Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया हमारी सरकार आमजन को एलपीजी गैस पर्याप्त रूप से उपलब्ध करा रही है जनपद इटावा की सदर विधायक सरिता भदौरिया के बेटा की शादी में आए सुरेश खन्ना भारतीय जनता पार्टी में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री ने डाक बंगला में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी की टीम मौजूद रही और सभी का परिचय लिया मीडिया से बातचीत करते हुए का लोगों में अफवाह फैलाई जा रही है हमारी सरकार भारतीय जनता पार्टी चाहे कोरोना का समय हो या अब एलपीजी गैस की बात हो हमारी सरकार पर्याप्त रूप से गैस समय से उपलब्ध करा रही है किसी को कोई समस्या नहीं आने देंगे सवाल यह है लेकिन लोगों की बड़ी-बड़ी लाइन है गैस एजेंटीयों पर देखने को मिल रही है कालाबाजारी जैसी घटनाएं भी सामने आ रही है और उन लोगों पर कार्रवाई होती जा रही है
ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया हमारी सरकार आमजन को एलपीजी गैस पर्याप्त रूप से उपलब्ध करा रही है जनपद इटावा की सदर विधायक सरिता भदौरिया के बेटा की शादी में आए सुरेश खन्ना भारतीय जनता पार्टी में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री ने डाक बंगला में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी की टीम मौजूद रही और सभी का परिचय लिया मीडिया से बातचीत करते हुए का लोगों में अफवाह फैलाई जा रही है हमारी सरकार भारतीय जनता पार्टी चाहे कोरोना का समय हो या अब एलपीजी गैस की बात हो हमारी सरकार पर्याप्त रूप से गैस समय से उपलब्ध करा रही है किसी को कोई समस्या नहीं आने देंगे सवाल यह है लेकिन लोगों की बड़ी-बड़ी लाइन है गैस एजेंटीयों पर देखने को मिल रही है कालाबाजारी जैसी घटनाएं भी सामने आ रही है और उन लोगों पर कार्रवाई होती जा रही है
- User2859हेन्वारा🤝9 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kanhaiya lal1
- जनपद में शनिवार को आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में दोनों पालियों की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में कुल 2640 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें से 1774 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 866 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 2640 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी। जिसमें 1788 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 5280 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 3562 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1718 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए भी पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जाती रही। अधिकारियों ने समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच भी की गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। अधिकारियों के अनुसार उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती लगातार निरीक्षण करते रहे। शनिवार की शाम 5 बजे दूसरी पाली की परीक्षा सम्पन्न हुई।1
- औरैया। दिबियापुर के सहायल रोड तिराहे पर लगा हाईट गेज बुरी तरह झुक गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हाईट गेज कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तिराहे पर लगाया गया हाईट गेज काफी समय से टेढ़ा होकर झुका हुआ है। इसके नीचे से गुजरने वाले बड़े वाहनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में भी इसे लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हाईट गेज को ठीक कराया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में झुका हुआ हाईट गेज दुर्घटना को न्योता दे रहा है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे संभावित हादसे को रोका जा सके।1
- इटावा निवासी कन्हैया दुबे ने चैनई में इटावा का नाम रोशन किया इटावा वासियों में खुशी की लहर1
- *इटावा* - दबंगों ने पहले कार से बाइक को मारी टक्कर, फिर दौड़ाकर पीटा पूरी घटना पेट्रोल पंप के CCTV में हुई कैद1
- jay mata rani 👑🙏🚩 devy darvar me Nirman karye ho raha h agar koe is karye me madad karna chahta to madad kar sakta h jay maa 👑 kali 🙏🚩1
- Post by Kanhaiya lal1
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुंदरीपुर में जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से एक दुकान पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दुकान से 36 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनके संबंध में संतोषजनक दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार की सुबह 11 बजे बताया कि गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और संभावित कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ दुकान पर छापा मारा गया, जहां बड़ी संख्या में खाली सिलेंडर पाए गए। मौके पर मौजूद टीम ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। संबंधित दुकानदार से भी सिलेंडरों के स्रोत और उनके उपयोग के बारे में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अवैध भंडारण या गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।1
- औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के तहत शनिवार प्रातःकाल प्रथम सत्र में दिबियापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियों और तनावपूर्ण वातावरण में संतुलित जीवन जीने के तरीके बताए गए। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज की उथल-पुथल भरी दुनिया में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सीखना भी उतना ही आवश्यक है। जब तक विद्यार्थियों को जीवन को सही ढंग से जीने का तरीका नहीं सिखाया जाएगा, तब तक वे अचानक आने वाली समस्याओं का सामना करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय और सहजता के साथ जीवन जीने की कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयमित और संतुलित जीवनशैली अपनाने से ही “जियो और जीने दो” की भावना को सही मायने में समझा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षक ने छात्र-छात्राओं को शरीर और मन को शांत रखने के लिए सामूहिक रूप से तीन बार “ओम शांति” का उच्चारण कराया तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया। वहीं शनिवार को योग वेलनेस सेंटर में कुल 27 मरीजों ने परामर्श लिया, जिनमें 15 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल रहीं। मरीजों ने सिरदर्द, बवासीर, खुजली, जुकाम, खांसी, बुखार, अफरा तथा छाती में दर्द जैसी समस्याओं के समाधान के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी प्राप्त की। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने उन्हें नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए।1