फेरो मैंगनीज में मिलावट कर धोखाधड़ी करते हुये गबन करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार रायपुर कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) दिनांक 22.04.2026 👉फेरो मैंगनीज में मिलावट कर धोखाधड़ी करते हुये गबन करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार  👉 परिवहन के दौरान फेरो मैंगनीज में मिलावट कर किया था गबन। 👉 फेरो मैंगनीज को हरियाणा निवासी एक कबाड़ी के पास किया था बिक्री। 👉 प्रकरण में राजस्थान का अंतर्राज्यीय आरोपी शौकीन खान को किया गया है गिरफ्तार। 👉 आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक किया गया है जप्त।* 👉 प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी की तलाश है जारी। 👉 आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 138/26 धारा 318(4), 316(3), 3(5) बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। 👉 प्रार्थी कुणाल जिंदल, मार्केटिंग मैनेजर, फ्लक्समिन मेटल प्रा. लिमिटेड, गाजियाबाद ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कंपनी मीडियम कार्बन फेरो मैंगनीज के व्यापार में संलग्न है। दिनांक 27.02.2026 को उसने हीरा पावर एंड स्टील लिमिटेड, उरला (रायपुर) को अपने क्लाइंट केसरी एलॉयज, भिवाड़ी (राजस्थान) के लिए 43 मीट्रिक टन माल सप्लाई हेतु ऑर्डर दिया। दिनांक 13.03.2026 को उक्त माल ट्रक क्रमांक आर जे 14 जी के 4320 के माध्यम से रायपुर से भिवाड़ी के लिए भेजा गया, जो 11 दिन से विलंब से दिनांक 25.03.2026 को गंतव्य स्थान पर पहुँचा। भिवाड़ी स्थित प्लांट में गुणवत्ता परीक्षण के दौरान पाया गया कि 43 बैगों की सील तोड़कर उनमें रखें मीडियम कार्बन फेरो मैंगनीज में गिट्टी, पत्थर एवं आयरन ओर की मिलावट कर दी गई थी तथा बैगों को पुनः सिलाई कर दिया गया था, जिससे पूरा माल अनुपयोगी हो गया। 👉शिकायत मिलने पर हीरा पावर एंड स्टील लिमिटेड द्वारा सामग्री वापस मंगाकर जांच की गई, जिसमें भी मिलावट की पुष्टि हुई। जांच में यह कृत्य ट्रक चालक शौकीन खान द्वारा किया जाना पाया गया। इस प्रकार आरोपी ने लगभग 48 लाख रुपये मूल्य के 43 मीट्रिक टन माल में हेराफेरी कर धोखाधड़ी व गबन किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 138/26 धारा 318(4), 316(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 👉घटना को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी उरला को आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। 👉वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित कर प्रकरण की गंभीरता से जांच की गई। टीम द्वारा प्रार्थी तथा संबंधित कंपनी के अन्य कर्मचारियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई एवं आरोपी के संबंध में भी विभिन्न स्रोतों से जानकारी एकत्र की गई। 👉 टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों का परीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी शौकीन खान को राजस्थान के अलवर में लोकेट किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को तत्काल अलवर (राजस्थान) रवाना किया गया। अलवर पहुंचकर टीम के सदस्यों द्वारा सतत पतासाजी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी शौकीन खान का पता लगाकर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। 👉पूछताछ के दौरान आरोपी शौकीन खान ने बताया कि उसने वाहन में लोड कुल माल में से लगभग 03 टन मीडियम कार्बन फेरो मैंगनीज को 1,20,000 रुपये में हरियाणा निवासी एक कबाड़ी को बेच दिया था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा हरियाणा जाकर उक्त कबाड़ी के निवास स्थान पर दबिश दी गई, किन्तु वह मौके पर उपस्थित नहीं मिला। 👉आरोपी शौकीन खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक आर जे 14 जी के 4320 को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी की पतासाजी जारी है। 👉गिरफ्तार आरोपी- शौकीन खान पिता भुट्टा खान उम्र 32 साल निवासी ग्राम मोरेडा महुवाखुर्द थाना मालखेड़ा जिला अलवर राजस्थान। 👉 उरला,से सउनि. महेश्वर भगत, आर. सत्येन्द्र प्रधान एवं दिनेश झा थाना उरला की महत्वपूर्ण भूमिंका रही|

- पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 22 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने खड़े प्रार्थी विवेक साहू पर आरोपी रामा साहू ने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमला करते समय “जय श्रीराम” का नारा भी लगाया और हत्या की नीयत से वार किया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।1
- Mozilla Mozilla Mozilla Firefox OS hai 👎🤣💯⭐👍👍🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 ka dance hai kya hua hai video ke liye gaye hai 👎 se vinati ka bhai ka Mandir ki Kasam hai 👎 ka bhai ka Mandir ka Mandir hai 👎❌ ka Mandir hai na ka dance ka dance ka dance ka Mandir hai na ki Kasam mobile 📲1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- दुर्घटना को आमंत्रण पैरी घूम्मर बांध में हैरतअंगेज स्टंट : 20 फीट की उंचाई से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर राजिम/गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक,- युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा।ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?1
- सरगुजा में पटवारी की पिटाई भाजपा नेता के द्वारा।।।।।।।1
- Reporter :-Pradeep Singh Rajput...... दिन भारत पति पत्नी का झगड़ा चलता रहा और रात मे पति को मौत के घाट उतार दिया....1
- बलौदाबाजार जिला :- अल्ट्राटैक सीमेंट प्लांट ग्रारशीम रावन फिर एक दर्द नख मौत का मामला सामने आया है1
- नवापारा नगर में 65 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन निर्माण एवं विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध : इंद्रकुमार नवापारा राजिम.नगर के विभिन्न वार्डों में सीसीरोड, शेड, सामुदायिक भवन, दशगात्र शेड के कुल 65 लाख के लिए निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के करकमलों से किया गया। नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 में स्कूल प्रार्थना शेड, वार्ड नंबर 9 में सब्जी मार्केट टीन शेड एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 10 में गौरी गौरा मंच, वार्ड क्रमांक 11 में साहू समाज भवन सामुदायिक भवन , वार्ड क्रमांक 15 में मुंडन एवं दशगात्र शेड, वार्ड क्रमांक 17 में सार्वजनिक दुर्गा मंच निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। नगर में अब तक कुल दो करोड़ 60 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है। उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि नगरवासियों के मांग के अनुरूप सभी वार्डों में निर्माण एवं विकास के कार्य किए जा रहे है। नवापारा नगर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नवापारा नगर में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर में निर्माण एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद टिकेश्वर गिलहरे, केकती सोनवानी, फागू राम देवांगन, नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव, लूमेंश्वरी साहू, पूजा कंसारी, नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।2