Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाण्डेयडीह में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत पटवन के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरने से छात्र विनय कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल के दौरान हुई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने इस मामले में शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है। #Hashtags 👇 #Koderma #JharkhandNews #BreakingNews #Pandeydih #VinayKumar #Accident #LocalNews #HindiNews #GroundReport #ViralNews #Highlight #NewsUpdate
Sunil Kumar journalist
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाण्डेयडीह में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत पटवन के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरने से छात्र विनय कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल के दौरान हुई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने इस मामले में शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है। #Hashtags 👇 #Koderma #JharkhandNews #BreakingNews #Pandeydih #VinayKumar #Accident #LocalNews #HindiNews #GroundReport #ViralNews #Highlight #NewsUpdate
More news from झारखंड and nearby areas
- एसपी कुमार शिवाशीष ने नवलशाही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश शनिवार को 2 बजे को पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष द्वारा नवलशाही थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की समीक्षा की तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने वारंट एवं कुर्की के लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर करने हेतु पुलिस पदाधिकारियों को विशेष निर्देशित किया। एसपी ने कार्य में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- ध्वजाधारी धाम बना प्रेम का साक्षी, तीन साल पुराने रिश्ते को मिला नाम1
- कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत कटैया ग्राम में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों के एक झुंड ने गांव में घुसकर भारी उत्पात मचाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों ने अचानक हमला बोलते हुए गांव के दो घरों को मवेशियों समेत निशाना बनाया। हाथियों ने दीवारें गिराकर घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान मलबे में दबने या हाथियों की चपेट में आने से एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई। गनीमत रही कि घर के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।1
- Bijli ka tar jamin par latak Raha hai jise koi elektrik karm chari thik nahi kar rahe hai or Bijli chalu rahta hai baarish ka mousam chalu ho gaya pareshni bad rahi hai1
- Post by News Of Nawada1
- जेठसारी में हाथियों का कहर: 65 वर्षीय बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला, गांव में दहशत का माहौल नवादा/गोविंदपुर: नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के माधोपुर पंचायत के जेठसारी टोला आनंद नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने एक 65 वर्षीय व्यक्ति को बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान जेठसारी गांव टोला आनंद नगर निवासी 65 वर्षीय बच्चु राम के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों का रो-रोकर उनका बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर थाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। मृतक की पुत्री मिन्ता देवी ने बताया कि उनके पिता गांव की ओर से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हाथियों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और पटक-पटक कर मार डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहले से ही हाथियों के झुंड के पीछे-पीछे चल रही थी, लेकिन इसी बीच हाथी जेठसारी टोला आनंद नगर पहुंच गए और इस दर्दनाक घटना को अंजाम दे दिया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक महीने से गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। इससे पहले भी माधोपुर गांव में हाथियों ने दर्जनों घरों को ध्वस्त कर दिया था, एक महिला और एक गाय की जान ले ली थी। वहीं शुक्रवार की रात हाथियों ने जेठसारी टोला आनंद नगर में दो घरों को भी पूरी तरह तबाह कर दिया। हाथियों ने बच्चु राम को मारने के बाद गिरजा राम के घर को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे लगभग पांच क्विंटल अनाज को चट कर गए। इसके बाद अरुण राम के घर को भी पुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया । पीड़ित गिरजा राम और उनकी पत्नी ने बताया कि हाथियों ने घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ कर दिया और सारा अनाज खा लिया। घटना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़कर भगाया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता दी और सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने हर संभव सहायता और सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही गाव में मातम छा गया परिजन दहाड़ मारकर रोने लगा, शनिवार को करीब 11 बजे दांह संस्कार किया गया, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण इस खौफ मे जीते रहेंगे, लगातार हो रही घटनाओं के बाबजूद ठोस और स्थायी समाधान का अभाव लोगो के गुस्से और डर दोनों बढ़ा रहा है, ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द झेलन न पड़े। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना न हो सके।1
- तिलैया थाना पहुंचा नाबालिग प्रेमी जोड़ा,परिजन समझाने बुझाने का कर रहे प्रयास लेकिन नाबालिग जोड़ा मानने को तैयार नही #KodermaNews1