logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुस्लिम समाज द्वारा शासकीय अस्पताल में मल्टी -पैरा मॉनिटर मशीन दी ईद मिलाद नवी पर मुस्लिम समाज ने शासकीय अस्पताल में मल्टी-पैरा मॉनिटर मशीन दान में दी

3 hrs ago
user_न्यूज नर्मदापुरम
न्यूज नर्मदापुरम
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

मुस्लिम समाज द्वारा शासकीय अस्पताल में मल्टी -पैरा मॉनिटर मशीन दी ईद मिलाद नवी पर मुस्लिम समाज ने शासकीय अस्पताल में मल्टी-पैरा मॉनिटर मशीन दान में दी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुस्लिम समाज द्वारा शासकीय अस्पताल में मल्टी -पैरा मॉनिटर मशीन दी ईद मिलाद नवी पर मुस्लिम समाज ने शासकीय अस्पताल में मल्टी-पैरा मॉनिटर मशीन दान में दी
    1
    मुस्लिम समाज द्वारा शासकीय अस्पताल में मल्टी -पैरा मॉनिटर मशीन दी
ईद मिलाद नवी पर मुस्लिम समाज ने शासकीय अस्पताल में मल्टी-पैरा मॉनिटर मशीन दान में दी
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 6 गायों की मौत डंफर ने मारी टक्कर गौशाला में गायों को क्यों नहीं भेजा जाता बड़ा सवाल। मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिला गाडरवारा भोपाल रोड सेठान स्टैंड के पास तेज डंफर ने गायों को टक्कर मार दी जिसमें 6गाय की मौके पर मौत हो गई। कई बार मांग उठने के बाद भी एनटीपीसी के डंपरों की तेज स्पीड कम नहीं हो रही है जिसके कारण इस तरह की घटनाएं देखी जाती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मवेशी गाय के लिए कोई ठोस नियम बनाए जिससे यह घटना कम हो।
    1
    6 गायों की मौत  डंफर ने मारी टक्कर गौशाला में गायों को क्यों नहीं भेजा जाता बड़ा सवाल।
मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिला गाडरवारा भोपाल रोड सेठान स्टैंड के पास तेज डंफर ने गायों को टक्कर मार दी जिसमें 6गाय की मौके पर मौत हो गई।
कई बार मांग उठने के बाद भी एनटीपीसी के डंपरों की तेज स्पीड कम नहीं हो रही है जिसके कारण इस तरह की घटनाएं देखी जाती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मवेशी गाय के लिए कोई ठोस नियम बनाए जिससे यह घटना कम हो।
    user_विनायक न्यूज़ मध्य प्रदेश
    विनायक न्यूज़ मध्य प्रदेश
    Voice of people Gadarwara, Narsinghpur•
    7 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में गांजा तस्कर पकड़ाए छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही छिंदवाड़ा गांजा तस्कर
    1
    छिंदवाड़ा में  गांजा तस्कर पकड़ाए 
छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
छिंदवाड़ा  गांजा तस्कर
    user_Aakash Mandrah
    Aakash Mandrah
    Local News Reporter तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटारसी में अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अंजुमन पर हुआ समाप्त | Itarsi News ​Description (डिस्क्रिप्शन) ​अमन और भाईचारे की मिसाल! इटारसी में आज ईद मिलादुन्नबी का पर्व बहुत ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के भिन्न-भिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस पारंपरिक उत्साह के साथ अंजुमन पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। देखिए पूरी खबर स्टारशिप अपडेट पर। ​Hashtags (हैशटैग) ​#ItarsiNews #EidMiladUnNabi #Itarsi #StarshipUpdate #MadhyaPradesh #PeacefulProcession #LocalNews इटारसी में अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अंजुमन पर हुआ समाप्त | Itarsi News ​Description (डिस्क्रिप्शन) ​अमन और भाईचारे की मिसाल! इटारसी में आज ईद मिलादुन्नबी का पर्व बहुत ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के भिन्न-भिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस पारंपरिक उत्साह के साथ अंजुमन पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। देखिए पूरी खबर स्टारशिप अपडेट पर। ​Hashtags (हैशटैग) ​#ItarsiNews #EidMiladUnNabi #Itarsi #StarshipUpdate #MadhyaPradesh #PeacefulProcession #LocalNews
    1
    इटारसी में अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अंजुमन पर हुआ समाप्त | Itarsi News
​Description (डिस्क्रिप्शन)
​अमन और भाईचारे की मिसाल! इटारसी में आज ईद मिलादुन्नबी का पर्व बहुत ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के भिन्न-भिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस पारंपरिक उत्साह के साथ अंजुमन पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। देखिए पूरी खबर स्टारशिप अपडेट पर।
​Hashtags (हैशटैग)
​#ItarsiNews #EidMiladUnNabi #Itarsi #StarshipUpdate #MadhyaPradesh #PeacefulProcession #LocalNews
इटारसी में अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अंजुमन पर हुआ समाप्त | Itarsi News
​Description (डिस्क्रिप्शन)
​अमन और भाईचारे की मिसाल! इटारसी में आज ईद मिलादुन्नबी का पर्व बहुत ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के भिन्न-भिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस पारंपरिक उत्साह के साथ अंजुमन पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। देखिए पूरी खबर स्टारशिप अपडेट पर।
​Hashtags (हैशटैग)
