logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर की लोगों से मुलाकात, शोक संतप्त परिवार से भी मिले व्यक्त की शोक संवेदना।* सुल्तानपुर *सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर की लोगों से मुलाकात, शोक संतप्त परिवार से भी मिले व्यक्त की शोक संवेदना।* सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान सेवरा ग्राम में सुरेंद्र यादव एवं पंकज मिश्रा द्वारा आयोजित चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इसके पश्चात जज्जौर गांव पहुंचकर मंडल अध्यक्ष सूर्य नारायण पाण्डेय से मुलाकात की और क्षेत्र की स्थिति एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की। वहीं मठिया बहादुरपुर गांव में प्रधान विजय बाबा द्वारा आयोजित चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इसी क्रम में मठिया गांव में नदी में डूबने से दिवंगत हुए सूरज वर्मा के घर पहुंचकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक विनोद सिंह ने दिवंगत सूरज वर्मा जी की माता जी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर परिवार को आवास एवं राशन कार्ड उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक विनोद सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा रहना और जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद करना उनकी प्राथमिकता है।

1 hr ago
user_Amarjeet Panday
Amarjeet Panday
Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
c1d9c74d-cbf4-489f-8d82-b113fb862169

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर की लोगों से मुलाकात, शोक संतप्त परिवार से भी मिले व्यक्त की शोक संवेदना।* सुल्तानपुर *सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर की लोगों से मुलाकात, शोक संतप्त परिवार से भी मिले व्यक्त की शोक संवेदना।* सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान सेवरा ग्राम में सुरेंद्र यादव एवं पंकज मिश्रा द्वारा आयोजित चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इसके पश्चात जज्जौर गांव पहुंचकर मंडल अध्यक्ष सूर्य नारायण पाण्डेय से मुलाकात की और क्षेत्र की स्थिति एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की। वहीं मठिया बहादुरपुर गांव में प्रधान विजय बाबा द्वारा आयोजित चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इसी क्रम में मठिया गांव में नदी में डूबने से दिवंगत हुए सूरज वर्मा के घर पहुंचकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक विनोद सिंह ने दिवंगत सूरज वर्मा जी की माता जी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर परिवार को आवास एवं राशन कार्ड उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक विनोद सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा रहना और जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद करना उनकी प्राथमिकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का प्रदर्शन: आर्थिक आधार पर आरक्षण और UGC समाप्त करने सहित 5 मांगें उठाईं, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सामान्य समाज के हितों और समानता की मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने DM के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 5 प्रमुख मांगें उठाई गईं। प्रदर्शनकारी पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां अपना मांग पत्र सौंपा। संगठन ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक अपनी मांगों को पहुंचाकर उन पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उनकी पहली मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति से संबंधित है। संगठन ने अपील की है कि नागरिकों और सामाजिक संगठनों को संविधान व कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की उचित अनुमति और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दूसरी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) व्यवस्था को समाप्त करने की है। परिषद ने UGC के प्रावधानों की व्यापक समीक्षा कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने अथवा कानून व संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। तीसरी मांग आरक्षण व्यवस्था में सुधार से जुड़ी है। संगठन ने जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को प्राथमिकता देने की बात कही है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समान अवसर मिल सकें। चौथी मांग एससी/एसटी से संबंधित कानूनों एवं नीतियों की निष्पक्ष और व्यापक समीक्षा की है। इसका उद्देश्य कानून के दुरुपयोग को रोकना और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित करना बताया गया है। पांचवीं और अंतिम मांग सामान्य समाज के हितों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की है। परिषद ने सामान्य समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी तथा नीतिगत प्रावधान करने की अपील की है। ज्ञापन के अंत में, संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना के अनुरूप उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। इस ज्ञापन पर संगठन के अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष (सुल्तानपुर) अमित उपाध्याय, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवैया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी तथा जिलाध्यक्ष (रायबरेली) सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
    2
    सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का प्रदर्शन: आर्थिक आधार पर आरक्षण और UGC समाप्त करने सहित 5 मांगें उठाईं, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र
सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सामान्य समाज के हितों और समानता की मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने DM के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 5 प्रमुख मांगें उठाई गईं।
प्रदर्शनकारी पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां अपना मांग पत्र सौंपा। संगठन ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक अपनी मांगों को पहुंचाकर उन पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
उनकी पहली मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति से संबंधित है। संगठन ने अपील की है कि नागरिकों और सामाजिक संगठनों को संविधान व कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की उचित अनुमति और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
दूसरी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) व्यवस्था को समाप्त करने की है। परिषद ने UGC के प्रावधानों की व्यापक समीक्षा कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने अथवा कानून व संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
तीसरी मांग आरक्षण व्यवस्था में सुधार से जुड़ी है। संगठन ने जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को प्राथमिकता देने की बात कही है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समान अवसर मिल सकें।
चौथी मांग एससी/एसटी से संबंधित कानूनों एवं नीतियों की निष्पक्ष और व्यापक समीक्षा की है। इसका उद्देश्य कानून के दुरुपयोग को रोकना और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित करना बताया गया है।
पांचवीं और अंतिम मांग सामान्य समाज के हितों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की है। परिषद ने सामान्य समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी तथा नीतिगत प्रावधान करने की अपील की है।
ज्ञापन के अंत में, संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना के अनुरूप उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। इस ज्ञापन पर संगठन के अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष (सुल्तानपुर) अमित उपाध्याय, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवैया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी तथा जिलाध्यक्ष (रायबरेली) सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
    1
    प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर
मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree radhe jai shree radhe jai shree radhe
    1
    radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree radhe jai shree radhe jai shree radhe
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार *जनपद -सुलतानपुर* *दिनाँक-26.08.2026* *Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में, आज दिनांक 26.08.2026 को *थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया* गया है। *संक्षिप्त घटना का विवरण-* आवेदक श्री इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामराज वर्मा ग्राम मदनपुर कला थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के बेटे रवि कुमार द्वारा फेसबुक पर प्राप्त एक लिंक पर जाकर मोबाइल बुक किया गया, उस मोबाइल की डिलीवरी करने हेतु दिनांक 16/03/2025 को कहा कि कुछ पैसे भेजने पड़ेगे तभी मोबाइल डिलीवर हो पायेगा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित रवि कुमार के मो0 नम्बर पर एक लिंक भेजा गया तो उस लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर लेने तथा पीडित के बैंक खाते से कई बार में कुल रू0 54,597/- कट जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66(D) I.T.ACT पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। पैसा ट्रान्सफर होने वाले खातों का अवलोकन एवं अभियुक्त के बयान से पाया गया कि उक्त खाता उससे अभियुक्तगणों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लिया था। परन्तु उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त बैंक खाते में बाहर की कम्पनी की मदद से कटिंग / ट्रैडिंग / कार्पोरेट / गैमिंग / बैटिंग (सट्टा एप्प) की धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। उक्त खाते के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को मय चैकबुक, ए.टी.एम. के साथ- 03 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-* 1. धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय निवासी बहरौली, कुतुबपुर, थाना धम्मौर, जिला सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष 2. आनन्द राज वर्मा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा निवासी सहसमलपुर, दुल्लापुर थाना दोस्तपुर , जिला सुलतानपुर उम्र 32 वर्ष 3. शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा निवासी डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर उम्र 39 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. एक अदद मोबाइल VIVO T3X 5G 2. एक अदद मोबाइल रेडमी 3. एक अदद मोबाइल VIVO 1904 4. 01 अदद ए.टी.एम. 02 अदद चैक बुक 5. कुल 7,000/- रूपया (प्रत्येक से 4362/-, 1525/-, 1113/-) *गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्र0नि0 श्रीमती कचंन सिंह 2. उ0नि शिवजनम यादव, 3. हे0का0 अकिंत कुमार, 4. का0 विक्रम सिंह, 5. का0 राजकुमार पाल
    1
    Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार
*जनपद -सुलतानपुर*
*दिनाँक-26.08.2026*
*Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में, आज दिनांक 26.08.2026 को *थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया* गया है।
*संक्षिप्त घटना का विवरण-*
आवेदक श्री इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामराज वर्मा ग्राम मदनपुर कला थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के बेटे रवि कुमार द्वारा फेसबुक पर प्राप्त एक लिंक पर जाकर मोबाइल बुक किया गया, उस मोबाइल की डिलीवरी करने हेतु दिनांक 16/03/2025 को कहा कि कुछ पैसे भेजने पड़ेगे तभी मोबाइल डिलीवर हो पायेगा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित रवि कुमार के मो0 नम्बर पर एक लिंक भेजा गया तो उस लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर लेने  तथा  पीडित के बैंक खाते से कई बार में कुल रू0 54,597/- कट जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66(D) I.T.ACT पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। पैसा ट्रान्सफर होने वाले खातों का अवलोकन एवं अभियुक्त के बयान से पाया गया कि उक्त खाता उससे अभियुक्तगणों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लिया था। परन्तु उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त बैंक खाते में बाहर की कम्पनी की मदद से कटिंग / ट्रैडिंग / कार्पोरेट / गैमिंग / बैटिंग (सट्टा एप्प) की धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। उक्त खाते के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को मय चैकबुक, ए.टी.एम. के साथ- 03 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-*
1.	धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय निवासी बहरौली, कुतुबपुर, थाना धम्मौर, जिला सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष
2.	आनन्द राज वर्मा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा निवासी सहसमलपुर, दुल्लापुर थाना दोस्तपुर , जिला सुलतानपुर उम्र 32 वर्ष
3.	शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा निवासी डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर उम्र 39 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
1.	एक अदद मोबाइल VIVO T3X 5G 
2.	एक अदद मोबाइल रेडमी 
3.	एक अदद मोबाइल VIVO 1904 
4.	01 अदद ए.टी.एम. 02 अदद चैक बुक
5.	कुल 7,000/- रूपया (प्रत्येक से 4362/-, 1525/-, 1113/-)
*गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.	प्र0नि0 श्रीमती कचंन सिंह 
2.	उ0नि शिवजनम यादव, 
3.	हे0का0 अकिंत कुमार, 
4.	का0 विक्रम सिंह, 
5.	का0 राजकुमार पाल
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।
    4
    चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।
जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही।
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *सुल्तानपुर के परितोष गुप्ता को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, शिल्पा शेट्ठी ने किया सम्मानित* सुल्तानपुर,जिले के प्रसिद्ध होटल कारोबारी और रामलखन पैराडाइज के संचालक *परितोष कुमार गुप्ता* को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित *आकार (AAKAR) एक्जीबिशन* में देश भर के टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े व्यापारियों का महाकुंभ लगा था। इसी दौरान आयोजित *एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026* समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और आकार की ब्रांड एंबेसडर *शिल्पा शेट्टी* ने परितोष गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड प्रदान किया। इस साल देश भर से नॉमिनेशन के बाद करीब 50 लोगों को ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया। गौरव की बात है कि *सुल्तानपुर जिले से टेंट और होटल लाइन में एकमात्र परितोष कुमार गुप्ता को ही ये सम्मान मिला* है। इससे सुल्तानपुर के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को राष्ट्रीय पहचान मिली है। *सुल्तानपुर का गौरव!*🌟 > हमारे अपने परितोष कुमार गुप्ता (रामलखन पैराडाइज) को ग्रेटर नोएडा में शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला National Excellence Award 🏆 पूरे देश से 50 लोग सम्मानित, सुल्तानपुर से सिर्फ एक नाम - परितोष गुप्ता!
    4
    *सुल्तानपुर के परितोष गुप्ता को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, शिल्पा शेट्ठी ने किया सम्मानित*
सुल्तानपुर,जिले के प्रसिद्ध होटल कारोबारी और रामलखन पैराडाइज के संचालक *परितोष कुमार गुप्ता* को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित *आकार (AAKAR) एक्जीबिशन* में देश भर के टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े व्यापारियों का महाकुंभ लगा था। इसी दौरान आयोजित *एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026* समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और आकार की ब्रांड एंबेसडर *शिल्पा शेट्टी* ने परितोष गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड प्रदान किया।
इस साल देश भर से नॉमिनेशन के बाद करीब 50 लोगों को ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया। गौरव की बात है कि *सुल्तानपुर जिले से टेंट और होटल लाइन में एकमात्र परितोष कुमार गुप्ता को ही ये सम्मान मिला* है। इससे सुल्तानपुर के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
*सुल्तानपुर का गौरव!*🌟
> हमारे अपने परितोष कुमार गुप्ता (रामलखन पैराडाइज) को ग्रेटर नोएडा में शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला National Excellence Award 🏆
पूरे देश से 50 लोग सम्मानित, सुल्तानपुर से सिर्फ एक नाम - परितोष गुप्ता!
