logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा। 11 डंपरों का चालान, पांच लाख रुपये का राजस्व वसूला। ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा। 11 डंपरों का चालान, पांच लाख रुपये का राजस्व वसूला। जिला रिपोर्टर रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर के निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ओवरलोड डंपरों का चालान किया है। खनन अधिकारी सुरेश कुमार लकड़ा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सलोन क्षेत्र में 6 और डलमऊ क्षेत्र में 5 वाहनों को पकड़ा गया। जांच में सभी वाहन निर्धारित मानकों से अधिक खनिज लादकर संचालित पाए गए। कार्रवाई के तहत संबंधित वाहन संचालकों से करीब पांच लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन मालिकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 hr ago
user_Arvind Maurya
Arvind Maurya
सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
81e4a3cc-3a04-4892-9a11-31662bb51a6a

ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा। 11 डंपरों का चालान, पांच लाख रुपये का राजस्व वसूला। ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा। 11 डंपरों का चालान, पांच लाख रुपये का राजस्व वसूला। जिला रिपोर्टर रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर के निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ओवरलोड डंपरों का चालान किया है। खनन अधिकारी सुरेश कुमार लकड़ा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सलोन क्षेत्र में 6 और डलमऊ क्षेत्र में 5 वाहनों को पकड़ा गया। जांच में सभी वाहन निर्धारित मानकों से अधिक खनिज लादकर संचालित पाए गए। कार्रवाई के तहत संबंधित वाहन संचालकों से करीब पांच लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन मालिकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बगल में औद्योगिक एरिया में गुरु कृपा औषधि केंद्र कैंसर व विभिन्न प्रकार की बीमारियों का आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां द्वारा दवा दी जाती है
    1
    हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बगल में औद्योगिक एरिया में गुरु कृपा औषधि केंद्र 
कैंसर व विभिन्न प्रकार की बीमारियों का आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां द्वारा दवा दी जाती है
    user_Surajpal
    Surajpal
    Farmer सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ऊंचाहार: डॉ. मनोज पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों का भव्य जुलूस, नारों से गूंजा नगर ऊंचाहार: डॉ. मनोज पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों का भव्य जुलूस, नारों से गूंजा नगर ऊंचाहार, रायबरेली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल विस्तार में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। सोमवार को स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों ने इस ऐतिहासिक अवसर पर बिजली घर से एक विशाल विजय जुलूस निकाला। जय श्री राम के नारों के साथ निकला जुलूस ढोल-नगाड़ों की थाप और जबरदस्त आतिशबाजी के बीच निकले इस जुलूस में कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। पूरा मार्ग "मनोज पाण्डेय जिंदाबाद" और "जय श्री राम" के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मुख्य चौराहे पर पहुँचा, जहाँ समर्थकों ने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया। मिठाई बांटकर मनाया जश्न इस मौके पर भाजपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी साझा की। जश्न में मुख्य रूप से भाजपा नेता जितेन्द्र बहादुर सिंह, अभिलाषा चन्द कौशल, आशीष तिवारी, पवन सिंह, अमरेश तिवारी, श्यामू अवस्थी, अभिषेक पांडेय,सुनील पाण्डेय,राजेन्द्र कुमार (बाबा), मोनू तिवारी, लालचंद, लालजी तिवारी, विनीत कौशल और ब्रजेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। समर्थकों का मानना है कि डॉ. पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
    1
    ऊंचाहार: डॉ. मनोज पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों का भव्य जुलूस, नारों से गूंजा नगर
ऊंचाहार: डॉ. मनोज पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों का भव्य जुलूस, नारों से गूंजा नगर
ऊंचाहार, रायबरेली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल विस्तार में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। सोमवार को स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों ने इस ऐतिहासिक अवसर पर बिजली घर से एक विशाल विजय जुलूस निकाला।
जय श्री राम के नारों के साथ निकला जुलूस
ढोल-नगाड़ों की थाप और जबरदस्त आतिशबाजी के बीच निकले इस जुलूस में कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। पूरा मार्ग "मनोज पाण्डेय जिंदाबाद" और "जय श्री राम" के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मुख्य चौराहे पर पहुँचा, जहाँ समर्थकों ने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया।
मिठाई बांटकर मनाया जश्न
