logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा जेसीआई सप्ताह 2026 के छठे दिवस “परिवार बंधन दिवस” का आयोजन *जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा जेसीआई सप्ताह 2026 के छठे दिवस “परिवार बंधन दिवस” का आयोजन* जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा आयोजित “द 777 – जेसीआई सप्ताह 2026” के अंतर्गत सोमवार को छठे दिवस “परिवार बंधन दिवस” के रूप में मनाया गया। “77 वर्षों की विरासत • 7 दिनों का प्रभाव” की थीम के साथ आयोजित इस दिवस का उद्देश्य जेसीआई सदस्यों के परिवारों के बीच आपसी प्रेम, स्नेह एवं जुड़ाव को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर “बृज बीट्स – फैमिली थीम पार्टी” का आयोजन किया गया, जिसमें जेसीआई सदस्यों एवं उनके परिवारों ने वृंदावन की मनमोहक थीम में सज्जा और व्यंजनों का लुफ़्त उठाया। कार्यक्रम के माध्यम से परिवार के साथ समय बिताने, रिश्तों को मजबूत करने और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम होटल टीयास पालमी, टेकरी रोड, गुना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी अश्वनी अग्रवाल, मानसेवी सचिव जेसी एकांश मंगल, कोषाध्यक्ष जेसी अंकित जैन, महिला अध्यक्ष नमिता अग्रवाल एवं महिला सचिव संगीता बंसल सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के निदेशक जेसी गौरव अग्रवाल तथा परियोजना समन्वयक जेसी गौरव प्रियंका गर्ग एवं जेसी नीलेश पलक सिंघल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेसीआई सप्ताह 2026 के छठे दिवस का आयोजन परिवार, प्रेम और आपसी जुड़ाव के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न,

2 hrs ago
user_पत्रकार राजा हतम वेग
पत्रकार राजा हतम वेग
Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
da8c28eb-f1fb-4bfe-bed1-a5b444106549

जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा जेसीआई सप्ताह 2026 के छठे दिवस “परिवार बंधन दिवस” का आयोजन *जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा जेसीआई सप्ताह 2026 के छठे दिवस “परिवार बंधन दिवस” का आयोजन* जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा आयोजित “द 777 – जेसीआई सप्ताह 2026” के अंतर्गत सोमवार को छठे दिवस “परिवार बंधन दिवस” के रूप में मनाया गया। “77 वर्षों की विरासत • 7 दिनों का प्रभाव” की थीम के साथ आयोजित इस दिवस का उद्देश्य जेसीआई सदस्यों के परिवारों के बीच आपसी प्रेम, स्नेह एवं जुड़ाव को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर “बृज बीट्स – फैमिली थीम पार्टी” का आयोजन किया गया, जिसमें जेसीआई सदस्यों एवं उनके परिवारों ने वृंदावन की मनमोहक थीम में सज्जा और व्यंजनों का लुफ़्त उठाया। कार्यक्रम के माध्यम से परिवार के साथ समय बिताने, रिश्तों को मजबूत करने और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम होटल टीयास पालमी, टेकरी रोड, गुना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी अश्वनी अग्रवाल, मानसेवी सचिव जेसी एकांश मंगल, कोषाध्यक्ष जेसी अंकित जैन, महिला अध्यक्ष नमिता अग्रवाल एवं महिला सचिव संगीता बंसल सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के निदेशक जेसी गौरव अग्रवाल तथा परियोजना समन्वयक जेसी गौरव प्रियंका गर्ग एवं जेसी नीलेश पलक सिंघल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेसीआई सप्ताह 2026 के छठे दिवस का आयोजन परिवार, प्रेम और आपसी जुड़ाव के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न,

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आंदोलन से नहीं तो अब गोली से होगी शराब बंद? शिवपुरी जिले मे जगह जगह शिवपुरी में शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा, कई गांवों में सड़क पर उतरी महिलाएं शिवपुरी। जिले में शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से अलग-अलग गांवों में महिलाएं शराब दुकानों और कथित अवैध शराब कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल रही हैं। कहीं शराब की पेटियां सड़क पर रखकर तोड़ी गईं तो कहीं बोतलें फोड़कर विरोध जताया गया। अमोल, मनपुरा, थरखेड़ा और अन्य इलाकों में हुए प्रदर्शनों के बाद अब मामला प्रशासन और पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। लाठी लेकर दुकान तक पहुंचीं महिलाएं भौंती क्षेत्र के मनपुरा में महिलाओं ने शराब बिक्री के विरोध में पैदल मार्च निकाला और हाथों में लाठियां तथा शराब की बोतलें लेकर थाने पहुंचीं। महिलाओं ने थाने के सामने बोतलें फोड़कर अपना विरोध जताया। उनका आरोप है कि क्षेत्र में शराब आसानी से उपलब्ध होने से परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक असर पड़ रहा है। अमोल