logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रशासनिक खबरें शाजापुर आरोग्य समाधान की कार्यशाला संपन्न शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ जिला पंचायत शाजापुर के सभाकक्ष में आरोग्य समाधान की कार्यशाला आयोजित की गई। उक्त कार्यशाला में पशुपालन, उद्योग, एनआरएलएम एवं उद्यानिकी विभाग से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराजसिंह सिसोदिया, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंकिता पाटकर व सुश्री नेहा गंगारे भी मौजूद थी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में किये जा रहे नवाचारों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने औद्योगिक इकाईयों को गुणवत्तायुक्त सामग्रियों के निर्माण करने तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कार्यशाला में निर्देश दिये कि मदाना गांव में एसएचजी महिलाओं के समूह के माध्यम से निर्माण यूनिट तैयार कर कबाड़ की सामग्रियों का उपयोग कर सामग्रियों का निर्माण कराएं। साथ ही प्राकृतिक खेती के उत्पादों एवं अन्य निर्मित सामग्रियों के लिए मार्केटिंग लिंकेज की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। उन्होंने ई-कामर्स के माध्यम से मार्केट को उपलब्ध कराने, गौशाला के गोबर से सामग्रीयों का निर्माण करने व गौशालाओं की आय बढ़ाए। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्मित सामग्रियों को शासकीय कार्यालयों में स्टॉल लगाकर सामग्री विक्रय करें। साथ ही एनआरएलएम की दीदियों के माध्यम से हाट बाजारों में स्टॉल लगाकर सामान विक्रय करें। साथ ही प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान कलेक्टर ने औद्योगिक इकाईयों को पीएमएफएफई एवं शासन की अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। इस दौरान कंपनी के आरोग्य समाधान डायरेक्टर श्री दिलीप सिंह राठौर प्राकृतिक पेंट गोबर से निर्मित पेंट, आरोग्य खाद और हर्बल गुलाल जैसे उत्पादों के सैंपल्स, फ्रेंडली पेंट और ऑर्गेनिक उत्पादों आदि सैंपल्स भी दिखाए गए, जिसकी सभी अधिकारियों ने सराहा की। इस दौरान कंपनी के सीईओ श्री हर्षवीर सिंह पंवार, महाप्रबंधक उद्योग श्री नवीन शुक्ला, उपसंचालक कृषि श्री आरएल जामरे, उपसंचालक उद्यानिकी मनीष चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा श्री संदीप उपाध्याय, श्री निकेसी कुल्हाड़े, रिया चौबे, श्री यश चौबे, श्री संजय कपूर, सुनील मौजूद थे। 00000000000 जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य के लिए जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण 23 एवं 24 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष शाजापुर में आयोजित किया जायेगा। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा नामांकित प्रशिक्षकों जिसमें श्री राजेश कुमार मोरिया एवं श्री मिलिंद देशपाण्डे द्वारा प्रदान किया जायेगा। उन्होंने प्रशिक्षण में संबंधित विभागों के उपर्युक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने एवं समस्त चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार/मुख्य नगर पालिका/नगर परिषद) अपने साथ एक जनगणना लिपिक को भी प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित कराना सुनिश्चित करने के‍ निर्देश दिये हैं। 00000000000 प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत 16 फरवरी से 15 मार्च तक पंजीयन अभियान शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत अंसगठित श्रमिको के लिए पेंशन योजना के लिए पंजीयन अभियान द्वितीय चरण ग्रामीण क्षेत्र में 16 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि योजना अंतर्गत अंसगठित श्रमिक जैसे संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना मे पंजीकृत श्रमिक, निर्माण कार्यो मे काम करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक, हाथ ठेला, सफाई कर्मी, आशा कार्यकर्ता, घरेलू कामकाज करने वाले, कृषि मजदूर,ईट भटटे पर काम करने वाले श्रमिक, भूमिहीन मजदूर, बीडी मजदूर, हाथकरधा मजदूर, सिर पर बोझा उठाने वाले मजदूर, कचरा उठाने वाले मजदूर आदि अपना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन करवा सकते हैं और पेंशन का लाभ ले सकते हैं। पात्रता की शर्ते अंसगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर जिनकी आयु 18 वर्ष से कम न हो तथा 40 वर्ष से अधिक न हो। आयकर दाता न हो, मासिक आय 15000 रूपये से अधिक न हो तथा एन.पी.एस, ईपीएफओ या ई एस आई सी में कवर नही होना चाहिए वे सभी पात्र होंगे। जिनकी आयु 18 वर्ष है उन्हें 55 रुपये प्रति माह प्रीमियम जमा करना होगा तथा जिनकी आयु 40 वर्ष हैं उन्हें 200 रुपये प्रतिमाह प्रीमियम जमा करना होगा। आयु अनुसार प्रीमियम जमा करना होगा। उतना ही अंशदान केन्द्र सरकार द्वारा जमा किया जायेगा। जब श्रमिक की आयु 60 वर्ष पूर्ण हो जायेगी तब प्रति माह 3 हजार रुपये केन्द्र सरकार द्वारा पेंशन के रुप में मिलेगी। इस योजना में रिस्क कवर भी लागू है। यदि किसी कारण दूर्घटना या बिमारी के कारण श्रमिक की मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में योजना का लाभ उसकी नामिनी को मिलेगा। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में श्रमिक का आधार नम्बर, मोबाईल नम्बर, बैंक खातें की पासबुक लगेगी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) के लिए अपने नजदीक में सी.एस.सी सेन्टर (कामन सविर्स सेन्टर) तथा एम.पी. आनलाईन के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए श्रम पदाधिकारी कार्यालय शाजापुर पता धोबी चौरहा, नैय्यर भवन केनरा बैंक के उपर शाजापुर से संपर्क कर सकते हैं। 000000000000 नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को लेकर रणनीति बैठक एवं समीक्षा सम्पन्न प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी ने अधिकतम प्रकरणों के आपसी समझौते से निराकरण का किया आह्वान शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 (शनिवार) को जिला न्यायालय शाजापुर एवं सिविल न्यायालय शुजालपुर में किया जाएगा। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर श्री आनंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जिला अभिभाषक संघ के सभाकक्ष में महत्वपूर्ण रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री अंजनी नंदन जोशी, समस्त न्यायाधीशगण, जिला प्राधिकरण शाजापुर की सचिव श्रीमती नमिता बौरासी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, अधिवक्तागण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी, बीमा कंपनियों के पैनल अधिवक्ता एवं आवेदक अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना एवं आपसी समन्वय स्थापित करना था। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य त्वरित सुलभ एवं किफायती न्याय उपलब्ध कराना तथा पक्षकारों के मध्य आपसी समझौते को प्रोत्साहित करना है। विशेष रूप से मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, बीमा कंपनियों एवं अधिवक्ताओं के मध्य बेहतर तालमेल तथा समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने हेतु ठोस रणनीतियों पर चर्चा की गई। इसी श्रंखला में नेशनल लोक अदालत की प्रगति की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए आज प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला न्यायालय स्थापना के न्यायाधीशगण ऑफलाइन तथा तहसील न्यायालय स्थापना के न्यायाधीशगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान सभी न्यायालयों से वन-टू-वन चर्चा कर लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों, रेफर्ड प्रकरणों एवं संभावित निराकरण की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरण, चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, धन वसूली प्रकरण तथा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण सम्मिलित हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर द्वारा समस्त संबंधित पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक प्रकरण आपसी सहमति से निराकृत कर न्याय व्यवस्था को सशक्त एवं प्रभावी बनाने में सहयोग प्रदान करें। 00000000000000 राजस्व वसूली में कम प्रगति होने पर समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ कारण बताओ सूचना पत्र जारी शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में 09 फरवरी को आयोजित समयावधी पत्रों की बैठक में नगरीय निकायो द्वारा की गई राजस्व वसूली जैसे - संपत्तीकर, जलकर, समेकितकर, नगरीय विकास उपकर, शिक्षा उपकर, भवन/भूमि/दुकान किराया आदि राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा में पाया गया कि नगरीय निकायो द्वारा विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जो वसूली की गई थी उतनी वसूली भी इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह जनवरी 2026 तक नहीं की गई, जबकि नगरीय निकाय द्वारा विगत वर्ष में कि गई वसूली की 25 प्रतिशत अधिक राशि की वसूली की जाना थी, जोकि निकायो द्वारा नहीं की गई है। कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा नगरीय निकाय की प्राप्त प्रगति को देखते हुए अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्प प्रगति का कारण सहित स्पष्टीकरण के लिए नगरीय निकाय के समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। 0000000000000 वाहनों की चेकिंग में नियम विरुद्ध संचालित वाहनों से 35 हजार रूपये शमन शुल्क राशि वसूल शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा शाजापुर, मक्सी क्षेत्र में स्कूली वाहन, यात्री वाहन एवं अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रीना किराड़े ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी आदि चेक किए गए। प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों के प्रेशर हॉर्न निकलवाए गए एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्यवाही की गई। 2 वाहन को जप्त किया गया एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों से 35 हजार रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई। चेकिंग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। 