इस मौके पर भाजपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी साझा की। जश्न में मुख्य रूप से भाजपा नेता जितेन्द्र बहादुर सिंह, अभिलाषा चन्द कौशल, आशीष तिवारी, पवन सिंह, अमरेश तिवारी, श्यामू अवस्थी, अभिषेक पांडेय,सुनील पाण्डेय,राजेन्द्र कुमार (बाबा), मोनू तिवारी, लालचंद, लालजी तिवारी, विनीत कौशल और ब्रजेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। समर्थकों का मानना है कि डॉ. पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर -मां विंध्यवासिनी मंदिर विंध्याचल में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच विवाद होने से हड़कंप मच गया। जयपुरिया गली स्थित नंबर दो प्रवेश द्वार पर कतार में लगे दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। #voicebharat24 #reelsfb #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #मिर्ज़ापुर #विंध्याचल #विंध्यवासिनी
    1
    मिर्ज़ापुर -मां विंध्यवासिनी मंदिर विंध्याचल में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच विवाद होने से हड़कंप मच गया। जयपुरिया गली स्थित नंबर दो प्रवेश द्वार पर कतार में लगे दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
#voicebharat24 #reelsfb #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #मिर्ज़ापुर #विंध्याचल #विंध्यवासिनी
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • कड़ाके की धूप पीड़ित महिलाओं बुजुर्गों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने रायबरेली: कड़ाके की धूप पीड़ित महिलाओं बुजुर्गों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दो दर्जन से अधिक ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिह चौहान के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन, अलग-अलग थानों के मामलों में पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव
    1
    कड़ाके की धूप पीड़ित महिलाओं बुजुर्गों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने
रायबरेली: कड़ाके की धूप पीड़ित महिलाओं बुजुर्गों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दो दर्जन से अधिक ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिह चौहान के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन, अलग-अलग थानों के मामलों में पुलिस पर भी लगे
गंभीर आरोप रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव
    user_पत्रकार राजन श्रीवास्तव
    पत्रकार राजन श्रीवास्तव
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मैं गांव का कॉमेडी वीडियो बनाता हूं आप लोगों को ऐसे हंसता हूं मनोरंजन करवाताहूं
    1
    मैं गांव का कॉमेडी वीडियो बनाता हूं आप लोगों को ऐसे हंसता हूं मनोरंजन करवाताहूं
    user_Sawran Patel Maharajganj post dharai salvan jila Raebareli
    Sawran Patel Maharajganj post dharai salvan jila Raebareli
    Voice of people सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली जिला अस्पताल की बदहाली: व्हीलचेयर न मिली तो बेटे ने पीठ पर लादा पिता, वीडियो वायरल रायबरेली (उत्तर प्रदेश): सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की लगातार लचर स्थिति एक बार फिर हो गई है। रायबरेली जिला अस्पताल में व्हीलचेयर न मिलने पर एक बेटे को अपने बीमार पिता को पीठ पर लादकर पूरे अस्पताल में भटकना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोथी गांव निवासी एक युवक अपने गंभीर रूप से बीमार पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचते ही परेशानी शुरू हो गई। स्टाफ से व्हीलचेयर मांगी गई तो बार-बार यही जवाब मिला कि "व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं है"। पिता की हालत बिगड़ती देख बेटा मजबूरन उन्हें अपनी पीठ पर लादकर डॉक्टर के चैंबर और विभिन्न वार्डों तक ले गया। यह दर्दनाक मंजर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इसे ‘कलयुग का श्रवण कुमार’ कह रहे हैं l मात्र तीन दिन पहले भी फर्श पर लेटे मरीज का वीडियो वायरल बताते चलें कि महज तीन दिन पहले भी रायबरेली जिला अस्पताल का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पीड़ित परिवार को इलाज के अभाव में फर्श पर लेटे हुए दिखाया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं जिला अस्पताल की बदहाली को उजागर कर रही हैं। अस्पताल अधीक्षक या जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना न केवल एक परिवार की मजबूरी की कहानी है, बल्कि उत्तर प्रदेश के जिला अस्पतालों में व्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और संवेदनहीनता का जीता-जागता प्रमाण है।
    2
    रायबरेली जिला अस्पताल की बदहाली: व्हीलचेयर न मिली तो बेटे ने पीठ पर लादा पिता, वीडियो वायरल 
रायबरेली (उत्तर प्रदेश): सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की लगातार लचर स्थिति एक बार फिर हो गई है। रायबरेली जिला अस्पताल में व्हीलचेयर न मिलने पर एक बेटे को अपने बीमार पिता को पीठ पर लादकर पूरे अस्पताल में भटकना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l 
महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोथी गांव निवासी एक युवक अपने गंभीर रूप से बीमार पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचते ही परेशानी शुरू हो गई। स्टाफ से व्हीलचेयर मांगी गई तो बार-बार यही जवाब मिला कि "व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं है"। पिता की हालत बिगड़ती देख बेटा मजबूरन उन्हें अपनी पीठ पर लादकर डॉक्टर के चैंबर और विभिन्न वार्डों तक ले गया। 
यह दर्दनाक मंजर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इसे ‘कलयुग का श्रवण कुमार’ कह रहे हैं l 
मात्र तीन दिन पहले भी फर्श पर लेटे मरीज का वीडियो वायरल
