Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कुंडेश्वर जाकर दर्शन कर की पूजा अर्चना टीकमगढ़ में स्थित तीर्थ स्थान कुंडेश्वर मंदिर पर जाकर मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज कुण्डेश्वर धाम पहुंचकर श्री कुण्डेश्वर महादेव भगवान के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। उनके साथ श्रीमती सरोज राजपूत, श्री अभय सिंह यादव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर –अजय कुमार 6387476912
प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कुंडेश्वर जाकर दर्शन कर की पूजा अर्चना टीकमगढ़ में स्थित तीर्थ स्थान कुंडेश्वर मंदिर पर जाकर मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज कुण्डेश्वर धाम पहुंचकर श्री कुण्डेश्वर महादेव भगवान के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। उनके साथ श्रीमती सरोज राजपूत, श्री अभय सिंह यादव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ज्ञान भारतम् अभियान। जिले में मिली दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह और प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोए हुए तैयार किया गया स्मृति चिन्ह प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर को किया भेंट *ज्ञान भारतम् अभियान* *जिले में मिली दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह और प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोय हुए तैयार किया गया स्मृति चिन्ह प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर को किया गया भेंट* *टीकमगढ़, 07 अगस्त 2026/* मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जिले में भ्रमण के दौरान आज कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं ज्ञान भारतम अभियान के नोडल अधिकारी श्री अनुपम दीक्षित ने उन्हें यह स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा ज्ञान भारतम अभियान के दौरान जिले में खोजी गई दुर्लभ पांडुलिपियों और उनसे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मिली ख्याति के बारे में प्रभारी मंत्री जी को बताया गया। साथ ही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं जिले में पर्यटन की संभावनाओं के बारे में भी संक्षिप्त चर्चा की गई। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय के आयुक्त ने भी इस स्मृति चिन्ह के रूप में जिले की विरासत, ज्ञान भारतम अभियान और पर्यटन को प्रमोट करने के लिए स्मृति चिन्ह तैयार कराने की इस अभिनव पहल की सराहना की है। साथ ही कुछ स्मृति चिन्ह पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय को भेजे जा रहे हैं। ज्ञान भारतम अभियान में जिले में शोध, साहित्य, धर्म, अध्यात्म, व्याकरण इत्यादि विषयों पर खोजी गई दुर्लभ पांडुलिपियों और जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोये हुए एक स्मृति चिन्ह हैरिटेज टीकमगढ़ (Haritege Tikamgrah) के लोगो के साथ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों माननीय मुख्यमंत्री जी के जिले में भ्रमण के दौरान कलेक्टर महोदय द्वारा उन्हें भी यह स्मृति चिन्ह भेंट किया गया था, माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिले के इस प्रयास की सराहना की थी।1
- ब्रेकिंग न्यूज पायलट वाहन खराब, पुलिसकर्मी धक्का लगाते रहे, आगे बढ़ा मंत्री का काफिला टीकमगढ़ ब्रेकिंग न्यूज पायलट वाहन खराब, पुलिसकर्मी धक्का लगाते रहे, आगे बढ़ा मंत्री का काफिला प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर की पायलट गाड़ी को धक्का देते नजर आए पुलिसकर्मी टीकमगढ़ में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के दौरे के दौरान पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया। प्रभारी मंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई। हालात ऐसे बने कि पुलिसकर्मियों को वाहन को धक्का लगाना पड़ा। इसके बाद प्रभारी मंत्री का काफिला बिना पायलट वाहन के ही आगे बढ़ गया। यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया, जब प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत टीकमगढ़ पहुंची थीं। काफिले के आगे चल रही पायलट गाड़ी अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। वाहन के बंद होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे धक्का लगाकर स्टार्ट कराने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान कुछ समय के लिए काफिले की व्यवस्था प्रभावित हुई और प्रभारी मंत्री का वाहन बिना पायलट गाड़ी के ही आगे रवाना हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी पायलट वाहन को धक्का लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और वाहन रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।4
- जतारा से बाल कावड़ियों का जत्था , कुंडेश्वर के लिए रवाना, जतारा से निकल रहे कव्वालियों का स्वागत टीकमगढ़/जतारा सावन के पावन अवसर पर भक्ति की बहार बह रही है किसी कड़ी में आज जतारा नगर के बाल कावड़ियों का एक उत्साही जत्था कुंडेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ है हर हर महादेव और जय श्री महाकाल जय कुंडेश्वर धाम के जयकारों के सथ वहीं दूसरी ओर कुंडेश्वर धाम से लौट रहे एक जत्थे का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया छोटे-छोटे बच्चे श्रद्धालु जोश के साथ यात्रा पर निकले है। यह बाल कावड़िया यात्रा प्रसिद्ध कुंडेश्वर धाम पहुंचेगी जहां सभी श्रद्धालु सबसे पहले भगवान कुंडेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे आशीर्वाद प्राप्त करेंगे उसके बाद कावड़िया कुंडेश्वर में स्थित पवित्र जामनी नदी से विधि विधान पूर्वक कावड़ में जल भरेंगे कठिन नियमों का पालन करते हुए पैदल यात्रा कर यह जत्था वापस जतारा लौटेगा यात्रा का समापन जतारा की प्रसिद्ध बड़ी माता स्थित शिव मंदिर होगा जहां सभी बल कावड़िया भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल अर्पित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना