Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बीसीसीएल ब्लॉक-2 में घटना के बाद CISF का फ्लैग मार्च, अपराधियों में हड़कंप* *बाघमारा: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में जीएम के साथ हुई घटना के बाद सीआईएसएफ एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में शनिवार को सीआईएसएफ कमांडेंट के नेतृत्व में दर्जनों जवानों के साथ ब्लॉक-2 क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।* *फ्लैग मार्च के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की सक्रियता देखी गई, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। जवानों ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया।* *सीआईएसएफ अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बीसीसीएल क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध या अवैध गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।*
जनता न्यूज़ 24
*बीसीसीएल ब्लॉक-2 में घटना के बाद CISF का फ्लैग मार्च, अपराधियों में हड़कंप* *बाघमारा: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में जीएम के साथ हुई घटना के बाद सीआईएसएफ एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में शनिवार को सीआईएसएफ कमांडेंट के नेतृत्व में दर्जनों जवानों के साथ ब्लॉक-2 क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।* *फ्लैग मार्च के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की सक्रियता देखी गई, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। जवानों ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया।* *सीआईएसएफ अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बीसीसीएल क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध या अवैध गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।*
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by जनता न्यूज़ 241
- धनबाद. कुख्यात भगोड़ा गेंगस्टर प्रिंस खान व अन्य के खिलाफ धनबाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस दौरान शनिवार को उसके वासेपुर स्थित कमर मखदुमी रोड आवास पर न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकाया गया है. मामले में पुलिस ने प्रिंस खान के भाई गोपी खान व अन्य के नाम का इश्तेहार चिपकाया है. बताते चले की बैंक मोड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार शनिवार को पुलिस बल के साथ वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पहुंचे जहाँ उन्होंने प्रिंस खान के आवास पर इश्तेहार चिपकाया. मौके पर सब इंस्पेक्टर ने बताया कि यह इस्तेहार न्यायालय के आदेश पर चिपकाया गया है. उन्होंने कहा की इश्तहार के माध्यम से आरोपी को निर्धारित समय सीमा में न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. अगर तय समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं होता है तो आगे कानूनी कार्रवाई संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.1
- धनबाद में पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकियों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगे हैं, वहीं अमित सिंह ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है? #Dhanbad #JharkhandNews #PressFreedom #Journalism #BreakingNews #Media #FreePress #NewsUpdate #IndiaNews #VoiceOfJournalists #SocialMedia #TrendingNews #LatestNews #HindiNews Jeevan News 24 Jayram Bauri Journalist Amit Kumar Raghav Chadha B T Vlogs1
- कतरास न्यूज़:-बाघमारा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और हालिया हमले की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करने के उद्देश्य से ब्लॉक-टू एरिया में एरिया कमांडर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।सुरक्षा बलों की इस सक्रियता से साफ संकेत दिया गया है कि अवैध गतिविधियों को अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।दरअसल एक दिन पूर्व जमुनिया परियोजना के वी-पॉइंट पर बीसीसीएल के सुरक्षा महाप्रबंधक मोहम्मद हफिजुल कुरैशी पर हमला और चालक के साथ मारपीट की घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया। घटना के वक्त बीसीसीएल के अधिकारी, ब्लॉक-टू क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार और सीआईएसएफ की टीम परियोजना स्थल का निरीक्षण कर रही थी।बताया जाता है कि अवैध खनन में संलिप्त गिरोह लगातार सीसीटीवी कैमरों को निशाना बना रहा था। जिससे उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम सुरक्षित स्थानों पर नए कैमरे लगाने की रणनीति बना रही थी। तभी अचानक कथित तौर पर गिरोह से जुड़े लोगों ने हमला बोल दिया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।इस दुस्साहसिक घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में दबाव बढ़ा दिया है। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों को भरोसा दिलाया गया है। वहीं अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश दिया गया है कि अब उनकी खैर नहीं।प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कोयला खनन और इससे जुड़े नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।3
- Post by Niraj Kumar1
- झारखंड के धनबाद में 3 मई को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है जिसकी तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक प्रत्येक रविवार को 11:00 एसी मार्केट बैंक मोड़ स्थित धनबाद कार्यालय में हो रही है जिसमें सभी संघ के पदाधिकारी से अनुरोध है कि आप आएं और अपने विचार रखें - जहीरूद्दीन खान प्रदेश अध्यक्ष झारखंड1
- धनबाद वासेपुर में पुलिस की दस्तक, प्रिंस खान को सरेंडर का अल्टीमेटम।1
- Post by जनता न्यूज़ 241