00000000000000 मुख्य बजट वर्ष 2026–27 में जिले के विभिन्न सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ मुख्य बजट वर्ष 2026–27 अंतर्गत शासन द्वारा शाजापुर जिले में विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। ये कार्य जिले के रोड नेटवर्क मास्टर प्लान के अनुरूप स्वीकृत किए गए हैं। इनका उद्देश्य आवागमन को सुगम बनाना, यातायात दबाव कम करना तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करना हैं। लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल ने बताया कि रोड नेटवर्क मास्टर प्लान अंतर्गत स्वीकृत पोलायकलां–रनायल व्हाया नयापुरा मार्ग (30.35 कि.मी.) से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर वैकल्पिक संपर्क मिलेगा और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। इसी प्रकार बेरछा–झोंकर–मक्सी मार्ग (23.00 कि.मी.) में बेरछा बायपास को शामिल करते हुए, मो. बड़ोदिया बायपास मार्ग (8.00 कि.मी.), कालवा–बड़ोदिया–धाबी–पचोर–बिजाना मार्ग (12.00 कि.मी.) तथा सिरोलिया–कपालिया–सिहोदा–साजोद से भूमरी मार्ग (उच्च स्तरीय पुल सहित, 10.00 कि.मी.) सहित मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन को भी स्वीकृति दी गई है। नवीन ग्रामीण कनेक्टिविटी के अंतर्गत फूलन चापड़िया रोड से पीरमहाराज वाला रास्ता पटलावदा तक मार्ग, देवगुलर जोड़ से पोलायखुर्द–हडलायकलां जोड़ मार्ग, उगाह–कांकड़वाली माता से पटलावदा मार्ग, तिलावदा मैना जोड़ से बिसनखेड़ा मार्ग तथा हन्नुखेडी से पगरावदा मार्ग को शामिल किया गया है, इससे ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य मार्गों तक पहुंच बेहतर होगी। ध्वस्त एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के मजबूतीकरण के अंतर्गत रनायल पहुंच मार्ग, खड़ी–मोल्टा–केवड़ी मार्ग, भूरिया–खजूरिया–फरड़–बेरछादातार मार्ग, बोरसाली–झुंडाखेड़ी–टीटोड़ीखेड़ा मार्ग, जटा शंकर महादेव मंदिर शुजालपुर पहुंच मार्ग, पोचानेर से शेरपुरा मार्ग तथा हड़लायखुर्द से लसूड़िया मलक मार्ग को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे जर्जर मार्गों को मजबूत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जायेगा। जिले में स्थित विभिन्न मार्गों की 12 क्षतिग्रस्त पुल एवं पुलियाओं के पुनर्निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे वर्षा ऋतु में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। साथ ही कालापीपल में शासकीय विश्राम गृह निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले में सड़क संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, कृषि एवं व्यापारिक परिवहन में सुविधा होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। संबंधित विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

3 hrs ago
user_Amjad Khan
Amjad Khan
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
2f5138f5-c610-49b0-9d32-9d1dc07b2ee6

प्रशासनिक खबरें शाजापुर आरोग्य समाधान की कार्यशाला संपन्न शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ जिला पंचायत शाजापुर के सभाकक्ष में आरोग्य समाधान की कार्यशाला आयोजित की गई। उक्त कार्यशाला में पशुपालन, उद्योग, एनआरएलएम एवं उद्यानिकी विभाग से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराजसिंह सिसोदिया, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंकिता पाटकर व सुश्री नेहा गंगारे भी मौजूद थी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में किये जा रहे नवाचारों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने औद्योगिक इकाईयों को गुणवत्तायुक्त सामग्रियों के निर्माण करने तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कार्यशाला में निर्देश दिये कि मदाना गांव में एसएचजी महिलाओं के समूह के माध्यम से निर्माण यूनिट तैयार कर कबाड़ की सामग्रियों का उपयोग कर सामग्रियों का निर्माण कराएं। साथ ही प्राकृतिक खेती के उत्पादों एवं अन्य निर्मित सामग्रियों के लिए मार्केटिंग लिंकेज की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। उन्होंने ई-कामर्स के माध्यम से मार्केट को उपलब्ध कराने, गौशाला के गोबर से सामग्रीयों का निर्माण करने व गौशालाओं की आय बढ़ाए। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्मित सामग्रियों को शासकीय कार्यालयों में स्टॉल लगाकर सामग्री विक्रय करें। साथ ही एनआरएलएम की दीदियों के माध्यम से हाट बाजारों में स्टॉल लगाकर सामान विक्रय करें। साथ ही प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान कलेक्टर ने औद्योगिक इकाईयों को पीएमएफएफई एवं शासन की अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। इस दौरान कंपनी के आरोग्य समाधान डायरेक्टर श्री दिलीप सिंह राठौर प्राकृतिक पेंट गोबर से निर्मित पेंट, आरोग्य खाद और हर्बल गुलाल जैसे उत्पादों के सैंपल्स, फ्रेंडली पेंट और ऑर्गेनिक उत्पादों आदि सैंपल्स भी दिखाए गए, जिसकी सभी अधिकारियों ने सराहा की। इस दौरान कंपनी के सीईओ श्री हर्षवीर सिंह पंवार, महाप्रबंधक उद्योग श्री नवीन शुक्ला, उपसंचालक कृषि श्री आरएल जामरे, उपसंचालक उद्यानिकी मनीष चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा श्री संदीप उपाध्याय, श्री निकेसी कुल्हाड़े, रिया चौबे, श्री यश चौबे, श्री संजय कपूर, सुनील मौजूद थे। 