झारखण्ड विधान सभा की सामान्य प्रयोजन समिति का गुमला दौरा, योजनाओं की जमीनी हकीकत पर फोकस गुमला: झारखण्ड विधान सभा की सामान्य प्रयोजन समिति का दो दिवसीय गुमला जिला परिभ्रमण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ, जिसके तहत आज परिसदन, गुमला में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी( विधायक गढ़वा) ने की। इस दौरान समिति के सदस्य मंगल कालिंदी( विधायक जुगसलाई) एवं रोशन लाल चौधरी( बड़का गांव) भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की गई। समिति ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने निर्देश दिया कि बीपीएल कोटे के अंतर्गत निर्धारित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो तथा पात्र परिवारों विशेषकर वार्षिक आय ₹75,000 से कम वाले को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। विगत दो वर्षों में हुए नामांकन का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। कौशल विकास के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित RSETI प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले बैच के प्रशिक्षित लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं परिणामों की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। अंचल प्रशासन से जुड़े मामलों में जनता दरबार के लंबित आवेदनों पर चिंता जताते हुए समिति ने कारणों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी कारणों से लंबित मामलों के समाधान के लिए भी ठोस पहल करने पर बल दिया गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में लंबित परियोजनाओं पर नाराजगी जताई गई। समिति ने पूर्ण हो चुके भवनों के उपयोग, उद्घाटन एवं उनकी भौतिक स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। PMFME , PMEGP योजना एवं विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की समीक्षा के दौरान वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) में आ रही बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति ने पिछले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग के तहत वृक्षारोपण कार्यों की जमीनी सत्यापन की आवश्यकता पर बल देते हुए पिछले तीन वर्षों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया। सड़क निर्माण से जुड़े विभागों—विशेषकर पथ निर्माण एवं ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग—की समीक्षा में धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई। समिति ने लंबित सड़कों की सूची उपलब्ध कराने, कार्य में तेजी लाने तथा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल एवं जिला योजना से संबंधित योजनाओं की प्रगति का भी परीक्षण किया गया। खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर समिति ने गंभीर रुख अपनाते हुए गड्ढों के भराव, भूमि के पुनर्वास एवं वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की। 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित स्थलों का निरीक्षण करने की बात कही गई। कृषि एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं परिवहन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की स्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत PM-ABHIM योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई। श्रम विभाग की समीक्षा में अनाधिकृत श्रमिक पलायन के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा पुनर्वास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। खेल विभाग की समीक्षा के दौरान खेल अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की गई। बताया गया कि पालकोट प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, जिस पर समिति ने शेष क्षेत्रों में भी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता जताई। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा में वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण एवं भुगतान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर गुमला , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि दो दिवसीय भ्रमण के दौरान प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

- रामप्रवेश गुप्ता संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में शैक्षणिक सत्र 2025–29, 2024–28 एवं 2022–26 के सभी विभागों के सेमेस्टर 2, 4 एवं 6 के मिड सेमेस्टर परीक्षाएँ दिनांक 28 मार्च 2026 को शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। परीक्षा में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही तथा उन्होंने अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा दी। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने हेतु सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी और परीक्षा कक्षों में पर्याप्त संख्या में निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। पूरे परीक्षा कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में शांति एवं व्यवस्था बनी रही। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।2
