logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ज्यादातर इलाकों में 4 मार्च तड़के 4 बजे विधि-विधान के साथ हुआ होलिका दहन आप देख रहे हैं MTF News, खबर उत्तर प्रदेश के जनपद Firozabad के ऐलानी नगर अस्फाबाद क्षेत्र से— जनपद फिरोजाबाद में होली पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर 2 मार्च को होलिका दहन किया गया। वहीं ज्यादातर क्षेत्रों में 4 मार्च की सुबह करीब 4:00 बजे शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया। ऐलानी नगर अस्फाबाद सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कैमरामैन के साथ MTF News, फिरोजाबाद

1 hr ago
user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ज्यादातर इलाकों में 4 मार्च तड़के 4 बजे विधि-विधान के साथ हुआ होलिका दहन आप देख रहे हैं MTF News, खबर उत्तर प्रदेश के जनपद Firozabad के ऐलानी नगर अस्फाबाद क्षेत्र से— जनपद फिरोजाबाद में होली पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर 2 मार्च को होलिका दहन किया गया। वहीं ज्यादातर क्षेत्रों में 4 मार्च की सुबह करीब 4:00 बजे शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया। ऐलानी नगर अस्फाबाद सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कैमरामैन के साथ MTF News, फिरोजाबाद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • होली की पूर्व संध्या पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती निवासी विक्रम का ई-रिक्शा दूसरे पक्ष के वाहन से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विक्रम पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स, एलआईयू टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया।
    1
    होली की पूर्व संध्या पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती निवासी विक्रम का ई-रिक्शा दूसरे पक्ष के वाहन से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विक्रम पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स, एलआईयू टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 200 मीटर तक घसीटी बाइक फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह-फतेहाबाद रोड पर मंगलवार शाम लगभग सवा छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टीकतपुरा खंडेर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के फुलवाड़ी रायपुरा निवासी करीब 36 वर्षीय हरीशंकर पुत्र अशोक कुमार पिनाहट से फतेहाबाद की ओर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह टीकतपुरा खंडेर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही फोर्ड डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोडवेज बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान व इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह, सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी
    4
    रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 200 मीटर तक घसीटी बाइक
फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह-फतेहाबाद रोड पर मंगलवार शाम लगभग सवा छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टीकतपुरा खंडेर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के फुलवाड़ी रायपुरा निवासी करीब 36 वर्षीय हरीशंकर पुत्र अशोक कुमार पिनाहट से फतेहाबाद की ओर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह टीकतपुरा खंडेर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही फोर्ड डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोडवेज बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले।
सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान व इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह, सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह-फतेहाबाद रोड पर मंगलवार शाम लगभग सवा छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टीकतपुरा खंडेर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के फुलवाड़ी रायपुरा निवासी करीब 36 वर्षीय हरीशंकर पुत्र अशोक कुमार पिनाहट से फतेहाबाद की ओर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह टीकतपुरा खंडेर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही फोर्ड डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोडवेज बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान व इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी है।
    3
    फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह-फतेहाबाद रोड पर मंगलवार शाम लगभग सवा छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टीकतपुरा खंडेर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के फुलवाड़ी रायपुरा निवासी करीब 36 वर्षीय हरीशंकर पुत्र अशोक कुमार पिनाहट से फतेहाबाद की ओर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह टीकतपुरा खंडेर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही फोर्ड डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोडवेज बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले।
सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान व इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी है।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • DOSTI INDIA
    4
    DOSTI INDIA
    user_S KUMAR
    S KUMAR
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज यादव ने अलीगढ़ वीडियो से होली पर एक अपील की है उन्होंने सभी से होली के महापर्व पर कहा है की होली आपसी सौहार्द का त्यौहार है किसी पर भी जबरन रंग व गुलाल ना डालें उन्होंने कहा कि कुछ लोग शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाते है तो उस पर अभियोग दर्ज़ कर मोटरसाइकिल को सीज किया जाएगा | डी जे संचालको को भी नोटिस दिया गया है कि आपत्तिजनक या अश्लील गाने ना बजाये | होली पर डीजे पर शराब पीकर ना जाए जिससे झगड़ा होने से बचा जाये अगर ऐसा कृत्य करते हुए कोई व्यक्ति मिलता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी | उन्होने कहा है होली पर प्रेम व आपसी सौहार्द बनाये रखें | Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    1
    उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज यादव ने अलीगढ़ वीडियो से होली पर एक अपील की है उन्होंने सभी से होली के महापर्व पर कहा है की होली आपसी सौहार्द का त्यौहार है किसी पर भी जबरन रंग व गुलाल ना डालें उन्होंने कहा कि कुछ लोग शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाते है  तो उस पर अभियोग दर्ज़ कर मोटरसाइकिल को सीज किया जाएगा | डी जे संचालको को भी नोटिस दिया गया है कि आपत्तिजनक या अश्लील गाने ना बजाये | होली पर डीजे पर शराब पीकर ना जाए जिससे झगड़ा होने से बचा जाये अगर ऐसा कृत्य करते हुए कोई व्यक्ति मिलता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी | उन्होने कहा है होली पर प्रेम व आपसी सौहार्द बनाये रखें |
Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत
चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • थाना फतेहाबाद ब्रेकिंग,,,, चिनाई करके लॉट रहा था फतेहाबाद तभी खण्डेर के पास ट्रक ने मारी टक्कर
    1
    थाना फतेहाबाद ब्रेकिंग,,,,
चिनाई करके लॉट रहा था फतेहाबाद 
तभी खण्डेर के पास ट्रक ने मारी टक्कर
    user_कमल सिंह चौहान,, छोटू चौहान
    कमल सिंह चौहान,, छोटू चौहान
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दिनांक 03-03-2026 को थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला नई बस्ती में ई-रिक्शा टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना दक्षिण पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भी जानकारी साझा की गई है। #MTFNews #Firozabad #UPNews #BreakingNews
    1
    दिनांक 03-03-2026 को थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला नई बस्ती में ई-रिक्शा टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना दक्षिण पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भी जानकारी साझा की गई है।
#MTFNews #Firozabad #UPNews #BreakingNews
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण द्वारा समस्त प्रदेशवासियों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली के उत्सव को सुरक्षित, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ। प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें, किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएँ, यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा संयम, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ पर्व का आनंद लें। उत्तर प्रदेश पुलिस आपके सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    1
    पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण द्वारा समस्त प्रदेशवासियों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली के उत्सव को सुरक्षित, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ। प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें, किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएँ, यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा संयम, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ पर्व का आनंद लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस आपके सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Updated News-03/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत 
चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by S KUMAR
    2
    Post by S KUMAR
    user_S KUMAR
    S KUMAR
    Tundla, Firozabad•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.