में पुलिस-आबकारी टीम से भिड़ंत अमोल गांव में शराब दुकान बंद कराने पहुंची महिलाओं और पुलिस-आबकारी टीम के बीच विवाद की स्थिति बन गई। रिपोर्टों के मुताबिक स्थिति इतनी बिगड़ी कि पुलिस और आबकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट तक की नौबत आ गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि भीड़ में कुछ उपद्रवी तत्व शामिल हो गए थे और कानून हाथ में लेने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। थरखेड़ा में शराब की पेटियां सड़क पर अमोला थाना क्षेत्र के थरखेड़ा गांव में भी महिलाओं ने शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं ने दुकान से शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर रखीं और लाठियों से उन्हें तोड़ दिया। महिलाओं की मांग है कि शराब दुकान को गांव से हटाया जाए। कई जगहों पर सामने आया विरोध सिरसौद क्षेत्र में भी महिलाओं द्वारा शराब दुकान के विरोध में दुकान से शराब की पेटियां बाहर निकालने और विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आई। लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों से संकेत मिल रहा है कि शराब बिक्री को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का असंतोष लगातार बढ़ रहा है। पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौती विरोध अब केवल ज्ञापन और शांतिपूर्ण प्रदर्शन तक सीमित नहीं रह गया है। कुछ स्थानों पर शराब की बोतलें तोड़ने, दुकानों में तोड़फोड़ और पुलिस-आबकारी टीम से टकराव की घटनाएं सामने आई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। सबसे बड़ा सवाल: महिलाओं का कहना है कि जब बार-बार शिकायत और आंदोलन के बावजूद शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लगती, तो आखिर प्रशासन कब ठोस कार्रवाई करेगा? वहीं दूसरी ओर, प्रदर्शन के दौरान कानून हाथ में लेने की घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं। नोट: “आंदोलन से नहीं तो अब गोली से होगी शराब बंद” पंक्ति को खबर में प्रश्न/आक्रोश के संकेतक शीर्षक के रूप में रखा गया है। उपलब्ध स्रोतों में महिलाओं द्वारा गोली चलाने या गोली से शराब बंद कराने की कोई पुष्ट घटना नहीं मिली है।
    1
    आंदोलन से नहीं तो अब गोली से होगी शराब बंद? शिवपुरी जिले मे जगह जगह
शिवपुरी में शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा, कई गांवों में सड़क पर उतरी महिलाएं
शिवपुरी। जिले में शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से अलग-अलग गांवों में महिलाएं शराब दुकानों और कथित अवैध शराब कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल रही हैं। कहीं शराब की पेटियां सड़क पर रखकर तोड़ी गईं तो कहीं बोतलें फोड़कर विरोध जताया गया। अमोल, मनपुरा, थरखेड़ा और अन्य इलाकों में हुए प्रदर्शनों के बाद अब मामला प्रशासन और पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बनता दिखाई दे रहा है।
लाठी लेकर दुकान तक पहुंचीं महिलाएं
भौंती क्षेत्र के मनपुरा में महिलाओं ने शराब बिक्री के विरोध में पैदल मार्च निकाला और हाथों में लाठियां तथा शराब की बोतलें लेकर थाने पहुंचीं। महिलाओं ने थाने के सामने बोतलें फोड़कर अपना विरोध जताया। उनका आरोप है कि क्षेत्र में शराब आसानी से उपलब्ध होने से परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक असर पड़ रहा है।
अमोल में पुलिस-आबकारी टीम से भिड़ंत
अमोल गांव में शराब दुकान बंद कराने पहुंची महिलाओं और पुलिस-आबकारी टीम के बीच विवाद की स्थिति बन गई। रिपोर्टों के मुताबिक स्थिति इतनी बिगड़ी कि पुलिस और आबकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट तक की नौबत आ गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि भीड़ में कुछ उपद्रवी तत्व शामिल हो गए थे और कानून हाथ में लेने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
थरखेड़ा में शराब की पेटियां सड़क पर
अमोला थाना क्षेत्र के थरखेड़ा गांव में भी महिलाओं ने शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं ने दुकान से शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर रखीं और लाठियों से उन्हें तोड़ दिया। महिलाओं की मांग है कि शराब दुकान को गांव से हटाया जाए।
कई जगहों पर सामने आया विरोध
सिरसौद क्षेत्र में भी महिलाओं द्वारा शराब दुकान के विरोध में दुकान से शराब की पेटियां बाहर निकालने और विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आई। लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों से संकेत मिल रहा है कि शराब बिक्री को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौती
विरोध अब केवल ज्ञापन और शांतिपूर्ण प्रदर्शन तक सीमित नहीं रह गया है। कुछ स्थानों पर शराब की बोतलें तोड़ने, दुकानों में तोड़फोड़ और पुलिस-आबकारी टीम से टकराव की घटनाएं सामने आई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।
सबसे बड़ा सवाल: महिलाओं का कहना है कि जब बार-बार शिकायत और आंदोलन के बावजूद शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लगती, तो आखिर प्रशासन कब ठोस कार्रवाई करेगा? वहीं दूसरी ओर, प्रदर्शन के दौरान कानून हाथ में लेने की घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं।
नोट: “आंदोलन से नहीं तो अब गोली से होगी शराब बंद” पंक्ति को खबर में प्रश्न/आक्रोश के संकेतक शीर्षक के रूप में रखा गया है। उपलब्ध स्रोतों में महिलाओं द्वारा गोली चलाने या गोली से शराब बंद कराने की कोई पुष्ट घटना नहीं मिली है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • डोल एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है। *बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी।* *हारे का सहारा - बाबा श्याम हमारा।।* छबड़ा: बाबा खाटूश्याम मन्दिर, भुवाखेड़ी, कुछ ही दिनों में होने लगे बाबा के दर पर लोगो के साथ चमत्कार।आप नही आ पा रहे है ऑनलाइन जुड़िये।भक्तों मानव जीवन में आ रही है आध्यात्मिक या भौतिक जीवन से जुड़ी समस्या,जिंदगी हार-जीत का खेल है निराश ना हो।जब जीवन में हार दिखने लगे,जीवन का झंडा गिरने लगे तो जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब लगता है कि सब कुछ हाथ से निकल रहा है - चाहे वह कारोबार हो, नौकरी में रुकावट हो या घर-परिवार की परेशानी। ऐसे समय में भक्तों का विश्वास है कि खाटू वाले बाबा श्याम ही सहारा बनते हैं।इसी भाव को लेकर आगामी एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।एकादशी पर निशान अर्पण का महत्व - खाटू धाम में निशान अर्पित करना संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अपने नाम और गोत्र से अर्पित किया गया निशान बाबा तक अपनी प्रार्थना पहुंचाता है।सेवा में क्या मिलेगा? मात्र 251 रुपये की सेवा में - आपके नाम से बाबा का निशान अर्पण, अर्पण का वीडियो आपको WhatsApp पर।तो आप क्या करें - निशान की राशि PhonePe 7742139222 पर भेजें और स्क्रीनशॉट हमारे योग केंद्र के WhatsApp 9413006192 पर भेज दें, साथ ही आपका नाम,गोत्र, मनोकामना और आपका WhatsApp नंबर लिख भेजें।जय श्री श्याम - हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा।
    3
    डोल एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।
*बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी।*
*हारे का सहारा - बाबा श्याम हमारा।।*
छबड़ा: बाबा खाटूश्याम मन्दिर, भुवाखेड़ी, कुछ ही दिनों में होने लगे बाबा के दर पर लोगो के साथ चमत्कार।आप नही आ पा रहे है ऑनलाइन जुड़िये।भक्तों मानव जीवन में आ रही है आध्यात्मिक या भौतिक जीवन से जुड़ी समस्या,जिंदगी हार-जीत का खेल है निराश ना हो।जब जीवन में हार दिखने लगे,जीवन का झंडा गिरने लगे तो जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब लगता है कि सब कुछ हाथ से निकल रहा है - चाहे वह कारोबार हो, नौकरी में रुकावट हो या घर-परिवार की परेशानी। ऐसे समय में भक्तों का विश्वास है कि खाटू वाले बाबा श्याम ही सहारा बनते हैं।इसी भाव को लेकर आगामी एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।एकादशी पर निशान अर्पण का महत्व - खाटू धाम में निशान अर्पित करना संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अपने नाम और गोत्र से अर्पित किया गया निशान बाबा तक अपनी प्रार्थना पहुंचाता है।सेवा में क्या मिलेगा? मात्र 251 रुपये की सेवा में - आपके नाम से बाबा का निशान अर्पण, अर्पण का वीडियो आपको WhatsApp पर।तो आप क्या करें - निशान की राशि PhonePe 7742139222 पर भेजें और स्क्रीनशॉट हमारे योग केंद्र के WhatsApp 9413006192 पर भेज दें, साथ ही आपका नाम,गोत्र, मनोकामना और आपका WhatsApp नंबर लिख भेजें।जय श्री श्याम - हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    3 hrs ago
  • स्वामित्व योजना: 50 लाख रिकॉर्ड की मुफ्त रजिस्ट्री को कैबिनेट की हरी झंडी मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत बड़ा निर्णय लिया है। 17 सितंबर से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 50 लाख संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने का अभियान शुरू होगा। इस पर राज्य सरकार करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिससे ग्रामीणों को बैंक ऋण और संपत्ति के वैध अधिकार प्राप्त हो सकेंगे।
    1
    स्वामित्व योजना: 50 लाख रिकॉर्ड की मुफ्त रजिस्ट्री को कैबिनेट की हरी झंडी
मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत बड़ा निर्णय लिया है। 17 सितंबर से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 50 लाख संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने का अभियान शुरू होगा। इस पर राज्य सरकार करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिससे ग्रामीणों को बैंक ऋण और संपत्ति के वैध अधिकार प्राप्त हो सकेंगे।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सवारी ऑटो में खाद सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान सवारी ऑटो में खाद-सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, बोले- काम नहीं मिल रहा अशोकनगर में सवारी ऑटो में यात्रियों की जगह खाद, सीमेंट, सरिया और पाइप जैसे सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल रहा है। मंगलवार को एकता लोडिंग यूनियन के चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के ज्यादातर ऑटो का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए होता है। सवारी ऑटो चालक भी खाद की बोरी, सीमेंट, सरिया, बल्लियां और पाइप जैसे सामान भरकर ले जा रहे हैं। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल पा रहा है। चालकों का कहना है कि सवारी ऑटो में क्षमता से ज्यादा सामान ले जाने से आए दिन विवाद भी होते हैं। उन्होंने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी, पर समस्या का कोई हल नहीं निकला। चालकों के मुताबिक, यूनियन ने कहा कि शिकायत करने से भी कुछ नहीं होगा। लोडिंग वाहन चालकों ने बताया कि काम न मिलने से उनके वाहनों की किस्तें जमा नहीं हो पा रही हैं। परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सवारी ऑटो में सामान की ढुलाई और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें काम मिल सके।
    2
    सवारी ऑटो में खाद सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान
सवारी ऑटो में खाद-सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, बोले- काम नहीं मिल रहा
अशोकनगर में सवारी ऑटो में यात्रियों की जगह खाद, सीमेंट, सरिया और पाइप जैसे सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल रहा है। मंगलवार को एकता लोडिंग यूनियन के चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर के ज्यादातर ऑटो का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए होता है। सवारी ऑटो चालक भी खाद की बोरी, सीमेंट, सरिया, बल्लियां और पाइप जैसे सामान भरकर ले जा रहे हैं। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल पा रहा है।
चालकों का कहना है कि सवारी ऑटो में क्षमता से ज्यादा सामान ले जाने से आए दिन विवाद भी होते हैं। उन्होंने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी, पर समस्या का कोई हल नहीं निकला। चालकों के मुताबिक, यूनियन ने कहा कि शिकायत करने से भी कुछ नहीं होगा।
लोडिंग वाहन चालकों ने बताया कि काम न मिलने से उनके वाहनों की किस्तें जमा नहीं हो पा रही हैं। परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सवारी ऑटो में सामान की ढुलाई और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें काम मिल सके।
    user_Neeraj sharma
    Neeraj sharma
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन छीपाबड़ौद / बारां पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में आज विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न नवाचारी एवं शैक्षणिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों — विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी सदस्य *विक्रम सिंह हाड़ा*, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन *पीयूष मेवाड़ा* और *अब्दुल कय्यूम* की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विज्ञान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकागण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विविध मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सौरमंडल मॉडल, जल संरक्षण मॉडल, चंद्रयान-3 मॉडल, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट कृषि तकनीक तथा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित परियोजनाएँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के कार्यान्वयन, विज्ञान सिद्धांत एवं उपयोगिता के बारे में आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी। विज्ञान मेला प्रभारी *सारोन डिक्सन, कौशल किशोर* ने बताया कि प्रदर्शनी में *प्रथम स्थान अनिल ऐरवाल, अनुराग लोधा* को हाइड्रोपोनिक्स मॉडल के लिए, *द्वितीय स्थान विपिन, ललित* को अर्थक्वेक अलार्म के लिए तथा *तृतीय स्थान कनक वैष्णव* को स्मार्ट एग्रीकल्चर फार्मिंग के लिए प्रदान कर पारितोषिक दिए गए। प्रधानाचार्य *चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, _"आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। विज्ञान मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।"_ अंत में विज्ञान विषय के व्याख्याता *प्राणनाथ गौतम, शराफत अली* और वरिष्ठ अध्यापक *नरेंद्र कुमार* ने विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
