logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 hrs ago
user_Mantriy Nishad
Mantriy Nishad
Firefighter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • होली की पूर्व संध्या पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती निवासी विक्रम का ई-रिक्शा दूसरे पक्ष के वाहन से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विक्रम पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स, एलआईयू टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया।
    1
    होली की पूर्व संध्या पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती निवासी विक्रम का ई-रिक्शा दूसरे पक्ष के वाहन से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विक्रम पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स, एलआईयू टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज दिनांक 03.03.2026 को समय लगभग 11:00 बजे यूपी-112 के माध्यम से थाना कमलानगर पुलिस को एक युवक की मृत्यु के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल श्मशान घाट, बल्केश्वर पहुंचे। मृतक के भाई द्वारा बताया गया कि प्रातः लगभग 05:30 बजे सीने में दर्द होने पर दीपू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, जिसमें मृत्यु का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) पाया गया। पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार संपन्न कर दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इसी प्रकरण के संबंध में सोशल मीडिया पर यह भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है कि डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मृत्यु हुई है। उक्त सूचना पूर्णतः असत्य एवं निराधार है। घटनास्थल पर किसी प्रकार का डीजे नहीं बज रहा था। घटना के संबंध में एसीपी छत्ता,शेषमणि उपाध्याय की बाइट। Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    1
    आज दिनांक 03.03.2026 को समय लगभग 11:00 बजे यूपी-112 के माध्यम से थाना कमलानगर पुलिस को एक युवक की मृत्यु के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल श्मशान घाट, बल्केश्वर पहुंचे।
मृतक के भाई द्वारा बताया गया कि प्रातः लगभग 05:30 बजे सीने में दर्द होने पर दीपू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, जिसमें मृत्यु का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) पाया गया। पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार संपन्न कर दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।
इसी प्रकरण के संबंध में सोशल मीडिया पर यह भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है कि डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मृत्यु हुई है। उक्त सूचना पूर्णतः असत्य एवं निराधार है। घटनास्थल पर किसी प्रकार का डीजे नहीं बज रहा था।
घटना के संबंध में एसीपी छत्ता,शेषमणि उपाध्याय की बाइट।
Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत 
चैनल को लाइक शेयर सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 200 मीटर तक घसीटी बाइक फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह-फतेहाबाद रोड पर मंगलवार शाम लगभग सवा छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टीकतपुरा खंडेर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के फुलवाड़ी रायपुरा निवासी करीब 36 वर्षीय हरीशंकर पुत्र अशोक कुमार पिनाहट से फतेहाबाद की ओर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह टीकतपुरा खंडेर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही फोर्ड डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोडवेज बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान व इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह, सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी
    4
    रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 200 मीटर तक घसीटी बाइक
फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह-फतेहाबाद रोड पर मंगलवार शाम लगभग सवा छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टीकतपुरा खंडेर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के फुलवाड़ी रायपुरा निवासी करीब 36 वर्षीय हरीशंकर पुत्र अशोक कुमार पिनाहट से फतेहाबाद की ओर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह टीकतपुरा खंडेर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही फोर्ड डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोडवेज बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले।
सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान व इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह, सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह-फतेहाबाद रोड पर मंगलवार शाम लगभग सवा छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टीकतपुरा खंडेर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के फुलवाड़ी रायपुरा निवासी करीब 36 वर्षीय हरीशंकर पुत्र अशोक कुमार पिनाहट से फतेहाबाद की ओर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह टीकतपुरा खंडेर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही फोर्ड डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोडवेज बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान व इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी है।
    3
    फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह-फतेहाबाद रोड पर मंगलवार शाम लगभग सवा छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टीकतपुरा खंडेर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के फुलवाड़ी रायपुरा निवासी करीब 36 वर्षीय हरीशंकर पुत्र अशोक कुमार पिनाहट से फतेहाबाद की ओर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह टीकतपुरा खंडेर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही फोर्ड डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोडवेज बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले।
सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान व इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी है।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • DOSTI INDIA
    4
    DOSTI INDIA
    user_S KUMAR
    S KUMAR
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • (अमित) गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु S.N. मेडीकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान आज दिनांक 04.03.2026 को उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों से प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    (अमित) गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु S.N. मेडीकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान आज दिनांक 04.03.2026 को उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों से प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • आप देख रहे हैं MTF न्यूज़। बड़ी खबर जनपद फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां रसूलाबाद कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना रात 11 बजकर 05 मिनट पर यूपी-112 कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पीआरवी और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मंजू देवी, उम्र लगभग 40 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय राजकुमार, निवासी ग्राम रसूलाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते घर के बरामदे/टीन शेड में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारुल मिश्रा पुलिस बल और क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतका की 15 वर्षीय पुत्री मिथलेश के अनुसार, करीब सात माह पूर्व 3 अगस्त को उसके पिता राजकुमार की भी कमरे में पंखे से फांसी लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतका के देवर रंजीत पर परिवार बसाने का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप हैं। शिवरात्रि के दौरान रंजीत का रिश्ता तय होने के बाद विवाद और बढ़ गया था। यह भी आरोप है कि दो दिन पहले महिला के साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद से आरोपित देवर और उसके परिजन घर से फरार बताए जा रहे हैं। मंजू देवी अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गई हैं। होली के त्योहार से पहले हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। थाना अध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    1
    आप देख रहे हैं MTF न्यूज़। बड़ी खबर जनपद फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां रसूलाबाद कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई।
घटना की सूचना रात 11 बजकर 05 मिनट पर यूपी-112 कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पीआरवी और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मंजू देवी, उम्र लगभग 40 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय राजकुमार, निवासी ग्राम रसूलाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते घर के बरामदे/टीन शेड में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारुल मिश्रा पुलिस बल और क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
मृतका की 15 वर्षीय पुत्री मिथलेश के अनुसार, करीब सात माह पूर्व 3 अगस्त को उसके पिता राजकुमार की भी कमरे में पंखे से फांसी लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतका के देवर रंजीत पर परिवार बसाने का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप हैं। शिवरात्रि के दौरान रंजीत का रिश्ता तय होने के बाद विवाद और बढ़ गया था। यह भी आरोप है कि दो दिन पहले महिला के साथ मारपीट की गई थी।
घटना के बाद से आरोपित देवर और उसके परिजन घर से फरार बताए जा रहे हैं। मंजू देवी अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गई हैं। होली के त्योहार से पहले हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
थाना अध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज यादव ने अलीगढ़ वीडियो से होली पर एक अपील की है उन्होंने सभी से होली के महापर्व पर कहा है की होली आपसी सौहार्द का त्यौहार है किसी पर भी जबरन रंग व गुलाल ना डालें उन्होंने कहा कि कुछ लोग शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाते है तो उस पर अभियोग दर्ज़ कर मोटरसाइकिल को सीज किया जाएगा | डी जे संचालको को भी नोटिस दिया गया है कि आपत्तिजनक या अश्लील गाने ना बजाये | होली पर डीजे पर शराब पीकर ना जाए जिससे झगड़ा होने से बचा जाये अगर ऐसा कृत्य करते हुए कोई व्यक्ति मिलता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी | उन्होने कहा है होली पर प्रेम व आपसी सौहार्द बनाये रखें | Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    1
    उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज यादव ने अलीगढ़ वीडियो से होली पर एक अपील की है उन्होंने सभी से होली के महापर्व पर कहा है की होली आपसी सौहार्द का त्यौहार है किसी पर भी जबरन रंग व गुलाल ना डालें उन्होंने कहा कि कुछ लोग शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाते है  तो उस पर अभियोग दर्ज़ कर मोटरसाइकिल को सीज किया जाएगा | डी जे संचालको को भी नोटिस दिया गया है कि आपत्तिजनक या अश्लील गाने ना बजाये | होली पर डीजे पर शराब पीकर ना जाए जिससे झगड़ा होने से बचा जाये अगर ऐसा कृत्य करते हुए कोई व्यक्ति मिलता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी | उन्होने कहा है होली पर प्रेम व आपसी सौहार्द बनाये रखें |
Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत
चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • सांसद पप्पू यादव की अचानक तबियत बिगडी़। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव की अचानक तबियत बिगड़ी। सांसद पप्पू यादव को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है आवश्यक जांच की जा रही है। सांसद पप्पू यादव के स्वास्थ्य को लेकर पुरी सतर्कता बरती जा रही है। समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। सांसद पप्पू यादव के सभी कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया है। भारत टीवी 24 के ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ी डॉक्टरों की निगरानी में आवश्यक जांच की प्रक्रिया पूरी कर इलाज जारी की तस्वीर से हम आपको रूबरू कराते हैं।
    1
    सांसद पप्पू यादव की अचानक तबियत बिगडी़। 
चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी। 
पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव की अचानक तबियत बिगड़ी। 
सांसद पप्पू यादव को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है आवश्यक जांच की जा रही है। 
सांसद पप्पू यादव के स्वास्थ्य को लेकर पुरी सतर्कता बरती जा रही है। 
समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। 
सांसद पप्पू यादव के सभी कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया है। 
भारत टीवी 24 के ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ी डॉक्टरों की निगरानी में आवश्यक जांच की प्रक्रिया पूरी कर इलाज जारी की तस्वीर से हम आपको रूबरू कराते हैं।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.