराग ठाकुर का बड़ा संदेश1
- रजनी पाटिल ने कांग्रेस पार्टी आला कमान को सौंपी है रिपोर्ट, कामकाज का तरीका बदले CM या बदला जाए मुख्यमंत्री' - जयराम ठाकुर विपक्ष के लोगों के खिलाफ जबरन बनाए जा रहे मुकदमे, फोन के जा रहे टैप और ट्रैक की जा रही लोकेशन - जयराम एंकर -- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखपुरा तीखा हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पटियाला कमान को रिपोर्ट दे दी गई है कि मुख्यमंत्री या कामकाज का तरीका बदले या मुख्यमंत्री को बदल जाए. शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देवभूमि में कांग्रेस सरकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और विधायकों के खिलाफ जबरन मामले बना रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है और विपक्ष के लोगों के फोन टैप के जा रहे हैं उनकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है. जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है भाजपा सत्ता में आने के बाद ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर अटेम्प्ट टू मर्डर का मामला दर्ज किया गया, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी के खिलाफ भी मामला बनाया गया और धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस की टीम सुधीर शर्मा के घर पहुंची लेकिन कुछ नहीं मिला, फिर भी अधिकारियों पर दबाव बनाकर मामला तैयार करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ घरेलू विवाद को आधार बनाकर मुकदमा चलाया गया, विधायक आशीष शर्मा, उनके परिजनों और उनके भाई के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। साथ ही पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर सहित अन्य नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनका आरोप है कि भाजपा के अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज करने की तैयारी चल रही है और अधिकारियों को किसी भी कीमत पर भाजपा नेताओं को नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में अधिकारियों के साथ बहुत नरमी बरती गई थी, लेकिन अब जो अधिकारी सीमाएं लांघ रहे हैं, उन्हें भविष्य में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी उनसे केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए संपर्क कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मुख्य सचिव और डीजीपी अतिरिक्त प्रभार पर काम कर रहे हैं तथा नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए पैनल तक नहीं भेजा जा रहा। उन्होंने कहा कि पिछले मुख्य सचिव को भी केवल एक-दो दिन के लिए नियुक्त किया गया और कार्यकारी मुख्य सचिव से काम चलाया गया। उनका आरोप था कि पुलिस विभाग में अधिकारी ही एक-दूसरे की वर्दी उतरवाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों भविष्यवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलन में मुख्यमंत्री ने पहली बार विधायक बने व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी, जबकि भाजपा में कौन क्या बनेगा, यह तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने संबंधी बयान पर भी पलटवार किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें कहा गया है कि या तो मुख्यमंत्री अपने कामकाज का तरीका बदलें या मुख्यमंत्री को बदला जाए। कानून-व्यवस्था को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिमला में गोलीकांड और बिलासपुर में पहली बार कुल्हाड़ी कांड जैसी घटनाएं हुईं, लेकिन सरकार का ध्यान इन मामलों पर नहीं है। उनका आरोप है कि सरकार का पूरा ध्यान विपक्ष को घेरने पर है। उन्होंने कहा कि बड़े अधिकारियों द्वारा देर रात विधायकों के फोन टैप किए जा रहे हैं और उनके पीएसओ के फोन जीपीएस के जरिए ट्रैक किए जा रहे हैं। साथ ही सरकार के खिलाफ लिखने वाले सोशल मीडिया पेज बंद कराने और विज्ञापन रोकने का भी आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला किस वजह से हुआ और किस डील को लेकर यह हमला हुआ, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय "डील ऑफिस" बन गया है और आने वाले समय में पिछले पांच वर्षों के दौरान दी गई सभी सलाहों और फैसलों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे हैं। उनके अनुसार सरकार विजिलेंस और पुलिस का इस्तेमाल कर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के नेताओं को निपटाने में उलझे हुए हैं। बाइट,,, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर4
- आज आम आदमी पार्टी विधानसभा बिलासपुर इकाई ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत कॉलेज चौक बिलासपुर में कनोपी और पार्टी बैनर लगाकर जिला बिलासपुर की आम जनता से अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से जुड़े आज आम आदमी पार्टी विधानसभा बिलासपुर इकाई ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत कॉलेज चौक बिलासपुर में कनोपी और पार्टी बैनर लगाकर जिला बिलासपुर की आम जनता से अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से जुड़े और आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और 2027 हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं। जिस तरह पहले दिल्ली और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी आम जनमानस के लिए कार्य कर रही है ठीक उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनने पर यहां भी दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क और रोजगार जैसे मुद्दों पर योजनाबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाएगी । इस अभियान की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल चंदेल ने की और बताया कि 6 अगस्त को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा झंडुता में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्री ऋतुराज झा जी आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। आज इस अभियान में जिला बिलासपुर इकाई की ओर से जिला उपाध्यक्ष स्वप्न ठाकुर जिला संगठन मंत्री सतीश शर्मा जिला सोशल मीडिया इंचार्ज राजनकांत शर्मा बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष आशीष गौतम और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं। यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1