logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर को बलूआ पुलिस ने किया गिरफ्तार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ थाना पुलिस ने मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह पीतल के घंटे, दो पीतल के लोटे, एक तांबे का लोटा, तीन पीतल के आरती के दीये तथा चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 2,900 रुपये नकद बरामद किए हैं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अमरीपुर नहर पुलिया के पास से सेवढ़ी मढ़ई निवासी आकाश यादव (22 वर्ष) तथा सोनू कुमार (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मंदिरों से घंटे, पूजा का सामान, मुकुट सहित अन्य धार्मिक सामग्री चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने 1 अगस्त को फूलपुर स्थित हनुमान मंदिर से पीतल की कटोरियां, घंटे, दीपक, लोटे सहित अन्य पूजा सामग्री चोरी की थी। इसके अलावा 2 अगस्त को रामशाला लक्ष्मणगढ़ मंदिर से चांदी का मुकुट तथा 30 और 31 जुलाई को महगांव क्षेत्र के मंदिरों से भी घंटे चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी का अधिकांश सामान राह चलते कबाड़ियों और अन्य लोगों को बेच दिया था तथा प्राप्त धनराशि खर्च कर दी थी। पूछताछ में दोनों ने शाहबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा और सेमरा गांव के मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान विभिन्न दर्ज मुकदमों से संबंधित है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आकाश यादव के विरुद्ध पूर्व से आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सोनू कुमार पर भी मंदिर चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

15 hrs ago
user_NEWS 2 INDIA
NEWS 2 INDIA
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर को बलूआ पुलिस ने किया गिरफ्तार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ थाना पुलिस ने मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह पीतल के घंटे, दो पीतल के लोटे, एक तांबे का लोटा, तीन पीतल के आरती के दीये तथा चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 2,900 रुपये नकद बरामद किए हैं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अमरीपुर नहर पुलिया के पास से सेवढ़ी मढ़ई निवासी आकाश यादव (22 वर्ष) तथा सोनू कुमार (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मंदिरों से घंटे, पूजा का सामान, मुकुट सहित अन्य धार्मिक सामग्री चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने 1 अगस्त को फूलपुर स्थित हनुमान मंदिर से पीतल की कटोरियां, घंटे, दीपक, लोटे सहित अन्य पूजा सामग्री चोरी की थी। इसके अलावा 2 अगस्त को रामशाला लक्ष्मणगढ़ मंदिर से चांदी का मुकुट तथा 30 और 31 जुलाई को महगांव क्षेत्र के मंदिरों से भी घंटे चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी का अधिकांश सामान राह चलते कबाड़ियों और अन्य लोगों को बेच दिया था तथा प्राप्त धनराशि खर्च कर दी थी। पूछताछ में दोनों ने शाहबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा और सेमरा गांव के मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान विभिन्न दर्ज मुकदमों से संबंधित है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आकाश यादव के विरुद्ध पूर्व से आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सोनू कुमार पर भी मंदिर चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, मणिकार्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रसिद्ध वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का सोमवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से गांव सहित पूरे सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मराज चौबे अपने सरल स्वभाव, वेदांत के गहन ज्ञान और समाज सेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने वर्षों तक गांव के विकास, शिक्षा के प्रसार और धार्मिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूर-दूर से लोग उनसे धर्म एवं अध्यात्म से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन लेने पहुंचते थे। निधन की सूचना मिलते ही थानारामपुर गांव में शोक सभा आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा मणिकार्णिका घाट पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र श्रीकांत चौबे ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर छोटे पुत्र पंकज चौबे, पौत्र प्रीतेश त्रिपाठी, मधुर चौबे, विकास शुक्ला, नवल चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिष्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने धर्मराज चौबे के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी विद्वता, सेवा भावना और सामाजिक योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
    1
    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, मणिकार्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी 
वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रसिद्ध वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का सोमवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से गांव सहित पूरे सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
धर्मराज चौबे अपने सरल स्वभाव, वेदांत के गहन ज्ञान और समाज सेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने वर्षों तक गांव के विकास, शिक्षा के प्रसार और धार्मिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूर-दूर से लोग उनसे धर्म एवं अध्यात्म से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन लेने पहुंचते थे।
निधन की सूचना मिलते ही थानारामपुर गांव में शोक सभा आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा मणिकार्णिका घाट पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र श्रीकांत चौबे ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर छोटे पुत्र पंकज चौबे, पौत्र प्रीतेश त्रिपाठी, मधुर चौबे, विकास शुक्ला, नवल चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिष्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने धर्मराज चौबे के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी विद्वता, सेवा भावना और सामाजिक योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार को कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में कांवरियों ने चढ़ाया जल आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी सावन माह के पहले सोमवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी दूर-दराज से आए कांवरियों ने गंगाजल लेकर मंदिर में जलाभिषेक किया और बोल बम हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा भक्तों की लगी रही कतार सुबह से ही मंदिर परिसर में कांवरियों का तांता लगा रहा श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल और गंगाजल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और युवाओं ने भी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया चौबेपुर पुलिस रही मुस्तैद भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए चौबेपुर पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग और ड्यूटी लगाई थी सावन के पहले सोमवार पर कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।
    1
    सावन के पहले सोमवार को कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में कांवरियों ने चढ़ाया जल
 
