चंद्रपुरा हत्याकांड: मां-बाप के बाद रोहित की भी मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। चंद्रपुरा डीवीसी कॉलोनी के पश्चिमपल्ली स्थित क्वार्टर में 17 सितंबर को हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल रोहित सिन्हा की बुधवार अलसुबह रांची के मेदांता अस्पताल में मौत हो गयी. इसके साथ ही इस गोलीकांड में मरने वालों की संख्या तीन हो गयी. घटना में रोहित के पिता नरेश सिन्हा और मां रेणु देवी की मौके पर ही मौत हो गयी थी. रोहित का पिछले 13 दिनों से रांची में इलाज चल रहा था. गोलीबारी में रोहित को चार से अधिक गोलियां लगी थीं. इलाज के दौरान सिर में फंसी गोली निकाल ली गयी थी. कमर और जांघ में लगी गोलियां भी चिकित्सकों ने निकाल दी थीं. हालांकि, गर्दन में फंसी गोली को नहीं निकाला जा सका. गंभीर स्थिति में उसका इलाज जारी था, इसी बीच बुधवार को उसकी मौत हो गयी. हत्याकांड के 13वें दिन तक पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारण का खुलासा नहीं कर सकी थी. पुलिस और एसआइटी अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही थी. जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्य, दस्तावेज और अन्य सुरागों को खंगाला जा रहा था. पुलिस को उम्मीद थी कि रोहित के स्वस्थ होने और बयान देने की स्थिति में आने पर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं. उसकी मौत के बाद यह संभावना भी खत्म हो गयी है. अब पुलिस को घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर ही हत्याकांड की कड़ियां जोड़नी होंगी. रोहित का पोस्टमार्टम रांची में कराया जाएगा.

- बेरमो विधायक अनूप सिंह ने चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र में चार विकास योजनाओं का आधरशिला रखा गया। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने राजकीय प्लस टू हाई स्कूल दुगदा परिसर में डीएमएफटी मद से 33 लाख 63 हजार रुपये की लागत से विज्ञान प्रयोग कक्षों का निर्माण, चंद्रपुरा स्टेशन बाजार से दीपक पांडेय के घर तक विधायक मद से पांच लाख रुपये की लागत से नाली एवं सड़क के जीर्णोद्धार, न्यू पिपराडीह आदिवासी टोला में पांच लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, एवं सिजुवा बस्ती में विधायक मद से निर्माण होने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भूमि पूजन करते हुए शिलापट्ट का अनावरण किया। विधायक ने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास के प्रति कटिबद्ध हूँ। प्लस टू हाई स्कूल प्रयोगशाला कमरा की कमी थी। प्रयोगशाला भवन निर्माण होने से बच्चों को प्रैक्टिकल की पढ़ाई करने में सुविधा होगी। प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। कहा कि चन्द्रपुरा प्रखंड क्षेत्र में लगभग 80 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। मौके पर स्थानीय मुखिया रेणु देवी, अनुग्रह नारायण सिंह, चन्द्रपुरा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, संतन सिंह, मंटु महथा, खुर्शीद आलम, रजनीश कुमार दास, शेखर कुमार, समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे1
- *हेडलाइन: कतरास में दुर्गा पूजा से पहले कचरे के ढेर से उठ रही दुर्गंध, रेलवे-निगम के पेंच में फंसी सफाई व्यवस्था* *कतरास, धनबाद।* दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच कतरास की लचर सफाई व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। वार्ड संख्या-3 के आसपास सड़कों पर महीनों से कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे उठ रही भीषण बदबू ने राहगीरों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। आलम यह है कि अब छोटे बच्चे भी कहने लगे हैं - *"छोटी बच्ची भी समझ रही है कि कितनी गंध दे रही है।"* स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह इलाका रेलवे और नगर निगम की सीमा में आता है, और दोनों के बीच जिम्मेदारी को लेकर खींचतान चलती है। रेलवे कहता है निगम की जिम्मेदारी है, निगम कहता है रेलवे की। इस पेंच में आम जनता पिस रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों को नाक पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है। त्योहार का सीजन है, बाजारों और पूजा पंडालों के आसपास भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में यह गंदगी संक्रामक बीमारियों को न्यौता दे रही है। लोगों का सवाल है कि आखिर इस लचर व्यवस्था का जिम्मेवार कौन है? क्या प्रशासन किसी महामारी का इंतजार कर रहा है? स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दुर्गा पूजा से पहले युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाकर कचरे का निष्पादन किया जाए।1
