Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने 5 हजार वाहनो से निकाली तिरंगा यात्रा । ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने शिकन्दरा विधान सभा के सुरासी से तिरँगायात्रा की सुरुआत की शिकन्दरा पटेल चौक मुगीसा पुर होते यात्रा परौख पहुची यहाँ पर यात्रा का समापन किया गया ।इस दौरान जिपापंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ,सनेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
कुमार पंकज
भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने 5 हजार वाहनो से निकाली तिरंगा यात्रा । ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने शिकन्दरा विधान सभा के सुरासी से तिरँगायात्रा की सुरुआत की शिकन्दरा पटेल चौक मुगीसा पुर होते यात्रा परौख पहुची यहाँ पर यात्रा का समापन किया गया ।इस दौरान जिपापंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ,सनेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिरगांव में मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट और धमकी सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी सलीमन पत्नी स्वर्गीय नौशाद ने बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के दो लोगों पर मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रही है। आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे पड़ोस में रहने वाले आरिफ और उसके पिता साबिर ने उसके मकान की दीवार और पिलर तोड़ दिए। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ किसान दिवस कानपुर देहात। शासन के मंशानुरूप अन्नदाताओं की आय में वृद्धि करने, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा उन्हें आधुनिक व उन्नत कृषि तकनीकों से आच्छादित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले 'किसान दिवस' का आयोजन आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत व डॉ. खलील खान, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न विकास खंडों से आए प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समस्त किसान भाइयों से अपील की कि वे अपनी फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि मौसम की अनिश्चितताओं एवं प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि अथवा आकाशीय बिजली से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है और बीमित कृषकों को नियमानुसार समय पर उचित आर्थिक क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी, बीज अनुदान एवं यंत्रीकरण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों से विभागीय योजनाओं से जुड़कर आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी नियमित रूप से क्षेत्र में रहकर किसानों से जीवंत संवाद बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक व अन्य कृषि निवेश समय से उपलब्ध कराए जाएं तथा किसी भी दशा में उर्वरकों की कालाबाजारी अथवा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री (ओवररेटिंग) न होने पाए। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत ने वर्षा ऋतु एवं अत्यधिक उमस के मौसम में पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन पर विस्तृत तकनीकी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि इस मौसम में पशुओं में पेट संबंधी विकार, बाह्य व आंतरिक परजीवी संक्रमण तथा खुरपका-मुंहपका एवं गलघोंटू जैसी संक्रामक बीमारियों की आशंका काफी बढ़ जाती है। उन्होंने पशुपालकों को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखने, संतुलित आहार के रूप में हरे चारे का वैज्ञानिक अनुपात में उपयोग करने तथा पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियानों का शत-प्रतिशत लाभ उठाने की सलाह दी। पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा भी पशुधन विकास, कृत्रिम गर्भाधान, पशु क्रेडिट कार्ड एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने किसानों को खेती की लागत घटाकर शुद्ध आय में वृद्धि करने के व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक उपाय बताए। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण की महत्ता पर बल देते हुए संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जैविक खादों के समावेश तथा समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के तरीके समझाए। खरीफ फसलों, विशेषकर धान में लगने वाले हानिकारक कीटों जैसे पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीट की समय पर पहचान व उनके समन्वित कीट प्रबंधन की तकनीकों पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने किसानों को असली व नकली खादों की पहचान करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। डॉ. खान ने आकस्मिक फसल योजना के अंतर्गत परामर्श दिया कि कम वर्षा अथवा मुख्य फसल की बुवाई प्रभावित होने की दशा में किसान खाली खेतों में कम समय में तैयार होने वाली तोरिया की उन्नत खेती अपनाकर बेहतर उत्पादन और अतिरिक्त लाभ अर्जित कर सकते हैं। इसी क्रम में उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव एवं जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारियों द्वारा औद्यानिक फसलों, फल-सब्जी उत्पादन, मसाला एवं औषधीय फसलों की खेती, संरक्षित खेती (पॉलीहाउस) तथा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति (ड्रिप व स्प्रिंकलर) पर उपलब्ध शासकीय अनुदान व तकनीकी लाभों की विस्तृत रूपरेखा किसानों के समक्ष रखी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अंत में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय संचार माध्यमों एवं संदेश समूहों के जरिए ग्राम स्तर तक कराया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र किसान को योजनाओं का सीधा व शत-प्रतिशत लाभ प्राप्त हो सके।2
- जसापुर में लाखों की चोरी: नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस कानपुरदेहात,मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामजी पुत्र रामनरेश ने मंगलपुर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना की रात उनके पिता रामनरेश और भाई सूरजन घर के बाहर सो रहे थे, जबकि वह अपनी पत्नी कीर्ति के साथ बरामदे में सो रहे थे। बिजली न होने के कारण घर का पिछला दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो सका, जिसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, ब्रजबाला, बेसर, हाफ पेटी, पायल और 65 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार की आंख खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। बाहर जाकर देखा तो पास स्थित मंदिर के चबूतरे पर एक बैग और कुछ सामान पड़ा मिला, जिससे चोरी की घटना का पता चला। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद थाना मंगलपुर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसएसआई कमलेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसआई कमलेश यादव ने मंगलवार साढ़े 12 बजे बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।3
- कच्ची छत गिरने से मां बेटे दबे,गम्भीर हालत मे मां को कराया भर्ती राजपुर।राजपुर ब्लॉक के ग्राम बैना निवासी हरिओम सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को उसकी पत्नी प्रियंका व पुत्र मोंटी घर के अंदर काम कर रहे थे तभी अचानक घर की छत ढह गई,इस घटना मे उसकी पत्नी व बेटा दब गये,परिजनों व पड़ोसियो ने जल्दी जल्दी दोनों को बाहर निकाला गया वहीं महिला की हालत बिगड़ने पर उसे कस्बे के पीएचसी राजपुर मे भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों की टीम इलाज करने मे जुट गई।प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।1
