logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगलोह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, जडडू में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम* *प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत* *महाधिवक्ता हिमाचल प्रदेश सरकार अनूप रत्न भी विशेष तौर पर रहे मौजूद*

2 hrs ago
user_North India bulletin
North India bulletin
Jhanduta, Bilaspur•
2 hrs ago

गंगलोह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, जडडू में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम* *प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत* *महाधिवक्ता हिमाचल प्रदेश सरकार अनूप रत्न भी विशेष तौर पर रहे मौजूद*

More news from Bilaspur and nearby areas
  • गंगलोह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, जडडू में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम* *प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत* *महाधिवक्ता हिमाचल प्रदेश सरकार अनूप रत्न भी विशेष तौर पर रहे मौजूद*
    1
    गंगलोह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, जडडू में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम* 

*प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत*

*महाधिवक्ता हिमाचल प्रदेश सरकार अनूप रत्न भी विशेष तौर पर रहे मौजूद*
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Jhanduta, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • आज आम आदमी पार्टी विधानसभा बिलासपुर इकाई ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत कॉलेज चौक बिलासपुर में कनोपी और पार्टी बैनर लगाकर जिला बिलासपुर की आम जनता से अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से जुड़े आज आम आदमी पार्टी विधानसभा बिलासपुर इकाई ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत कॉलेज चौक बिलासपुर में कनोपी और पार्टी बैनर लगाकर जिला बिलासपुर की आम जनता से अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से जुड़े और आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और 2027 हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं। जिस तरह पहले दिल्ली और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी आम जनमानस के लिए कार्य कर रही है ठीक उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनने पर यहां भी दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क और रोजगार जैसे मुद्दों पर योजनाबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाएगी । इस अभियान की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल चंदेल ने की और बताया कि 6 अगस्त को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा झंडुता में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्री ऋतुराज झा जी आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। आज इस अभियान में जिला बिलासपुर इकाई की ओर से जिला उपाध्यक्ष स्वप्न ठाकुर जिला संगठन मंत्री सतीश शर्मा जिला सोशल मीडिया इंचार्ज राजनकांत शर्मा बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष आशीष गौतम और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    आज आम आदमी पार्टी विधानसभा बिलासपुर इकाई ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत कॉलेज चौक बिलासपुर में कनोपी और पार्टी बैनर लगाकर जिला बिलासपुर की आम जनता से अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से जुड़े
आज आम आदमी पार्टी विधानसभा बिलासपुर इकाई ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत कॉलेज चौक बिलासपुर में कनोपी और पार्टी बैनर लगाकर जिला बिलासपुर की आम जनता से अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से जुड़े और आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और 2027 हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं।  जिस तरह पहले दिल्ली और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी आम जनमानस के लिए कार्य कर रही है ठीक उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनने पर यहां भी दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क और रोजगार  जैसे मुद्दों पर योजनाबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाएगी । इस अभियान की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल चंदेल ने की और बताया कि 6 अगस्त को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा झंडुता में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्री ऋतुराज झा जी आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। आज इस अभियान में  जिला बिलासपुर इकाई की ओर से जिला उपाध्यक्ष स्वप्न ठाकुर जिला संगठन मंत्री सतीश शर्मा जिला सोशल मीडिया इंचार्ज राजनकांत शर्मा बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष आशीष गौतम और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घुमारवीं में बन रहा आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच घुमारवीं क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी। निर्माणाधीन स्पोर्ट्स क्लब में खिलाड़ियों एवं आगंतुकों के ठहरने की आधुनिक व्यवस्था, भोजन की सुविधा, विभिन्न इनडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक खेल परिसर, पर्याप्त पार्किंग तथा बहुउद्देशीय (मल्टीपर्पज़) हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा, वहीं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना घुमारवीं को खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्पोर्ट्स क्लब युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही बड़े खेल आयोजनों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    1
    घुमारवीं में बन रहा आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

