logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा मजबूत प्रतिनिधित्व: डॉ. निवेदिता

3 hrs ago
user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा मजबूत प्रतिनिधित्व: डॉ. निवेदिता

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा मजबूत प्रतिनिधित्व: डॉ. निवेदिता
    1
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा मजबूत प्रतिनिधित्व: डॉ. निवेदिता
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली में 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह, भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब बरेली में कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह समारोह का रविवार को भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 17 कन्याओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। शहनाइयों और मंगलगीतों के बीच आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार एवं उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत और विवाह परिचयिका का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार, छोटे लाल गंगवार समेत कई जनप्रतिनिधियों ने समारोह में शिरकत की। समारोह में सभी 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर आशीर्वाद दिया गया। विवाह के बाद भोजन की व्यवस्था की गई और नवदंपतियों को गृहस्थी के लिए उपहार भी प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज को जोड़ने और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने का कार्य करते हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने इसे बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में अहम पहल बताया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं, और भविष्य में भी ऐसे आयोजन और बड़े स्तर पर किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुर्मी क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल बाइट कार्यकर्ता की बाइट
    1
    बरेली में 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह, भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब
बरेली में कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह समारोह का रविवार को भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 17 कन्याओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। शहनाइयों और मंगलगीतों के बीच आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार एवं उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत और विवाह परिचयिका का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार, छोटे लाल गंगवार समेत कई जनप्रतिनिधियों ने समारोह में शिरकत की।
समारोह में सभी 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर आशीर्वाद दिया गया। विवाह के बाद भोजन की व्यवस्था की गई और नवदंपतियों को गृहस्थी के लिए उपहार भी प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज को जोड़ने और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने का कार्य करते हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने इसे बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में अहम पहल बताया।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं, और भविष्य में भी ऐसे आयोजन और बड़े स्तर पर किए जाएंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुर्मी क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल बाइट 
कार्यकर्ता की बाइट
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार व उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया और विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, रत्नेश गंगवार समेत अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने की जबकि संचालन कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया। सामूहिक विवाह में शामिल 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। विवाह के बाद सभी को भोजन कराया गया और गृहस्थी हेतु उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार, एड. मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सामूहिक विवाह जैसी पहल से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे प्रयास लगातार करने चाहिए। कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। वहीं उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम और बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, डा. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेज पाल गंगवार, भानू प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्र पाल गंगवार और महेश चन्द पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    1
    बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार व उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया और विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, रत्नेश गंगवार समेत अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने की जबकि संचालन कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया।
सामूहिक विवाह में शामिल 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। विवाह के बाद सभी को भोजन कराया गया और गृहस्थी हेतु उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार, एड. मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सामूहिक विवाह जैसी पहल से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे प्रयास लगातार करने चाहिए।
कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। वहीं उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम और बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, डा. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेज पाल गंगवार, भानू प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्र पाल गंगवार और महेश चन्द पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहेड़ी में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, रातों-रात लाखों का सामान खाक बरेली (बहेड़ी): नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम लपटों में घिर गया। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसके बाद दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मालिक सुभाष अरोड़ा के मुताबिक नुकसान काफी बड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 🚨 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    बहेड़ी में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, रातों-रात लाखों का सामान खाक
बरेली (बहेड़ी):
नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम लपटों में घिर गया।
स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसके बाद दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
घटना में टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मालिक सुभाष अरोड़ा के मुताबिक नुकसान काफी बड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
🚨 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    1
    Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    user_जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 36 घंटे में मर्डर केस का खुलासा, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने पुलिस टीम को किया सम्मानित खबर विस्तार से: बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र की पुरानी रेलवे कॉलोनी में 8 अप्रैल 2026 को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अमन रजा उर्फ अमन खान (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई, जो एक पार्लर में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 36 घंटे में बड़ा खुलासा: तेज कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर इस हत्या का खुलासा कर दिया और 19 वर्षीय अभियुक्त समद मुसा को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह क्या थी? पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि सोशल मीडिया विवाद के चलते हुई। अभियुक्त इंस्टाग्राम पर रील बनाता था, जिस पर मृतक द्वारा किए गए कमेंट और इमोजी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और यही विवाद हत्या की वजह बन गया। कैसे की गई हत्या? पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से अमन को बुलाया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में फेंक दिया गया, ताकि मामला छुपाया जा सके। पुलिस टीम का सम्मान: इस पूरे मामले का तेजी से खुलासा करने पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कोतवाली क्राइम इंस्पेक्टर, कोतवाली प्रभारी, चौकी इंचार्ज बिहारीपुर, विवेचना अधिकारी, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढ़ाया इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी बातें भी बड़े अपराध का कारण बन सकती हैं। कैमरा मैन के साथ, शहाबुद्दीन हिंदुस्तान खबर 7, बरेली
    1
    36 घंटे में मर्डर केस का खुलासा, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने पुलिस टीम को किया सम्मानित
खबर विस्तार से:
बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र की पुरानी रेलवे कॉलोनी में 8 अप्रैल 2026 को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अमन रजा उर्फ अमन खान (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई, जो एक पार्लर में काम करता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
36 घंटे में बड़ा खुलासा:
तेज कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर इस हत्या का खुलासा कर दिया और 19 वर्षीय अभियुक्त समद मुसा को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या की वजह क्या थी?
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि सोशल मीडिया विवाद के चलते हुई।
अभियुक्त इंस्टाग्राम पर रील बनाता था, जिस पर मृतक द्वारा किए गए कमेंट और इमोजी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और यही विवाद हत्या की वजह बन गया।
कैसे की गई हत्या?
पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से अमन को बुलाया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में फेंक दिया गया, ताकि मामला छुपाया जा सके।
पुलिस टीम का सम्मान:
इस पूरे मामले का तेजी से खुलासा करने पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कोतवाली क्राइम इंस्पेक्टर, कोतवाली प्रभारी, चौकी इंचार्ज बिहारीपुर, विवेचना अधिकारी, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढ़ाया
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी बातें भी बड़े अपराध का कारण बन सकती हैं।
कैमरा मैन के साथ, शहाबुद्दीन
हिंदुस्तान खबर 7, बरेली
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #बरेली में “THE SOVEREIGN” कंपनी का भव्य शुभारंभ, गणमान्य हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति#
    1
    #बरेली में “THE SOVEREIGN” कंपनी का भव्य शुभारंभ, गणमान्य हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में गुरु मां डॉ. सुरभि के निर्देशन में “थर्ड आई एक्टिवेशन” नामक तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12, 13 और 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बरेली सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। गुरु मां डॉ. सुरभि ने बताया कि यह विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ध्यान, ऊर्जा संतुलन और गुरु के माध्यम से “शक्तिपात” जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन अभ्यासों के माध्यम से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है तथा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक केंद्रित हो सकता है। शिविर में बताए गए कुछ विशेष अनुभव, जैसे बिना बोले संवाद करना, वस्तुओं को हिलाना या चम्मच मोड़ना आदि प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इन्हें व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक अनुभव के रूप में ही देखा जाना चाहिए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करना है। शिविर में मुख्य रूप से पूनम गुप्ता, रवि प्रकाश कनाडा , डॉ. गीता चौहान रुद्रपुर , राकेश राजपूत, जया, आदित्य फर्रुखाबाद , देवेश यादव बदायूं , राजीव वर्मा गजरौला , डॉ. भुवनेश जौनपुर, प्रीती शर्मा जयपुर , अवनि आर्य, कीर्ति स्वरूप, नीता यादव, मनमोहन गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अनीता सिंह, पूजा मित्तल, अंजना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अक्षत मिश्रा, सुशील सोनी, आयुष सक्सेना, रीता सिंघल, निधि अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, उषा खंडेलवाल सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    1
    बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में गुरु मां डॉ. सुरभि के निर्देशन में “थर्ड आई एक्टिवेशन” नामक तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12, 13 और 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बरेली सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। गुरु मां डॉ. सुरभि ने बताया कि यह विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ध्यान, ऊर्जा संतुलन और गुरु के माध्यम से “शक्तिपात” जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन अभ्यासों के माध्यम से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है तथा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक केंद्रित हो सकता है। शिविर में बताए गए कुछ विशेष अनुभव, जैसे बिना बोले संवाद करना, वस्तुओं को हिलाना या चम्मच मोड़ना आदि प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इन्हें व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक अनुभव के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करना है।
शिविर में मुख्य रूप से पूनम गुप्ता, रवि प्रकाश कनाडा , डॉ. गीता चौहान रुद्रपुर , राकेश राजपूत, जया, आदित्य फर्रुखाबाद , देवेश यादव बदायूं , राजीव वर्मा गजरौला , डॉ. भुवनेश जौनपुर, प्रीती शर्मा जयपुर , अवनि आर्य, कीर्ति स्वरूप, नीता यादव, मनमोहन गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अनीता सिंह, पूजा मित्तल, अंजना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अक्षत मिश्रा, सुशील सोनी, आयुष सक्सेना, रीता सिंघल, निधि अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, उषा खंडेलवाल सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.