आदिवासी मीणा सेवा संघ एवं आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी की हुई बैठक लालसोट: राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा समिति के मीडिया प्रभारी रामावतार जोरवाल ने बताया कि आज 15 मार्च (रविवार) को 12 से 2 बजें तक बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी के सदस्यों कमेटी अध्यक्ष बृजमोहन नगरिया वास की अध्यक्षता में बैठक नवनिर्माणाधीन परिसर (रेलवे स्टेशन, लालसोट) के पास आदिवासी बालिका छात्रावास में संपन्न हुई! जिसके तहत् आदिवासी बालिका छात्रावास के अब तक के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई व आगामी बालिका छात्रावास से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारियां तय की गई। वहीं हर साल की भांति मनाई जाने वाली आगामी 21 मार्च के मीन जयंती आयोजित कार्यक्रम को भी आदिवासी मीणा छात्रावास, कोथून रोड़ लालसोट स्थित परिसर में ही मनानें का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान बृजमोहन मीणा नगरिया वास, घनश्याम बड़ेखण, अशोक कुमार खुर्रा, मक्खन लाल गौल, रमेश चंद मंडावरी, रामखिलारी मीणा लालसोट, रामहेत मीना खुर्रा, रामकिशोर मीणा, मेवाराम मीणा, मीठालाल मीणा (सरपंच) सोनंदा, शंकर लाल मीणा, कैलाश मैनेजर खानपुर, सुरज्ञान मीणा, जगदीश प्रसाद (सेठ) सोनंदा, रेवड़मल मीणा बड़ेखण, मोतीलाल मीणा, तहसील अध्यक्ष हीरालाल बगड़ी सहित सभी प्रबुद्धजनों की रही मौजूदगी।
आदिवासी मीणा सेवा संघ एवं आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी की हुई बैठक लालसोट: राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा समिति के मीडिया प्रभारी रामावतार जोरवाल ने बताया कि आज 15 मार्च (रविवार) को 12 से 2 बजें तक बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी के सदस्यों कमेटी अध्यक्ष बृजमोहन नगरिया वास की अध्यक्षता में बैठक नवनिर्माणाधीन परिसर (रेलवे स्टेशन, लालसोट) के पास आदिवासी बालिका छात्रावास
में संपन्न हुई! जिसके तहत् आदिवासी बालिका छात्रावास के अब तक के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई व आगामी बालिका छात्रावास से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारियां तय की गई। वहीं हर साल की भांति मनाई जाने वाली आगामी 21 मार्च के मीन जयंती आयोजित कार्यक्रम को भी आदिवासी मीणा छात्रावास, कोथून रोड़ लालसोट स्थित परिसर में ही मनानें का सर्वसम्मति से
प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान बृजमोहन मीणा नगरिया वास, घनश्याम बड़ेखण, अशोक कुमार खुर्रा, मक्खन लाल गौल, रमेश चंद मंडावरी, रामखिलारी मीणा लालसोट, रामहेत मीना खुर्रा, रामकिशोर मीणा, मेवाराम मीणा, मीठालाल मीणा (सरपंच) सोनंदा, शंकर लाल मीणा, कैलाश मैनेजर खानपुर, सुरज्ञान मीणा, जगदीश प्रसाद (सेठ) सोनंदा, रेवड़मल मीणा बड़ेखण, मोतीलाल मीणा, तहसील अध्यक्ष हीरालाल बगड़ी सहित सभी प्रबुद्धजनों की रही मौजूदगी।
- लालसोट उपखंड के दौलतपुरा में प्रातः 8:30 बजे आचार्य 108 विनीत सागर जी महाराज पधारे भव्य मंगल प्रवेश हुआ गाजे बाजे से जुलूस के रूप में महाराज श्री को चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर लेकर के गए वहां महाराज श्री ने मंदिर देखा मंदिर देख कर कर महाराज श्री ने कई प्रकार के मंदिर जी में कमियां बताई उन कमीयो की पूर्ति के लिए महाराज श्री ने नए मंदिर की जो जगह है वहां पर नए मंदिर का निर्माण कराने का सभी को संकल्प दिलाया सभी ने मुलनायक भगवान श्री चंद्र प्रभु के सामने संकल्प लिया उसके बाद महाराज श्री भव्य जुलूस से दौलतपुर बस स्टैंड बिलाला जी के मकान पर पधारे वहां महाराज श्री की हार चरया हुई सभी लोगों ने आहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नए मंदिर बनाने के लिए मंदिर निर्माण के लिए कमेटी बनाई आचार्य श्री के प्रवचन हुए लोगों ने प्रवचन सुने । आज ही शाम 4:30 महाराज श्री कोटखावदा के लिए बिहार करेंगे ।1
- घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट, चाँदसेन व अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संस्कृत महाविद्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए ज्योतिबा फूले सर्किल तक रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कमल मीणा सहित ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- उपखंड क्षेत्र की किशोरपुरा ग्राम पंचायत में स्थित प्रसिद्ध बिजासनी माता मंदिर का पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेला 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले को लेकर सरपंच हरि ओम मीणा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में 17 मार्च को प्रशासनिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे। ग्रामीणों के अनुसार बिजासनी माता मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन माना जाता है। गांव की पोथी में उल्लेख मिलता है कि किसी बंजारे द्वारा माता जी को बालिका स्वरूप में यहां प्रतिष्ठित किया गया था। मान्यता है कि छोटे बच्चों को होने वाले रोगों से राहत के लिए माता जी को आठवाई चढ़ाई जाती है और मनौती मानने पर बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब बच्चों की आंखों की समस्या या आवाज बंद होने जैसी गंभीर परेशानियां माता जी की मान्यता मानने के बाद ठीक हो गईं। इसी आस्था के कारण मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ता तैनात किया जाता है तथा मेला मजिस्ट्रेट के रूप में उपखंड अधिकारी और तहसीलदार की ड्यूटी लगाई जाती है। पेयजल की व्यवस्था जलदाय विभाग, बिजली की व्यवस्था विद्युत विभाग तथा साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा निभाई जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बड़े ग्रामीण मेले में अक्सर सरकारी विभागों की प्रदर्शनी नहीं लग पाती, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। यदि इस बार जनसंपर्क विभाग सभी विभागों के समन्वय से प्रदर्शनी लगाए तो ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मेले के दौरान कई बार भीड़ अधिक होने से व्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं, इसलिए जिला स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी भी आवश्यक मानी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकें। फोटो / वीडियो कैप्शन: बिजासनी माता मेले की तैयारियों की जानकारी देते ग्राम पंचायत किशोरपुरा के सरपंच हरि ओम मीणा।2
