Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम बभाने, प्रखंड प्रतापपुर, जिला चतरा का निवासी हूं। हमारे गांव की गली सड़क बनने के समय से ही उस पर पानी जमा हो जाता है। इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद मरम्मत हुई, लेकिन समस्या आज भी बनी हुई है। वर्तमान में ठेकेदार द्वारा सड़क को तोड़कर पानी निकासी का कार्य किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य में कोई तकनीकी कमी रह गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपयोग नहीं की गई थी। अतः निवेदन है कि संबंधित सड़क की तकनीकी जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए तथा स्थायी रूप से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि भविष्य में सड़क खराब न हो और ग्रामीणों को परेशानी न हो।
Rohit kumar
ग्राम बभाने, प्रखंड प्रतापपुर, जिला चतरा का निवासी हूं। हमारे गांव की गली सड़क बनने के समय से ही उस पर पानी जमा हो जाता है। इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद मरम्मत हुई, लेकिन समस्या आज भी बनी हुई है। वर्तमान में ठेकेदार द्वारा सड़क को तोड़कर पानी निकासी का कार्य किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य में कोई तकनीकी कमी रह गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपयोग नहीं की गई थी। अतः निवेदन है कि संबंधित सड़क की तकनीकी जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए तथा स्थायी रूप से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि भविष्य में सड़क खराब न हो और ग्रामीणों को परेशानी न हो।
More news from बिहार and nearby areas
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई आठ बाइक से 1550 लीटर महुआ शराब किया जब्त1
- Exam center on Duty A.V.R.S Bouncer & security Boadgaya1
- क्या गया में नहीं मानते एडीजी ट्रैफिक का आदेश? गया में आज भी सिपाही काट रहे चालान1
- Post by Naresh Kumar1
- गुरुजी के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक': लाल मोतीनाथ शाहदेव लातेहार: वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कीनामाड़ चौक पर उनकी प्रतिमा एवं स्मृति स्थल का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर चौक का नाम बदलकर 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक' रखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस स्मारक का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्थल झारखंड आंदोलन की प्रेरणा का प्रतीक बनेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने गुरुजी को नमन किया। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- बाकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. बी. डी. शर्मा ने कहा कि जनता ने यह साबित कर दिया है कि कोई भी जाति किसी एक राजनीतिक दल की स्थायी गुलाम नहीं होती। उनका कहना है कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है और मतदाता समय-समय पर अपने विवेक से निर्णय लेते हैं।1
- नबीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोनबरसा में 90 लीटर देसी शराब बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नबीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा से 90 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस टीम ने सोनबरसा गांव में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में 90 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और मामले में संलिप्त लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। नबीनगर पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है और इसे शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Aurangabad #Nabinagar #NabinagarPolice #BiharPolice #LiquorSeized #LiquorSmuggling #Prohibition #CrimeNews #90LiterLiquor #Sonbarsa #ActionAgainstLiquor1
- लातेहार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार में श्रद्धांजलि सभा, किनामाड़ चौक का नामकरण लातेहार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार में श्रद्धांजलि सभा, किनामाड़ चौक का नामकरण लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को लातेहार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किनामाड़ चौक का नाम बदलकर 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक' रखा गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने दिशोम गुरु के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और अलग राज्य आंदोलन के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर चौक का नामकरण और प्रतिमा की स्थापना केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा देने का माध्यम भी है। कार्यक्रम का समापन दिशोम गुरु के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके सपनों के झारखंड के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।4
- दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार में श्रद्धांजलि, किनामाड़ चौक का नामकरण झामुमो संस्थापक, झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस अवसर पर किनामाड़ चौक का नाम बदलकर 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक' किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ सहादेव ने कहा कि दिशोम गुरु ने झारखंड की पहचान और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। चौक का नामकरण आने वाली पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा देगा।1