होली की पूर्व संध्या पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती निवासी विक्रम का ई-रिक्शा दूसरे पक्ष के वाहन से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विक्रम पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स, एलआईयू टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया।
होली की पूर्व संध्या पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती निवासी विक्रम का ई-रिक्शा दूसरे पक्ष के वाहन से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विक्रम पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स, एलआईयू टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया।
- Ankur VermaLalganj, Pratapgarh🙏2 hrs ago
- Ankur VermaLalganj, Pratapgarh🙏2 hrs ago
- आप देख रहे हैं MTF News, खबर उत्तर प्रदेश के जनपद Firozabad के ऐलानी नगर अस्फाबाद क्षेत्र से— जनपद फिरोजाबाद में होली पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर 2 मार्च को होलिका दहन किया गया। वहीं ज्यादातर क्षेत्रों में 4 मार्च की सुबह करीब 4:00 बजे शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया। ऐलानी नगर अस्फाबाद सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कैमरामैन के साथ MTF News, फिरोजाबाद1
- Post by Mantriy Nishad1
- फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के मैहरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने 4 से 5 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग की शुरुआत रामदास के घर से हुई और फिर पास में बने पद्म सिंह, ताराचंद, भीकम सिंह और नाथूराम के घरों तक फैल गई। आग में घरेलू सामान, कपड़े, चारपाई और जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।1
- फिरोजाबाद में होली का रंग अब बाजारों में चढ़ने लगा है। जैसे-जैसे त्योहार नज़दीक आ रहा है, गुलाल की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार बाजार में RB मुर्गा ब्रांड का गुलाल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक खुद नाम लेकर इसी ब्रांड की डिमांड कर रहे हैं। वहीं मोर मुकुट ब्रांड का गुलाल भी बिक्री में पीछे नहीं है। बाजार में सॉफ्ट और आकर्षक रंगों वाले नए गुलाल भी आए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रंगों के इस त्योहार पर बाजारों में रौनक है और लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- Post by Kapil dev1
- एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत वायरल हो रहा है जिसमें आगरा की जनता कहती है की शमशाबाद से दांतनगर का रोड, रोड नहीं है ऐसा लगता है की गढ़ों में रोड बनाया गया है वहां पर बहुत से एक्सीडेंट भी होते हैं और आगरा के विधायक छोटेलाल वर्मा एक झलक भी उधर नहीं डालते हैं वह रोड ऐसा रोड है जिस पर बड़े-बड़े ट्रक जैसे वहां चलते हैं तो आम जनता की साइकिल ,मोटरसाइकल कहां चले आगरा विधायक छोटेलाल वर्मा जी उसे रोड को संज्ञान में लें जय हिंद जय भारत 🙏😥🇮🇳1
- आज दिनांक 03.03.2026 को समय लगभग 11:00 बजे यूपी-112 के माध्यम से थाना कमलानगर पुलिस को एक युवक की मृत्यु के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल श्मशान घाट, बल्केश्वर पहुंचे। मृतक के भाई द्वारा बताया गया कि प्रातः लगभग 05:30 बजे सीने में दर्द होने पर दीपू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, जिसमें मृत्यु का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) पाया गया। पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार संपन्न कर दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इसी प्रकरण के संबंध में सोशल मीडिया पर यह भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है कि डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मृत्यु हुई है। उक्त सूचना पूर्णतः असत्य एवं निराधार है। घटनास्थल पर किसी प्रकार का डीजे नहीं बज रहा था। घटना के संबंध में एसीपी छत्ता,शेषमणि उपाध्याय की बाइट। Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- आप देख रहे हैं MTF न्यूज़। बड़ी खबर जनपद फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां रसूलाबाद कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना रात 11 बजकर 05 मिनट पर यूपी-112 कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पीआरवी और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मंजू देवी, उम्र लगभग 40 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय राजकुमार, निवासी ग्राम रसूलाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते घर के बरामदे/टीन शेड में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारुल मिश्रा पुलिस बल और क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतका की 15 वर्षीय पुत्री मिथलेश के अनुसार, करीब सात माह पूर्व 3 अगस्त को उसके पिता राजकुमार की भी कमरे में पंखे से फांसी लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतका के देवर रंजीत पर परिवार बसाने का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप हैं। शिवरात्रि के दौरान रंजीत का रिश्ता तय होने के बाद विवाद और बढ़ गया था। यह भी आरोप है कि दो दिन पहले महिला के साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद से आरोपित देवर और उसके परिजन घर से फरार बताए जा रहे हैं। मंजू देवी अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गई हैं। होली के त्योहार से पहले हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। थाना अध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।1