Shuru
Apke Nagar Ki App…
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर सिंह की माताजी रोशनी देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके ऊना स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर, जिला परिषद सदस्य श्रवण बंटू और एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष शिव सैनी भी उपस्थित रहे। इन सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Abhishek Kumar Bhatia
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर सिंह की माताजी रोशनी देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके ऊना स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर, जिला परिषद सदस्य श्रवण बंटू और एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष शिव सैनी भी उपस्थित रहे। इन सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित हरोली कॉलेज के 14 करोड़ रुपये की लागत से बने नए भवन का लोकार्पण कर दिया गया है। इस नए भवन के लोकार्पण के साथ ही कॉलेज में अगले सत्र से एमएससी और लॉ की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।1
- ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार सुबह प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज, हरोली के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा कॉलेज स्टाफ ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में स्थापित की गई प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए और साथ ही परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में इस महाविद्यालय में बीए, बी.कॉम, बीसीए, बीबीए, बी.एससी. (मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल), एम.कॉम तथा राजनीति शास्त्र, अंग्रेज़ी, इतिहास और हिंदी विषयों में एम.ए. की पढ़ाई संचालित की जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि नए शैक्षणिक सत्र से यहां पीजीडीसीए और बी.एससी. कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के लिए बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और जूलॉजी विषयों हेतु अत्याधुनिक मॉड्यूलर साइंस लैब स्थापित करने की स्वीकृति भी मिल चुकी है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उनके अपने ही क्षेत्र में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार आधारभूत ढांचे का विस्तार कर रही है। आधुनिक शैक्षणिक ढांचे, नई प्रयोगशालाओं और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विस्तार से हरोली क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उनके लिए करियर के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉलेज आने वाले वर्षों में हिमाचल प्रदेश के सबसे उत्कृष्ट और मॉडल महाविद्यालयों के रूप में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करेगा।1
- हमीरपुर के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर से अब श्रद्धालु और भक्तजन ऑनलाइन भी प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी गंधर्व राठौड़ ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर से अब भक्तों के लिए ऑनलाइन प्रसाद प्राप्त करने की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे भक्त जन अब आसानी से प्रसाद पा सकेंगे।1
- बिलासपुर के झंडूता को जल्द ही राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल मिल सकता है। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।1
- मंडी जिले के रिवालसर में बारिश शुरू होने से पहले ही सड़कें टूट गई हैं। सड़कों की इस खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए कमलेश शर्मा ने सरकार से एक बड़ी अपील की है।1
- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ के तहत आने वाली ग्राम पंचायत नोरी झिकली के वार्ड नंबर 4 में रास्ते का काम नहीं हो रहा है। इस रास्ते का निर्माण कार्य न होने की वजह से लोगों को इस मार्ग पर चलने-फिरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के स्वारघाट से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कुत्ते और बंदर के बीच गहरी दोस्ती और अपनापन देखने को मिल रहा है। आमतौर पर एक-दूसरे को देखकर आक्रामक हो जाने वाले ये दोनों जीव सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे के साथ खेलते और अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। इस अनोखे और सुंदर नजारे को देखकर राहगीर भी हैरान रह गए और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। यह वीडियो अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखी दोस्ती को लोग प्रकृति का एक सुंदर संदेश बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां इंसान एक-दूसरे से दूर होता जा रहा है और आपसी प्रेम व भाईचारा कम हो रहा है, वहीं अलग-अलग स्वभाव के ये जीव आपस में इतने प्रेम और सौहार्द के साथ रह रहे हैं। ऐसे में मनुष्यों को भी इनसे सबक लेकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की भावना को अपनाना चाहिए। इस मामले पर श्री नयना देवी जी के व्यापारी शिव कांत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इंसानों को भी इनसे सबक लेना चाहिए। उन्होंने बिलासपुर का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को आपसी लड़ाई-झगड़े और कुल्हाड़ी से एक-दूसरे का खून-खराबा करना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इंसानों को आपस में प्रेम और भाईचारे से रहना सीखना चाहिए, क्योंकि यह अमूल्य जिंदगी बार-बार नहीं मिलती है।2
- शिमला में न्यू ओ पी डी आईजीएमसी के गेट के पास एक पेड़ गिर गया है।1