logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, छात्र-छात्राओं को सिखाई जीवन जीने की कला औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के तहत शनिवार प्रातःकाल प्रथम सत्र में दिबियापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियों और तनावपूर्ण वातावरण में संतुलित जीवन जीने के तरीके बताए गए। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज की उथल-पुथल भरी दुनिया में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सीखना भी उतना ही आवश्यक है। जब तक विद्यार्थियों को जीवन को सही ढंग से जीने का तरीका नहीं सिखाया जाएगा, तब तक वे अचानक आने वाली समस्याओं का सामना करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय और सहजता के साथ जीवन जीने की कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयमित और संतुलित जीवनशैली अपनाने से ही “जियो और जीने दो” की भावना को सही मायने में समझा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षक ने छात्र-छात्राओं को शरीर और मन को शांत रखने के लिए सामूहिक रूप से तीन बार “ओम शांति” का उच्चारण कराया तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया। वहीं शनिवार को योग वेलनेस सेंटर में कुल 27 मरीजों ने परामर्श लिया, जिनमें 15 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल रहीं। मरीजों ने सिरदर्द, बवासीर, खुजली, जुकाम, खांसी, बुखार, अफरा तथा छाती में दर्द जैसी समस्याओं के समाधान के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी प्राप्त की। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने उन्हें नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए।

4 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, छात्र-छात्राओं को सिखाई जीवन जीने की कला औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के तहत शनिवार प्रातःकाल प्रथम सत्र में दिबियापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियों और तनावपूर्ण वातावरण में संतुलित जीवन जीने के तरीके बताए गए। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज की उथल-पुथल भरी दुनिया में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सीखना भी उतना ही आवश्यक है। जब तक विद्यार्थियों को जीवन को सही ढंग से जीने का तरीका नहीं सिखाया जाएगा, तब तक वे अचानक आने वाली समस्याओं का सामना करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय और सहजता के साथ जीवन जीने की कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयमित और संतुलित जीवनशैली अपनाने से ही “जियो और जीने दो” की भावना को सही मायने में समझा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षक ने छात्र-छात्राओं को शरीर और मन को शांत रखने के लिए सामूहिक रूप से तीन बार “ओम शांति” का उच्चारण कराया तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया। वहीं शनिवार को योग वेलनेस सेंटर में कुल 27 मरीजों ने परामर्श लिया, जिनमें 15 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल रहीं। मरीजों ने सिरदर्द, बवासीर, खुजली, जुकाम, खांसी, बुखार, अफरा तथा छाती में दर्द जैसी समस्याओं के समाधान के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी प्राप्त की। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने उन्हें नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। दिबियापुर के सहायल रोड तिराहे पर लगा हाईट गेज बुरी तरह झुक गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हाईट गेज कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तिराहे पर लगाया गया हाईट गेज काफी समय से टेढ़ा होकर झुका हुआ है। इसके नीचे से गुजरने वाले बड़े वाहनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में भी इसे लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हाईट गेज को ठीक कराया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में झुका हुआ हाईट गेज दुर्घटना को न्योता दे रहा है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे संभावित हादसे को रोका जा सके।
    1
    औरैया। दिबियापुर के सहायल रोड तिराहे पर लगा हाईट गेज बुरी तरह झुक गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हाईट गेज कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि तिराहे पर लगाया गया हाईट गेज काफी समय से टेढ़ा होकर झुका हुआ है। इसके नीचे से गुजरने वाले बड़े वाहनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में भी इसे लेकर चिंता बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हाईट गेज को ठीक कराया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में झुका हुआ हाईट गेज दुर्घटना को न्योता दे रहा है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे संभावित हादसे को रोका जा सके।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • औरैया। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का प्रथम दिवस औरैया जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच कराई गई।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच और तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों तथा प्रवेश व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और गोपनीयता के साथ संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जबकि महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई। इसके अलावा केंद्रों के भीतर कक्ष निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी गई। वहीं जनपद में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली में कुल 2640 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1774 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 866 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 2640 में से 1788 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन की सख्त निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के चलते दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिवस की दोनों पालियों की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। --------
    2
    औरैया। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का प्रथम दिवस औरैया जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच कराई गई।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच और तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई।
जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों तथा प्रवेश व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और गोपनीयता के साथ संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जबकि महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई। इसके अलावा केंद्रों के भीतर कक्ष निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी गई।
वहीं जनपद में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली में कुल 2640 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1774 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 866 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 2640 में से 1788 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
