Shuru
Apke Nagar Ki App…
rod bahi ban rahi gram richhoura dera tahsel Bhander jila datiya
Manoj Kushwaha
rod bahi ban rahi gram richhoura dera tahsel Bhander jila datiya
More news from Datia and nearby areas
- *👉इंदरगढ़ नगर के शिक्षा के हब कहे जाने वाले व्यस्तम क्षेत्र शीतला गंज में आज सुबह सुबह कुछ मनचले द्वारा फायरिंग कर फैलाई दहसत,पुलिस का खौफ खत्म,इंदरगढ़ थाना पुलिस की पुलिसिंग पर उठे सबाल... सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा वायरल* यह चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है....2
- rod bahi ban rahi gram richhoura dera tahsel Bhander jila datiya1
- सराफा बाजार में तीन मंजिला मकान तोड़ते समय हादसा, एक मजदूर गंभीर घायल डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश सराफा बाजार में तीन मंजिला मकान तोड़ते समय हादसा, मजदूर गंभीर घायल डबर शहर के व्यस्त सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 1500 वर्गफुट क्षेत्रफल में बने तीन मंजिला पुराने मकान को तोड़ने के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से मकान तोड़ने के कार्य की देखरेख कर रहा मजदूर बाबूलाल जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैरों और सीने में गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घायल को तत्काल डबरा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त पुराना मकान सुशील नीखरा द्वारा क्रय किया गया है और सोमवार को करीब आधा दर्जन मजदूर मकान को तोड़ने के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान बाबूलाल जाटव, जो लंबे समय से सुशील नीखरा के यहां नौकरी करता है, मौके पर काम की देखरेख कर रहा था। अचानक मकान की दीवार उसके ऊपर आ गिरी और वह मलबे की चपेट में आ गया। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर यह मकान तोड़ा जा रहा था, वह डबरा का सराफा बाजार है। यह शहर का बेहद व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है, जहां दिन-रात लोगों और व्यापारियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे स्थान पर करीब तीन मंजिला पुराने भवन को तोड़ने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।3
- ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों द्वारा नियमों को तांक पर रखकर लटकते हुए कर रहे लोग सफर दतिया नगर में सेवड़ा चुंगी से जिला चिकित्सालय रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली में नियमों को ताक पर रखकर सफर किया जा रहा है। खुले ट्रॉली के किनारों पर बैठकर लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। सुबह 11:29 बजे का नजारा आज सुबह करीब 11:29 बजे सेवड़ा चुंगी से जिला चिकित्सालय की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली में कई लोग ट्रॉली के किनारों पर लटककर सफर करते दिखे। तेज गति से चल रहे वाहन में जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई हैरानी की बात ये है कि इस मार्ग पर कई पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, इसके बावजूद ट्रैक्टर-ट्राली में सवारी ढोने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। परिवहन नियमों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली में सवारी बैठाना प्रतिबंधित है। जानकारों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो सेवड़ा चुंगी से अस्पताल रोड पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्ती से चेकिंग की जाए और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि किसी की जान न जाए।।1
- शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नवागत ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार रात ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नवागत ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार रात ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और ठेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी ने ठेला संचालकों को सड़क से पर्याप्त दूरी बनाए रखने और वाहनों को सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ा नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद करीब रात 9 बजे रॉन्ग साइड और नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसी दौरान तेज पटाखे जैसी आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट को भी चेक किया गया। जांच के दौरान एक बुलेट पर ₹1,500 का चालान किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रविवार रात की कार्रवाई में नियमों की अनदेखी और लापरवाही करने वाले वाहन चालकों से करीब ₹20 हजार के चालान वसूले गए। नवागत ट्रैफिक प्रभारी की इस कार्रवाई से शहर में यातायात नियमों का पालन कराने की दिशा में सख्ती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने भी यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयासों की सराहना की है।4
- मेहगांव में नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई मेहगांव में नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ NHAI, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मेहगांव कस्बे में कार्रवाई की। सर्वोच्च न्यायालय के रिट पिटीशन क्रमांक 9/25 के पालन में हाईवे क्षेत्र में विभिन्न प्रकार से किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उनकी लिस्टिंग की गई। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों द्वारा हाईवे तक आगे बढ़ाकर रखा गया सामान हटवाया गया और भविष्य में सड़क पर सामान नहीं रखने की समझाइश दी गई। हाईवे के किनारे खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाया गया। वहीं दुकानों के बाहर सड़क किनारे रखे टायर सहित अन्य सामान भी हटवाया गया। NHAI की टीम ने अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर लिया है। संबंधित लोगों को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। अतिक्रमण नहीं हटाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नेशनल हाईवे पर वाहन खड़े न करें, दुकानों का सामान सड़क पर न रखें और बिना अनुमति हाईवे क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें। संयुक्त टीम में NHAI के रेजिडेंट इंजीनियर कौशलेन्द्र कुमार, कंसाइनर रवि कुमार दुबे, तहसीलदार मनोज धाकड़, CMO, मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक सतेंद्र, तिलक, दिनेश और शिवकुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।1
- *जनता मांगे फिर शिव-राज* *मामा जी आप वापस आ जाओ आपकी बहुत जरुरत है..सुनिए क्या बोली जनता* *कल शाम भोपाल का वीडियो*1
- मजदूरों से भरी ई रिक्शा पलटी , धान लगाकर घर लौट रहे मौ के पास गांव से अपने घर देवगढ़ गांव लौट रहे थे सभी मजदूर डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश मजदूरों से भरी ई रिक्शा पलटी , धान लगाकर घर लौट रहे मौ के पास गांव से अपने घर देवगढ़ गांव लौट रहे थे सभी मजदूर , ई रिक्शा में महिला, बच्चे, पुरुष सहित लगभग 15 लोग थे सवार, देवगढ़ घाटी पर अनियंत्रित होकर पलटी ई रिक्शा, एंबुलेंस से सभी घायलों को लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा, जहां डॉक्टर ने एक महिला राजो बाई और एक पुरुष सतेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें किया ग्वालियर रेफर।4