पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस ने की कार्रवाई महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में चौक पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, थाना चौक में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 126/2026 में धारा 137(2), 65(1) बीएनएस और 3/4(2) पाक्सो एक्ट के तहत वांछित मनौवर अली (38) पुत्र इस्माईल, निवासी खोस्टा, थाना चौक, महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह और कांस्टेबल पियूष यादव शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

- starpublicnews आज दिनांक 01-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇1
- ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मणबारी के भरदेउरा टोला निवासी बड़क सिंह (पुत्र शिवपूजन सिंह) शनिवार को जखीरा चौराहे पर नशे की हालत में नाले में गिरकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही जखीरा चौकी के हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव एवं हेड कांस्टेबल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। #BreakingNews #Maharajganj #Ghughli #Jakhira #UPPolice #PoliceRescue #108Ambulance #PublicMaharajganj #UttarPradesh #ViralNews #LifeSaved #घुघली #महराजगंज #यूपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज1
- जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।1
- भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन1