Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के मैहरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने 4 से 5 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग की शुरुआत रामदास के घर से हुई और फिर पास में बने पद्म सिंह, ताराचंद, भीकम सिंह और नाथूराम के घरों तक फैल गई। आग में घरेलू सामान, कपड़े, चारपाई और जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
PCT News
फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के मैहरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने 4 से 5 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग की शुरुआत रामदास के घर से हुई और फिर पास में बने पद्म सिंह, ताराचंद, भीकम सिंह और नाथूराम के घरों तक फैल गई। आग में घरेलू सामान, कपड़े, चारपाई और जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
- Rajpal Singh Suryaफिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेशक्या हमारी भ्रष्टाचार, सरकारी संपत्ति आबादी भूमि कब्जा, सरकारी संपत्ति को तहस नहस करने, जान लेवा हमले, लूट जैसी घटनाओं की सत्यता चैनल पर दिखाने की दम रखते हो तो सम्पर्क कर सकते हैं मोबाइल नंबर 80570542212 hrs ago
- Rajpal Singh Suryaफिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश🙏2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- होली की पूर्व संध्या पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती निवासी विक्रम का ई-रिक्शा दूसरे पक्ष के वाहन से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विक्रम पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स, एलआईयू टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया।1
- आज दिनांक 03.03.2026 को समय लगभग 11:00 बजे यूपी-112 के माध्यम से थाना कमलानगर पुलिस को एक युवक की मृत्यु के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल श्मशान घाट, बल्केश्वर पहुंचे। मृतक के भाई द्वारा बताया गया कि प्रातः लगभग 05:30 बजे सीने में दर्द होने पर दीपू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, जिसमें मृत्यु का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) पाया गया। पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार संपन्न कर दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इसी प्रकरण के संबंध में सोशल मीडिया पर यह भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है कि डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मृत्यु हुई है। उक्त सूचना पूर्णतः असत्य एवं निराधार है। घटनास्थल पर किसी प्रकार का डीजे नहीं बज रहा था। घटना के संबंध में एसीपी छत्ता,शेषमणि उपाध्याय की बाइट। Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 200 मीटर तक घसीटी बाइक फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह-फतेहाबाद रोड पर मंगलवार शाम लगभग सवा छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टीकतपुरा खंडेर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के फुलवाड़ी रायपुरा निवासी करीब 36 वर्षीय हरीशंकर पुत्र अशोक कुमार पिनाहट से फतेहाबाद की ओर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह टीकतपुरा खंडेर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही फोर्ड डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोडवेज बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान व इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह, सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी4
- फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह-फतेहाबाद रोड पर मंगलवार शाम लगभग सवा छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टीकतपुरा खंडेर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के फुलवाड़ी रायपुरा निवासी करीब 36 वर्षीय हरीशंकर पुत्र अशोक कुमार पिनाहट से फतेहाबाद की ओर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह टीकतपुरा खंडेर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही फोर्ड डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोडवेज बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान व इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी है।3
- DOSTI INDIA4
- (अमित) गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु S.N. मेडीकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान आज दिनांक 04.03.2026 को उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों से प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- आप देख रहे हैं MTF न्यूज़। बड़ी खबर जनपद फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां रसूलाबाद कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना रात 11 बजकर 05 मिनट पर यूपी-112 कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पीआरवी और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मंजू देवी, उम्र लगभग 40 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय राजकुमार, निवासी ग्राम रसूलाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते घर के बरामदे/टीन शेड में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारुल मिश्रा पुलिस बल और क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतका की 15 वर्षीय पुत्री मिथलेश के अनुसार, करीब सात माह पूर्व 3 अगस्त को उसके पिता राजकुमार की भी कमरे में पंखे से फांसी लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतका के देवर रंजीत पर परिवार बसाने का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप हैं। शिवरात्रि के दौरान रंजीत का रिश्ता तय होने के बाद विवाद और बढ़ गया था। यह भी आरोप है कि दो दिन पहले महिला के साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद से आरोपित देवर और उसके परिजन घर से फरार बताए जा रहे हैं। मंजू देवी अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गई हैं। होली के त्योहार से पहले हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। थाना अध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।1
- सांसद पप्पू यादव की अचानक तबियत बिगडी़। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव की अचानक तबियत बिगड़ी। सांसद पप्पू यादव को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है आवश्यक जांच की जा रही है। सांसद पप्पू यादव के स्वास्थ्य को लेकर पुरी सतर्कता बरती जा रही है। समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। सांसद पप्पू यादव के सभी कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया है। भारत टीवी 24 के ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ी डॉक्टरों की निगरानी में आवश्यक जांच की प्रक्रिया पूरी कर इलाज जारी की तस्वीर से हम आपको रूबरू कराते हैं।1
- village Chhota surera tahsil Etmadpur ke adhikariyon ne dilvaya kabja ham log Garib aadami1