- सिसई (गुमला)। सिसई में केंद्रीय महावीर मंडल के द्वारा रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला गया। प्रखंड क्षेत्र के कुदरा, भदौली, गुरगांव, पोटरो, सकरौली सहित विभिन्न गावों के महावीर अखाड़ों ने महावीरी झण्डा लेकर सिसई के थाना रोड स्थित शिव मंंदिर के प्रांगण में झण्डा मिलान किया। तत्पश्चात केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, तेजमोहन साहु व विहिप बजरंग दल के अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आशीष यादव की अगुवाई में विभिन्न मार्गों से होते हुए सतासिली रामनवमी मैदान पहुंचे। वहीं प्रखंड क्षेत्र के लगभग 40 अखाड़ों की टीम अपने अपने महावीरी झंडों के साथ रामनवमी मैदान में एकत्रित हुए और झंडा मिलान किया। जुलूस के दौरान सभी रामभक्त जय श्री राम, जय श्री हनुमान व हर हर महादेव के जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे।पुरा क्षेत्र जय श्री राम के नाम से गुंजायमान था। रामनवमी मैदान पहुँचने पर सतासिली महावीर मंडली ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित सभी अखाड़ा प्रमुखों को अंगवस्त्र व बेच पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पूरे प्रखंड क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में लोग रामनवमी मैदान में आयोजित मेले में जुलूस देखने पहुंचे थे। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी, हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल सिसई के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आशीष यादव, आनंद साहु,पंसस बरगांव रेखा देवी, बरगांव दक्षिणी मुखिया शोभा देवी, अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव, थाना प्रभारी नीरज कुमार, एसआई आशीष कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, चरवा उरांव, लक्ष्मी यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, सहित कई पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मंच पर मंचासीन थे। *मुख्य आकर्षण :* सिसई के मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की कन्याओं द्वारा बाइक रैली निकाली गयी जहाँ उन्होंने नारी शक्ति का परिचय देते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज करायी जो लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह रैली सिसई मेन रोड से होते हुए सतासिली रामनवमी मैदान पहुंचकर अपनी नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। वहीं बरगांव के बच्चों द्वारा राम,सीता, लक्ष्मण, हनुमान व बानर सेना के झांकी का प्रदर्शन भी किया जा रहा था जो एक और आकर्षण का केंद्र रहा। मैदान में सभी अखाड़ों ने अपने अपने अस्त्रों के साथ कला का प्रदर्शन करते नजर आये जिसे देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग की भीड़ जुटि हुई थी। मुख्य अतिथि ने मेले में मौजूद सभी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी का पर्व हम सभी सरना सनातनी प्रभु श्रीराम जी का जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं क्योंकि आज के ही दिन चैत्र शुक्ल पक्ष के नवमी को प्रभु श्रीराम जी का जन्म हुआ था। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। और मेले में उपस्थित सभी लोगों को रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय महावीर मंडल के नेतृत्व में जुलूस देर रात भदौली कुदरा दुर्गा मंडप के प्रांगण में पहुंचा जहाँ पुनः विभिन्न अखाड़ों द्वारा अपने अपने अस्त्रों के साथ कला प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय महावीर मंडल, विहिप बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर सफलतापूर्वक जुलूस संपन्न कराया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस दौरान असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। सभी मार्गों में पुलिस बल के अतिरिक्त जवान तैनात थे वहीं ड्रोन कैमरे के द्वारा विशेष नजर रखी जा रही थी। सीओ ,बीडीओ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पल पल का जायजा लिया जा रहा था। केंद्रीय महावीर मंडल सिसई व सतासिली महावीर मंडली ने शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी जुलूस संपन्न कराने के लिए प्रशासन को दिल से धन्यवाद किया।4
- *नीलांबर-पीतांबर शहादत दिवस लाई गांव में धूमधाम से मनाया गया, हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़* जोहार झारखण्ड/आर पी सिंह गारू।167वें नीलांबर-पीतांबर शहादत दिवस के अवसर पर सरयू स्थित स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात लाई गांव में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं नीलांबर-पीतांबर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम देवी उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश सिंह खरवार (नगर पंचायत अध्यक्ष, लातेहार), लवकुमार सिंह (जिला अध्यक्ष, गढ़वा), गोपाल सिंह खरवार (भोपाल), सुषमा देवी (पंचायत समिति सदस्य, मनिका), बुद्धेश्वर उरांव (जिला परिषद सदस्य, सरयू), सीताराम खरवार (गुमला), बाबूलाल खरवार (गुमला), सुनील खरवार (गुमला), राम गणेश सिंह (जिला अध्यक्ष, खरवार आदिवासी एकता संघ, लातेहार), रामदेव सिंह खरवार (पूर्व जिला परिषद सदस्य, लातेहार), सुनील सिंह दरोगा एवं रघुवर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य मंडलियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नृत्य मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी अतिथियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लगभग 10 हजार की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह, श्रद्धा और गौरव के माहौल में संपन्न हुआ।4
