Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग हादसे में दो मासूम बच्चों के साथ 50 से ज्यादा जिंदा जानवर जले लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग ने इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों को भी नहीं बख्शा। इस दर्दनाक हादसे में 50 से ज्यादा जानवर जिंदा जल गए, जिनमें कुत्ते, बकरियां और बिल्लियां और मुर्गियां शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ बेबसी का मंजर देखने को मिल रहा है।
Journalist prabhat kashyap
लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग हादसे में दो मासूम बच्चों के साथ 50 से ज्यादा जिंदा जानवर जले लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग ने इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों को भी नहीं बख्शा। इस दर्दनाक हादसे में 50 से ज्यादा जानवर जिंदा जल गए, जिनमें कुत्ते, बकरियां और बिल्लियां और मुर्गियां शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ बेबसी का मंजर देखने को मिल रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जिले में न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का तीसरा स्थान। *सीबीएसई बोर्ड परिणाम शत प्रतिशत। *छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित। खुरासन । आजमगढ़ जिले के फूलपुर कस्बा स्थित न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बृहस्पतिवार को स्कूल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं को स्कूल के प्रबंधक नैय्यर आज़म खां और मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद राजिक खां ने माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर उत्साह वर्धन किया। स्कूल के प्रिंसिपल रियाज अहमद ने बताया कि न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को जिले में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत है। इसमें श्रुति राय को 98 प्रतिशत, हंसिका राय और श्वेतांक्षी मौर्या को 95 प्रतिशत , अवनी सिंह ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। प्रबंध कमेटी ने सभी मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान रियाज अहमद ने छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से आप जीवन की सभी चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद राजिक खान ने कहा कि चुनौतियों से भागो मत, दुनिया को बदलो हमें जीवन में आने वाले संकटों का धैर्यपूर्वक सामना करना चाहिए। चुनौतियों से जूझते हुए अपने पुरुषार्थ से सफलता की मंजिल को चूमना ही वास्तविक सफलता है। इस मौके पर छात्र छात्राओं के अभिभावक सहित स्कूल के समस्त स्टाफ मौजूद थे।2
- लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग ने इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों को भी नहीं बख्शा। इस दर्दनाक हादसे में 50 से ज्यादा जानवर जिंदा जल गए, जिनमें कुत्ते, बकरियां और बिल्लियां और मुर्गियां शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ बेबसी का मंजर देखने को मिल रहा है।1
- Post by Sanjay Lal1
- please sabhi Adhikari mahoday Ji Se nivedan Hai kripya iski jaanch honi chahie1
- बलिया जनपद के थाना क्षेत्र के ग्राम कपुरी में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फेफना से बलिया जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार I-10 स्पोर्ट कार (UP78 HF 1576) ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कुनाल कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र शोभनाथ, आशुतोष कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र विक्रम राम तथा संजय कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र मुन्ना राम, निवासी बेदुआ थाना कोतवाली जनपद बलिया के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बलिया भेजा गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संजय कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर BHU वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मौके पर शांति व्यवस्था कायम इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी विश्व दीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।1
- *लखनऊ में वर्दी का रौब! BBD चौकी इंचार्ज का पान मसाले की दुकान पर हंगामा, CCTV में कैद* *राजधानी लखनऊ के थाना BBD क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है* *जहां चौकी इंचार्ज अनिल सिंह एक मसाला की दुकान पर डंडा चलाते और सामान फेंकते हुए नजर आए…* *बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है* वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी है… *लोगों का कहना है कि पुलिस का ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है और इससे आम जनता में गलत संदेश जाता है* … _अब सवाल यह उठता है कि क्या वर्दी का मतलब दबंगई है_ स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है… अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है… *समीर नक़वी*✍️1
- लखनऊ उत्तर प्रदेश टिम्बर ऐसोसिऐशन का 9वाँ स्थापना दिवस व शपथ ग्रहण समारोह राजेन्द्र नगर, लखनऊ मे संपन्न हुआ कार्यक्रम मेंl मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा सदस्य विधान परिषद, उ.प्र.ने सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी अख्तर खान महासचिव आशीष त्रिवेदी बिधिक सलाहकार पूरे प्रदेश के टिम्बर ऐसोसिऐशन पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए1
- लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज महिला आरक्षण बिल संशोधित होकर पास हो उसके लिए विशेष सत्र बुलाया गया है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कदम देश की आधी आबादी के प्रति समर्पित भावना से काम करते हुए उनके जीवन के हर पहलू में उत्थान लाने के लिए किया है। महिलाएं भी अब देश के विकास में भागीदार बन सकेंगी।"1