- झींझक-मंगलपुर मार्ग पर निकली विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जनसैलाब झींझक-मंगलपुर मार्ग पर निकली विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जनसैलाब स्वतंत्रता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को 11;30 झींझक-मंगलपुर मुख्य मार्ग पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख सहार आकाश सिंह ऋषि के नेतृत्व में निकली इस भव्य यात्रा में हजारों युवाओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा और होठों पर भारत माता के जयघोष के साथ पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गौरी गांव के सामने स्थित कनकरानी दर्शन सिंह डिग्री कॉलेज के समीप मैदान से हुआ। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलपुर पुलिस बल मुस्तैद रहा। बड़ी संख्या में युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए यात्रा में शामिल हुए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों और "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" तथा "जय हिंद" के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। यात्रा झींझक-मंगलपुर मार्ग से होते हुए सुरासी, मंगलपुर सहित विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरकर पटेल चौक सिकंदरा पहुंचेगी। इसके बाद काफिला बुधौली, रसधान और नगर पंचायत डेरापुर से होकर परौंख स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचेगा, जहां विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जनसभा को ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि संबोधित करेंगे और इसी के साथ तिरंगा यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को समर्पित है। तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब यह संदेश देता है कि देशभक्ति आज भी लोगों के दिलों में पूरी मजबूती से जीवित है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर देहात नीरज रानी, के.के. सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।1
- मिरगांव में मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट और धमकी सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी सलीमन पत्नी स्वर्गीय नौशाद ने बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के दो लोगों पर मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रही है। आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे पड़ोस में रहने वाले आरिफ और उसके पिता साबिर ने उसके मकान की दीवार और पिलर तोड़ दिए। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।3
- सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण बुधवार को सिकंदरा कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सुरासी गांव से हुआ, जो मंगलपुर और संदलपुर होते हुए दोपहर करीब 1:30 बजे सिकंदरा कस्बे पहुंची। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा पटेल चौक पहुंची, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने किया। यात्रा में बाइक, कार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। दोपहर करीब दो बजे तिरंगा यात्रा सिकंदरा से राजपुर की ओर रवाना हो गई। आयोजकों ने बताया कि यात्रा राजपुर होते हुए डेरापुर पहुंचेगी और इसके बाद परौंख गांव में इसका समापन किया जाएगा। जिसमे मुख्य रूप से नेतृत्व कर्ता आकाश सिंह ऋषि जी ब्लॉक प्रमुख भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष वंसलाल कटियार जी ,ओमकार सिंह बुंदेला जी ,मधु मिश्रा जी,जमीपाल सिंह जी,महेश सिंह चौहान जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष , रजत मिश्रा जिला मंत्री युवा मोर्चा, नरेन्द्र सिंह जी पूर्व मंडल अध्यक्ष,वरुण राजपूत जी पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पाल जी चेयरमैन प्रतिनिधि रामस्वरूप कटियार जी , रोहित सेंगर विस्तारक भाजपा ,राजू सिंह इंद्रपुरा,हरगोविंद सिंह जी पूर्व मंडल महामंत्री3
- भाल में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने घर से दबोचा राजपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियों को पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव से उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को मृतका के पिता ने राजपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुराली जनों ने 14 अगस्त की रात उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विशाल और उसके पिता अमर सिंह समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई।मामले में वांछित आरोपी विशाल और अमर सिंह को राजपुर पुलिस टीम ने बुधवार को राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने करीब 4 बजे बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।1
- ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप, युवक की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा; सड़क जाम कर की निष्पक्ष जांच की मांग ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप, युवक की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा; सड़क जाम कर की निष्पक्ष जांच की मांग थाना डेरापुर क्षेत्र के मुगीसापुर चौकी अंतर्गत मुगीसापुर-सट्टी रोड पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने घटना को सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए ट्रैक्टर से जानबूझकर कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। देर रात शव को घटनास्थल पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया, जबकि बुधवार सुबह सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई। जानकारी के अनुसार बीबापुर निवासी शिवम उर्फ धीरज पुत्र सरमन मंगलवार शाम मुगीसापुर-सट्टी मार्ग स्थित आजाद गेस्ट हाउस के निकट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए उन्हें हेलट अस्पताल कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही शिवम ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद मामला उस समय तूल पकड़ गया जब परिजनों ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया। परिजनों का आरोप है कि ओढ़ेरी निवासी मोहम्मद शकील पुत्र शहीद ने ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतारकर जानबूझकर शिवम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद देर रात तक पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर उन्होंने घटनास्थल पर शव रखकर प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे तक भी संतोषजनक कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ग्रामीणों और परिजनों ने मांग की कि घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की आपराधिक भूमिका, साजिश या लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। शिवम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है। पत्नी शोभा, मां शिवदेवी, पुत्र कार्तिक और पुत्री दामिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार शिवम परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसकी असमय मौत से परिवार आर्थिक संकट में घिर गया है। वहीं, थाना प्रभारी डेरापुर धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार दोपहर बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।1