00000000000 जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य के लिए जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण 23 एवं 24 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष शाजापुर में आयोजित किया जायेगा। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा नामांकित प्रशिक्षकों जिसमें श्री राजेश कुमार मोरिया एवं श्री मिलिंद देशपाण्डे द्वारा प्रदान किया जायेगा। उन्होंने प्रशिक्षण में संबंधित विभागों के उपर्युक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने एवं समस्त चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार/मुख्य नगर पालिका/नगर परिषद) अपने साथ एक जनगणना लिपिक को भी प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित कराना सुनिश्चित

90794656-8999-43f1-bb0d-cb4a7ba6eb58

करने के‍ निर्देश दिये हैं। 00000000000 प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत 16 फरवरी से 15 मार्च तक पंजीयन अभियान शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत अंसगठित श्रमिको के लिए पेंशन योजना के लिए पंजीयन अभियान द्वितीय चरण ग्रामीण क्षेत्र में 16 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि योजना अंतर्गत अंसगठित श्रमिक जैसे संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना मे पंजीकृत श्रमिक, निर्माण कार्यो मे काम करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक, हाथ ठेला, सफाई कर्मी, आशा कार्यकर्ता, घरेलू कामकाज करने वाले, कृषि मजदूर,ईट भटटे पर काम करने वाले श्रमिक, भूमिहीन मजदूर, बीडी मजदूर, हाथकरधा मजदूर, सिर पर बोझा उठाने वाले मजदूर, कचरा उठाने वाले मजदूर आदि अपना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन करवा सकते हैं और पेंशन का लाभ ले सकते हैं। पात्रता की शर्ते अंसगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर जिनकी आयु 18 वर्ष से कम न हो तथा 40 वर्ष से अधिक न हो। आयकर दाता न हो, मासिक आय 15000 रूपये से अधिक न हो तथा एन.पी.एस, ईपीएफओ या ई एस आई सी में कवर नही होना चाहिए वे सभी पात्र होंगे। जिनकी आयु 18 वर्ष है उन्हें 55 रुपये प्रति माह प्रीमियम जमा करना होगा तथा जिनकी आयु 40 वर्ष हैं उन्हें 200 रुपये प्रतिमाह प्रीमियम जमा करना होगा। आयु अनुसार प्रीमियम जमा करना होगा। उतना ही अंशदान केन्द्र सरकार द्वारा जमा किया जायेगा। जब श्रमिक की आयु 60 वर्ष पूर्ण हो जायेगी तब प्रति माह 3 हजार रुपये केन्द्र सरकार द्वारा पेंशन के रुप में मिलेगी। इस योजना में रिस्क कवर भी लागू है। यदि किसी कारण दूर्घटना या बिमारी के कारण श्रमिक की मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में योजना का लाभ उसकी नामिनी को मिलेगा। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में श्रमिक का आधार नम्बर, मोबाईल नम्बर, बैंक खातें की पासबुक लगेगी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) के लिए अपने नजदीक में सी.एस.सी सेन्टर (कामन सविर्स सेन्टर) तथा एम.पी. आनलाईन के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए श्रम पदाधिकारी कार्यालय शाजापुर पता धोबी चौरहा, नैय्यर भवन केनरा बैंक के उपर शाजापुर से संपर्क कर सकते हैं। 000000000000 नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को लेकर रणनीति बैठक एवं समीक्षा सम्पन्न प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी ने अधिकतम प्रकरणों के आपसी समझौते से निराकरण का किया आह्वान शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 (शनिवार) को जिला न्यायालय शाजापुर एवं सिविल न्यायालय शुजालपुर में किया जाएगा। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर श्री आनंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जिला अभिभाषक संघ के सभाकक्ष में महत्वपूर्ण रणनीति बैठक

afe4040a-fb53-470a-af34-b1b2b9cacedc

आयोजित की गई। बैठक में विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री अंजनी नंदन जोशी, समस्त न्यायाधीशगण, जिला प्राधिकरण शाजापुर की सचिव श्रीमती नमिता बौरासी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, अधिवक्तागण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी, बीमा कंपनियों के पैनल अधिवक्ता एवं आवेदक अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना एवं आपसी समन्वय स्थापित करना था। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य त्वरित सुलभ एवं किफायती न्याय उपलब्ध कराना तथा पक्षकारों के मध्य आपसी समझौते को प्रोत्साहित करना है। विशेष रूप से मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, बीमा कंपनियों एवं अधिवक्ताओं के मध्य बेहतर तालमेल तथा समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने हेतु ठोस रणनीतियों पर चर्चा की गई। इसी श्रंखला में नेशनल लोक अदालत की प्रगति की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए आज प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला न्यायालय स्थापना के न्यायाधीशगण ऑफलाइन तथा तहसील न्यायालय स्थापना के न्यायाधीशगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान सभी न्यायालयों से वन-टू-वन चर्चा कर लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों, रेफर्ड प्रकरणों एवं संभावित निराकरण की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरण, चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, धन वसूली प्रकरण तथा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण सम्मिलित हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर द्वारा समस्त संबंधित पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक प्रकरण आपसी सहमति से निराकृत कर न्याय व्यवस्था को सशक्त एवं प्रभावी बनाने में सहयोग प्रदान करें। 00000000000000 राजस्व वसूली में कम प्रगति होने पर समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ कारण बताओ सूचना पत्र जारी शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में 09 फरवरी को आयोजित समयावधी पत्रों की बैठक में नगरीय निकायो द्वारा की गई राजस्व वसूली जैसे - संपत्तीकर, जलकर, समेकितकर, नगरीय विकास उपकर, शिक्षा उपकर, भवन/भूमि/दुकान किराया आदि राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा में पाया गया कि नगरीय निकायो द्वारा विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जो वसूली की गई थी उतनी वसूली भी इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह जनवरी 2026 तक नहीं की गई, जबकि नगरीय निकाय द्वारा विगत वर्ष में कि गई वसूली की 25 प्रतिशत अधिक राशि की वसूली की जाना थी, जोकि निकायो द्वारा नहीं की गई है। कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा नगरीय निकाय की प्राप्त प्रगति को देखते हुए अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्प प्रगति का कारण सहित स्पष्टीकरण के लिए नगरीय निकाय के समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। 0000000000000 वाहनों की चेकिंग में नियम विरुद्ध

1c1ad699-9399-4223-8c96-9dbbb5874aa5

संचालित वाहनों से 35 हजार रूपये शमन शुल्क राशि वसूल शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा शाजापुर, मक्सी क्षेत्र में स्कूली वाहन, यात्री वाहन एवं अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रीना किराड़े ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी आदि चेक किए गए। प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों के प्रेशर हॉर्न निकलवाए गए एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्यवाही की गई। 2 वाहन को जप्त किया गया एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों से 35 हजार रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई। चेकिंग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। 00000000000000 मुख्य बजट वर्ष 2026–27 में जिले के विभिन्न सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान शाजापुर, 18 फरवरी 2026/ मुख्य बजट वर्ष 2026–27 अंतर्गत शासन द्वारा शाजापुर जिले में विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। ये कार्य जिले के रोड नेटवर्क मास्टर प्लान के अनुरूप स्वीकृत किए गए हैं। इनका उद्देश्य आवागमन को सुगम बनाना, यातायात दबाव कम करना तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करना हैं। लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल ने बताया कि रोड नेटवर्क मास्टर प्लान अंतर्गत स्वीकृत पोलायकलां–रनायल व्हाया नयापुरा मार्ग (30.35 कि.मी.) से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर वैकल्पिक संपर्क मिलेगा और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। इसी प्रकार बेरछा–झोंकर–मक्सी मार्ग (23.00 कि.मी.) में बेरछा बायपास को शामिल करते हुए, मो. बड़ोदिया बायपास मार्ग (8.00 कि.मी.), कालवा–बड़ोदिया–धाबी–पचोर–बिजाना मार्ग (12.00 कि.मी.) तथा सिरोलिया–कपालिया–सिहोदा–साजोद से भूमरी मार्ग (उच्च स्तरीय पुल सहित, 10.00 कि.मी.) सहित मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन को भी स्वीकृति दी गई है। नवीन ग्रामीण कनेक्टिविटी के अंतर्गत फूलन चापड़िया रोड से पीरमहाराज वाला रास्ता पटलावदा तक मार्ग, देवगुलर जोड़ से पोलायखुर्द–हडलायकलां जोड़ मार्ग, उगाह–कांकड़वाली माता से पटलावदा मार्ग, तिलावदा मैना जोड़ से बिसनखेड़ा मार्ग तथा हन्नुखेडी से पगरावदा मार्ग को शामिल किया गया है, इससे ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य मार्गों तक पहुंच बेहतर होगी। ध्वस्त एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के मजबूतीकरण के अंतर्गत रनायल पहुंच मार्ग, खड़ी–मोल्टा–केवड़ी मार्ग, भूरिया–खजूरिया–फरड़–बेरछादातार मार्ग, बोरसाली–झुंडाखेड़ी–टीटोड़ीखेड़ा मार्ग, जटा शंकर महादेव मंदिर शुजालपुर पहुंच मार्ग, पोचानेर से शेरपुरा मार्ग तथा हड़लायखुर्द से लसूड़िया मलक मार्ग को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे जर्जर मार्गों को मजबूत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जायेगा। जिले