logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* कबिन्दर कुमार सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।

12 hrs ago
user_Kabindar kumar
Kabindar kumar
सोनबरसा, सहरसा, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • शिक्षक दिवस पर जवाहर इंटर हाई स्कूल पहुंचे डीएम शिक्षकों के योगदान की सराहना। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट स्थित समसपुर पंचायत के जवाहर इंटर हाई स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। डीएम ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन सहित कई पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षक दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    शिक्षक दिवस पर जवाहर इंटर हाई स्कूल पहुंचे डीएम शिक्षकों के योगदान की सराहना।
गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट स्थित समसपुर पंचायत के जवाहर इंटर हाई स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। डीएम ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन सहित कई पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षक दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • आमने-सामने टक्कर में दो लोग हुए घायल, रेफर कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन कला नहर के सामने शनिवार को मधुबनी से चकमका जानेवाली मुख्य मार्ग पर सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मोहर्मपुर बघैली निवासी रविन्द्र शर्मा अपने बाइक से अपने पिता शिवनारायण शर्मा को बाइक पर पीछे सवार कर विनोवाग्राम जा रहे थे। जैसे ही इसराइन कला नहर के सामने पहुंचा कि सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक और बाइक के पीछे सवार उसके पिता घायल हो गया। दोनों का सीएचसी में चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। जबकि दूसरा बाइक चालक पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत स्थित बेला वार्ड 13 निवासी छोटू ऋषिदेव बताया गया है। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ कर कुमारखंड पुलिस के हवाले कर दिया।
    1
    आमने-सामने टक्कर में दो लोग हुए घायल, रेफर
कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन कला नहर के सामने शनिवार को मधुबनी से चकमका जानेवाली मुख्य मार्ग पर सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मोहर्मपुर बघैली निवासी रविन्द्र शर्मा अपने बाइक से अपने पिता शिवनारायण शर्मा को बाइक पर पीछे सवार कर विनोवाग्राम जा रहे थे। जैसे ही 
इसराइन कला नहर के सामने पहुंचा कि सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक और बाइक के पीछे सवार उसके पिता घायल हो गया। दोनों का सीएचसी में चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। जबकि दूसरा बाइक चालक पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत स्थित बेला वार्ड 13 निवासी छोटू ऋषिदेव बताया गया है। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ कर कुमारखंड पुलिस के हवाले कर दिया।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण
    1
    राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण

राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    8 hrs ago
  • बेगूसराय मे #मटिहानी विधानसभा #बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाढ़ क्षेत्र में किये दौरा ,,,,,,
    1
    बेगूसराय मे #मटिहानी विधानसभा #बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाढ़ क्षेत्र में किये दौरा ,,,,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • जमालपुर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का आज जनसंवाद, डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा व्यापारी वर्ग से करेंगे सीधा संवाद, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट जमालपुर: केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का रविवार को जमालपुर में जनसंपर्क सह जनसंवाद कार्यक्रम होगा। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को डीएम निखिल धनराज, एसपी सैय्यद इमरान मसूद और विधायक नचिकेता मंडल ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल एवं नगर अध्यक्ष डॉ. रवि रंजन उर्फ बब्बू सिंह के साथ कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह 9:45 बजे मुंगेर सर्किट हाउस से रवाना होंगे। सुबह 10 बजे सफियासराय भागीचक और रामनगर तालाब के पास उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे आशिकपुर, मुगदौरा दुर्गा स्थान और ब्लॉक रोड होते हुए वार्ड-16 पहुंचेंगे। मुख्य कार्यक्रम मारवाड़ी धर्मशाला के समीप स्थित सिद्धी विनायक हॉल में आयोजित किया जाएगा। यहां केंद्रीय मंत्री व्यापारी वर्ग के लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे। इसके बाद वे वलीपुर, भारत माता चौक होते हुए रामपुर स्थित नगर अध्यक्ष डॉ. रवि रंजन के आवास पर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। डीएम ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और निर्धारित रूट पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जमालपुर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का आज जनसंवाद, डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा व्यापारी वर्ग से करेंगे सीधा संवाद, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट जमालपुर: केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का रविवार को जमालपुर में जनसंपर्क सह जनसंवाद कार्यक्रम होगा। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को डीएम निखिल धनराज, एसपी सैय्यद इमरान मसूद और विधायक नचिकेता मंडल ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल एवं नगर अध्यक्ष डॉ. रवि रंजन उर्फ बब्बू सिंह के साथ कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह 9:45 बजे मुंगेर सर्किट हाउस से रवाना होंगे। सुबह 10 बजे सफियासराय भागीचक और रामनगर तालाब के पास उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे आशिकपुर, मुगदौरा दुर्गा स्थान और ब्लॉक रोड होते हुए वार्ड-16 पहुंचेंगे। मुख्य कार्यक्रम मारवाड़ी धर्मशाला के समीप स्थित सिद्धी विनायक हॉल में आयोजित किया जाएगा। यहां केंद्रीय मंत्री व्यापारी वर्ग के लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे। इसके बाद वे वलीपुर, भारत माता चौक होते हुए रामपुर स्थित नगर अध्यक्ष डॉ. रवि रंजन के आवास पर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। डीएम ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और निर्धारित रूट पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
    1
    जमालपुर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का आज जनसंवाद, डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा
व्यापारी वर्ग से करेंगे सीधा संवाद, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
जमालपुर: केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का रविवार को जमालपुर में जनसंपर्क सह जनसंवाद कार्यक्रम होगा। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को डीएम निखिल धनराज, एसपी सैय्यद इमरान मसूद और विधायक नचिकेता मंडल ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल एवं नगर अध्यक्ष डॉ. रवि रंजन उर्फ बब्बू सिंह के साथ कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह 9:45 बजे मुंगेर सर्किट हाउस से रवाना होंगे। सुबह 10 बजे सफियासराय भागीचक और रामनगर तालाब के पास उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे आशिकपुर, मुगदौरा दुर्गा स्थान और ब्लॉक रोड होते हुए वार्ड-16 पहुंचेंगे।
मुख्य कार्यक्रम मारवाड़ी धर्मशाला के समीप स्थित सिद्धी विनायक हॉल में आयोजित किया जाएगा। यहां केंद्रीय मंत्री व्यापारी वर्ग के लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे। इसके बाद वे वलीपुर, भारत माता चौक होते हुए रामपुर स्थित नगर अध्यक्ष डॉ. रवि रंजन के आवास पर पहुंचेंगे।
केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। डीएम ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और निर्धारित रूट पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
  • शिक्षक दिवस विशेष | श्रुति सिंह की पहल से बदल रही गढ़िया विद्यालय की तस्वीर
    1
    शिक्षक दिवस विशेष | श्रुति सिंह की पहल से बदल रही गढ़िया विद्यालय की तस्वीर
    user_Mukesh kr mandal
    Mukesh kr mandal
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    23 hrs ago
  • एक व्यक्ति को नशे रियो की सूचना पुलिस को देना पर रहा है महंगा नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 1 निवासी मनोज शर्मा सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की 16 अगस्त को पुलिस प्रशासन को सहयोग देने के नियत से मैने एक नशेरी को पकड़वाने में मदद किया था जो बगल के मकान में से सेट्रींग का काम करता है जिसका नाम सुजीत कुमार है और वो कहां का है पता नहीं। उसके अगले दिन सुजीत कुमार के रिश्तेदार जो मेरे बगल में है जिसका नाम हरेराम कुमार पिता धनु साह है जो चन्दौड़ पुर्वी गांव का रहने वाला है उसके द्वारा मेरे घर से निकलने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया जिसे कहने पर वे लोग गाली गलौज करने लगते हैं और जान से भी मारने की धमकी दिया जाता है साथ ही कहा जाता है की तुम्हारे वजह से ही पुलिस मुझे पकड़कर ले गई थी। रास्ता विवाद को लेकर पूर्व में ही जिला पदाधिकारी सहरसा द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया जा चुका है। अब देखना है की आवेदन देने के बाद सौर बाजार थाना पुलिस द्वारा जांच कर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके।
    1
    एक व्यक्ति को नशे रियो की सूचना पुलिस को देना पर रहा है महंगा 
नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 1 निवासी मनोज शर्मा सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की 16 अगस्त को पुलिस प्रशासन को सहयोग देने के नियत से मैने एक नशेरी को पकड़वाने में मदद किया था जो बगल के मकान में  से सेट्रींग का काम करता है जिसका नाम सुजीत कुमार है और वो कहां का है पता नहीं। उसके अगले दिन सुजीत कुमार के रिश्तेदार जो मेरे बगल में है जिसका नाम हरेराम कुमार पिता धनु साह है जो चन्दौड़ पुर्वी गांव का रहने वाला है उसके द्वारा मेरे घर से निकलने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया जिसे कहने पर वे लोग गाली गलौज करने लगते हैं और जान से भी मारने की धमकी दिया जाता है साथ ही कहा जाता है की तुम्हारे वजह से ही पुलिस मुझे पकड़कर ले गई थी। रास्ता विवाद को लेकर पूर्व में ही जिला पदाधिकारी सहरसा द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया जा चुका है। अब देखना है की आवेदन देने के बाद सौर बाजार थाना पुलिस द्वारा जांच कर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    22 hrs ago
  • जमालपुर बाईपास हरीराज क्लीनिक में नवजात की मौत के बाद क्लिनिक को गोगरी एसडीओ ने किया सील नवजात की मौत के बाद हरिराज क्लिनिक सील, एसडीओ की मौजूदगी में हुई कार्रवाई गोगरी। गोगरी प्रखंड अंतर्गत जमालपुर बायपास में संचालित हरिराज क्लिनिक को शनिवार दोपहर करीब दो बजे प्रशासन ने सील कर दिया। यह कार्रवाई गोगरी एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर की गई। एसडीओ की मौजूदगी में गोगरी थाना पुलिस और गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने क्लिनिक को सील किया। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम इसी क्लिनिक में एक नवजात की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृत नवजात के परिजनों ने क्लिनिक परिसर में जमकर हंगामा किया था। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। घटना से संबंधित खबर को दैनिक भास्कर डिजिटल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए क्लिनिक की जांच कराई। जांच के बाद एसडीओ संजय कुमार ने हरिराज क्लिनिक को सील करने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद शनिवार को प्रशासनिक टीम क्लिनिक पहुंची और एसडीओ की मौजूदगी में पूरे क्लिनिक को सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना अनुमति या नियमों के विपरीत संचालित किए जा रहे निजी क्लिनिकों के संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नवजात की मौत के मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    जमालपुर बाईपास हरीराज क्लीनिक में नवजात की मौत के बाद क्लिनिक को गोगरी एसडीओ ने किया सील
नवजात की मौत के बाद हरिराज क्लिनिक सील, एसडीओ की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
गोगरी। गोगरी प्रखंड अंतर्गत जमालपुर बायपास में संचालित हरिराज क्लिनिक को शनिवार दोपहर करीब दो बजे प्रशासन ने सील कर दिया। यह कार्रवाई गोगरी एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर की गई। एसडीओ की मौजूदगी में गोगरी थाना पुलिस और गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने क्लिनिक को सील किया।
बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम इसी क्लिनिक में एक नवजात की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृत नवजात के परिजनों ने क्लिनिक परिसर में जमकर हंगामा किया था। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी।
घटना से संबंधित खबर को दैनिक भास्कर डिजिटल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए क्लिनिक की जांच कराई। जांच के बाद एसडीओ संजय कुमार ने हरिराज क्लिनिक को सील करने का निर्देश दिया।
निर्देश के बाद शनिवार को प्रशासनिक टीम क्लिनिक पहुंची और एसडीओ की मौजूदगी में पूरे क्लिनिक को सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना अनुमति या नियमों के विपरीत संचालित किए जा रहे निजी क्लिनिकों के संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नवजात की मौत के मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • गंगा का रौद्र रूप, छह प्रखंडों की 28 पंचायतें बाढ़ की चपेट में खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, 35 हजार आबादी प्रभावित; घर छोड़ ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे लोग मुंगेर: गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से मुंगेर जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जिले के छह प्रखंडों की 28 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 35 हजार की आबादी इसकी चपेट में है। कई गांवों में घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया है। बड़ी संख्या में लोग परिवार और मवेशियों के साथ घर छोड़कर ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का प्रतिदिन भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने और अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई शुरू कराने का भी निर्देश दिया गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा पार के इलाकों में कटाव भी तेज हो गया है। जाफरनगर पंचायत में कटाव को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं को मौके पर कैंप कर कटावरोधी कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से रहने के लिए पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन ने कुल 118 नावों की व्यवस्था की है, जिनमें 25 नावों का संचालन वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है। धरहरा के शिवकुंड, हेमजापुर और बाहाचौकी तथा जमालपुर के सिंघिया, परहम और इंदरुख पश्चिमी पंचायत के कई गांव प्रभावित हैं। सदर के कुतलुपुर, जाफरनगर, मोहली, नौवागढ़ी उत्तरी और तौफीर दियारा समेत बरियारपुर के कई इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण खेतों और दियारा क्षेत्रों में पानी फैलने से हरे चारे का संकट गहरा गया है। पशुपालक मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेजने और जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। गंगा का रौद्र रूप, छह प्रखंडों की 28 पंचायतें बाढ़ की चपेट में खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, 35 हजार आबादी प्रभावित; घर छोड़ ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे लोग मुंगेर: गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से मुंगेर जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जिले के छह प्रखंडों की 28 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 35 हजार की आबादी इसकी चपेट में है। कई गांवों में घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया है। बड़ी संख्या में लोग परिवार और मवेशियों के साथ घर छोड़कर ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का प्रतिदिन भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने और अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई शुरू कराने का भी निर्देश दिया गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा पार के इलाकों में कटाव भी तेज हो गया है। जाफरनगर पंचायत में कटाव को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं को मौके पर कैंप कर कटावरोधी कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से रहने के लिए पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन ने कुल 118 नावों की व्यवस्था की है, जिनमें 25 नावों का संचालन वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है। धरहरा के शिवकुंड, हेमजापुर और बाहाचौकी तथा जमालपुर के सिंघिया, परहम और इंदरुख पश्चिमी पंचायत के कई गांव प्रभावित हैं। सदर के कुतलुपुर, जाफरनगर, मोहली, नौवागढ़ी उत्तरी और तौफीर दियारा समेत बरियारपुर के कई इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण खेतों और दियारा क्षेत्रों में पानी फैलने से हरे चारे का संकट गहरा गया है। पशुपालक मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेजने और जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है।
    1
    गंगा का रौद्र रूप, छह प्रखंडों की 28 पंचायतें बाढ़ की चपेट में
खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, 35 हजार आबादी प्रभावित; घर छोड़ ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे लोग
मुंगेर: गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से मुंगेर जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जिले के छह प्रखंडों की 28 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 35 हजार की आबादी इसकी चपेट में है। कई गांवों में घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया है। बड़ी संख्या में लोग परिवार और मवेशियों के साथ घर छोड़कर ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का प्रतिदिन भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने और अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई शुरू कराने का भी निर्देश दिया गया है।
जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा पार के इलाकों में कटाव भी तेज हो गया है। जाफरनगर पंचायत में कटाव को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं को मौके पर कैंप कर कटावरोधी कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से रहने के लिए पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराई जा रही है।
बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन ने कुल 118 नावों की व्यवस्था की है, जिनमें 25 नावों का संचालन वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है। धरहरा के शिवकुंड, हेमजापुर और बाहाचौकी तथा जमालपुर के सिंघिया, परहम और इंदरुख पश्चिमी पंचायत के कई गांव प्रभावित हैं। सदर के कुतलुपुर, जाफरनगर, मोहली, नौवागढ़ी उत्तरी और तौफीर दियारा समेत बरियारपुर के कई इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं।
बाढ़ के कारण खेतों और दियारा क्षेत्रों में पानी फैलने से हरे चारे का संकट गहरा गया है। पशुपालक मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेजने और जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है।

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.