करेंगे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल पंकज जोशी दुर्जन रैकवार प्रिंस नकीब अभिषेक पवन रैकवार राघवेंद्र राकेश कुशवाहा छोटू कुशवाहा सतीश रैकवार रवि शिवम कुशवाहा राजेश कुशवाहा सहित जतारा से निकल रहे कवड़ियों का स्वागत कराया भोजन विश्राम पावन पुनीत सावन के महीने में शिव की भक्ति में डूबे हुए हैं जगह-जगह कावड़ यत्राएं की जा रही है शुक्रवार को कुंडेश्वर से चलकर एक कांवड़ियों का जत्था जतारा पहुंचा जो झांसी जिले के बसनैर गुरसराय जा रहा था कबाड़ियों का नगर में जोरदार स्वागत किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित भोलेनाथ की मंदिर समिति के लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया उन्हें भोजन प्रसादी कराई कावड़ियों ने बताया कि हमारा यह जत्था कुंडेश्वर भगवान के दर्शन कर यहां की पवित्र जमीनी नदी से कावड़ में जल भरकर बसन्नि वासनेर जिला झांसी जा रहे हैं जहां शिव मंदिर में पहुंचकर वहां शिवजी को जल अर्पित करेंगे। कुछ देर विश्राम क बाद कबाड़ियों का जत्था जिला झांसी गुरसराय के लिए रवाना हो गया2
- टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज कुण्डेश्वर धाम पहुंचकर श्री कुण्डेश्वर महादेव भगवान के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज कुण्डेश्वर धाम पहुंचकर श्री कुण्डेश्वर महादेव भगवान के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। उनके साथ श्रीमती सरोज राजपूत, श्री अभय सिंह यादव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।4
- नजाई गेट के अंदर अभी भी चल रही फुटकर सब्जी मंडी, थोक सब्जी मंडी हुई शिफ्ट शहर की थोक सब्जी मंडी और फल मंडी जहां अमरपुर विशिष्ट मंडी में शिफ्ट कर दी गई है लेकिन नज़ाई गेट के अंदर अभी भी फुटकर सब्जी मंडी संचालित हो रही है, इससे नागरिकों को थोक सब्जी मंडी शिफ्ट होने का तनिक भी अहसास नहीं हुआ और न ही सब्जी खरीदने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।1
- टीकमगढ़ की शासकीय प्राथमिक शाला कुवंरपुरा में एक बजकर तीस मिनट तक नही मिला बच्चों को खाना टीकमगढ़ की शासकीय प्राथमिक शाला कुवंरपुरा में एक बजकर तीस मिनट तक नही मिला बच्चों को खाना2
- टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ तिगेला शराब दुकान अंग्रेजी देसी गांव गांव पहुंचाई जा रही अबैध शराब की सप्लाई। आखिर बेखोफ शराब सप्लाई किसके संरक्षण। प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब विक्रय,नगर में आक्रोश जिले के बल्देवगढ़ ,कि शराब दुकान तिगैला से अवैध शराब की सप्लाई खेप बेधड़क गांव-गांव जारी ,। एमआरपी प्रिंट रेट से अधिक दामों में विक्रय नगर में चर्चा का विषय बना हुआ टीकमगढ़ जिले में बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला अंग्रेजी देसी शराब दुकान से गांव-गांव भेजी जा रही अवैध शराब की सप्लाई आखिर बेखोप होकर शाम 6 से 7 के बीच में अधिकतर सप्लाई की जाती है। सरकार के नियम मुताबिक दुकान पर ही शराब विक्रय लाइसेंस जारी किया जाता है। बगैर रेट सूची एमआरपी अधिक दामों पर शराब बिक्री लगातार हो रही है कई बार सुर्खियों में बल्देवगढ़ शराब दुकान रह चुकी है क्षेत्रीय लोगों का कहना है एमआरपी प्रिंट रेट से अधिक दरों पर शराब विक्रय की जा रही है विरोध करने पर देने से मना कर देते हैं या तानाशाही रवैया अपनाते हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है 180 एमआरपी कैन बियर₹200 दी जाती है प्लेन देसी शराब क्वार्टर₹100 मसाला देसी 110 रुपए में बिक्री की जा रही । आखिर किसके संरक्षण में गांव-गांव खेप सप्लाई भेजी जा रही है। एमआरपी प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब विक्रय कि जा रही है। आखिर किसके संरक्षण में फल फूल रहे हैं आबकारी इंस्पेक्टर विजय सिंह संपर्क किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ2
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने जन चौपाल लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर हुआ निराकरण टीकमगढ़ : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने जन चौपाल लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर हुआ निराकरण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत टीकमगढ़ जिले के लिधौरा में आयोजित जन चौपाल में जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जन चौपाल में विभिन्न विभागों से जुड़े शिकायत और आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।3
- *#ब्रेकिंग_बड़ी_खबर* *अबार माता मंदिर में चोरी करने आए चोर नाकाम, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा* *#रामटौरिया।* बीती रात *अबार माता मंदिर* में चोरी की नीयत से आए चोरों का मंसूबा स्थानीय लोगों की सतर्कता से नाकाम हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोग मंदिर में चोरी करने के उद्देश्य से घुसे थे। उनके पास से *चोरी का सामान और हथियार* भी बरामद किए गए हैं। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे *स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ लिया* और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरों से बरामद सामान और हथियार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। *#ब्रेकिंग_बड़ी_खबर* *अबार माता मंदिर में चोरी करने आए चोर नाकाम, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा* *#रामटौरिया।* बीती रात *अबार माता मंदिर* में चोरी की नीयत से आए चोरों का मंसूबा स्थानीय लोगों की सतर्कता से नाकाम हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोग मंदिर में चोरी करने के उद्देश्य से घुसे थे। उनके पास से *चोरी का सामान और हथियार* भी बरामद किए गए हैं। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे *स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ लिया* और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरों से बरामद सामान और हथियार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।1