प्रशासन की सख्त निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के चलते दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिवस की दोनों पालियों की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।
--------
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से शनिवार को शहर की दिबियापुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान सदर कोतवाल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया गया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस टीम ने सड़क पर रखे गए ठेले, सामान और अन्य अवरोधों को हटवाया, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। इस दौरान कई दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे अपनी दुकान का सामान दुकान के अंदर ही रखें और सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर सामान फैलाने से राहगीरों और वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा उनकी दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नियमों का पालन करें ताकि सड़कें साफ रहें और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से शनिवार को शहर की दिबियापुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान सदर कोतवाल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया गया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस टीम ने सड़क पर रखे गए ठेले, सामान और अन्य अवरोधों को हटवाया, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। इस दौरान कई दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे अपनी दुकान का सामान दुकान के अंदर ही रखें और सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर सामान फैलाने से राहगीरों और वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।
सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा उनकी दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नियमों का पालन करें ताकि सड़कें साफ रहें और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by दीपेंद्र सिंह
    1
    Post by दीपेंद्र सिंह
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा में महिला बुखार की दवा लेने गई और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित फर्जी बंगाली डॉक्टर ने ली महिला की जान,लंबे समय से बिना रजिस्ट्रेशन के मरीजों का इलाज छोटे दरवाजे के पास बंगाली के नाम से कर रहा था,मृतक महिला की देवरानी ने बताया कि बुखार की दवा लेने के लिए मेरे जेठ और जेठानी साइकल से इस बंगाली के पास आए थे,लेकिन इस बंगाली डॉक्टर ने गलत इलाज के चलते कोई इंजेक्शन मेरी जेठानी को लगा दिया जिससे तत्काल मौत हो गई,मृतक महिला के परिजन मृतिका के शव को लोडर में ले कर इंसाफ के लिए थाना इकदिल पहुंचे, वही पीड़ित परिजनों को गुमराह और दबाव बना कर कुछ दलाल थाने के बाहर ही बंगाली डॉक्टर से 10 लाख की डील कर पीड़ित परिजनों को चार लाख रुपए दे कर मामले को रफा दफा करने में लगे,अगर पीड़ित परिजन संतुष्ट कर समझौता करता भी है तब भी 6 लाख की दलाली होगी मृतक महिला के शव की,मौके से बंगाली डॉक्टर फरार,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।
    1
    इटावा  में महिला बुखार की दवा लेने गई और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित फर्जी बंगाली डॉक्टर ने ली महिला की जान,लंबे समय से बिना रजिस्ट्रेशन के मरीजों का इलाज छोटे दरवाजे के पास बंगाली के नाम से कर रहा था,मृतक महिला की देवरानी ने बताया कि बुखार की दवा लेने के लिए मेरे जेठ और जेठानी साइकल से इस बंगाली के पास आए थे,लेकिन इस बंगाली डॉक्टर ने गलत इलाज के चलते कोई इंजेक्शन मेरी जेठानी को लगा दिया जिससे तत्काल मौत हो गई,मृतक महिला के परिजन मृतिका के शव को लोडर में ले कर इंसाफ के लिए थाना इकदिल पहुंचे, वही पीड़ित परिजनों को गुमराह और दबाव बना कर कुछ दलाल थाने के बाहर ही बंगाली डॉक्टर से 10 लाख की डील कर पीड़ित परिजनों को चार लाख रुपए दे कर मामले को रफा दफा करने में लगे,अगर पीड़ित परिजन संतुष्ट कर समझौता करता भी है तब भी 6 लाख की दलाली होगी मृतक महिला के शव की,मौके से बंगाली डॉक्टर फरार,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    1
    Post by Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के तहत शनिवार प्रातःकाल प्रथम सत्र में दिबियापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियों और तनावपूर्ण वातावरण में संतुलित जीवन जीने के तरीके बताए गए। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज की उथल-पुथल भरी दुनिया में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सीखना भी उतना ही आवश्यक है। जब तक विद्यार्थियों को जीवन को सही ढंग से जीने का तरीका नहीं सिखाया जाएगा, तब तक वे अचानक आने वाली समस्याओं का सामना करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय और सहजता के साथ जीवन जीने की कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयमित और संतुलित जीवनशैली अपनाने से ही “जियो और जीने दो” की भावना को सही मायने में समझा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षक ने छात्र-छात्राओं को शरीर और मन को शांत रखने के लिए सामूहिक रूप से तीन बार “ओम शांति” का उच्चारण कराया तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया। वहीं शनिवार को योग वेलनेस सेंटर में कुल 27 मरीजों ने परामर्श लिया, जिनमें 15 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल रहीं। मरीजों ने सिरदर्द, बवासीर, खुजली, जुकाम, खांसी, बुखार, अफरा तथा छाती में दर्द जैसी समस्याओं के समाधान के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी प्राप्त की। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने उन्हें नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए।
    1
    औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के तहत शनिवार प्रातःकाल प्रथम सत्र में दिबियापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियों और तनावपूर्ण वातावरण में संतुलित जीवन जीने के तरीके बताए गए।
योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज की उथल-पुथल भरी दुनिया में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सीखना भी उतना ही आवश्यक है। जब तक विद्यार्थियों को जीवन को सही ढंग से जीने का तरीका नहीं सिखाया जाएगा, तब तक वे अचानक आने वाली समस्याओं का सामना करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय और सहजता के साथ जीवन जीने की कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संयमित और संतुलित जीवनशैली अपनाने से ही “जियो और जीने दो” की भावना को सही मायने में समझा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षक ने छात्र-छात्राओं को शरीर और मन को शांत रखने के लिए सामूहिक रूप से तीन बार “ओम शांति” का उच्चारण कराया तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया।
वहीं शनिवार को योग वेलनेस सेंटर में कुल 27 मरीजों ने परामर्श लिया, जिनमें 15 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल रहीं। मरीजों ने सिरदर्द, बवासीर, खुजली, जुकाम, खांसी, बुखार, अफरा तथा छाती में दर्द जैसी समस्याओं के समाधान के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी प्राप्त की। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने उन्हें नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.