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- सिसई प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को अचानक आए आंधी तूफान से भारी नुकसान हुआ हैं। प्रखंड के विभिन्न गांवों में विशाल पेड़ गिर गए हैं। जिससे बिजली का तार टूट कर छतीग्रस्त हो गया है जिससे बिजली बाधित हो गया हैं।1
- अखंड हरि कीर्तन व एक सौ आठ दीपों से भव्य आरती, श्रद्धा में डूबा चैनपुर राम नवमी के पावन अवसर पर चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित केंद्रीय श्री रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य अखंड हरि कीर्तन एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने शाम लगभग सात बजे बताया कि क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति का आनंद ले रहे हैं। पूरे दिन भजन, संकीर्तन और पूजा-पाठ के कारण वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। राम नवमी के पावन अवसर पर आयोजित इस अखंड हरि कीर्तन में चैनपुर के सनातन धर्मावलंबियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरा क्षेत्र राममय हो उठा। कार्यक्रम में श्री हरि अखंड कीर्तन समिति, माव जसपुर से आए भक्तों का विशेष सहयोग रहा। कीर्तन में आठ पुरुष, बारह महिलाएं एवं बच्चियां शामिल हुईं, जिन्होंने भजनों और संकीर्तन से श्रद्धा का अद्भुत माहौल बनाया। कीर्तन का शुभारंभ ग्राम प्रतिनिधि रवि बैगा द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया, जबकि पुरोहित संजय पाठक एवं अवनीश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया। इस दौरान केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव मनोज साहू, संदीप बैगा, अजय सिंह एवं दिलबाग कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं राम नवमी के अवसर पर एक सौ आठ दीपों से भव्य महाआरती भी की गई, जिसकी दिव्य छटा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से अभिभूत कर दिया। आरती के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। आयोजन समिति के अनुसार अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम अगले दिन तक जारी रहेगा तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न होने की ओर अग्रसर है।1
- सिसई (गुमला)। प्रखंड मुख्यालय सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या आशा लकड़ा ने की जन सुनवाई। इस अहम बैठक में सीओ अशोक बड़ाईक, बीडीओ रमेश कुमार यादव, जिप सदस्य सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी सहित सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं सिसई व पुसो थाना प्रभारी और जेएसएलपीएस के महिला समूह तथा प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे। वहीं अनुसूचित जनजाति समुदाय के आम नागरिक अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं को लेकर इस बैठक में मजूद थे। बैठक से पहले प्रखंड परिसर में स्थित ललित उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों ने गैर कानूनी तरीके से जमीन का हस्तांतरण एवं जमीन जिहाद, सड़क, पेयजल एवं शहीद तेलंगा खड़िया आवास सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसे सुनने के बाद सभी शिकायतों का राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने को कहा। और उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। इस विषय पर संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश भी दिए गए। आशा लकड़ा ने अनुसूचित समुदाय के हक व अधिकार की बात करते हुए कहा कि यह आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 (क) के तहत कार्यरत है। जिसके तहत यदि किसी आदिवासी की जमीन कोई गैर आदिवासी द्वारा ले लिया जाता है तो आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं यदि कोई गैर आदिवासी किसी आदिवासी व्यक्ति या उसके परिवार के साथ मारपीट करता है या जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करता है तो आयोग में शिकायत करें तत्काल इसपर सुनवाई होगी। आदिवासी समुदाय यू टचिंग का केस हो तो बेझिझक शिकायत आयोग में कर सकते हैं। उन्होंने धरती आबा जन जातीय उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुमला क्षेत्र में लाह की खेती बहुत होती है स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि लाह से चूड़ी बनाने के रोजगार से जुड़ें और एक अच्छी आमदनी का सृजन करें। और अंत में उन्होंने कहा कि सरना कोई जाति नहीं है यह एक पूजा स्थल है जहां आदिवासी समुदाय पूजा करने के लिए जाते हैं इसलिए आदिवासी समुदाय खुद को सरना कहना बंद करें वे सिर्फ अनुसूचित जनजाति के हैं खुद को गर्व के साथ उरांव, खड़िया, मुंडा इत्यादि कह सकते हैं।4
- Post by Jharkhand local news1