logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ में दिनदहाड़े 6 लाख की छिनतई, CCTV खंगाल रही पुलिस बाढ। शुक्रवार को बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये की छिनतई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन कर जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, बाढ़ द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई जारी है।

17 hrs ago
user_Vikrant kumar
Vikrant kumar
मोकामा, पटना, बिहार•
17 hrs ago

बाढ़ में दिनदहाड़े 6 लाख की छिनतई, CCTV खंगाल रही पुलिस बाढ। शुक्रवार को बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये की छिनतई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन कर जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, बाढ़ द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई जारी है।

More news from Bihar and nearby areas
  • कोरमा थाना क्षेत्र से शराब पीने के आरोप में कोरमा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चौधरी राम, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता इंद्रदेव राम, निवासी ग्राम मुरारपुर, थाना कोरमा, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरारपुर गांव में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद कोरमा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसे चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया, जहां रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई।इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और शराब सेवन या अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि शराबबंदी कानून का पालन करें, अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई तय है।
    1
    कोरमा थाना क्षेत्र से शराब पीने के आरोप में कोरमा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चौधरी राम, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता इंद्रदेव राम, निवासी ग्राम मुरारपुर, थाना कोरमा, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरारपुर गांव में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद कोरमा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसे चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया, जहां रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई।इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और शराब सेवन या अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि शराबबंदी कानून का पालन करें, अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई तय है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    रिपोर्टर Sheikhpura, Bihar•
    1 hr ago
  • बेगूसराय- कारगिल भवन में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना के लाभुकों के बीच ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित कारगिल विजय सभा भवन में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, यथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आदि के लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति एवं वितरण के लिये कैंप का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा कैंप में उपस्थित सभी उद्यमियों को उनके संबंधित परियोजनाओं के सफल संचालन के लिये शुभकामनाएँ दी तथा उन्हें अपने कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया गया.
    1
    बेगूसराय- कारगिल भवन में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना के लाभुकों के बीच ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
कारगिल विजय सभा भवन में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, यथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आदि के लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति एवं वितरण के लिये कैंप का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा कैंप में उपस्थित सभी उद्यमियों को उनके संबंधित परियोजनाओं के सफल संचालन के लिये शुभकामनाएँ दी तथा उन्हें अपने कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया गया.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    1
    Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • शेखपुरा- जिले के फरीदपुर गाँव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गाँव के कई प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बीते चुनाव को लेकर समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। पार्टी के प्रवक्ता इंदजीत कुमार ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर पंडित ने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को सशक्त बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में जिला सचिव चंदन राम, बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष, कुठोत प्रखंड अध्यक्ष अजित पासवान, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र, रजनीकांत, कृष्ण यादव, रामप्यारे पासवान, जगदीश पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    शेखपुरा- जिले के फरीदपुर गाँव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गाँव के कई प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बीते चुनाव को लेकर समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। पार्टी के प्रवक्ता इंदजीत कुमार ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर पंडित ने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को सशक्त बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में जिला सचिव चंदन राम, बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष, कुठोत प्रखंड अध्यक्ष अजित पासवान, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र, रजनीकांत, कृष्ण यादव, रामप्यारे पासवान, जगदीश पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • * पटना खबर: दैनिक भास्कर के 12 वे स्थापना दिवस पर पटना के बापू सभागार में एक शाम आपका नाम ब्लैक एंड व्हाइट, पुराने फिल्मी गीतों की धुन पर हर दिल जवान, शाम ढलते ही जैसे वक़्त ठहर गया पटना के बापू सभागार के बाहर फागुनी बयार गुलाबी सस्ती गोल रही ब्लैक एंड व्हाइट दूर से पहुंच रहे थे, शुरू का सफर देर रात तक चलता रहा दैनिक भास्कर समूह के गुरुवार की शाम अपने 12 में स्थापना दिवस पर पाठकों को एक बेहद यादगार तोहफा एक शाम आपका नाम ब्लैक एंड व्हाइट दिया. यह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि रिश्तों और संगीत का चलता फिरता कारवां बन गया. जिसमें हर उम्र के लोग एक ही धुन में बंधते चले गए. अनेक तरह की गीतों छोड़ दो आंचल जमाना क्या रहेगा, अजीब दास्तां है ये, आवारा हूं जैसे गीतों पर लोग झूमते नजर आए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, पीएचडी मंत्री संजय कुमार सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। * पटना के बापू सभागार से, एक शाम आपका नाम कार्यक्रम का रिपोर्ट. तरुण कुमार के द्वारा..