घुमारवीं क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
निर्माणाधीन स्पोर्ट्स क्लब में खिलाड़ियों एवं आगंतुकों के ठहरने की आधुनिक व्यवस्था, भोजन की सुविधा, विभिन्न इनडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक खेल परिसर, पर्याप्त पार्किंग तथा बहुउद्देशीय (मल्टीपर्पज़) हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा, वहीं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना घुमारवीं को खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्पोर्ट्स क्लब युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही बड़े खेल आयोजनों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 day ago
  • संसद अनुराग सिंह ठाकुर शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कलश यात्रा संतोखगढ़ मे संबोधन करते हुए
    1
    संसद अनुराग सिंह ठाकुर शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर  कलश यात्रा संतोखगढ़ मे संबोधन करते हुए
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पहले राम मंदिर अब कलश उठाकर गुरु रविदास मंदिरों पर भाजपा की नजर: रायजादा -कहा, भाजपा धार्मिक कार्यक्रमों को दे रही राजनीतिक रंग पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। रायजादा ने श्रीराम मंदिर निर्माण से लेकर श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर निकाली जा रही कलश यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों को भी राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की आस्था का सम्मान करने के बजाय उसे चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। रायजादा ने कहा कि भाजपा ने पहले श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर पूरे देश से ईंट और मिट्टी एकत्रित की थी। अब श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कलश यात्राएं निकालकर धार्मिक आयोजनों को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता आज सिर पर कलश उठाकर लोगों के बीच जा रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में यही लोग श्री गुरु रविदास मंदिर में भी चोरी करेंगे। रायजादा ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर में केवल दान की राशि ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था की भी चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता के साथ छल कर रहे हैं और धर्म के नाम पर वोट की राजनीति कर रहे हैं। रायजादा ने कहा कि इतिहास में जिस प्रकार आक्रमणकारियों ने मंदिरों को लूटा था, उसी प्रकार भाजपा भी धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने में लगी हुई है। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोग धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति को समझें और ऐसे प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। इस अवसर पर रविंद्र सहोड़, संजीव कंवर, रविकांत बस्सी, ओंकार कपिला, वरूण पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
    1
    पहले राम मंदिर अब कलश उठाकर गुरु रविदास मंदिरों पर भाजपा की नजर: रायजादा
-कहा, भाजपा धार्मिक कार्यक्रमों को दे रही राजनीतिक रंग
पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। रायजादा ने श्रीराम मंदिर निर्माण से लेकर श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर निकाली जा रही कलश यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों को भी राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की आस्था का सम्मान करने के बजाय उसे चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। 
रायजादा ने कहा कि भाजपा ने पहले श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर पूरे देश से ईंट और मिट्टी एकत्रित की थी। अब श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कलश यात्राएं निकालकर धार्मिक आयोजनों को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता आज सिर पर कलश उठाकर लोगों के बीच जा रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में यही लोग श्री गुरु रविदास मंदिर में भी चोरी करेंगे। रायजादा ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर में केवल दान की राशि ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था की भी चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता के साथ छल कर रहे हैं और धर्म के नाम पर वोट की राजनीति कर रहे हैं। रायजादा ने कहा कि इतिहास में जिस प्रकार आक्रमणकारियों ने मंदिरों को लूटा था, उसी प्रकार भाजपा भी धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने में लगी हुई है। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोग धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति को समझें और ऐसे प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। इस अवसर पर रविंद्र सहोड़, संजीव कंवर, रविकांत बस्सी, ओंकार कपिला, वरूण पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संतोषगढ़ में गुरु रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत | काशी से पहुंची पवित्र यात्रा | अनुराग ठाकुर का बड़ा संदेश संतोषगढ़ में गुरु रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत | काशी से पहुंची पवित्र यात्रा | अनुराग ठाकुर का बड़ा संदेश
