logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनांक 28.02.2026 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम,श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा *थाना कल्याणपुर* का *आकस्मिक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण देखा गया। इसके अतिरिक्त पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, शस्त्रागार में उपलब्ध आपातकालीन हथियारों व कारतूसों की स्थिति तथा दंगा-रोधी उपकरणों एवं दस्ते की तैयारियों की जांच की गई। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया गया। महोदय द्वारा अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

6 hrs ago
user_विवेक कुमार
विवेक कुमार
Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

दिनांक 28.02.2026 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम,श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा *थाना कल्याणपुर* का *आकस्मिक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण देखा गया। इसके अतिरिक्त पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, शस्त्रागार में उपलब्ध आपातकालीन हथियारों व कारतूसों की स्थिति तथा दंगा-रोधी उपकरणों एवं दस्ते की तैयारियों की जांच की गई। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया गया। महोदय द्वारा अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • कानपुर: ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर खड़ी टाटा नेक्सन में लगी भीषण आग ll यूपी,कानपुर शहर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर अनऑथराइज्ड पार्किंग एरिया में खड़ी एक काले रंग की Tata Nexon कार में अचानक भीषण आग लग गई।अगले हिस्से से उठा धुआं, चंद मिनट में आग की लपटें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार स्थिर अवस्था में खड़ी थी। अचानक उसके अगले हिस्से से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। मौके पर मचा हड़कंप घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। समय रहते पाया गया काबू सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।
    2
    कानपुर: ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर खड़ी टाटा नेक्सन में लगी भीषण आग ll
यूपी,कानपुर शहर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर अनऑथराइज्ड पार्किंग एरिया में खड़ी एक काले रंग की Tata Nexon कार में अचानक भीषण आग लग गई।अगले हिस्से से उठा धुआं, चंद मिनट में आग की लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार स्थिर अवस्था में खड़ी थी। अचानक उसके अगले हिस्से से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।
मौके पर मचा हड़कंप घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
समय रहते पाया गया काबू सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Bilhaur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • दिनांक 28.02.2026 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम,श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा *थाना कल्याणपुर* का *आकस्मिक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण देखा गया। इसके अतिरिक्त पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, शस्त्रागार में उपलब्ध आपातकालीन हथियारों व कारतूसों की स्थिति तथा दंगा-रोधी उपकरणों एवं दस्ते की तैयारियों की जांच की गई। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया गया। महोदय द्वारा अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    3
    दिनांक 28.02.2026 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम,श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा *थाना कल्याणपुर* का *आकस्मिक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण देखा गया।
इसके अतिरिक्त पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, शस्त्रागार में उपलब्ध आपातकालीन हथियारों व कारतूसों की स्थिति तथा दंगा-रोधी उपकरणों एवं दस्ते की तैयारियों की जांच की गई। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया गया।
महोदय द्वारा अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उन्नाव के बांगरमऊ विकासखंड क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव में समाजसेवी अंजेश कुमार राजपूत ने होली पर्व के अवसर पर ग्रामीणों को सामग्री वितरित की। उनके इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है। ग्राम पंचायत खैरुद्दीनपुर के तीन मजरों - सेतुवाही, अलौलापुर और ठाकुरियापुर - में लगभग 5000 की आबादी निवास करती है। अंजेश कुमार राजपूत ने दरियादिली दिखाते हुए करीब चार ट्राली सामग्री घर-घर जाकर पहुंचाई। इस पहल के बाद विधानसभा राजनीति में हलचल तेज हो गई है, हालांकि राजपूत ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल अपने गांव के हित के लिए काम करना है। समाजसेवी अंजेश कुमार राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि सक्षम वर्ग के लोगों को आगे आकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दूसरों की मदद करने से जो सुकून