- अभी थोड़ी देर पहले यहां भैरुवास मोड पर खतरनाक एक्सीडेंट हो गया है उसमें गाड़ी के अंदर पिकअप में भैस भरी हुई थी पास में जो सामने की थड़ी है उसके टक्कर दे दी1
- दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर चल रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी तुरंत रोक कूदकर अपनी जान बचाई। घटनाक्रम लांका क्षेत्र के ऊकाली घाटी का है। जहां कार में अचानक भीषण आग लग गई। चालक के बाहर निकलते ही आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही लांका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सांसद Raghav Chadha ने संसद में उठाया मोबाइल रिचार्ज करने और अपने फोन पर इनकमिंग कॉल आने पर उठाया बड़ा मुद्दा: रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद और 28 दिन के ‘महीने’ वाले प्लान पर सवाल क्या आप भी इस बात से सहमत हैं तो लाईक कमेंट्स और शेयर करें1
- बामनवास में तीर्थंकर दिवस पर योग शिविर आयोजित ज्योति शिक्षण संस्थान और वर्धमान कोचिंग सेंटर का संयुक्त आयोजन छात्रों ने भ्रामरी, अनुलोम-विलोम और कपालभाति प्राणायाम किए योग से शारीरिक और मानसिक विकास का संदेश कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरण 📰 YouTube News Script / Description बामनवास में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक तीर्थंकर दिवस (ऋषभ नवमी) के अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल और वर्धमान कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के डॉ. नवनीत मलेठीया के मार्गदर्शन में छात्र विरम सिंह गुर्जर ने विद्यार्थियों को भ्रामरी प्राणायाम, ताली योग, अनुलोम-विलोम और कपालभाति सहित विभिन्न योगाभ्यास करवाए। संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर ने बताया कि भगवान ऋषभदेव को प्रथम योगी के रूप में भी जाना जाता है और योग से विद्यार्थियों के शारीरिक तथा मानसिक विकास में महत्वपूर्णबामनवास में तीर्थंकर दिवस पर योग शिविर आयोजित ज्योति शिक्षण संस्थान और वर्धमान कोचिंग सेंटर का संयुक्त आयोजन छात्रों ने भ्रामरी, अनुलोम-विलोम और कपालभाति प्राणायाम किए योग से शारीरिक और मानसिक विकास का संदेश कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरण 📰 YouTube News Script / Description बामनवास में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक तीर्थंकर दिवस (ऋषभ नवमी) के अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल और वर्धमान कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के डॉ. नवनीत मलेठीया के मार्गदर्शन में छात्र विरम सिंह गुर्जर ने विद्यार्थियों को भ्रामरी प्राणायाम, ताली योग, अनुलोम-विलोम और कपालभाति सहित विभिन्न योगाभ्यास करवाए। संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर ने बताया कि भगवान ऋषभदेव को प्रथम योगी के रूप में भी जाना जाता है और योग से विद्यार्थियों के शारीरिक तथा मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। वर्धमान कोचिंग सेंटर की निदेशक एकता जैन ने विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के जीवन दर्शन और सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, संयम व तप के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। योगदान मिलता है। वर्धमान कोचिंग सेंटर की निदेशक एकता जैन ने विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के जीवन दर्शन और सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, संयम व तप के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।1
- लालसोट: राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा समिति के मीडिया प्रभारी रामावतार जोरवाल ने बताया कि आज 15 मार्च (रविवार) को 12 से 2 बजें तक बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी के सदस्यों कमेटी अध्यक्ष बृजमोहन नगरिया वास की अध्यक्षता में बैठक नवनिर्माणाधीन परिसर (रेलवे स्टेशन, लालसोट) के पास आदिवासी बालिका छात्रावास में संपन्न हुई! जिसके तहत् आदिवासी बालिका छात्रावास के अब तक के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई व आगामी बालिका छात्रावास से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारियां तय की गई। वहीं हर साल की भांति मनाई जाने वाली आगामी 21 मार्च के मीन जयंती आयोजित कार्यक्रम को भी आदिवासी मीणा छात्रावास, कोथून रोड़ लालसोट स्थित परिसर में ही मनानें का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान बृजमोहन मीणा नगरिया वास, घनश्याम बड़ेखण, अशोक कुमार खुर्रा, मक्खन लाल गौल, रमेश चंद मंडावरी, रामखिलारी मीणा लालसोट, रामहेत मीना खुर्रा, रामकिशोर मीणा, मेवाराम मीणा, मीठालाल मीणा (सरपंच) सोनंदा, शंकर लाल मीणा, कैलाश मैनेजर खानपुर, सुरज्ञान मीणा, जगदीश प्रसाद (सेठ) सोनंदा, रेवड़मल मीणा बड़ेखण, मोतीलाल मीणा, तहसील अध्यक्ष हीरालाल बगड़ी सहित सभी प्रबुद्धजनों की रही मौजूदगी।3