पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्री की समीक्षा: कालाबाजारी रोकने टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी, 3841 सिलेंडर जब्त और 97 एफआईआर दर्ज रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, आईजी, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश हर चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आम जनता की सुविधा और सही जानकारी साझा करने के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर कॉल करके तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम बनाकर प्रभारी सचिव व कलेक्टर इसकी सतत समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में कोई बाधा नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों, छात्रावासों, रेलवे और सैन्य संस्थानों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर गैस की आपूर्ति निर्बाध बनी रहनी चाहिए। साथ ही, पेट्रोल-डीजल को कंटेनरों में आम जनता को देने पर रोक लगाने और केवल अधिकृत संस्थानों को ही इसकी अनुमति देने की बात कही। कालाबाजारी के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बैठक में बताया गया कि अब तक प्रदेश भर में 335 स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान जमाखोरी के आरोप में 3841 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 97 एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती चेक पोस्टों पर विशेष सतर्कता बरतने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखा जाए ताकि जनता तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके और भय की स्थिति निर्मित न हो। किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री ने उर्वरकों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। विष्णु देव साय ने खाद की होल्डिंग पर कड़ाई से रोक लगाने और दैनिक स्टॉक की सॉफ्टवेयर आधारित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि सभी किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त हो सके। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग सामान्य रूप से चल रही है और उज्ज्वला व सामान्य कनेक्शन के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपूर्ति आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

- रामनवमी उत्सव पोंगरों से कांसाबेल चुनरी यात्रा कांसाबेल शोभायात्रा Jashpur Times1
- 18वीं (विशेष भारत रक्षित) वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, चैनपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय भव्य राइनों कार्निवाल के तृतीय दिवस पर सांस्कृतिक संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ने पूरे क्षेत्र को उत्साह, उमंग और गौरव की भावना से सराबोर कर दिया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत उत्सव बन गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं विशिष्ट अतिथि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे तथा विंग कमांडर विवेक साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को चार चांद लगा दिए। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके पश्चात कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए वाहिनी की उल्लेखनीय उपलब्धियों, नक्सल उन्मूलन में योगदान, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव एवं स्वास्थ्य संवर्धन जैसे जनहितकारी प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। सांस्कृतिक संध्या में एवर ग्रीन म्यूजिकल ग्रुप मनेन्द्रगढ़ के कलाकारों ने अपने सुरों से ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा वातावरण संगीत में डूब गया। एसडीएम मनेन्द्रगढ़ लिंगराज के मधुर गायन ने भी सभी का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति तालियों की गूंज और उत्साह से सराबोर रही। *एंकरिंग में छाए वेद पाण्डेय* इस शानदार आयोजन की आत्मा बने वेद पाण्डेय जी, जिनकी सशक्त, प्रभावशाली और बेहद आकर्षक एंकरिंग ने पूरे कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई दी। उनकी वाणी में ऐसा जादू था कि दर्शक शुरुआत से अंत तक मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम से जुड़े रहे। हर प्रस्तुति के बीच उनका संवाद, हास्य और भावनात्मक जुड़ाव कार्यक्रम को जीवंत बनाता रहा। वास्तव में, वेद पाण्डेय जी की एंकरिंग इस सांस्कृतिक संध्या की धड़कन साबित हुई। *पार्षद विकास दीवान का शानदार योगदान* नगर पंचायत नई लेदरी वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष विकास दीवान का योगदान भी इस आयोजन में अत्यंत सराहनीय रहा। उनकी सक्रियता, समर्पण और आयोजन के प्रति प्रतिबद्धता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। समाज और संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने यह सिद्ध कर दिया कि वे केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि समाज के सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपस्थिति और सहयोग ने आयोजन में नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर एवर ग्रीन म्यूजिकल ग्रुप के सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। ग्रुप के मैनेजर मंजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। अंत में पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने अपने उद्बोधन में 18वीं वाहिनी के नक्सल उन्मूलन एवं जनसेवा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रतिभा सम्मान से नवाजा। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, प्रतिभा, नेतृत्व और समर्पण का अद्भुत संगम बनकर इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया, जहां वेद पाण्डेय जी की एंकरिंग और पार्षद विकास दीवान की सक्रिय भूमिका ने इसे अविस्मरणीय बना दिया।2
- Post by Dhananajy jangde1
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत स्थानीय दुर्गा बाड़ी मंदिर परिसर में आज दिनांक 28 मार्च को दोपहर 3:00 बजे नाई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्री रामनरेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय कुमार ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में समाज से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सलाहकार समिति के सदस्य श्री विकास शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नाई समाज के सम्मानित सदस्यों के साथ-साथ ट्रेड यूनियन के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। साथ ही समाज के हित, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक रूप से सशक्तिकरण के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष सोनु ठाकुर, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल ठाकुर, सचिव संजीत ठाकुर, उपसचिव रोहित ठाकुर, महामंत्री राहुल ठाकुर, मंत्री विक्रम ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, पंचम ठाकुर, जॉनसन ठाकुर, गोविंद ठाकुर, रवि कुमार ठाकुर, गोपाल ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर (आलोक), गौरव ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, अमरेश ठाकुर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, किशोरी ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर, जमुना ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। *वही बैठक का समापन नाई समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष श्री रामनरेश ठाकुर जी के द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से किया गया।।*4
