मुज़फ्फरनगर। रीजन मुज़फ्फरनगर एवं खतौली के तत्वावधान में रोटरी भवन, सर्कुलर रोड, मुज़फ्फरनगर में आयोजित मेगा मेडिकल चेकअप एवं रक्तदान शिविर का अत्यंत सफल एवं सराहनीय आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से लगभग 250 से 300 मरीजों ने विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया, जबकि लगभग 35 यूनिट रक्तदान भी संपन्न हुआ। यह मेगा मेडिकल कैंप पूर्ण रूप से मानव सेवा की भावना से प्रेरित रहा, जिसमें सभी रोटरी क्लबों के सदस्यों ने उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए नितिन अग्रवाल जी ने सभी सहयोगी रोटरी क्लबों के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और इसे समाजहित में एक अनुकरणीय पहल बताया। शिविर में नेत्र रोग, त्वचा रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, पेट रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), जनरल सर्जरी, बाल रोग, छाती रोग, बीपी एवं शुगर से संबंधित रोगों की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन एवं रक्त जांच जैसी आवश्यक जांचें की गईं तथा मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस अवसर पर रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटेरियन अनिल सोपती जी, प्रोटोकॉल ऑफिसर रोटेरियन सुनील अग्रवाल जी, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन नियम शर्मा जी, प्रशांत जैन जी, रविंद्र सिंह जी एवं अलित जैन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएँ प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन विकास भार्गव एवं रोटेरियन डॉक्टर नितिन जैन जी के कुशल नेतृत्व एवं समन्वय में संपन्न हुईं। सभी रोटरी सदस्यों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से यह मेगा मेडिकल कैंप अत्यंत सुव्यवस्थित, सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
मुज़फ्फरनगर। रीजन मुज़फ्फरनगर एवं खतौली के तत्वावधान में रोटरी भवन, सर्कुलर रोड, मुज़फ्फरनगर में आयोजित मेगा मेडिकल चेकअप एवं रक्तदान शिविर का अत्यंत सफल एवं सराहनीय आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से लगभग 250 से 300 मरीजों ने विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया, जबकि लगभग 35 यूनिट रक्तदान भी संपन्न हुआ। यह मेगा मेडिकल कैंप पूर्ण रूप से मानव सेवा की भावना से प्रेरित रहा, जिसमें सभी रोटरी क्लबों के सदस्यों ने उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए नितिन अग्रवाल जी ने सभी सहयोगी रोटरी क्लबों के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और इसे समाजहित में एक अनुकरणीय पहल बताया। शिविर में नेत्र रोग, त्वचा रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, पेट
रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), जनरल सर्जरी, बाल रोग, छाती रोग, बीपी एवं शुगर से संबंधित रोगों की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन एवं रक्त जांच जैसी आवश्यक जांचें की गईं तथा मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस अवसर पर रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटेरियन अनिल सोपती जी, प्रोटोकॉल ऑफिसर रोटेरियन सुनील अग्रवाल जी, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन नियम शर्मा जी, प्रशांत जैन जी, रविंद्र सिंह जी एवं अलित जैन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएँ प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन विकास भार्गव एवं रोटेरियन डॉक्टर नितिन जैन जी के कुशल नेतृत्व एवं समन्वय में संपन्न हुईं। सभी रोटरी सदस्यों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से यह मेगा मेडिकल कैंप अत्यंत सुव्यवस्थित, सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
- बोरीवली स्टेशन पर चरथावल निवासी आरपीएफ जवान अज़हर हुसैन ने बचाई महिला यात्री की जान, कस्बे का नाम किया रोशन मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान की सतर्कता और साहस से एक महिला यात्री की जान बच गई। यह सराहनीय घटना बुधवार सुबह बोरीवली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर हुई। चलती लोकल ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक महिला यात्री का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच खतरनाक गैप की ओर गिरने लगी। इसी दौरान मौके पर तैनात चरथावल निवासी आरपीएफ जवान अज़हर हुसैन ने बिना समय गंवाए बहादुरी दिखाते हुए महिला को खींच लिया और सुरक्षित प्लेटफार्म पर ले आए। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और महिला यात्री की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और जवान के साहस की सराहना की।बोरीवली आरपीएफ स्टेशन के प्रभारी अनिल यादव ने इस सराहनीय कार्य के लिए आरपीएफ जवान अज़हर हुसैन को पुरस्कार देने की सिफारिश रेलवे प्रशासन से की है। अज़हर हुसैन की इस बहादुरी से न केवल रेलवे सुरक्षा बल की जिम्मेदार छवि मजबूत हुई है, बल्कि चरथावल कस्बे का नाम भी रोशन हुआ है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उसके बाद वे रात्रि विश्राम के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यहाँ पर वे अपने परिवार के सदस्यों से मिले। इस मौके पर उन्होंने परिवार के बच्चों के साथ भी समय बिताया।1
- सीएम योगी की तारीफ पर गरमाई राजनीति, कैराना की मुस्लिम लड़की के बयान से मचा बवाल1