मिलता है, उसका आनंद ही अलग है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी इस पहल से अन्य लोग भी प्रेरित होकर समाज सेवा के लिए आगे आएंगे। राजपूत ने सेतुवाही गांव की एक प्रमुख समस्या पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के सामने 10 फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है, जिसमें गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे मासूम बच्चों के बीमार होने का खतरा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की ताकि ग्रामीण बीमारियों से बच सकें। इस दौरान चुन्नीलाल, पुष्पा, कुंजीलाल, रामोतार, अर्जुन और रामकुमार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अंजेश कुमार राजपूत द्वारा किए गए इस नेक कार्य से आमजन को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राजपूत हर पर्व पर मसीहा बनकर उनके साथ खड़े रहते हैं। इस अवसर पर रामनाथ,बिहारीलाल,तुलसीराम,राजकुमार,नरेश, नरेंद्र, सुरेश, विजय पाल, विशंभर, कन्हैयालाल, राजेश, अमित शुक्ला, विमलेश, संतोष, पवन, रामगोपाल, चेतराम, श्यामलाल, बेचेलाल, गंगाचरण और तिलोकी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। यह घटना शनिवार दोपहर 1:00 बजे की है।
    1
    उन्नाव के बांगरमऊ विकासखंड क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव में समाजसेवी अंजेश कुमार राजपूत ने होली पर्व के अवसर पर ग्रामीणों को सामग्री वितरित की। उनके इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है।
ग्राम पंचायत खैरुद्दीनपुर के तीन मजरों - सेतुवाही, अलौलापुर और ठाकुरियापुर - में लगभग 5000 की आबादी निवास करती है। अंजेश कुमार राजपूत ने दरियादिली दिखाते हुए करीब चार ट्राली सामग्री घर-घर जाकर पहुंचाई। इस पहल के बाद विधानसभा राजनीति में हलचल तेज हो गई है, हालांकि राजपूत ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल अपने गांव के हित के लिए काम करना है।
समाजसेवी अंजेश कुमार राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि सक्षम वर्ग के लोगों को आगे आकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दूसरों की मदद करने से जो सुकून मिलता है, उसका आनंद ही अलग है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी इस पहल से अन्य लोग भी प्रेरित होकर समाज सेवा के लिए आगे आएंगे।
राजपूत ने सेतुवाही गांव की एक प्रमुख समस्या पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के सामने 10 फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है, जिसमें गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे मासूम बच्चों के बीमार होने का खतरा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की ताकि ग्रामीण बीमारियों से बच सकें।
इस दौरान चुन्नीलाल, पुष्पा, कुंजीलाल, रामोतार, अर्जुन और रामकुमार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अंजेश कुमार राजपूत द्वारा किए गए इस नेक कार्य से आमजन को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राजपूत हर पर्व पर मसीहा बनकर उनके साथ खड़े रहते हैं।
इस अवसर पर रामनाथ,बिहारीलाल,तुलसीराम,राजकुमार,नरेश, नरेंद्र, सुरेश, विजय पाल, विशंभर, कन्हैयालाल, राजेश, अमित शुक्ला, विमलेश, संतोष, पवन, रामगोपाल, चेतराम, श्यामलाल, बेचेलाल, गंगाचरण और तिलोकी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। यह घटना शनिवार दोपहर 1:00 बजे की है।
    user_Pawan Bangarmau
    Pawan Bangarmau
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,चालक की मौके पर मौत,मची चीख पुकार उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत भूटिया परशुरामपुर निवासी रंजीत पुत्र रामबालक उम्र 38 वर्ष मोबाइल दुकान बाबरियामऊ गांव में रखे हैं.जिसका सामान लेने बांगरमऊ आया था.जहां से देर शाम लगभग 8 बजे वापस घर लौट रहे थे.इसी दौरान चौंगवा रोड स्थित कमलापुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.आसपास भारी भीड़ जुट गई.इसी बीच उधर से गुजर रहे ग्राम प्रधान राम कन्नौजिया ने अपनी गाड़ी रोकी तब जाकर मृतक युवक की पहचान हो सकी . मृतक की पत्नी फूलन देवी तीन बेटे अभी उम्र 8 वर्ष,आदित्य उम्र 6वर्ष,अंशु उम्र 4वर्ष एक बेटी नैना उम्र 3 वर्ष सभी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक रंजीत मोबाइल दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.अचानक हुई मौत से परिवार दहल गया. और सभी का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है और जांच पड़ताल की जा रही है।
    1
    बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,चालक की मौके पर मौत,मची चीख पुकार 
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत भूटिया परशुरामपुर निवासी रंजीत पुत्र रामबालक उम्र 38 वर्ष मोबाइल दुकान बाबरियामऊ गांव में रखे हैं.जिसका सामान लेने बांगरमऊ आया था.जहां से देर शाम लगभग 8 बजे वापस घर लौट रहे थे.इसी दौरान चौंगवा रोड स्थित कमलापुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.आसपास भारी भीड़ जुट गई.इसी बीच उधर से गुजर रहे ग्राम प्रधान राम कन्नौजिया ने अपनी गाड़ी रोकी तब जाकर मृतक युवक की पहचान हो सकी .