    4
    पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन

विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन
छीपाबड़ौद / बारां
पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में आज विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न नवाचारी एवं शैक्षणिक मॉडलों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों — विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी सदस्य *विक्रम सिंह हाड़ा*, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन *पीयूष मेवाड़ा* और *अब्दुल कय्यूम* की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विज्ञान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकागण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विविध मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सौरमंडल मॉडल, जल संरक्षण मॉडल, चंद्रयान-3 मॉडल, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट कृषि तकनीक तथा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित परियोजनाएँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के कार्यान्वयन, विज्ञान सिद्धांत एवं उपयोगिता के बारे में आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञान मेला प्रभारी *सारोन डिक्सन, कौशल किशोर* ने बताया कि प्रदर्शनी में *प्रथम स्थान अनिल ऐरवाल, अनुराग लोधा* को हाइड्रोपोनिक्स मॉडल के लिए, *द्वितीय स्थान विपिन, ललित* को अर्थक्वेक अलार्म के लिए तथा *तृतीय स्थान कनक वैष्णव* को स्मार्ट एग्रीकल्चर फार्मिंग के लिए प्रदान कर पारितोषिक दिए गए।
प्रधानाचार्य *चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, _"आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। विज्ञान मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।"_
अंत में विज्ञान विषय के व्याख्याता *प्राणनाथ गौतम, शराफत अली* और वरिष्ठ अध्यापक *नरेंद्र कुमार* ने विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हमारी खबरें देखने के लिए सबसे पहले हमें फॉलो करें मक्सूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश हमारी खबरें देखने के लिए सबसे पहले हमें फॉलो करें मक्सूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश
    1
    हमारी खबरें देखने के लिए सबसे पहले हमें फॉलो करें मक्सूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश
हमारी खबरें देखने के लिए सबसे पहले हमें फॉलो करें मक्सूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश
    user_Tony Shah
    Tony Shah
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • CM के कार्यक्रम में जाने को लेकर शिक्षकों और DEO में बहस, VIDEO वायरल आगर मालवा में रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी/उपस्थिति को लेकर हुआ विवाद, बातचीत के दौरान बढ़ी बहस आगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर शिक्षकों और जिला शिक्षा अधिकारी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला रविवार 13 सितंबर का है, जब मुख्यमंत्री का जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वायरल वीडियो में शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारी के बीच कार्यक्रम में जाने को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस की स्थिति बनती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आगर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की राशि हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करने के साथ जिले को विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दिए जाने का कार्यक्रम था। प्रशासन ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राहियों के पहुंचने की व्यवस्था की थी। कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल शिक्षकों और जिला शिक्षा अधिकारी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर ऐसा क्या विवाद हुआ कि सामान्य बातचीत बहस में बदल गई? हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। वीडियो में दिखाई दे रही बातचीत का संदर्भ और दोनों पक्षों का पूरा पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर महेश कुमार जाटव को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में दर्ज किया गया है। फिलहाल वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिक्षकों की ड्यूटी/उपस्थिति को लेकर चर्चा जरूर तेज कर दी है।
