Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिकॉर्ड से मिलाया गया स्टॉक विभागीय टीम ने किया स्टॉक का निरीक्षण, यूरिया खाद गोदाम का किया निरीक्षण सुजानपुर नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 स्थित HIMFED के यूरिया खाद गोदाम का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की गिनती कर रिकॉर्ड से मिलान किया गया। जानकारी के अनुसार, गोदाम इंचार्ज मेडिकल लीव पर होने के कारण पिछले तीन दिनों से यूरिया से भरा ट्रक गोदाम के बाहर खड़ा था। समय पर गोदाम नहीं खुलने से खाद की अनलोडिंग और वितरण प्रभावित रहा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया और स्टॉक की स्थिति की जांच की।
Ranjna Kumari

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- रिकॉर्ड से मिलाया गया स्टॉक विभागीय टीम ने किया स्टॉक का निरीक्षण, यूरिया खाद गोदाम का किया निरीक्षण सुजानपुर नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 स्थित HIMFED के यूरिया खाद गोदाम का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की गिनती कर रिकॉर्ड से मिलान किया गया। जानकारी के अनुसार, गोदाम इंचार्ज मेडिकल लीव पर होने के कारण पिछले तीन दिनों से यूरिया से भरा ट्रक गोदाम के बाहर खड़ा था। समय पर गोदाम नहीं खुलने से खाद की अनलोडिंग और वितरण प्रभावित रहा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया और स्टॉक की स्थिति की जांच की।1
- 17 डोगरा बटालियन ने धूमधाम से मनाया राईजिंग डे बाईपास स्थित निजी होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से पहुंचे पूर्व सैनिक पूर्व सैनिकों ने अपनी बटालियन की यादों को किया ताजा, डीजे की धुनो पर जमकर थिरके हमीरपुर हमीरपुर के बाईपास स्थित निजी होटल में 17 डोगरा बटालियन ने अपना राईजिंग डे बडी धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश भर के सभी जिलों से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने अपनी पुराने यादों को ताजा किया। कार्यक्रम के दौरान लेटिनेट जनरल रिटायर्ड जीएस गिल के साथ साथ बिग्रेडियर आरएस, बिग्रेडियर ज्ञान उदय सिंह, कर्नल एसपी परमार इत्यादि ने शिरकत कर कार्यक्रम में 17 डोगरा बटालियन के बारे में भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने डीजे की धुनो पर थिरक कर राइजिंग डे का लुत्फ उठाया। बटालियन के राइजिंग डे के बारे में जानकारी देते हुए बटालियन के पदाधिकारी एस सिंह ने बताया कि हर साल ही 17 डोगरा के द्वारा राइजिंग डे धूमधाम से मनाया जाता है और कार्यक्रम में प्रदेश भर से पूर्व सैनिक हिस्सा लेते है। बता दे कि हर साल ही 17 डोगरा बटालियन के पूर्व सैनिक इक्टठा होकर राइजिंग डे मनाते हुए पुरानी यादों को ताजा करते है।1
- पहले राम मंदिर अब कलश उठाकर गुरु रविदास मंदिरों पर भाजपा की नजर: रायजादा -कहा, भाजपा धार्मिक कार्यक्रमों को दे रही राजनीतिक रंग पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। रायजादा ने श्रीराम मंदिर निर्माण से लेकर श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर निकाली जा रही कलश यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों को भी राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की आस्था का सम्मान करने के बजाय उसे चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। रायजादा ने कहा कि भाजपा ने पहले श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर पूरे देश से ईंट और मिट्टी एकत्रित की थी। अब श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कलश यात्राएं निकालकर धार्मिक आयोजनों को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता आज सिर पर कलश उठाकर लोगों के बीच जा रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में यही लोग श्री गुरु रविदास मंदिर में भी चोरी करेंगे। रायजादा ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर में केवल दान की राशि ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था की भी चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता के साथ छल कर रहे हैं और धर्म के नाम पर वोट की राजनीति कर रहे हैं। रायजादा ने कहा कि इतिहास में जिस प्रकार आक्रमणकारियों ने मंदिरों को लूटा था, उसी प्रकार भाजपा भी धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने में लगी हुई है। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोग धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति को समझें और ऐसे प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। इस अवसर पर रविंद्र सहोड़, संजीव कंवर, रविकांत बस्सी, ओंकार कपिला, वरूण पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।1
- घुमारवीं में बन रहा आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच घुमारवीं क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी। निर्माणाधीन स्पोर्ट्स क्लब में खिलाड़ियों एवं आगंतुकों के ठहरने की आधुनिक व्यवस्था, भोजन की सुविधा, विभिन्न इनडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक खेल परिसर, पर्याप्त पार्किंग तथा बहुउद्देशीय (मल्टीपर्पज़) हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा, वहीं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना घुमारवीं को खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्पोर्ट्स क्लब युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही बड़े खेल आयोजनों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।1
- गंगलोह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, जडडू में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम* *प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत* *महाधिवक्ता हिमाचल प्रदेश सरकार अनूप रत्न भी विशेष तौर पर रहे मौजूद*1
- संसद अनुराग सिंह ठाकुर शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कलश यात्रा संतोखगढ़ मे संबोधन करते हुए1
- माता नीलासुरी के पावन दरबार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मां दशमी वारदा भजन मंडली (सेऊबाग) और कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के कलाकारों ने मैया के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भेटों और भजनों की प्रस्तुति दी। कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के सुरों ने समां बांध दिया और महामाई के महिमा गाकर पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना दिया। माता नीलासुरी के पावन दरबार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मां दशमी वारदा भजन मंडली (सेऊबाग) और कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के कलाकारों ने मैया के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भेटों और भजनों की प्रस्तुति दी। कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के सुरों ने समां बांध दिया और महामाई के महिमा गाकर पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना दिया।4