में स्थित विभिन्न मार्गों की 12 क्षतिग्रस्त पुल एवं पुलियाओं के पुनर्निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे वर्षा ऋतु में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। साथ ही कालापीपल में शासकीय विश्राम गृह निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले में सड़क संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, कृषि एवं व्यापारिक परिवहन में सुविधा होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। संबंधित विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाजापुर - ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल की और से मोहन बड़ोदिया - बुधवार को ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमरदीपुर सरपंच जगदीश जादौन, सरपंच जितेन्द्र जाट,सरपंच अजय सिंह चौहान,अवधेश अम्बावतिया, भूपेंद्र जाट, मोकम सिंह राजपूत, जीवन पाटीदार,शंकर कुम्भकार एवम आसपास के ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे. बता दे, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवम द्वितीय ईनाम जीवन पाटीदार द्वारा दिया जाएगा. मोहन बड़ोदिया से गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट
    1
    शाजापुर - ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल की और से
मोहन बड़ोदिया - बुधवार को ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमरदीपुर सरपंच जगदीश जादौन, सरपंच जितेन्द्र जाट,सरपंच अजय सिंह चौहान,अवधेश अम्बावतिया, भूपेंद्र जाट, मोकम सिंह राजपूत, जीवन पाटीदार,शंकर कुम्भकार एवम आसपास के ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे. बता दे, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवम द्वितीय ईनाम जीवन पाटीदार द्वारा दिया जाएगा.
मोहन बड़ोदिया से गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक घिसटते हुए कलेक्टर दफ्तर पहुंच गया. यह देख कर सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाने का भी प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित आवेदक गुस्से में जोर-जोर से अपनी पीड़ा बताने लगा. मौके पर मौजूद जिला पंचायत CEO ने फरियादी को उठाकर कुर्सी पर बैठाया और फिर आवेदक की समस्या सुनी. पीड़ित आवेदक उमेश्वर सिंह ठाकुर का आरोप है कि कई वर्षों से जमीन के सीमांकन के लिए भटकाया जा रहा है. पैतृक जमीन पर चाचा ने कब्जा कर लिया है, जिसका सीमांकन कराने अनेक बार आवेदन दे चुका. लेकिन राजस्व के अधिकारी से लेकर पटवारी तक कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. मजबूरन अपनी पीड़ा बताने के लिए कलेक्टर की जन सुनवाई में घिसटते हुए आना पड़ा है #Madhyapradesh #Dindori #PublicHearing #LandDispute #LandDemarcation #RevenueDepartment #ATReel
    1
    मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक घिसटते हुए कलेक्टर दफ्तर पहुंच गया. यह देख कर सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाने का भी प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित आवेदक गुस्से में जोर-जोर से अपनी पीड़ा बताने लगा. मौके पर मौजूद जिला पंचायत CEO ने फरियादी को उठाकर कुर्सी पर बैठाया और फिर आवेदक की समस्या सुनी. पीड़ित आवेदक उमेश्वर सिंह ठाकुर का आरोप है कि कई वर्षों से जमीन के सीमांकन के लिए भटकाया जा रहा है. पैतृक जमीन पर चाचा ने कब्जा कर लिया है, जिसका सीमांकन कराने अनेक बार आवेदन दे चुका. लेकिन राजस्व के अधिकारी से लेकर पटवारी तक कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. मजबूरन अपनी पीड़ा बताने के लिए कलेक्टर की जन सुनवाई में घिसटते हुए आना पड़ा है #Madhyapradesh #Dindori #PublicHearing #LandDispute #LandDemarcation #RevenueDepartment #ATReel
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Shajapur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम संबंधी कार्यशाला का आयोजन *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में *लघु अधिनियम (Minor Acts)* से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान *एडीपीओ श्री प्रतीक श्रीवास्तव* द्वारा *लघु अधिनियम से संबंधित* विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। _इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।_
    2
    कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम संबंधी कार्यशाला का आयोजन
*पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में *लघु अधिनियम (Minor Acts)* से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान *एडीपीओ श्री प्रतीक श्रीवास्तव* द्वारा *लघु अधिनियम से संबंधित* विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
_इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।_
    user_Shafik Khan
    Shafik Khan
    Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ईशान किशन टी-20 बैटर रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंचे: पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी के बाद 17 पायदान की छलांग लगाई। ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है। इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टॉप-10 बैटर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में खेली गई 77 रनों की पारी का फायदा मिला। ईशान 17 पायदान चढ़कर बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
    1
    ईशान किशन टी-20 बैटर रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंचे: पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी के बाद 17 पायदान की छलांग लगाई।
ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है। इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टॉप-10 बैटर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में खेली गई 77 रनों की पारी का फायदा मिला।
ईशान 17 पायदान चढ़कर बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
    user_Pradeep sharma
    Pradeep sharma
    Shajapur, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • थाना शुजालपुर सिटी पुलिस की बड़ी सफलता* चोरी हुई भैंस, पाड़ा एवं बकरियां तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन सहित कुल मशरूका लगभग 07 लाख रुपये की बरामद* *👉01 आरोपी को किया गिरफ्तार* *घटना का विवरण :* दिनांक 12.02.2026 को फरियादी *शकील खां पिता मेहबूब खां निवासी भीमपुरा,* शुजालपुर सिटी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04-05.02.2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उसके खेत पर बने बाड़े से दो भैंस, उनके बच्चे तथा तीन बकरे एवं एक बकरी चोरी कर ले गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर सिटी में *अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस* के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *प्रकरण का खुलासा :* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के निर्देशन में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व में *विशेष टीम गठित* की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का *तकनीकी विश्लेषण , क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र* को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान घटना में एक संदिग्ध महिन्द्रा लोडिंग वाहन की जानकारी प्राप्त हुई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कमल पिता हीरालाल तंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम जीरापुर, थाना कोतवाली, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक भैंस, एक पाड़ा एवं चार बकरियां बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा लोडिंग पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है। आरोपी से घटना में शामिल अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी एवं जब्त वाहन की अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। *सराहनीय भूमिका :* इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक इनिम टोप्पो, उपनिरीक्षक सुशील वर्मा, प्रआर 83 महेश धपानी, प्रआर 605 योगेन्द्र सिंह गुर्जर, आर 66 योगेन्द्र सिंह, आर 99 रामबाबू सिसोदिया, आर 576 राहुल सौंध्या, आर 200 रामबाबू लववंशी, आर 409 मनीष शर्मा, आर 109 रामेश्वर दांगी एवं आर.चा. 211 एलकारसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    थाना शुजालपुर सिटी पुलिस की बड़ी सफलता*
चोरी हुई भैंस, पाड़ा एवं बकरियां तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन सहित कुल मशरूका  लगभग 07 लाख रुपये की बरामद*
*👉01 आरोपी को किया गिरफ्तार*
*घटना का विवरण :*
दिनांक 12.02.2026 को फरियादी *शकील खां पिता मेहबूब खां निवासी भीमपुरा,* शुजालपुर सिटी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04-05.02.2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उसके खेत पर बने बाड़े से दो भैंस, उनके बच्चे तथा तीन बकरे एवं एक बकरी चोरी कर ले गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर सिटी में *अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस* के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*प्रकरण का खुलासा :*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के निर्देशन में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व में *विशेष टीम गठित* की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का *तकनीकी विश्लेषण , क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र* को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान घटना में एक संदिग्ध महिन्द्रा लोडिंग वाहन की जानकारी प्राप्त हुई।
मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कमल पिता हीरालाल तंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम जीरापुर, थाना कोतवाली, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक भैंस, एक पाड़ा एवं चार बकरियां बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा लोडिंग पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है।
