Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहन बड़ोदिया बरनावद में 6 बाइक जप्त,विद्युत विभाग ने ₹70,000 वसूले। मोहन बड़ोदिया के ग्राम बरनावद विद्युत विभाग द्वारा आज मंगलवार को कुर्की जपती की कार्रवाई की गई गांव में कुल बकाया राशि 1,20,000 की होने पर 6 बाइक जप्त की गई मौके पर चार बाइक से 70,000 वसूली की गई मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदय भानसिंह किरार शाजापुर से विनोद मेवाड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे अधिकारी ने कहा आगामी समय में भुगतान नहीं करने पर कुर्की कार्रवाई की जाएगी आसुविधा से बचें ।
Mukesh Bamniya
मोहन बड़ोदिया बरनावद में 6 बाइक जप्त,विद्युत विभाग ने ₹70,000 वसूले। मोहन बड़ोदिया के ग्राम बरनावद विद्युत विभाग द्वारा आज मंगलवार को कुर्की जपती की कार्रवाई की गई गांव में कुल बकाया राशि 1,20,000 की होने पर 6 बाइक जप्त की गई मौके पर चार बाइक से 70,000 वसूली की गई मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदय भानसिंह किरार शाजापुर से विनोद मेवाड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे अधिकारी ने कहा आगामी समय में भुगतान नहीं करने पर कुर्की कार्रवाई की जाएगी आसुविधा से बचें ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोहन बड़ोदिया के ग्राम बरनावद विद्युत विभाग द्वारा आज मंगलवार को कुर्की जपती की कार्रवाई की गई गांव में कुल बकाया राशि 1,20,000 की होने पर 6 बाइक जप्त की गई मौके पर चार बाइक से 70,000 वसूली की गई मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदय भानसिंह किरार शाजापुर से विनोद मेवाड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे अधिकारी ने कहा आगामी समय में भुगतान नहीं करने पर कुर्की कार्रवाई की जाएगी आसुविधा से बचें ।1
- आरोपी इंस्टाग्राम पर अवैध 315 बोर कट्टे के साथ वीडियो में दिखाई दे रहा था। दिनांक 16.02.2026 को आरोपी करमेंश कुशवाहा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।1
- शाजापुर: मटका मोहल्ले की विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से दहशत, टला बड़ा हादसा शाजापुर। शहर के बादशाहपुर इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घनी आबादी के बीच स्थित एक विद्युत डीपी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण चिंगारियां उठने लगीं। लगातार उठ रही इन चिंगारियों से स्थानीय रहवासियों में भारी दहशत फैल गई। हालांकि गनीमत यह रही कि बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आपूर्ति बंद कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटनाक्रम एक नज़र में: आधे घंटे तक रहा दहशत का माहौल: बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच वार्ड क्रमांक 8 के मटका मोहल्ला में मस्जिद के पास लगी डीपी में अचानक फॉल्ट होना शुरू हुआ। टूट गईं केबल: करीब 10 से 15 मिनट तक डीपी से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं। लगभग आधे घंटे तक बार-बार हुए इस फॉल्ट के कारण एक-दो केबल भी टूट गईं, जिससे क्षेत्र में आग लगने की प्रबल आशंका बन गई थी। तत्काल रोकी गई सप्लाई: घटना की सूचना मिलते ही विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी और तकनीकी स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया। जल्द बहाल होगी बिजली: जेई बेरछा रोड स्थित बिजली कार्यालय में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता (जेई) रामप्रसाद अहिरवार ने सुबह करीब 9:30 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीपी में फॉल्ट और केबल में आग लगने के कारण क्षेत्र की बिजली बंद की गई थी। उन्होंने बताया, "सूचना मिलते ही हमारी टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है। सुधार कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।"1
- सतना-नई बस्ती मुन्नू होटल के पास स्थानीय लोगो ने बाइक सवार दो युवकों को 6 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा #reels #reelsinstagram #vairal #वायरल #vairalvideo1
- शाजापुर: काशी नगर में देर रात संदिग्ध युवक पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकतें शाजापुर। जिला मुख्यालय के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशी नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियाँ जानकारी के अनुसार, काशी नगर की गलियों में एक अज्ञात युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर रोक लिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर युवक संदिग्ध तरीके से घरों की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को सौंपा गया युवक रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया है।1
- शाजापुर - भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आज 17 फ़रवरी 2026 को किसान भवन शाजापुर कृषि उपज मंडी कार्यालय पर सम्पन्न हुई. भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संगठनात्मक मजबूती के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत स्तर से पधारे प्रांत महामंत्री एवं जिले के प्रभारी रमेश दांगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ संभाग सदस्य राज बहादुर गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने की। जिला मंत्री मुकेश पाटीदार सहित जिले एवं सभी तहसील स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन की मजबूती ही किसान शक्ति की असली पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। संगठन में पारिवारिक भाव हो। जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी गांव में ग्राम समिति कि बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए। ग्राम समिति को सक्रिय रहना चाहिए बैठक में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर,जिला मंत्री चंद्रर सिंह सिसोदिया, जिला युवा वाहिनी खाम सिंह, जिला सदस्य पिंटू,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण,शंकर कुंभकार ,जीवन सिंह,रमेश परमार,तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार,ज्ञान सिंह गुर्जर,जितेंद्र गोठी नगर अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार हुकम सिंह तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई सहित जिले एवं तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by @rider 721
- मोहन बड़ोदिया के कुमारिया खास में लगने वाला भव्य मेला में भक्तों की भारी भीड़ ने दर्शन किए, जिसमें रंग-बिरंगे झूले, पारंपरिक दुकानें और उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया, जो उत्सव को और भी खास बना रहा था। आस्था का सैलाब: सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और "हर हर महादेव" के जयकारे गूंजते रहे। मेले का माहौल: मंदिर परिसर के आसपास मेला लगा, जिसमें बच्चों के लिए झूले और पारंपरिक मिठाइयों व खिलौनों की दुकानें सजीं। विशेष पूजा: महंत दिव्यागिरी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिवजी का जलाभिषेक किया गया, जो अत्यंत फलदायी माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था: भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पौराणिक महत्व: यह मंदिर भगवान शिव के प्रकटीकरण से जुड़ा है, जो मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला भक्तों के लिए भक्ति और आनंद का अनूठा मिश्रण था1