Shuru
Apke Nagar Ki App…
बोतल में पेट्रोल नहीं मिलने के कारण व्यक्ति ने गाड़ी का टंकी खुलवाकर ही ले आया
Jharkhand local news
बोतल में पेट्रोल नहीं मिलने के कारण व्यक्ति ने गाड़ी का टंकी खुलवाकर ही ले आया
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Bikesh Oraon1
- लातेहार जिला के चंदवा प्रखंड अंतर्गत हुटाप पंचायत के हांका टोला में सोहबर सिंह की मिट्टी खपड़ैल का मकान बीती रामनवमी के दिन शुक्रवार रात को तेज आंधी तूफान ने घर को ध्वस्त कर दिया। बताते चले कि बीती रात्रि घर के सभी परिवार भोजन उपरांत कोठा घर में रात्रि में विश्राम कर रहे थे कि अचानक रात्रि में रट-रटाहट की आवाज से घर में सोए सभी परिवार मौत के मुंह से बचे। तुरंत सभी सदस्य घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाएं, लेकिन आंधी तूफान ने एक गरीब असहाय व्यक्ति का आशियाना पूरी तरह से उजाड़ दिया है और बेघर हो गए हैं। सारा खाद्य पदार्थ की सामग्री, एवं घर में उपयोग करने वाली वस्तुएं टूटे लकड़ी और खपरैल से दब गया है। पीड़ित सोहबर सिंह इस हृदय बीदारक घटना से काफी डरे एवं सहमे हुए हैं। पिड़ीत गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने तत्काल चंदवा प्रखंड प्रशासन अंचलाधिकारी से आर्थिक सहायता के लिए अपील किए हैं, साथ ही साथ एक आवास उपलब्ध कराने के लिए भी अंचल प्रशासन के पास आवेदन दिए हैं।4
- आंधी पानी तूफान ने हुटाप में गरीब काआशियाना उजाड़ा गरीब हुआ बेघर, लातेहार जिला के चंदवा चंदवा प्रखंड अंतर्गत हुटाप पंचायत के हांका टोला में सोहबर सिंह की मिट्टी खपड़ैल का मकान बीती रामनवमी के दिन शुक्रवार रात को तेज आंधी तूफान ने घर को ध्वस्त कर दिया । बताते चले कि बीती रात्रि घर के सभी परिवार भोजन उपरांत कोठा घर में रात्रि में विश्राम कर रहे थे घटना बेखौफ थे कि अचानक रात्रि सपनों में मौत के घर में सो रहे थे यम राज जीवन लेना चाह रहे थे कि अचानक घर रट रट टाहट घर ने परिवार को मौत से बचा सभी घर से निकल कर जान बचाएं लिए लेकिन आंधी तूफान ने एक गरीब सहायक व्यक्ति का आशियाना पूरी तरह से उजड़ गया है और बेघर हो गए हैं सारा सामान बर्बाद हो चुकी है घरेलू उपयोग वाले वस्तु एवं अन्य4
- सिसई (गुमला)। सिसई में केंद्रीय महावीर मंडल के द्वारा रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला गया। प्रखंड क्षेत्र के कुदरा, भदौली, गुरगांव, पोटरो, सकरौली सहित विभिन्न गावों के महावीर अखाड़ों ने महावीरी झण्डा लेकर सिसई के थाना रोड स्थित शिव मंंदिर के प्रांगण में झण्डा मिलान किया। तत्पश्चात केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, तेजमोहन साहु व विहिप बजरंग दल के अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आशीष यादव की अगुवाई में विभिन्न मार्गों से होते हुए सतासिली रामनवमी मैदान पहुंचे। वहीं प्रखंड क्षेत्र के लगभग 40 अखाड़ों की टीम अपने अपने महावीरी झंडों के साथ रामनवमी मैदान में एकत्रित हुए और झंडा मिलान किया। जुलूस के दौरान सभी रामभक्त जय श्री राम, जय श्री हनुमान व हर हर महादेव के जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे।पुरा क्षेत्र जय श्री राम के नाम से गुंजायमान था। रामनवमी मैदान पहुँचने पर सतासिली महावीर मंडली ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित सभी अखाड़ा प्रमुखों को अंगवस्त्र व बेच पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पूरे प्रखंड क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में लोग रामनवमी मैदान में आयोजित मेले में जुलूस देखने पहुंचे थे। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी, हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल सिसई के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आशीष यादव, आनंद साहु,पंसस बरगांव रेखा देवी, बरगांव दक्षिणी मुखिया शोभा देवी, अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव, थाना प्रभारी नीरज कुमार, एसआई आशीष कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, चरवा उरांव, लक्ष्मी यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, सहित कई पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मंच पर मंचासीन थे। *मुख्य आकर्षण :* सिसई के मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की कन्याओं द्वारा बाइक रैली निकाली गयी जहाँ उन्होंने नारी शक्ति का परिचय देते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज करायी जो लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह रैली सिसई मेन रोड से होते हुए सतासिली रामनवमी मैदान पहुंचकर अपनी नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। वहीं बरगांव के बच्चों द्वारा राम,सीता, लक्ष्मण, हनुमान व बानर सेना के झांकी का प्रदर्शन भी किया जा रहा था जो एक और आकर्षण का केंद्र रहा। मैदान में सभी अखाड़ों ने अपने अपने अस्त्रों के साथ कला का प्रदर्शन करते नजर आये जिसे देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग की भीड़ जुटि हुई थी। मुख्य अतिथि ने मेले में मौजूद सभी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी का पर्व हम सभी सरना सनातनी प्रभु श्रीराम जी का जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं क्योंकि आज के ही दिन चैत्र शुक्ल पक्ष के नवमी को प्रभु श्रीराम जी का जन्म हुआ था। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। और मेले में उपस्थित सभी लोगों को रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय महावीर मंडल के नेतृत्व में जुलूस देर रात भदौली कुदरा दुर्गा मंडप के प्रांगण में पहुंचा जहाँ पुनः विभिन्न अखाड़ों द्वारा अपने अपने अस्त्रों के साथ कला प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय महावीर मंडल, विहिप बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर सफलतापूर्वक जुलूस संपन्न कराया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस दौरान असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। सभी मार्गों में पुलिस बल के अतिरिक्त जवान तैनात थे वहीं ड्रोन कैमरे के द्वारा विशेष नजर रखी जा रही थी। सीओ ,बीडीओ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पल पल का जायजा लिया जा रहा था। केंद्रीय महावीर मंडल सिसई व सतासिली महावीर मंडली ने शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी जुलूस संपन्न कराने के लिए प्रशासन को दिल से धन्यवाद किया।4
- संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में शैक्षणिक सत्र 2025–29, 2024–28 एवं 2022–26 के सभी विभागों के सेमेस्टर 2, 4 एवं 6 के मिड सेमेस्टर परीक्षाएँ दिनांक 28 मार्च 2026 को शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। परीक्षा में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही तथा उन्होंने अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा दी। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने हेतु सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी और परीक्षा कक्षों में पर्याप्त संख्या में निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। पूरे परीक्षा कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में शांति एवं व्यवस्था बनी रही। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- Post by Jharkhand local news1