आरोपी से घटना में शामिल अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी एवं जब्त वाहन की अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका :*
इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक इनिम टोप्पो, उपनिरीक्षक सुशील वर्मा, प्रआर 83 महेश धपानी, प्रआर 605 योगेन्द्र सिंह गुर्जर, आर 66 योगेन्द्र सिंह, आर 99 रामबाबू सिसोदिया, आर 576 राहुल सौंध्या, आर 200 रामबाबू लववंशी, आर 409 मनीष शर्मा, आर 109 रामेश्वर दांगी एवं आर.चा. 211 एलकारसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया। दिन में तेज धूप खिलने से मौसम में फाल्गुन की बहार आने लगी है। नगर के आसपास पलाश के पेड़ों पर खिलने वाले फुल भी इनका संदेश देने लगे हैं। पलाश के पेड़ों पर खिल रहे फूलों से होली का पर्व के आने की शुरुआत हो गई है। 13 दिन के बाद 2 मार्च से पांच दिवसीय होली का उत्सव शुरुआत हो जाएगा। मालवा क्षेत्र में पलाश के पेड़ों में फूलों के आने के साथ ही फागउत्सव की तैयारी भी शुरू होती जा रही है ।फाल्गुन के आगमन के साथ ही वातावरण में तेज धूप के साथ हल्की ठंडक रहती है।पलाश के फूलों का खिलने ऋतु परिवर्तन का संकेत माना जाता है ,किसान और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यहां मौसम के बदलने मिजाज का स्वाभाविक संदेहवाहक है। दो राज्यों का राजकीय पुष्प है पलाश आकर्षक स्वरूप के कारण पलाश को उत्तर प्रदेश और झारखंड का राज्य पुष्प घोषित किया गया है। भारतीय डाक विभाग द्वारा भी इस पर डाक टिकट जारी कर इसे विशेष सम्मान प्रदान किया जा चुका है।पलाश को परसा और टेसू के नाम से भी जाना जाता है।जब इसके गहरे नारंगी लाल फूल एक साथ खिलते हैं तो पूरा वृक्ष पत्तियों से रहित फूलों से ढक जाता है। पलाश के फूलों को प्राचीन काल में होली के रंगों में भी प्रयोग किया जाता था ,यहां त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचते हैं, इसे सौंदर्य वर्धक फूल भी माना जाता है।
    2
    मोहन बड़ोदिया। दिन में तेज धूप खिलने से मौसम में फाल्गुन की बहार आने लगी है। नगर के आसपास पलाश के पेड़ों पर खिलने वाले फुल भी इनका संदेश देने लगे हैं। पलाश के पेड़ों पर खिल रहे फूलों से होली का पर्व के आने की शुरुआत हो गई है। 13 दिन के बाद 2 मार्च से पांच दिवसीय होली का उत्सव शुरुआत हो जाएगा। मालवा क्षेत्र में पलाश के पेड़ों में फूलों के आने के साथ ही फागउत्सव की तैयारी भी शुरू होती जा रही है ।फाल्गुन के आगमन के साथ ही वातावरण में तेज धूप के साथ हल्की ठंडक रहती है।पलाश के फूलों का खिलने ऋतु परिवर्तन का संकेत माना जाता है ,किसान और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यहां मौसम के बदलने मिजाज का स्वाभाविक संदेहवाहक है।
दो राज्यों का राजकीय पुष्प है पलाश 
आकर्षक स्वरूप के कारण पलाश को उत्तर प्रदेश और झारखंड का राज्य पुष्प घोषित किया गया है। भारतीय डाक विभाग द्वारा भी इस पर डाक टिकट जारी कर इसे विशेष सम्मान प्रदान किया जा चुका है।पलाश को परसा और टेसू के नाम से भी जाना जाता है।जब इसके गहरे नारंगी लाल फूल एक साथ खिलते हैं तो पूरा वृक्ष पत्तियों से रहित फूलों से ढक जाता है। पलाश के फूलों को प्राचीन काल में होली के रंगों में भी प्रयोग किया जाता था ,यहां त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचते हैं, इसे सौंदर्य वर्धक फूल भी माना जाता है।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया के ग्राम बरनावद विद्युत विभाग द्वारा आज मंगलवार को कुर्की जपती की कार्रवाई की गई गांव में कुल बकाया राशि 1,20,000 की होने पर 6 बाइक जप्त की गई मौके पर चार बाइक से 70,000 वसूली की गई मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदय भानसिंह किरार शाजापुर से विनोद मेवाड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे अधिकारी ने कहा आगामी समय में भुगतान नहीं करने पर कुर्की कार्रवाई की जाएगी आसुविधा से बचें ।
    1
    मोहन बड़ोदिया के ग्राम बरनावद विद्युत विभाग द्वारा आज मंगलवार को कुर्की जपती की कार्रवाई की गई गांव में कुल बकाया राशि 1,20,000 की होने पर 6 बाइक जप्त की गई मौके पर चार बाइक से 70,000 वसूली की गई मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदय भानसिंह किरार शाजापुर से विनोद मेवाड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे अधिकारी ने कहा आगामी समय में भुगतान नहीं करने पर कुर्की कार्रवाई की जाएगी आसुविधा से बचें ।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाजापुर - पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम (Minor Acts) से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान एडीपीओ प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा लघु अधिनियम से संबंधित विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।
    1
    शाजापुर - पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम (Minor Acts) से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान एडीपीओ प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा लघु अधिनियम से संबंधित विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.