- NH-02 चौड़ीकरण पर रैयतों का हुंकार, शत्रुघ्न मंडल ने उठाई उचित मुआवजे की मांग1
- गोला : अधिकार की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने किया बंद, अधिकारियों से वार्ता के बाद हटा जाम1
- यहाँ आपको नई और दिल को छू लेने वाली 2 Line Love Shayari in Hindi मिलेगी। अगर आप कम शब्दों में अपने प्यार की बात कहना चाहते हैं, तो यहाँ छोटी, आसान और असरदार लाइनें मिलेंगी। आप इन “Love Shayari 2 Line” को अपने WhatsApp स्टेटस, Instagram कैप्शन में लगा सकते हैं या अपने खास इंसान के साथ शेयर कर सकते हैं1
- चालकुशा पंचायत में बच्चों ने दिया विकास का संदेश चालकुशा: पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से पंचायत क्षेत्र के लोगों को विकास और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। नाटक में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बालिका शिक्षा, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता और पंचायत विकास में आम लोगों की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को सामाजिक एवं विकासात्मक मुद्दों के प्रति जागरूक करते हुए सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया। चालकुशा पंचायत में बच्चों ने दिया विकास का संदेश चालकुशा: पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से पंचायत क्षेत्र के लोगों को विकास और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। नाटक में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बालिका शिक्षा, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता और पंचायत विकास में आम लोगों की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को सामाजिक एवं विकासात्मक मुद्दों के प्रति जागरूक करते हुए सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया।1
- सतगावां में शिक्षकों की कमी समेत अन्य मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं का ब्लॉक घेराव सतगावां के राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय, बासोडीह के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया और धरना पर बैठ गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई। आखिर छात्र-छात्राओं ने क्या कहा? देखिए यह वीडियो... #Satgawan #Basodih #Kodarma #Jharkhand #StudentProtest #SchoolNews #BreakingNews #DainikJharkhand #EducationNews #JharkhandNews1
- चंद्रपुरा हत्याकांड: मां-बाप के बाद रोहित की भी मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। चंद्रपुरा डीवीसी कॉलोनी के पश्चिमपल्ली स्थित क्वार्टर में 17 सितंबर को हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल रोहित सिन्हा की बुधवार अलसुबह रांची के मेदांता अस्पताल में मौत हो गयी. इसके साथ ही इस गोलीकांड में मरने वालों की संख्या तीन हो गयी. घटना में रोहित के पिता नरेश सिन्हा और मां रेणु देवी की मौके पर ही मौत हो गयी थी. रोहित का पिछले 13 दिनों से रांची में इलाज चल रहा था. गोलीबारी में रोहित को चार से अधिक गोलियां लगी थीं. इलाज के दौरान सिर में फंसी गोली निकाल ली गयी थी. कमर और जांघ में लगी गोलियां भी चिकित्सकों ने निकाल दी थीं. हालांकि, गर्दन में फंसी गोली को नहीं निकाला जा सका. गंभीर स्थिति में उसका इलाज जारी था, इसी बीच बुधवार को उसकी मौत हो गयी. हत्याकांड के 13वें दिन तक पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारण का खुलासा नहीं कर सकी थी. पुलिस और एसआइटी अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही थी. जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्य, दस्तावेज और अन्य सुरागों को खंगाला जा रहा था. पुलिस को उम्मीद थी कि रोहित के स्वस्थ होने और बयान देने की स्थिति में आने पर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं. उसकी मौत के बाद यह संभावना भी खत्म हो गयी है. अब पुलिस को घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर ही हत्याकांड की कड़ियां जोड़नी होंगी. रोहित का पोस्टमार्टम रांची में कराया जाएगा.1