    1
    संतोषगढ़ में गुरु रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत | काशी से पहुंची पवित्र यात्रा | अनुराग ठाकुर का बड़ा संदेश
संतोषगढ़ में गुरु रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत | काशी से पहुंची पवित्र यात्रा | अनुराग ठाकुर का बड़ा संदेश
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Shimla ( Rural ), Himachal Pradesh•
    2 hrs ago
  • रिकॉर्ड से मिलाया गया स्टॉक विभागीय टीम ने किया स्टॉक का निरीक्षण, यूरिया खाद गोदाम का किया निरीक्षण सुजानपुर नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 स्थित HIMFED के यूरिया खाद गोदाम का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की गिनती कर रिकॉर्ड से मिलान किया गया। जानकारी के अनुसार, गोदाम इंचार्ज मेडिकल लीव पर होने के कारण पिछले तीन दिनों से यूरिया से भरा ट्रक गोदाम के बाहर खड़ा था। समय पर गोदाम नहीं खुलने से खाद की अनलोडिंग और वितरण प्रभावित रहा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया और स्टॉक की स्थिति की जांच की।
    1
    रिकॉर्ड से मिलाया गया स्टॉक विभागीय टीम ने किया स्टॉक का निरीक्षण, 
यूरिया खाद गोदाम का किया निरीक्षण
सुजानपुर 
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 स्थित HIMFED के यूरिया खाद गोदाम का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध  स्टॉक की गिनती कर रिकॉर्ड से मिलान किया गया।
जानकारी के अनुसार, गोदाम इंचार्ज मेडिकल लीव पर होने के कारण पिछले तीन दिनों से यूरिया से भरा ट्रक गोदाम के बाहर खड़ा था। समय पर गोदाम नहीं खुलने से खाद की अनलोडिंग और वितरण प्रभावित रहा।
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया और स्टॉक की स्थिति की जांच की।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। बिलासपुर: नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। रविवार को परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा प्रवक्ता कमल गौतम ने जल शक्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने सभी तकनीकी नियमों को दरकिनार कर हैंडपंप स्थापित किया है। कमल गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार से प्राप्त करीब तीन करोड़ रुपए की अनुदान राशि से शहर के प्रत्येक वार्ड में दो-दो हैंडपंप लगाने की योजना बनाई गई थी। प्रथम चरण में पांच हैंडपंप स्थापित किए जाने थे। इसके लिए नगर परिषद के पार्षदों द्वारा सुझाए गए स्थलों का हाइड्रोलॉजिस्ट ने निरीक्षण कर रिपोर्ट भी तैयार की थी, लेकिन विभाग ने रिपोर्ट में चयनित स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर हैंडपंप स्थापित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कांग्रेस समर्थित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्थान बदला गया, जिसके कारण हैंडपंप सीवरेज लाइन के ऊपर स्थापित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल तकनीकी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है। पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में जल शक्ति विभाग को हैंडपंप कार्य के लिए जारी किए गए 23 लाख रुपए वापस लेने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की गई है। बाइट: पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम
    1
    नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं।
बिलासपुर: नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। रविवार को परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा प्रवक्ता कमल गौतम ने जल शक्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने सभी तकनीकी नियमों को दरकिनार कर हैंडपंप स्थापित किया है। कमल गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार से प्राप्त करीब तीन करोड़ रुपए की अनुदान राशि से शहर के प्रत्येक वार्ड में दो-दो हैंडपंप लगाने की योजना बनाई गई थी। प्रथम चरण में पांच हैंडपंप स्थापित किए जाने थे। इसके लिए नगर परिषद के पार्षदों द्वारा सुझाए गए स्थलों का हाइड्रोलॉजिस्ट ने निरीक्षण कर रिपोर्ट भी तैयार की थी, लेकिन विभाग ने रिपोर्ट में चयनित स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर हैंडपंप स्थापित कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक कांग्रेस समर्थित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्थान बदला गया, जिसके कारण हैंडपंप सीवरेज लाइन के ऊपर स्थापित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल तकनीकी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है।
पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में जल शक्ति विभाग को हैंडपंप कार्य के लिए जारी किए गए 23 लाख रुपए वापस लेने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की गई है।
बाइट: पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.