- बिग न्यूज मुख्यमंत्राी योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं अभियानों को यातायात प्रभारी निरीक्षक निधि चौधरी लगातार गतिशील रहते हुए अभियानों को अमली जामा पहनाने में लगी हुई सड़क पर चलते समय यातायात नियमों को पालन करेंगे तो दीर्घायु रहेंगे:निधि चौधरी स्वयं इस जीवन को रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना बल्कि दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिएन प्रेरित करें:यातायात प्रभारी यातायात प्रभारी निरीक्षक निधि चौधरी नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को लेकर सख्त व यातायात के नियमों का पालन ना करने वाले वाहनों के काटे जा रहें चालान शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं अभियान को यातायात प्रभारी निरीक्षक निधि चौधरी लगातार गतिशील रहते हुए अभियानों को अमली जामा पहनाने में लगी हुई हैं और अभी हालहि में चलाए जा रहे हैं अभियान नो हेलमेट नो फ्यूल को लेकर लगातार पेट्रोल पंप वे रोड पर निकालकर यातायात के नियमों का पालन को लेकर जागरूक तो कर ही रही हैं वही साथ ही वाहनों के चालान भी कर रहे हैं।यह भी उल्लेखनीय की यातायात प्रभारी निरीक्षक निधि चौधरी यातायात के नियमों के प्रति बड़े गंभीर बनाकर लोगों की जिंदगी बचाने के लिए लगी हुई हैं और वाहन चेकिंग के दौरान कुछ दिनों में ही करीब 400 वाहनो के चालान भी किये हैं जो यातायात के नियमों का उलंधन करते पाएं गए और यही नही पैट्रोल पम्पों व सड़को पर यातायात नियमों का पापन करने के लिए पम्पप्लेट भी बाटे है जिससे कि वाहन स्वामी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक हो।वैसे यह भी अक्षर सामने आता रहता है कि जिस काम को करने के लिए मना किया जाता है, उसी को करने की जिद करना या यहां तक कि कई बार नियमों का उल्लंघन कर भी कार्यरूप देना ज्यादातर लोगों की एक विचित्र प्रवृत्ति रही है!हम अपने आसपास देखें तो आजकल इस प्रवृत्ति का विकृत रूप मिलता है। मसलन, बगैर हेल्मेट के वाहन चलाना व बगैर सीटबेल्ट के एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाना, साइड ना देकर बीच सड़क पर चलना अन्य वाहन के कागजात पूरा ना रखना व पार्किंग नहीं वाले स्थान पर अपने वाहनों को खड़ा करना जैसे आम बात हो गई है। यह स्थिति न केवल सड़कों पर अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न करता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी कारण बनती है! देश में रोड पर वाहनों को खड़ा कर दिया जाना एक आम समस्या है और इससे कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। ऐसी जगहों व पर अनाधिकृत पार्किंग यातायात के प्रवाह को बाधित करती है जिससे भीड़भाड़ होती है। इसके अलावा, देश में यातायात संकेतों का जानबूझ कर उल्लंघन, जैसे लालबत्ती पार कर जाना या यातायात नियमों की अवहेलना भी हम जनमानस की आदत में शुमार हो चला है। कुछ चालक समय बचाने की इच्छा के कारण जानबूझ कर यातायात संकेतों को तोड़ते है ऐसे वाहन चालक यह मानते हैं कि वे चैराहों पर संकेत बदलने की प्रतीक्षा किए बिना चैराहों पर सुरक्षित रूप से निकल सकते हैं।जब हमारी बात जब यातायात प्रभारी निरीक्षक निधि चौधरी से हुई तो उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना अपनी ही जान की सुरक्षा करना है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और औरों को भी यातायात के प्रति जागरूक करें।3
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- मुज़फ्फरनगर। रीजन मुज़फ्फरनगर एवं खतौली के तत्वावधान में रोटरी भवन, सर्कुलर रोड, मुज़फ्फरनगर में आयोजित मेगा मेडिकल चेकअप एवं रक्तदान शिविर का अत्यंत सफल एवं सराहनीय आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से लगभग 250 से 300 मरीजों ने विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया, जबकि लगभग 35 यूनिट रक्तदान भी संपन्न हुआ। यह मेगा मेडिकल कैंप पूर्ण रूप से मानव सेवा की भावना से प्रेरित रहा, जिसमें सभी रोटरी क्लबों के सदस्यों ने उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए नितिन अग्रवाल जी ने सभी सहयोगी रोटरी क्लबों के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और इसे समाजहित में एक अनुकरणीय पहल बताया। शिविर में नेत्र रोग, त्वचा रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, पेट रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), जनरल सर्जरी, बाल रोग, छाती रोग, बीपी एवं शुगर से संबंधित रोगों की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन एवं रक्त जांच जैसी आवश्यक जांचें की गईं तथा मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस अवसर पर रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटेरियन अनिल सोपती जी, प्रोटोकॉल ऑफिसर रोटेरियन सुनील अग्रवाल जी, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन नियम शर्मा जी, प्रशांत जैन जी, रविंद्र सिंह जी एवं अलित जैन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएँ प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन विकास भार्गव एवं रोटेरियन डॉक्टर नितिन जैन जी के कुशल नेतृत्व एवं समन्वय में संपन्न हुईं। सभी रोटरी सदस्यों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से यह मेगा मेडिकल कैंप अत्यंत सुव्यवस्थित, सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।2
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल–थानाभवन मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम दुधली निवासी 19 वर्षीय विश्वांशु प्रताप अपने साथी मनदीप के साथ बाइक से जा रहा था। जब वे ग्राम नगला राई के पास भट्टे के नजदीक पहुंचे, तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। तेज गति और कम दूरी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक विश्वांशु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मनदीप सुरक्षित बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।1
- जनपद मुजफ्फरनगर ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर थाना बुढाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत 01 अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ सहित किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 5.092 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाप्रभारी बुढाना सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।2