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- चैनपुर–जारी मुख्य मार्ग, जिसका निर्माण लगभग एक वर्ष पूर्व करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था, आज असामाजिक तत्वों की करतूतों के कारण अपनी सुरक्षा और सौंदर्य दोनों खोता नजर आ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खतरनाक मोड़ों और संवेदनशील स्थानों पर मजबूत लोहे की रेलिंग लगाई गई थी, साथ ही वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए जगह-जगह चेतावनी साइन बोर्ड भी स्थापित किए गए थे।1
- रामप्रवेश गुप्ता संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में शैक्षणिक सत्र 2025–29, 2024–28 एवं 2022–26 के सभी विभागों के सेमेस्टर 2, 4 एवं 6 के मिड सेमेस्टर परीक्षाएँ दिनांक 28 मार्च 2026 को शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। परीक्षा में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही तथा उन्होंने अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा दी। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने हेतु सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी और परीक्षा कक्षों में पर्याप्त संख्या में निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। पूरे परीक्षा कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में शांति एवं व्यवस्था बनी रही। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।2
- गुमला: झारखण्ड विधान सभा की सामान्य प्रयोजन समिति का दो दिवसीय गुमला जिला परिभ्रमण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ, जिसके तहत आज परिसदन, गुमला में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी( विधायक गढ़वा) ने की। इस दौरान समिति के सदस्य मंगल कालिंदी( विधायक जुगसलाई) एवं रोशन लाल चौधरी( बड़का गांव) भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की गई। समिति ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने निर्देश दिया कि बीपीएल कोटे के अंतर्गत निर्धारित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो तथा पात्र परिवारों विशेषकर वार्षिक आय ₹75,000 से कम वाले को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। विगत दो वर्षों में हुए नामांकन का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। कौशल विकास के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित RSETI प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले बैच के प्रशिक्षित लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं परिणामों की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। अंचल प्रशासन से जुड़े मामलों में जनता दरबार के लंबित आवेदनों पर चिंता जताते हुए समिति ने कारणों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी कारणों से लंबित मामलों के समाधान के लिए भी ठोस पहल करने पर बल दिया गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में लंबित परियोजनाओं पर नाराजगी जताई गई। समिति ने पूर्ण हो चुके भवनों के उपयोग, उद्घाटन एवं उनकी भौतिक स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। PMFME , PMEGP योजना एवं विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की समीक्षा के दौरान वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) में आ रही बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति ने पिछले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग के तहत वृक्षारोपण कार्यों की जमीनी सत्यापन की आवश्यकता पर बल देते हुए पिछले तीन वर्षों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया। सड़क निर्माण से जुड़े विभागों—विशेषकर पथ निर्माण एवं ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग—की समीक्षा में धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई। समिति ने लंबित सड़कों की सूची उपलब्ध कराने, कार्य में तेजी लाने तथा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल एवं जिला योजना से संबंधित योजनाओं की प्रगति का भी परीक्षण किया गया। खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर समिति ने गंभीर रुख अपनाते हुए गड्ढों के भराव, भूमि के पुनर्वास एवं वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की। 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित स्थलों का निरीक्षण करने की बात कही गई। कृषि एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं परिवहन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की स्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत PM-ABHIM योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई। श्रम विभाग की समीक्षा में अनाधिकृत श्रमिक पलायन के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा पुनर्वास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। खेल विभाग की समीक्षा के दौरान खेल अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की गई। बताया गया कि पालकोट प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, जिस पर समिति ने शेष क्षेत्रों में भी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता जताई। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा में वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण एवं भुगतान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर गुमला , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि दो दिवसीय भ्रमण के दौरान प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।1
- बिजली बिल बकाया वसूली के लिए चैनपुर में विशेष कैंप, उपभोक्ताओं ने दिखाया सहयोग झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा चैनपुर मुख्यालय स्थित थाना रोड में बिजली बिल बकाया वसूली को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शाम के पाँच बजे विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बकाया वसूली अभियान के तहत विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें उपभोक्ताओं से स्वेच्छा से बकाया राशि जमा करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि समय पर भुगतान से उपभोक्ताओं को दंडात्मक कार्रवाई से बचाया जा सकता है। कैंप में उपभोक्ताओं की संतोषजनक भागीदारी देखने को मिली। लगभग पचास उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया, जिससे करीब तीन लाख रुपये की वसूली की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के विशेष कैंप से उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सुविधा मिलती है और बकाया भुगतान में तेजी आती है। इस अवसर पर बिल क्लर्क आनंद राम एवं सहयोगी प्रमोद जायसवाल मौजूद रहे। वहीं लाइनमैन इनामुल अंसारी, तकनीकी सहायक कुमार अक्षय निराला, ऊर्जा मित्र नसरुद्दीन खान सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मियों ने उपभोक्ताओं को बिल संबंधी जानकारी देने के साथ भुगतान प्रक्रिया में सहयोग किया। तकनीकी सहायक कुमार अक्षय निराला ने बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग समय पर बिजली बिल जमा करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर बकाया जमा नहीं करने पर विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।1