    1
    CM के कार्यक्रम में जाने को लेकर शिक्षकों और DEO में बहस, VIDEO वायरल
आगर मालवा में रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी/उपस्थिति को लेकर हुआ विवाद, बातचीत के दौरान बढ़ी बहस
आगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर शिक्षकों और जिला शिक्षा अधिकारी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला रविवार 13 सितंबर का है, जब मुख्यमंत्री का जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
वायरल वीडियो में शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारी के बीच कार्यक्रम में जाने को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस की स्थिति बनती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आगर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की राशि हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करने के साथ जिले को विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दिए जाने का कार्यक्रम था। प्रशासन ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राहियों के पहुंचने की व्यवस्था की थी।
कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
शिक्षकों और जिला शिक्षा अधिकारी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर ऐसा क्या विवाद हुआ कि सामान्य बातचीत बहस में बदल गई?
हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। वीडियो में दिखाई दे रही बातचीत का संदर्भ और दोनों पक्षों का पूरा पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर महेश कुमार जाटव को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में दर्ज किया गया है।
फिलहाल वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिक्षकों की ड्यूटी/उपस्थिति को लेकर चर्चा जरूर तेज कर दी है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जरंग दल वालों ने भैंस चुराई ओबीसी एससी एसटी हो जाओ तैयार साथियों बजरंग दल के गुंडो को जूता मारो सालों को ग्राम पिपरई लोधी ओबीसी एससी एसटी हिंदू परिवार के कपड़े जलाने वाले गुंडो को जूता मारो सालों को पुलिस प्रशासन देख रही दंगा इन गुंडो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करो नहीं तो आंदोलन किया जाएगा एक बड़ा अशोकनगर में ओबीसी महासभा भीम आर्मी जायस संगठन हो जाओ तैयार साथियों और लोधी समाज के व्यक्ति को नंगा करके घुमाया जिला अशोकनगर के ग्राम पिपरई में लोधी समाज के व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी पर उसकी सजा कानूनी रूप से मिलनी चाहिए ठीक है लेकिन बजरंग दल वालों ने उसके साथ मारपीट की पूरे गांव में नंगा घुमाया गया बजरंग दल वालों ने भैंस चोरी की पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई मासूम बच्चों के साथ मारपीट की गई उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया यह क्या संवैधानिक न्याय हैं उन अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है अपराधी के परिवार को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता या उसकी संपत्ति मकान पर बुलडोजर नहीं चल सकता
    1
    जरंग दल वालों ने भैंस चुराई ओबीसी एससी एसटी हो जाओ तैयार साथियों बजरंग दल के गुंडो को जूता मारो सालों को ग्राम पिपरई लोधी ओबीसी एससी एसटी हिंदू परिवार के कपड़े जलाने वाले गुंडो को जूता मारो सालों को पुलिस प्रशासन देख रही दंगा इन गुंडो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करो नहीं तो आंदोलन किया जाएगा एक बड़ा अशोकनगर में ओबीसी महासभा भीम आर्मी जायस संगठन हो जाओ तैयार साथियों और लोधी समाज के व्यक्ति को नंगा करके घुमाया 
जिला अशोकनगर के ग्राम पिपरई में लोधी समाज के व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी पर उसकी सजा कानूनी रूप से मिलनी चाहिए  ठीक है लेकिन बजरंग दल वालों ने उसके साथ मारपीट की पूरे गांव में नंगा घुमाया गया बजरंग दल वालों ने भैंस चोरी की पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई मासूम बच्चों के साथ मारपीट की गई  उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया यह क्या संवैधानिक न्याय हैं उन  अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है अपराधी के परिवार को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता या उसकी संपत्ति मकान पर बुलडोजर नहीं चल सकता
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Ashoknagar, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.