खुले नाले ने किया बीमार सिस्टम का पर्दाफाश, मरीज को चादर में उठाकर अस्पताल मोकामा वार्ड-07 में खुले नाले ने छीनी इंसानियत, मरीज को चादर में लपेटकर ले जाना पड़ा अस्पताल न्यूज़: नगर परिषद मोकामा के वार्ड संख्या 07 में पिछले करीब दो महीनों से नाले का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। खुले नाले के कारण हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि एक बीमार मरीज को घर से अस्पताल तक ले जाना परिजनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया। सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ की वजह से एंबुलेंस या वाहन घर तक नहीं पहुंच सके, मजबूरन मरीज को चादर में लपेटकर उठाते हुए बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ है, जिससे दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई बार नगर परिषद को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सवाल यह है कि जब जान पर बन आती है, तब ही प्रशासन क्यों जागता है?
खुले नाले ने किया बीमार सिस्टम का पर्दाफाश, मरीज को चादर में उठाकर अस्पताल मोकामा वार्ड-07 में खुले नाले ने छीनी इंसानियत, मरीज को चादर में लपेटकर ले जाना पड़ा अस्पताल न्यूज़: नगर परिषद मोकामा के वार्ड संख्या 07 में पिछले करीब दो महीनों से नाले का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। खुले नाले के कारण हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि एक बीमार मरीज को घर से अस्पताल तक ले जाना परिजनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया। सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ की वजह से एंबुलेंस या वाहन घर तक नहीं पहुंच सके, मजबूरन मरीज को चादर में लपेटकर उठाते हुए बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ है, जिससे दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई बार नगर परिषद को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सवाल यह है कि जब जान पर बन आती है, तब ही प्रशासन क्यों जागता है?
- बेगूसराय- कारगिल भवन में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना के लाभुकों के बीच ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित कारगिल विजय सभा भवन में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, यथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आदि के लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति एवं वितरण के लिये कैंप का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा कैंप में उपस्थित सभी उद्यमियों को उनके संबंधित परियोजनाओं के सफल संचालन के लिये शुभकामनाएँ दी तथा उन्हें अपने कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया गया.1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- शेखपुरा- जिले के फरीदपुर गाँव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गाँव के कई प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बीते चुनाव को लेकर समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। पार्टी के प्रवक्ता इंदजीत कुमार ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर पंडित ने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को सशक्त बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में जिला सचिव चंदन राम, बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष, कुठोत प्रखंड अध्यक्ष अजित पासवान, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र, रजनीकांत, कृष्ण यादव, रामप्यारे पासवान, जगदीश पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।1
- * पटना खबर: दैनिक भास्कर के 12 वे स्थापना दिवस पर पटना के बापू सभागार में एक शाम आपका नाम ब्लैक एंड व्हाइट, पुराने फिल्मी गीतों की धुन पर हर दिल जवान, शाम ढलते ही जैसे वक़्त ठहर गया पटना के बापू सभागार के बाहर फागुनी बयार गुलाबी सस्ती गोल रही ब्लैक एंड व्हाइट दूर से पहुंच रहे थे, शुरू का सफर देर रात तक चलता रहा दैनिक भास्कर समूह के गुरुवार की शाम अपने 12 में स्थापना दिवस पर पाठकों को एक बेहद यादगार तोहफा एक शाम आपका नाम ब्लैक एंड व्हाइट दिया. यह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि रिश्तों और संगीत का चलता फिरता कारवां बन गया. जिसमें हर उम्र के लोग एक ही धुन में बंधते चले गए. अनेक तरह की गीतों छोड़ दो आंचल जमाना क्या रहेगा, अजीब दास्तां है ये, आवारा हूं जैसे गीतों पर लोग झूमते नजर आए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, पीएचडी मंत्री संजय कुमार सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। * पटना के बापू सभागार से, एक शाम आपका नाम कार्यक्रम का रिपोर्ट. तरुण कुमार के द्वारा..2
- Post by Manisha Kumari1
- शिक्षा सेवक संघ बिहार,, राज्य कोसा अध्यक्ष,,आशीष कुमार जी,, करेंगे,, धरना-प्रदर्शन, जो, कभी नहीं हुआ है,, BLCP,ITS.ASHOK SAMRAT1
- बाढ। शुक्रवार को बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये की छिनतई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन कर जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, बाढ़ द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई जारी है।1
- बेगूसराय- जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 210 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा चौथे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 05:00 बजे मिली. प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 20,904 परीक्षार्थियों में 20,738 उपस्थित एवं 166 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 16,425 परीक्षार्थियों में 16,215 उपस्थित एवं 210 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1