    2
    * पटना खबर: दैनिक भास्कर के 12 वे स्थापना दिवस पर पटना के बापू सभागार में एक शाम आपका नाम ब्लैक एंड व्हाइट, पुराने फिल्मी गीतों की धुन पर हर दिल जवान, शाम ढलते ही जैसे वक़्त ठहर गया पटना के बापू सभागार के बाहर फागुनी बयार गुलाबी सस्ती गोल रही ब्लैक एंड व्हाइट दूर से पहुंच रहे थे, शुरू का सफर देर रात तक चलता रहा दैनिक भास्कर समूह के गुरुवार की शाम अपने 12 में स्थापना दिवस पर पाठकों को एक बेहद यादगार तोहफा एक शाम आपका नाम ब्लैक एंड व्हाइट दिया. यह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि रिश्तों और संगीत का चलता फिरता कारवां बन गया. जिसमें हर उम्र के लोग एक ही धुन में बंधते चले गए. अनेक तरह की गीतों छोड़ दो आंचल जमाना क्या रहेगा, अजीब दास्तां है ये, आवारा हूं जैसे गीतों पर लोग झूमते नजर आए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, पीएचडी मंत्री संजय कुमार सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
* पटना के बापू सभागार से, एक शाम आपका नाम कार्यक्रम का रिपोर्ट. तरुण कुमार के द्वारा..
    user_Munnu Singh
    Munnu Singh
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    11 hrs ago
  • Post by Manisha Kumari
    1
    Post by Manisha Kumari
    user_Manisha Kumari
    Manisha Kumari
    Media company बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • मोकामा वार्ड-07 में खुले नाले ने छीनी इंसानियत, मरीज को चादर में लपेटकर ले जाना पड़ा अस्पताल न्यूज़: नगर परिषद मोकामा के वार्ड संख्या 07 में पिछले करीब दो महीनों से नाले का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। खुले नाले के कारण हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि एक बीमार मरीज को घर से अस्पताल तक ले जाना परिजनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया। सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ की वजह से एंबुलेंस या वाहन घर तक नहीं पहुंच सके, मजबूरन मरीज को चादर में लपेटकर उठाते हुए बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ है, जिससे दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई बार नगर परिषद को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सवाल यह है कि जब जान पर बन आती है, तब ही प्रशासन क्यों जागता है?
    1
    मोकामा वार्ड-07 में खुले नाले ने छीनी इंसानियत, मरीज को चादर में लपेटकर ले जाना पड़ा अस्पताल
न्यूज़:
नगर परिषद मोकामा के वार्ड संख्या 07 में पिछले करीब दो महीनों से नाले का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। खुले नाले के कारण हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि एक बीमार मरीज को घर से अस्पताल तक ले जाना परिजनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया। सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ की वजह से एंबुलेंस या वाहन घर तक नहीं पहुंच सके, मजबूरन मरीज को चादर में लपेटकर उठाते हुए बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ है, जिससे दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई बार नगर परिषद को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सवाल यह है कि जब जान पर बन आती है, तब ही प्रशासन क्यों जागता है?
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • चेवाड़ा अंबेडकर भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत सॉफ्टवेयर को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला प्रोग्राम सहायक राहुल कुमार ने प्रखंड क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सॉफ्टवेयर के उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों के पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों की प्रविष्टि, डेटा अपडेट करने की प्रक्रिया तथा भुगतान से जुड़ी जानकारी साझा की गई। जिला प्रोग्राम सहायक ने बताया कि सॉफ्टवेयर के सही उपयोग से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि डेटा एंट्री में विशेष सावधानी बरतें, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना से वंचित न होना पड़े। साथ ही समय-समय पर सॉफ्टवेयर में जानकारी अपडेट करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान भी किया गया, जिससे उन्हें सॉफ्टवेयर संचालन में होने वाली कठिनाइयों को समझने में मदद मिली। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।
    1
    चेवाड़ा अंबेडकर भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत सॉफ्टवेयर को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला प्रोग्राम सहायक राहुल कुमार ने प्रखंड क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सॉफ्टवेयर के उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों के पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों की प्रविष्टि, डेटा अपडेट करने की प्रक्रिया तथा भुगतान से जुड़ी जानकारी साझा की गई। जिला प्रोग्राम सहायक ने बताया कि सॉफ्टवेयर के सही उपयोग से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि डेटा एंट्री में विशेष सावधानी बरतें, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना से वंचित न होना पड़े। साथ ही समय-समय पर सॉफ्टवेयर में जानकारी अपडेट करने पर भी जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान भी किया गया, जिससे उन्हें सॉफ्टवेयर संचालन में होने वाली कठिनाइयों को समझने में मदद मिली।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    रिपोर्टर Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
  • बेगूसराय- जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 210 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा चौथे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 05:00 बजे मिली. प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 20,904 परीक्षार्थियों में 20,738 उपस्थित एवं 166 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 16,425 परीक्षार्थियों में 16,215 उपस्थित एवं 210 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
    1
    बेगूसराय- जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 210 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा चौथे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 05:00 बजे मिली. प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 20,904 परीक्षार्थियों में 20,738 उपस्थित एवं 166 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 16,425 परीक्षार्थियों में 16,215 उपस्थित एवं 210 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.