बताते चलें कि महज तीन दिन पहले भी रायबरेली जिला अस्पताल का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पीड़ित परिवार को इलाज के अभाव में फर्श पर लेटे हुए दिखाया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं जिला अस्पताल की बदहाली को उजागर कर रही हैं। 
अस्पताल अधीक्षक या जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
यह घटना न केवल एक परिवार की मजबूरी की कहानी है, बल्कि उत्तर प्रदेश के जिला अस्पतालों में व्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और संवेदनहीनता का जीता-जागता प्रमाण है।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर एक भव्य आयोजन हुआ। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी द्वारा देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के आत्मविश्वास को फिर से जगा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर एक भव्य आयोजन हुआ। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी द्वारा देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के आत्मविश्वास को फिर से जगा रहा है।
    user_पवन अग्रहरि
    पवन अग्रहरि
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रायबरेली:पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी संस्कृति और आस्था केंद्रों को पुनरुद्धार कर रहा है - अभिलाष कौशल रायबरेली:पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी संस्कृति और आस्था केंद्रों को पुनरुद्धार कर रहा है - अभिलाष कौशल ऊंचाहार , रायबरेली । सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमवार को क्षेत्र के गौरी शंकरन शिवालय हमीदपुर बड़ागांव में भव्य आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर रहा है । इसी प्रकार ऊंचाहार के गौरी शंकरन मंदिर का पुनरुद्धार ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पांडेय ने करवाकर स्थानीय धार्मिक विरासत को विकसित करने का काम किया है। इससे मंदिर में हवन पूजन किया गया । यहां बड़ा आयोजन हुआ , जिसमें सैकड़ों लोग उत्सव का हिस्सा बने । कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष तिवारी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे । भाजपा नेताओं ने कहा हमारे मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं हमारी पहचान हैं , ये हमारा आत्मविश्वास है । द्वादशज्योतिरलिंगों में प्रथम सोमनाथ मंदिर पर विदेशी आक्रांताओं ने अनगिनत हमले किए , लूटा गया , इसके बावजूद पूरे आत्मविश्वास के साथ धार्मिक आस्था बढ़ती गई। पीएम मोदी ने हमारी धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित करके देश के आत्मविश्वास को पुनर्जागृत किया है । ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कहा कि गौरी शंकरन भोलेनाथ की विशेष कृपा हमारे विधायक जी पर है और आज उन्हीं की कृपा से राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में आसीन हुए है।इस आयोजन में प्रमुख रूप मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , बुदुन पांडेय , रीना पाल , विनीत कौशल , विनय शुक्ल , अमरेश यादव , राजेंद्र तिवारी बाबा , अनुभव सिंह , सूरज तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह , महेंद्र सिंह यादव ने भी पूजा अर्चना करके समारोह का हिस्सा बने ।
    1
    रायबरेली:पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी संस्कृति और आस्था केंद्रों को पुनरुद्धार कर रहा है - अभिलाष कौशल 
रायबरेली:पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी संस्कृति और आस्था केंद्रों को पुनरुद्धार कर रहा है - अभिलाष कौशल 
ऊंचाहार , रायबरेली । सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमवार को क्षेत्र के गौरी शंकरन शिवालय हमीदपुर बड़ागांव में भव्य आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर रहा है । इसी प्रकार ऊंचाहार के गौरी शंकरन मंदिर का पुनरुद्धार ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पांडेय ने करवाकर स्थानीय धार्मिक विरासत को विकसित करने का काम किया है।
इससे मंदिर में हवन पूजन किया गया । यहां बड़ा आयोजन हुआ , जिसमें सैकड़ों लोग उत्सव का हिस्सा बने । कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष तिवारी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे । भाजपा नेताओं ने कहा हमारे मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं हमारी पहचान हैं , ये हमारा आत्मविश्वास है । द्वादशज्योतिरलिंगों में प्रथम सोमनाथ मंदिर पर विदेशी आक्रांताओं ने अनगिनत हमले किए , लूटा गया , इसके बावजूद पूरे आत्मविश्वास के साथ धार्मिक आस्था बढ़ती गई। पीएम मोदी ने हमारी धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित करके देश के आत्मविश्वास को पुनर्जागृत किया है । ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कहा कि गौरी शंकरन भोलेनाथ की विशेष कृपा हमारे विधायक जी पर है और आज उन्हीं की कृपा से राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में आसीन हुए है।इस आयोजन में प्रमुख रूप मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , बुदुन पांडेय , रीना पाल , विनीत कौशल , विनय शुक्ल , अमरेश यादव , राजेंद्र तिवारी बाबा , अनुभव सिंह , सूरज तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह , महेंद्र सिंह यादव ने भी पूजा अर्चना करके समारोह का हिस्सा बने ।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.