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।
    1
    उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल 
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।
    user_ABHISHEK SINGH
    ABHISHEK SINGH
    Teacher जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुल्तानपुर में पूर्ति निरीक्षक पर भ्रष्टाचार, पक्षपात के गंभीर आरोप; बहुजन अधिकार सेना ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर और दोस्तपुर क्षेत्र में तैनात पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और पदीय दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अशोक कुमार तिलकाधारी गौतम ने गुरुवार को डीएम को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह कादीपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 3 वर्ष और दोस्तपुर तहसील क्षेत्र में करीब 2 वर्ष से लगातार एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। संगठन का आरोप है कि इतने लंबे समय तक एक ही संवेदनशील विभाग में बने रहने से पारदर्शिता प्रभावित हो रही है, जो शासन की स्थानांतरण नीति का उल्लंघन है। संगठन ने दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि मनपसंद और चहेते व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियमों को ताक पर रखकर दुकानें आवंटित की जा रही हैं। बहुजन अधिकार सेना ने राशन कार्ड की जांच की भी मांग की है। इसमें फर्जी नाम हटाने/जोड़ने, निरस्तीकरण, स्टॉक सत्यापन और ई-पॉस मशीन के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच शामिल है, ताकि वास्तविक गरीबों को उनका हक मिल सके। इसके अतिरिक्त, पूर्ति निरीक्षक द्वारा अपने या परिजनों के नाम पर अर्जित की गई आय से अधिक संपत्ति और विभागीय नियमों के विरुद्ध किए गए कार्यों की पारदर्शी जांच की मांग भी की गई है। बहुजन अधिकार सेना ने चेतावनी दी है कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी को वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल हटाया जाए। साथ ही, शिकायत की जांच के दौरान सरकारी अभिलेखों और डिजिटल रिकॉर्ड से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो, इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1
    सुल्तानपुर में पूर्ति निरीक्षक पर भ्रष्टाचार, पक्षपात के गंभीर आरोप; बहुजन अधिकार सेना ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की
सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर और दोस्तपुर क्षेत्र में तैनात पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और पदीय दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अशोक कुमार तिलकाधारी गौतम ने गुरुवार को डीएम को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह कादीपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 3 वर्ष और दोस्तपुर तहसील क्षेत्र में करीब 2 वर्ष से लगातार एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। संगठन का आरोप है कि इतने लंबे समय तक एक ही संवेदनशील विभाग में बने रहने से पारदर्शिता प्रभावित हो रही है, जो शासन की स्थानांतरण नीति का उल्लंघन है।
संगठन ने दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि मनपसंद और चहेते व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियमों को ताक पर रखकर दुकानें आवंटित की जा रही हैं।
बहुजन अधिकार सेना ने राशन कार्ड की जांच की भी मांग की है। इसमें फर्जी नाम हटाने/जोड़ने, निरस्तीकरण, स्टॉक सत्यापन और ई-पॉस मशीन के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच शामिल है, ताकि वास्तविक गरीबों को उनका हक मिल सके। इसके अतिरिक्त, पूर्ति निरीक्षक द्वारा अपने या परिजनों के नाम पर अर्जित की गई आय से अधिक संपत्ति और विभागीय नियमों के विरुद्ध किए गए कार्यों की पारदर्शी जांच की मांग भी की गई है।
बहुजन अधिकार सेना ने चेतावनी दी है कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी को वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल हटाया जाए। साथ ही, शिकायत की जांच के दौरान सरकारी अभिलेखों और डिजिटल रिकॉर्ड से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो, इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.