बनखेड़ी एचडीएफसी बैंक में दोहरा रवैया: आम जनता को मशीन की कतार, पूंजीपतियों का काउंटर से सीधा काम; उपभोक्ता उमेश कुमार रघुवंशी ने जताई नाराजगी बनखेड़ी- बनखेडी स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा, जहां काउंटर पर कैश जमा न करने को लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष है। बनखेड़ी नगर स्थित एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) शाखा में इन दिनों आम उपभोक्ताओं के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार की शिकायतें सामने आ रही हैं। बैंक में कैश जमा करने पहुंच रहे आम नागरिकों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण ग्राहकों को काउंटर से सीधे लौटाकर बाहर लगी कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) की ओर भेजा जा रहा है, जबकि आरोप है कि रसूखदार व पूंजीपति ग्राहकों का नकद सीधे काउंटर से ही जमा कराया जा रहा है। उपभोक्ता उमेश कुमार रघुवंशी ने दर्ज कराई शिकायत स्थानीय उपभोक्ता उमेश कुमार रघुवंशी ने बैंक प्रबंधन की इस कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जब वे बैंक में नकद जमा करने पहुंचे, तो उन्हें काउंटर से लौटाकर मशीन से पैसे डालने को कहा गया। रघुवंशी ने आरोप लगाया कि नियमों का हवाला सिर्फ आम उपभोक्ताओं के लिए दिया जाता है, जबकि पूंजीपतियों और बड़े खाताधारकों को काउंटर से ही वीआईपी सेवा दी जा रही है। इस दोहरे रवैये से आम जनता खुद को ठगा और उपेक्षित महसूस कर रही है। मशीनों के फेर में घंटों भटकते हैं उपभोक्ता खाताधारकों का कहना है कि कई बार कैश डिपॉजिट मशीन में तकनीकी खराबी, सर्वर डाउन होने या नोट रिजेक्ट होने के चलते लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। ग्रामीण व बुजुर्ग ग्राहकों को डिजिटल प्रक्रिया की पूरी जानकारी न होने के कारण दूसरों से मदद लेनी पड़ती है, जिससे धोखाधड़ी की आशंका और गोपनीयता पर खतरा बना रहता है। व्यवस्था में सुधार की मांग उपभोक्ता उमेश कुमार रघुवंशी सहित बनखेड़ी के नागरिकों और व्यापारियों ने बैंक के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि शाखा में सभी खाताधारकों के साथ एक समान व्यवहार किया जाए। मशीन के साथ-साथ काउंटर पर भी नकद जमा करने की सुविधा सभी के लिए पूर्ववत शुरू की जाए, ताकि आम जनता को बेवजह परेशान न होना पड़े।

- हजरत पैगंबर जी के जन्मदिन भाजपा कार्यकर्तायों द्वारा स्वागत किया विधायक जी सहित समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा स्वागत सम्मान किया गया1
- मुस्लिम समाज श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया ईदुल मिलादउन नवी पर्व हजरत पैगमबर मोम्मद का जन्मदिन,मुस्लिम समाज ने श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया1
- ਗਣੇਸ਼ ਸੇਵਾ ਮੰਡਲ ਦਿੜ੍ਹਬਾ ਵੱਲੋਂ 12 ਵਾਂ ਗਨੇਸ਼ ਚਤੁਰਥੀ ਮਉਤਸਵ ਦਾ ਕਾਰਡ ਜਾਰੀ1
- 6 गायों की मौत डंफर ने मारी टक्कर गौशाला में गायों को क्यों नहीं भेजा जाता बड़ा सवाल। मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिला गाडरवारा भोपाल रोड सेठान स्टैंड के पास तेज डंफर ने गायों को टक्कर मार दी जिसमें 6गाय की मौके पर मौत हो गई। कई बार मांग उठने के बाद भी एनटीपीसी के डंपरों की तेज स्पीड कम नहीं हो रही है जिसके कारण इस तरह की घटनाएं देखी जाती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मवेशी गाय के लिए कोई ठोस नियम बनाए जिससे यह घटना कम हो।1
- छिंदवाड़ा में गांजा तस्कर पकड़ाए छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही छिंदवाड़ा गांजा तस्कर1
- प्रदीप शर्मा करेली न्यूज 24 Ind करेली में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी का पर्व, गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम 1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल। सर्जन सेंटर में जो है स्पाइन मैनेजमेंट किया जाता है यह कंपनी 70 देश में चल रही है 22 सालों से चल रही है और हमारे इंडिया की बात करें तो इंडिया में सेरेजम के 530 सेंटर है ऐसे ही एक सेंटर हमारे शहर नरसिंहपुर में ओपन हुआ है जिसका एड्रेस है नगर पालिका चौराहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विजय कंपलेक्स रोटी पार्क के साइड में यहां पर स्पिन मैनेजमेंट किया जाता है और स्पिन मैनेजमेंट से हमारे जो सारे ऑर्गन्स एक्टिव होते हैं वह सारे ऑर्गन्स को एक्टिव करके ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है जिससे काफी सारे मेंबर्स को यहां पर आराम मिला है और हम आप सभी से यह अपील करते हैं कि हमारा जो सेंटर है कि डेमो सेंटर सर्विस सेंटर है और इस डेमो का कोई पैसा नहीं लगता है तो यहां पर आप जरूर जरूर लिए धन्यवाद1
- मुस्लिम समाज द्वारा शासकीय अस्पताल में मल्टी -पैरा मॉनिटर मशीन दी ईद मिलाद नवी पर मुस्लिम समाज ने शासकीय अस्पताल में मल्टी-पैरा मॉनिटर मशीन दान में दी1