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी सावन माह के पहले सोमवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी दूर-दराज से आए कांवरियों ने गंगाजल लेकर मंदिर में जलाभिषेक किया और बोल बम हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा भक्तों की लगी रही कतार सुबह से ही मंदिर परिसर में कांवरियों का तांता लगा रहा श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल और गंगाजल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और युवाओं ने भी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया चौबेपुर पुलिस रही मुस्तैद भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए चौबेपुर पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग और ड्यूटी लगाई थी सावन के पहले सोमवार पर कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मिर्जामुराद ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक,दो कांवरिया घायल मिर्जामुराद ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक,दो कांवरिया घायल वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में दो कांवरिया घायल हो गए। दोनों प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के महत्त्वा निवासी राजू विश्वकर्मा और भोला विश्वकर्मा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर राहगीरों ने तत्काल मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को खजुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि दोनों कांवरियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
    1
    मिर्जामुराद ओवरब्रिज पर  डिवाइडर से टकराई बाइक,दो कांवरिया घायल


मिर्जामुराद ओवरब्रिज पर  डिवाइडर से टकराई बाइक,दो कांवरिया घायल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर बाद  करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में दो कांवरिया घायल हो गए। दोनों प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के महत्त्वा निवासी राजू विश्वकर्मा और भोला विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना पर राहगीरों ने तत्काल मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को खजुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि दोनों कांवरियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
    user_देवेन्द्र कुमार पटेल
    देवेन्द्र कुमार पटेल
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गंगापुर चौकी क्षेत्र में फल-फूल रहा जुए का कारोबार, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल वाराणसी। गंगापुर चौकी क्षेत्र में एक बार फिर अवैध जुए के संचालन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र के कई स्थानों पर देर शाम से लेकर रात तक जुए के फड़ सज रहे हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि कई परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं।* *सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले केसरीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई थी। इसके बावजूद गंगापुर चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कथित रूप से जुए का खेल दोबारा शुरू हो गया है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवाओं में जुए की लत और अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं।* *ग्रामीणों का कहना है कि जुए के कारण कई परिवारों की जमा-पूंजी बर्बाद हो रही है। मेहनत की कमाई कुछ ही घंटों में हार जाने से घरों में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद अपेक्षित सख्ती दिखाई नहीं दे रही है।*
    2
    गंगापुर चौकी क्षेत्र में फल-फूल रहा जुए का कारोबार, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
वाराणसी। गंगापुर चौकी क्षेत्र में एक बार फिर अवैध जुए के संचालन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र के कई स्थानों पर देर शाम से लेकर रात तक जुए के फड़ सज रहे हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि कई परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं।*
*सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले केसरीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई थी। इसके बावजूद गंगापुर चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कथित रूप से जुए का खेल दोबारा शुरू हो गया है।*
*स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवाओं में जुए की लत और अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं।*
*ग्रामीणों का कहना है कि जुए के कारण कई परिवारों की जमा-पूंजी बर्बाद हो रही है। मेहनत की कमाई कुछ ही घंटों में हार जाने से घरों में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद अपेक्षित सख्ती दिखाई नहीं दे रही है।*
    user_कमलेश गुप्ता
    कमलेश गुप्ता
    Local News Reporter राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी ने कहा- किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई...
    1
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी ने कहा-

किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई...
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • चंदौली के पचखरी गांव नहर में पानी न आने पर किसानों का प्रदर्शन, धान की रोपाई कर जताया विरोध किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव
    1
    चंदौली के पचखरी गांव नहर में पानी न आने पर किसानों का प्रदर्शन, धान की रोपाई कर जताया विरोध किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कलम की तेज धार से | अयोध्या "जनसुनवाई: आधी हां, आधी ना" 16 शिकायतें आईं, 8 का मौके पर निस्तारण - बाकी का क्या? अयोध्या। नगर निगम में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन हुआ। कुर्सी पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और साथ में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार। फाइलें आईं, शिकायतें आईं, और कैमरे भी। कुल 16 शिकायतें पहुंचीं नागरिकों की। आंकड़ा सुनिए - आधी यानी 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी 8 के लिए "शीघ्र समाधान" का भरोसा और अधिकारियों को "आवश्यक निर्देश"। मच्छर बना एजेंडा नंबर 1 बरसात का मौसम है। महापौर जी ने सबसे पहले जलभराव और मच्छरों पर निशाना साधा। निर्देश दिया कि जलभराव वाले स्थानों पर प्राथमिकता से एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव हो। ताकि मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप न बढ़े और जनता को परेशानी न हो। नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों को लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का पाठ पढ़ाया। किन मुद्दों पर हुई बात जनसुनवाई में उठे मुद्दे वही पुराने - सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जलभराव, पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन की खुदाई और अन्य नागरिक सुविधाएं। मौके पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, सुमित कुमार सहित निगम के तमाम विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। फोटो खिंची, फाइलें सरकीं। कलम की तेज धार से कटाक्ष जनसुनवाई शब्द सुनते ही लगता है - वाह, लोकतंत्र जिंदा है। 16 में से 8 का निस्तारण... 50% का स्कोर। पास तो हो गए, पर टॉपर कब बनेंगे? हर हफ्ते यही राग - "जलभराव पर छिड़काव होगा", "शिकायतें समय से निपटेंगी"। नाली तब भी टूटी थी, आज भी टूटी है। सड़क पर गड्ढा तब भी था, आज भी है। मच्छर मारने की दवा का छिड़काव जरूरी है, पर उससे पहले जलभराव की जड़ पर वार हो तो कैसा रहे? जनता शिकायत लेकर आती है उम्मीद से। उम्मीद है अगली जनसुनवाई में आंकड़ा 16 में से 16 होगा। तभी "जनसुनवाई संभव" का बैनर सार्थक लगेगा। सुनवाई हुई, अब कार्रवाई भी दिखनी चाहिए। -
    3
    कलम की तेज धार से | अयोध्या  
"जनसुनवाई: आधी हां, आधी ना" 
16 शिकायतें आईं, 8 का मौके पर निस्तारण - बाकी का क्या?
अयोध्या। 
नगर निगम में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन हुआ। कुर्सी पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और साथ में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार। फाइलें आईं, शिकायतें आईं, और कैमरे भी।
कुल 16 शिकायतें पहुंचीं नागरिकों की। आंकड़ा सुनिए - आधी यानी 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी 8 के लिए "शीघ्र समाधान" का भरोसा और अधिकारियों को "आवश्यक निर्देश"।
मच्छर बना एजेंडा नंबर 1
बरसात का मौसम है। महापौर जी ने सबसे पहले जलभराव और मच्छरों पर निशाना साधा। निर्देश दिया कि जलभराव वाले स्थानों पर प्राथमिकता से एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव हो। ताकि मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप न बढ़े और जनता को परेशानी न हो।
नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों को लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का पाठ पढ़ाया।
किन मुद्दों पर हुई बात
जनसुनवाई में उठे मुद्दे वही पुराने -  
सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जलभराव, पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन की खुदाई और अन्य नागरिक सुविधाएं।
मौके पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, सुमित कुमार सहित निगम के तमाम विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। फोटो खिंची, फाइलें सरकीं।
कलम की तेज धार से कटाक्ष
जनसुनवाई शब्द सुनते ही लगता है - वाह, लोकतंत्र जिंदा है। 
16 में से 8 का निस्तारण... 50% का स्कोर। पास तो हो गए, पर टॉपर कब बनेंगे?
हर हफ्ते यही राग - "जलभराव पर छिड़काव होगा", "शिकायतें समय से निपटेंगी"। 
नाली तब भी टूटी थी, आज भी टूटी है। सड़क पर गड्ढा तब भी था, आज भी है। 
मच्छर मारने की दवा का छिड़काव जरूरी है, पर उससे पहले जलभराव की जड़ पर वार हो तो कैसा रहे? 
जनता शिकायत लेकर आती है उम्मीद से। उम्मीद है अगली जनसुनवाई में आंकड़ा 16 में से 16 होगा। तभी "जनसुनवाई संभव" का बैनर सार्थक लगेगा।
सुनवाई हुई, अब कार्रवाई भी दिखनी चाहिए।
-
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी। भारतीयों के लिए रूस जाना अब पहले से आसान हो गया है। टूरिस्ट ई-वीजा के लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। इसे करीब 4 दिन में हासिल किया जा सकता है। रूस का मतलब सिर्फ मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग नहीं है। यहां घूमने के लिए कई और खूबसूरत जगहें भी हैं।
    1
    रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी।

भारतीयों के लिए रूस जाना अब पहले से आसान हो गया है। टूरिस्ट ई-वीजा के लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। इसे करीब 4 दिन में हासिल किया जा सकता है।

रूस का मतलब सिर्फ मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग नहीं है। यहां घूमने के लिए कई और खूबसूरत जगहें भी हैं।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • चंदौली जनपद में अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    1
    चंदौली जनपद में अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.