Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाइक में पेट्रोल भरवाते हैं आप लोग मेरा दोस्त साइकिल में पेट्रोल भरवा कर पूरा शहर में घूमता है
Jharkhand local news
बाइक में पेट्रोल भरवाते हैं आप लोग मेरा दोस्त साइकिल में पेट्रोल भरवा कर पूरा शहर में घूमता है
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by AAM JANATA1
- सिसई (गुमला)। प्रखंड मुख्यालय सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या आशा लकड़ा ने की जन सुनवाई। इस अहम बैठक में सीओ अशोक बड़ाईक, बीडीओ रमेश कुमार यादव, जिप सदस्य सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी सहित सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं सिसई व पुसो थाना प्रभारी और जेएसएलपीएस के महिला समूह तथा प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे। वहीं अनुसूचित जनजाति समुदाय के आम नागरिक अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं को लेकर इस बैठक में मजूद थे। बैठक से पहले प्रखंड परिसर में स्थित ललित उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों ने गैर कानूनी तरीके से जमीन का हस्तांतरण एवं जमीन जिहाद, सड़क, पेयजल एवं शहीद तेलंगा खड़िया आवास सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसे सुनने के बाद सभी शिकायतों का राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने को कहा। और उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। इस विषय पर संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश भी दिए गए। आशा लकड़ा ने अनुसूचित समुदाय के हक व अधिकार की बात करते हुए कहा कि यह आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 (क) के तहत कार्यरत है। जिसके तहत यदि किसी आदिवासी की जमीन कोई गैर आदिवासी द्वारा ले लिया जाता है तो आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं यदि कोई गैर आदिवासी किसी आदिवासी व्यक्ति या उसके परिवार के साथ मारपीट करता है या जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करता है तो आयोग में शिकायत करें तत्काल इसपर सुनवाई होगी। आदिवासी समुदाय यू टचिंग का केस हो तो बेझिझक शिकायत आयोग में कर सकते हैं। उन्होंने धरती आबा जन जातीय उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुमला क्षेत्र में लाह की खेती बहुत होती है स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि लाह से चूड़ी बनाने के रोजगार से जुड़ें और एक अच्छी आमदनी का सृजन करें। और अंत में उन्होंने कहा कि सरना कोई जाति नहीं है यह एक पूजा स्थल है जहां आदिवासी समुदाय पूजा करने के लिए जाते हैं इसलिए आदिवासी समुदाय खुद को सरना कहना बंद करें वे सिर्फ अनुसूचित जनजाति के हैं खुद को गर्व के साथ उरांव, खड़िया, मुंडा इत्यादि कह सकते हैं।4
- सिसई प्रखंड सकरौली गांव परास नदी स्थित सत्य गंगा मैया पारस धाम मंदिर में नवमी के दिन भक्तों ने महावीर झंडा साथ लेकर पहुंचे और विधि पूर्वक पूजा अर्चना किया। सकरौली गांव में नया बने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के 25 मार्च को हवन पूजन के रात्रि में गंगा मैया सभी देवी देवताओं के साथ प्रकट हुई और कही कि भक्ति में कमी हो रहा हैं। नवमी को सत्य गंगा मैया पारस धाम में पूजा अर्चना के साथ प्रसाद में चना गुड का वितरण होना चाहिए। माता से जानकारी मिलने के बाद पूजा अर्चना शुरू हुआ। मंदिर का दर्शन मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।2
- महुआडांड़ प्रखंड के चम्पा पंचायत अंतर्गत गंशा गांव में शुक्रवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस घटना में कई गरीब परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरमनी देवी (पति – मुनेश्वर नागेसिया) के घर में रखे लगभग 500 किलो धान और 30 किलो चावल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया। वहीं बीरबल नागेसिया की पांच कांधी केला फसल भी हाथियों ने नष्ट कर दी।हाथियों के हमले से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग रातभर जागकर अपनी सुरक्षा करने को विवश हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल राहत एवं सुरक्षा की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही हो रही है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। वन विभाग के महेंद्र यादव एवं प्रसाद यादव सहित अन्य कर्मियों ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।1
- बुढ़मू प्रखंड के बींजा गांव में रामनवमी के प्राचीन परंपरा के तहत शनिवार को दो दिवसीय रामनवमी मेले का समापन किया गया। इस मेले में आस्था, भक्ति और आपसी सौहार्द का अनुपम संगम देखने को मिला। मेले के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, कांग्रेस बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, मुखिया चमरू लोहरा, अर्जुन सिंह, प्रभू यादव, चकून सिंह, मनोज गोड़ाईत, सुरज सिंह व रंजीत यादव उपस्थित हुए। अतिथियों का माला-अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। आयोजन मंच का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा, "आस्था और मेला मिलाप के साथ आपसी सौहार्द हमारी पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इसे संरक्षित रखने में आयोजन समिति का सराहनीय योगदान है।" उन्होंने सभी समिति सदस्यों को रामनवमी की बधाई दी तथा बजरंग बली मंदिर में माथा टेका। मेले में झांकियों व अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को तलवार, शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। रामगढ़, रांची, चतरा, हजारीबाग, लोहरदगा सहित अन्य जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।1
- राँची। महावीर मंडल, बालालोंग, नगड़ी के रामनवमी शोभायात्रा और प्रदर्शन।1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- गुमला शहर के बड़ाइक मोहल्ले में रामनवमी जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आपसी विवाद में हुए हमले में एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया गया, जो उसके पेट में ही फंसा रह गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बडाइक मोहल्ला की एक गली में कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और चाकूबाजी की घटना घटित हो गई। हमले में बढ़ाइक मोहल्ला निवासी अमित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल युवक ने हमलावर की पहचान कर ली है, जो उसी मोहल्ले का रहने वाला है। हालांकि, चाकूबाजी की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है, जबकि घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।1