Shuru
Apke Nagar Ki App…
starpublicnews आज दिनांक 01-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
STAR PUBLIC NEWS
starpublicnews आज दिनांक 01-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया पहुंचे DIG एस. चन्नप्पा | सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया पहुंचे DIG एस. चन्नप्पा | सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश महराजगंज जनपद में आगामी श्रावण मास को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी निचलौल, निचलौल एवं ठूठीबारी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीआईजी ने श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए तथा नियमित गश्त और सतर्क निगरानी बनाए रखने को कहा। 📍 स्थान : पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया, महराजगंज1
- फरेन्दा:कलयुगी बहु ने ससुर के आंख में डाली लाल मिर्च,फिर डंडे से मार मारकर कर दी हत्या..1
- इटहिया मंदिर पहुंच सुरक्षा का लिया पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा का जायजा सुनाया क्या बोले -पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा* एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन* अवस्थी द्वारा आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, CCTV निगरानी, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।1
- starpublicnews आज दिनांक 01-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मणबारी के भरदेउरा टोला निवासी बड़क सिंह (पुत्र शिवपूजन सिंह) शनिवार को जखीरा चौराहे पर नशे की हालत में नाले में गिरकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही जखीरा चौकी के हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव एवं हेड कांस्टेबल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। #BreakingNews #Maharajganj #Ghughli #Jakhira #UPPolice #PoliceRescue #108Ambulance #PublicMaharajganj #UttarPradesh #ViralNews #LifeSaved #घुघली #महराजगंज #यूपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज1
- जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।1
- पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस ने की कार्रवाई महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में चौक पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, थाना चौक में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 126/2026 में धारा 137(2), 65(1) बीएनएस और 3/4(2) पाक्सो एक्ट के तहत वांछित मनौवर अली (38) पुत्र इस्माईल, निवासी खोस्टा, थाना चौक, महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह और कांस्टेबल पियूष यादव शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।1