​#ItarsiNews #EidMiladUnNabi #Itarsi #StarshipUpdate #MadhyaPradesh #PeacefulProcession #LocalNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • कलेक्टर की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, राखी बांधकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे रक्षाबंधन पर छात्राओं के बीच पहुंचे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ, मिठाई-उपहार देकर बढ़ाया उत्साह नर्मदापुरम। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब नन्हीं छात्राओं ने अधिकारियों को भाई मानकर उनकी कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधा। पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर और वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय संयुक्त सीनियर बालिका छात्रावास में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ छात्राओं के बीच पहुंचे। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को अपने बीच पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। बच्चियों ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ दोनों अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने भी नन्हीं बहनों के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और मिठाई व उपहार भेंट किए। राखी के साथ जाना छात्राओं का हाल रक्षाबंधन के इस आत्मीय माहौल के बीच कलेक्टर ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और रोजमर्रा की व्यवस्थाओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने विद्यालय में मिल रही शिक्षा, आवासीय सुविधाओं, शिक्षकों के व्यवहार और छात्राओं को होने वाली किसी भी परेशानी के बारे में जानकारी ली।कलेक्टर ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी सीधे फीडबैक लिया। छात्राओं ने बेझिझक अपनी बात रखी और विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी साझा की। मन लगाकर पढ़ो, सपनों को पूरा करो’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ अनुशासन भी जरूरी है। अनुशासन के बिना शिक्षा अधूरी है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से अनुशासन का पालन करने और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्राएं इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा सशक्त माध्यम है, जो जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने और चुनौतियों पर विजय पाने की ताकत देती है। दसवीं-बारहवीं की छात्राओं को खास संदेश कलेक्टर ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की छात्राओं से परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं सिर्फ परीक्षा पास करने का लक्ष्य न रखें, बल्कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण करेंगी और कम से कम एक छात्रा मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेगी। रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में नन्हीं छात्राओं की राखी ने जहां अधिकारियों की कलाइयों को स्नेह के धागे से बांधा, वहीं अधिकारियों का संवाद और प्रोत्साहन छात्राओं के लिए आत्मविश्वास का संदेश बन गया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता के साथ शिक्षा, अनुशासन और बेहतर भविष्य का संकल्प भी दिया।
    1
    कलेक्टर की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, राखी बांधकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे
रक्षाबंधन पर छात्राओं के बीच पहुंचे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ, मिठाई-उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
नर्मदापुरम। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब नन्हीं छात्राओं ने अधिकारियों को भाई मानकर उनकी कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधा। पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर और वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय संयुक्त सीनियर बालिका छात्रावास में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ छात्राओं के बीच पहुंचे। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को अपने बीच पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। बच्चियों ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ दोनों अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने भी नन्हीं बहनों के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और मिठाई व उपहार भेंट किए।
राखी के साथ जाना छात्राओं का हाल
रक्षाबंधन के इस आत्मीय माहौल के बीच कलेक्टर ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और रोजमर्रा की व्यवस्थाओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने विद्यालय में मिल रही शिक्षा, आवासीय सुविधाओं, शिक्षकों के व्यवहार और छात्राओं को होने वाली किसी भी परेशानी के बारे में जानकारी ली।कलेक्टर ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी सीधे फीडबैक लिया। छात्राओं ने बेझिझक अपनी बात रखी और विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी साझा की।
मन लगाकर पढ़ो, सपनों को पूरा करो’
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ अनुशासन भी जरूरी है। अनुशासन के बिना शिक्षा अधूरी है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से अनुशासन का पालन करने और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्राएं इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा सशक्त माध्यम है, जो जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने और चुनौतियों पर विजय पाने की ताकत देती है।
दसवीं-बारहवीं की छात्राओं को खास संदेश
कलेक्टर ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की छात्राओं से परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं सिर्फ परीक्षा पास करने का लक्ष्य न रखें, बल्कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण करेंगी और कम से कम एक छात्रा मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेगी।
रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में नन्हीं छात्राओं की राखी ने जहां अधिकारियों की कलाइयों को स्नेह के धागे से बांधा, वहीं अधिकारियों का संवाद और प्रोत्साहन छात्राओं के लिए आत्मविश्वास का संदेश बन गया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता के साथ शिक्षा, अनुशासन और बेहतर भविष्य का संकल्प भी दिया।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नन्हें हाथों से कलेक्टर की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र छोटी-छोटी बहनों ने स्नेह से कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को बांधी राखी, उपहार पाकर खिल उठे नन्हीं छात्राओं के चेहरे नर्मदापुरम, 25 अगस्त 2026 रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नर्मदापुरम में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से सराबोर रहा। कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ ने पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर तथा वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय संयुक्त सीनियर बालिका छात्रावास पहुंचकर नन्हीं छात्राओं से अपनी कलाइयों पर राखियां बंधवाईं। स्कूली छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को भाई मानकर उनकी कलाइयों पर प्रेमपूर्वक राखियां बांधीं और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। जैसे ही बच्चियों ने अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान विद्यालय परिसर का वातावरण भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता से भर गया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को अपने बीच पाकर छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बच्चियों ने जिस सहजता और अपनत्व के साथ अधिकारियों को राखी बांधी, वह पल भावुक और यादगार रहा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने भी छात्राओं के इस स्नेह को आत्मीयता से स्वीकार करते हुए उन्हें स्नेहाशीष दिया। उन्होंने बच्चियों को मिठाई एवं उपहार भेंट किए, जिससे छात्राओं की खुशी और बढ़ गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्राओं से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने विद्यालय में मिलने वाली शिक्षा, आवासीय सुविधाओं, शिक्षकों के व्यवहार और विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में छात्राओं से सीधे जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्राओं से विशेष रूप से विद्यालय में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी फीडबैक लिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भोजन सहित विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अपनी बात कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। अनुशासन के बिना शिक्षा अधूरी मानी जाती है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से अनुशासन का पालन करने और पूरे मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्राएं इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाते हुए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहें। कलेक्टर ने कहा कि छात्राएं अपने सपनों को साकार कर अपने माता-पिता और शिक्षकों को गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का ऐसा महत्वपूर्ण अस्त्र है, जिसके माध्यम से व्यक्ति जीवन में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त कर सकता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की छात्राओं से परीक्षा की तैयारी पूरी लगन और मेहनत के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कम से कम एक-एक छात्रा मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करे और सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि परीक्षा के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय का सदुपयोग सफलता की कुंजी है। छात्राएं अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर मेहनत करें और किसी भी चुनौती से घबराएं नहीं। रक्षाबंधन के अवसर पर नन्हीं बच्चियों द्वारा कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ की कलाइयों पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पर्व की रस्म नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक बन गया। अधिकारियों ने भी बच्चियों को अपनेपन का अहसास कराते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षा सूत्र कार्यक्रम में एक ओर जहां नन्हीं छात्राओं के चेहरों पर रक्षाबंधन की खुशी नजर आई, वहीं दूसरी ओर कलेक्टर ने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के रिश्ते से आगे बढ़ाकर प्रशासन और छात्राओं के बीच आत्मीय संवाद एवं विश्वास का भाव भी मजबूत किया। NDPM NEWS TWENTY FOUR नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट
    2
    नन्हें हाथों से कलेक्टर की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र
छोटी-छोटी बहनों ने स्नेह से कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को बांधी राखी, उपहार पाकर खिल उठे नन्हीं छात्राओं के चेहरे
नर्मदापुरम, 25 अगस्त 2026 रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नर्मदापुरम में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से सराबोर रहा। कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ ने पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर तथा वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय संयुक्त सीनियर बालिका छात्रावास पहुंचकर नन्हीं छात्राओं से अपनी कलाइयों पर राखियां बंधवाईं।
स्कूली छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को भाई मानकर उनकी कलाइयों पर प्रेमपूर्वक राखियां बांधीं और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। जैसे ही बच्चियों ने अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान विद्यालय परिसर का वातावरण भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता से भर गया।
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को अपने बीच पाकर छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बच्चियों ने जिस सहजता और अपनत्व के साथ अधिकारियों को राखी बांधी, वह पल भावुक और यादगार रहा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने भी छात्राओं के इस स्नेह को आत्मीयता से स्वीकार करते हुए उन्हें स्नेहाशीष दिया। उन्होंने बच्चियों को मिठाई एवं उपहार भेंट किए, जिससे छात्राओं की खुशी और बढ़ गई।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्राओं से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने विद्यालय में मिलने वाली शिक्षा, आवासीय सुविधाओं, शिक्षकों के व्यवहार और विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में छात्राओं से सीधे जानकारी ली।
