मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल! दो माह पहले पूरा हुआ कार्य,अब भी चल रही मजदूरों की हाजिरी मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल! दो माह पहले पूरा हुआ कार्य,अब भी चल रही मजदूरों की हाजिरी महराजगंज: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा (वीबी-जी राम जी) योजना में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जनपद के सिसवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलभरिया में निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद मस्टर रोल में लगातार मजदूरों की हाजिरी दर्ज किए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, कब्रिस्तान के पास आरसीसी पुलिया निर्माण तथा बाढ़ नियंत्रण के लिए हरी पाण्डेय के खेत के समीप जल निकासी हेतु पुलिया निर्माण का कार्य लगभग दो माह पूर्व ही पूर्ण हो चुका है। इसके बावजूद मनरेगा पोर्टल पर अब भी मजदूरों की हाजिरी दर्ज की जा रही है। आरोप है कि कार्यस्थल पर कोई श्रमिक मौजूद नहीं है, फिर भी कागजों में काम चलाकर सरकारी धन का भुगतान कराया जा रहा है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कई ग्रामीणों ने बताया कि जिन महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल होता है, उनके नाम से भी हाजिरी दर्ज की जा रही है। वहीं वास्तविक जरूरतमंद मजदूर जब काम मांगने पहुंचते हैं तो उन्हें रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान द्वारा विभिन्न बहाने बनाकर वापस लौटा दिया जाता है। मामले में ग्राम प्रधान से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने आरोपों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। दूसरी ओर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) सौरभ चौधरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीसी मनरेगा) गौरवेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को जांच कराई जाएगी तथा यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में कथित अनियमितताओं पर प्रशासन कितना प्रभावी कदम उठाता है।
मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल! दो माह पहले पूरा हुआ कार्य,अब भी चल रही मजदूरों की हाजिरी मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल! दो माह पहले पूरा हुआ कार्य,अब भी चल रही मजदूरों की हाजिरी महराजगंज: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा (वीबी-जी राम जी) योजना में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जनपद के सिसवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलभरिया में निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद मस्टर रोल में लगातार मजदूरों की हाजिरी दर्ज किए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, कब्रिस्तान के पास आरसीसी पुलिया निर्माण तथा बाढ़ नियंत्रण के लिए हरी पाण्डेय के खेत के समीप जल निकासी हेतु पुलिया निर्माण का कार्य लगभग दो माह पूर्व ही पूर्ण हो चुका है। इसके बावजूद मनरेगा पोर्टल पर अब भी मजदूरों की हाजिरी दर्ज की जा रही है। आरोप है कि कार्यस्थल पर कोई श्रमिक मौजूद नहीं है, फिर भी कागजों में काम
चलाकर सरकारी धन का भुगतान कराया जा रहा है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कई ग्रामीणों ने बताया कि जिन महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल होता है, उनके नाम से भी हाजिरी दर्ज की जा रही है। वहीं वास्तविक जरूरतमंद मजदूर जब काम मांगने पहुंचते हैं तो उन्हें रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान द्वारा विभिन्न बहाने बनाकर वापस लौटा दिया जाता है। मामले में ग्राम प्रधान से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने आरोपों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। दूसरी ओर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) सौरभ चौधरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीसी मनरेगा) गौरवेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को जांच कराई जाएगी तथा यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में कथित अनियमितताओं पर प्रशासन कितना प्रभावी कदम उठाता है।
- एस.आर. एस.डी. पब्लिक स्कूल मुजुरी में धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम महाराजगंज -पनियरा क्षेत्र के मुजुरी स्थित एस.आर. एस.डी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण शुक्ला जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि _“सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी बात कहने व करने में हिचकते नहीं हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।”_ वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि _“शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम सफलता के उच्चतम शिखर को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालयों में इस तरह के आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”_ *उपस्थित गणमान्य लोग* कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रासिकिल*, प्रधानाचार्य अखिलेश सरोज*, *रामचन्द्र यादव, मनोज वर्मा, ओपी सिंह, अरविंद सरोज, अनोखेलाल, अमर गुप्ता* सहित कई अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। *बच्चों ने बांधा समा* छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। *पल्लवी, उजाला, आराध्या, आस्मीन, सुमन, नैन्सी, अंशिका और करिश्मा* ने विशेष रूप से मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक रासिकिल ने सभी अतिथियों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।1
- फरेंदा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से लदी पिकअप और ई-रिक्शा जब्त फरेंदा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से लदी पिकअप और ई-रिक्शा जब्त महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदी एक पिकअप और एक ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग को अवैध लकड़ी परिवहन की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार लकड़ी के स्रोत, परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। वन विभाग ने साफ किया है कि जंगलों की अवैध कटान और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- फरेन्दा:कलयुगी बहु ने ससुर के आंख में डाली लाल मिर्च,फिर डंडे से मार मारकर कर दी हत्या..1
- starpublicnews आज दिनांक 01-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मणबारी के भरदेउरा टोला निवासी बड़क सिंह (पुत्र शिवपूजन सिंह) शनिवार को जखीरा चौराहे पर नशे की हालत में नाले में गिरकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही जखीरा चौकी के हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव एवं हेड कांस्टेबल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। #BreakingNews #Maharajganj #Ghughli #Jakhira #UPPolice #PoliceRescue #108Ambulance #PublicMaharajganj #UttarPradesh #ViralNews #LifeSaved #घुघली #महराजगंज #यूपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज1
- प्राइवेट टीचर की बहू ने रची ऐसी साजिश की थाली भी रो पड़ी फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा का पूरा मामला, #Maharajganj #police #phrendha #murder #case #arrest प्राइवेट टीचर की बहू ने रची ऐसी साजिश की थाली भी रो पड़ी फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा का पूरा मामला, #Maharajganj #police #phrendha #murder #case #arrest1
- पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का डीआईजी ने किया निरीक्षण । महराजगंज। श्रावण मास के दौरान शिव भक्तों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के साथ पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित पुलिस गश्त, प्रभावी निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल, ठूठीबारी थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।1
- ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत महराजगंज। जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बढ़नी–नकहा–गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 25 वर्षीय अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच शुरू कर दी। कुछ लोगों का कहना है कि महिला कथित तौर पर ट्रेन के सामने आ गई थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1