रोहतास कैदी की मौत पर हंगामा सासाराम में जेल में बंद कैदी की मौत के बाद बवाल हो गया है। पोस्ट ऑफिस चौराहा पर मृतक अमरजीत यादव के परिजनों और समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर भीम आर्मी समेत कई संगठन पहुंचे हैं और जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सासाराम मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी अमरजीत यादव की इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोश भड़क उठा। तिलौथू के रहने वाले अमरजीत को दो दिन पहले उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां कैदी वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजन और समर्थक पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। प्रदर्शनकारी जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रोहतास कैदी की मौत पर हंगामा सासाराम में जेल में बंद कैदी की मौत के बाद बवाल हो गया है। पोस्ट ऑफिस चौराहा पर मृतक अमरजीत यादव के परिजनों और समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर भीम आर्मी समेत कई संगठन पहुंचे हैं और जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सासाराम मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी अमरजीत यादव की इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोश भड़क उठा। तिलौथू के रहने वाले अमरजीत को दो दिन पहले उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां कैदी वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजन और समर्थक पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। प्रदर्शनकारी जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- नगर परिषद के क्षेत्र में जल जमाव व गंदगी को लेकर जक्की बिगहा के समीप मुख्य सड़क जाम। नगर परिषद क्षेत्र में जल जमाव व गंदगी के विरोध में लोगों ने जक्की बिगहा के समीप मुख्य पथ को जाम कर दिया। आवागमन ठप रहा। नगर परिषद के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे स्वच्छता प्रभारी व नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने काफी प्रयास के बाद लोगों को शांत कराया। लोगों का आरोप था कि नगर परिषद में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। सफाई के नाम पर प्रतिमाह 65 लाख रुपए राशि की बंदरबांट होती है। और लोगों को नारकीय जीवन जीने के लिए छोड़ दिया गया है। एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर नगर परिषद में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच की जाए। और दोषियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए। और शहर को जल जमाव व गंदगी से मुक्ति दिलाई जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।2
- रोहतास रोपवे निर्माण का जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने लिया जायजा!!1
- विक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत दिनारा के गुनसेज पंचायत में आयोजित हुआ सहयोग शिविर अनुमंडल के दिनारा प्रखंड अंतर्गत गुनसेज पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने भाग लिया और वहां उपस्थित आवेदकों तथा आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और आवश्यकताओं की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं के बारे में सरल भाषा में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए तथा आवेदन की प्रक्रिया क्या है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी पात्र लोग आगे आकर योजनाओं से जुड़ें। उन्होंने शिविर में मौजूद संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों और जनसमस्याओं का ससमय और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को अनावश्यक परेशानी न हो और उसे सुगमता से योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त करें, पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं और यदि किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या आती है तो संबंधित पदाधिकारी या कार्यालय से बिना झिझक संपर्क करें। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके गांव के समीप ही सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।4
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव रामगढ कैमूर:-रामगढ़-मोहनिया पथ पर पेट्रोल पंप से आगे मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को एंबुलेंस के माध्यम से रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी जयशंकर कुमार के रूप में हुई है.रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है.हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही.3
- रोहतास दिनारा प्रखंड के गुनसेज पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने भाग लिया। शिविर में एसडीओ ने आमजनों और आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने और शिविर में प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके गांव के करीब सरकारी योजनाओं से जोड़ना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।1
- रोहतास कैदी की मौत पर हंगामा सासाराम में जेल में बंद कैदी की मौत के बाद बवाल हो गया है। पोस्ट ऑफिस चौराहा पर मृतक अमरजीत यादव के परिजनों और समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर भीम आर्मी समेत कई संगठन पहुंचे हैं और जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सासाराम मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी अमरजीत यादव की इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोश भड़क उठा। तिलौथू के रहने वाले अमरजीत को दो दिन पहले उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां कैदी वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजन और समर्थक पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। प्रदर्शनकारी जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- Sasaram post office Jaan kiya Maut Ho Gaya OBC Samaj ka ek Ladka tha Jiske Samay Rahte Ilaaj Nahin karaya Jiske Karan vyakti ke Maut Ho Gaya1
- सासाराम में शराब मामले में जेल भेजे गए विचाराधीन बंदी अमरजीत कुमार की मौत के बाद परिजनों ने प्रताड़ना व सासाराम में शराब मामले में जेल भेजे गए विचाराधीन बंदी अमरजीत कुमार की मौत के बाद परिजनों ने प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाकर पोस्ट ऑफिस चौक पर घंटों जाम रखा। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।1