मृतक की पत्नी फूलन देवी तीन बेटे अभी उम्र 8 वर्ष,आदित्य उम्र 6वर्ष,अंशु उम्र 4वर्ष एक बेटी नैना उम्र  3 वर्ष सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
मृतक रंजीत मोबाइल दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.अचानक हुई मौत से परिवार दहल गया. और सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
मौके पर थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है और जांच पड़ताल की जा रही है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • --कन्नौज में अखिलेश यादव का भाजपा पर प्रहार। --शंकराचार्य प्रकरण, केजरीवाल की बरी और ‘क्योटो’ वादे पर उठाए सवाल। --किसानों-युवाओं के मुद्दों को बताया उपेक्षित। कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपमुक्त होने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को फर्जी मामलों में हेडलाइन फंसाने का काम करती है। अदालत के फैसलों से सच्चाई सामने आ रही है और यह सत्ता पक्ष की नैतिक हार है। प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को ‘क्योटो’ बनाने के पुराने बयान पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। उन्होंने कहा कि विदेशी दौरों और एमओयू से विकास नहीं होता, जनता को परिणाम चाहिए। “एक पूरब जा रहा है, एक पश्चिम—प्रदेश के विकास का क्या हुआ?” उन्होंने सवाल उठाया। लखनऊ यूनिवर्सिटी में हालिया विवादों का उल्लेख करते हुए सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों में सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कन्नौज में आलू किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लागत बढ़ रही है, लेकिन उचित दाम नहीं मिल रहा, जिससे किसान परेशान हैं। युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि नौजवानों को रोजगार के बजाय सिर्फ प्रचार दिया जा रहा है। अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की जरूरत है और जनता समय आने पर इसका जवाब देगी।
    9
    --कन्नौज में अखिलेश यादव का भाजपा पर प्रहार।
--शंकराचार्य प्रकरण, केजरीवाल की बरी और ‘क्योटो’ वादे पर उठाए सवाल।
--किसानों-युवाओं के मुद्दों को बताया उपेक्षित।
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपमुक्त होने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को फर्जी मामलों में हेडलाइन फंसाने का काम करती है। अदालत के फैसलों से सच्चाई सामने आ रही है और यह सत्ता पक्ष की नैतिक हार है।
प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को ‘क्योटो’ बनाने के पुराने बयान पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। उन्होंने कहा कि विदेशी दौरों और एमओयू से विकास नहीं होता, जनता को परिणाम चाहिए। “एक पूरब जा रहा है, एक पश्चिम—प्रदेश के विकास का क्या हुआ?” उन्होंने सवाल उठाया।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में हालिया विवादों का उल्लेख करते हुए सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों में सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
कन्नौज में आलू किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लागत बढ़ रही है, लेकिन उचित दाम नहीं मिल रहा, जिससे किसान परेशान हैं। युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि नौजवानों को रोजगार के बजाय सिर्फ प्रचार दिया जा रहा है।
अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की जरूरत है और जनता समय आने पर इसका जवाब देगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • Post by अर्चना अर्चना
    1
    Post by अर्चना अर्चना
    user_अर्चना अर्चना
    अर्चना अर्चना
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • ji han
    1
    ji han
    user_Lodhi Rajput Driver
    Lodhi Rajput Driver
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश अपडेट थाना नौबस्ता क्षेत्र के विराटनगर चौकी अंतर्गत गुप्ता भोजनालय के पास नाले से निकले लगभग ढाई मीटर लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है। सूचना पर पहुंची विराट नगर चौकी पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। काफी देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
    1
    कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश अपडेट
थाना नौबस्ता क्षेत्र के विराटनगर चौकी अंतर्गत गुप्ता भोजनालय के पास नाले से निकले लगभग ढाई मीटर लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है।
सूचना पर पहुंची विराट नगर चौकी पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।
काफी देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Bilhaur, Kanpur Nagar•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.