कलेक्टर ने छात्राओं से विशेष रूप से विद्यालय में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी फीडबैक लिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भोजन सहित विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अपनी बात कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
छात्राओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। अनुशासन के बिना शिक्षा अधूरी मानी जाती है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से अनुशासन का पालन करने और पूरे मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्राएं इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाते हुए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहें।
कलेक्टर ने कहा कि छात्राएं अपने सपनों को साकार कर अपने माता-पिता और शिक्षकों को गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का ऐसा महत्वपूर्ण अस्त्र है, जिसके माध्यम से व्यक्ति जीवन में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त कर सकता है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की छात्राओं से परीक्षा की तैयारी पूरी लगन और मेहनत के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कम से कम एक-एक छात्रा मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करे और सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करें।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि परीक्षा के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय का सदुपयोग सफलता की कुंजी है। छात्राएं अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर मेहनत करें और किसी भी चुनौती से घबराएं नहीं।
रक्षाबंधन के अवसर पर नन्हीं बच्चियों द्वारा कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ की कलाइयों पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पर्व की रस्म नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक बन गया। अधिकारियों ने भी बच्चियों को अपनेपन का अहसास कराते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रक्षा सूत्र कार्यक्रम में एक ओर जहां नन्हीं छात्राओं के चेहरों पर रक्षाबंधन की खुशी नजर आई, वहीं दूसरी ओर कलेक्टर ने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के रिश्ते से आगे बढ़ाकर प्रशासन और छात्राओं के बीच आत्मीय संवाद एवं विश्वास का भाव भी मजबूत किया।
NDPM NEWS TWENTY FOUR नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर को लेकर बाजार में रौनक बड़ी, राखी और मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी भाई और बहन के पवित्र प्रेम का रिश्ता राखी बंधन को लेकर राखी, कपड़े,मिठाई और गिफ्ट की खरीददारी तेज हो गयी
    1
    रक्षाबंधन पर को लेकर बाजार में रौनक बड़ी, राखी और मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी
भाई और बहन के पवित्र प्रेम का रिश्ता राखी बंधन को लेकर राखी, कपड़े,मिठाई और गिफ्ट की खरीददारी तेज हो गयी
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पचमढ़ी गैंगरेप मामले में आरोपियों का सीन रिक्रिएशन, टैक्सी संघ ने जताया विरोध पचमढ़ी में नाबालिग के साथ हुए कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को घटनास्थल और उनके ठिकानों पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन और शिनाख्त की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ ने आरोपियों का विरोध करते हुए कड़ी सजा की मांग की है। वीओ: पचमढ़ी में नाबालिग से जुड़े गैंगरेप के मामले की जांच में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पैदल घटनास्थल और उन स्थानों पर ले जाकर पूछताछ की, जहां आरोपी काम करते और रहते थे। पुलिस ने मौके पर आरोपियों से घटनाक्रम से संबंधित जानकारी ली और शिनाख्त की कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। टैक्सी संघ के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि तीनों आरोपियों का पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी टैक्सी संघ की जिप्सियां नहीं चलाते थे, बल्कि होटल में काम करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को टैक्सी चालक बताया जाना गलत है। अग्रवाल ने कहा कि इस घटना से पर्यटन नगरी पचमढ़ी की छवि प्रभावित हुई है। संघ ने ऐसे मामलों में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
    2
    पचमढ़ी गैंगरेप मामले में आरोपियों का सीन रिक्रिएशन, टैक्सी संघ ने जताया विरोध
पचमढ़ी में नाबालिग के साथ हुए कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को घटनास्थल और उनके ठिकानों पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन और शिनाख्त की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ ने आरोपियों का विरोध करते हुए कड़ी सजा की मांग की है।
वीओ:
पचमढ़ी में नाबालिग से जुड़े गैंगरेप के मामले की जांच में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पैदल घटनास्थल और उन स्थानों पर ले जाकर पूछताछ की, जहां आरोपी काम करते और रहते थे। पुलिस ने मौके पर आरोपियों से घटनाक्रम से संबंधित जानकारी ली और शिनाख्त की कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।
टैक्सी संघ के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि तीनों आरोपियों का पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी टैक्सी संघ की जिप्सियां नहीं चलाते थे, बल्कि होटल में काम करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को टैक्सी चालक बताया जाना गलत है।
अग्रवाल ने कहा कि इस घटना से पर्यटन नगरी पचमढ़ी की छवि प्रभावित हुई है। संघ ने ऐसे मामलों में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
पुलिस के अनुसार मामले में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.