logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नबीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोनबरसा में 90 लीटर देसी शराब बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नबीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा से 90 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस टीम ने सोनबरसा गांव में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में 90 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और मामले में संलिप्त लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। नबीनगर पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है और इसे शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Aurangabad #Nabinagar #NabinagarPolice #BiharPolice #LiquorSeized #LiquorSmuggling #Prohibition #CrimeNews #90LiterLiquor #Sonbarsa #ActionAgainstLiquor

20 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
20 hrs ago

नबीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोनबरसा में 90 लीटर देसी शराब बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नबीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा से 90 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस टीम ने सोनबरसा गांव में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में 90 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और मामले में संलिप्त लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। नबीनगर पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है और इसे शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Aurangabad #Nabinagar #NabinagarPolice #BiharPolice #LiquorSeized #LiquorSmuggling #Prohibition #CrimeNews #90LiterLiquor #Sonbarsa #ActionAgainstLiquor

More news from बिहार and nearby areas
  • किसानों को खाद के लिए बहुत ही दिक्कत हो रहा है🙏 सुबह से ही लाइन लग रहा है गोह मे. 😭
    1
    किसानों को खाद के लिए बहुत ही दिक्कत हो रहा है🙏 सुबह से ही लाइन लग रहा है गोह मे. 😭
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local News Reporter औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • 23-24 अगस्त को सजेगा खिरियावां स्थित मानव घाट महोत्सव, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह होंगे आकर्षण मदनपुर प्रखंड के खिरियावां स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मानव घाट में 23 व 24 अगस्त को दो दिवसीय मानव घाट महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। इसकी तैयारी को लेकर धार्मिक न्यास समिति की बैठक सामाजिक कार्यकर्ता उदय कुमार शिकारी की अध्यक्षता में हुई। महोत्सव में जलभरी यात्रा, शिव जलाभिषेक, भंडारा, शिव आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा समाज के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों और शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। बैठक में जसपाल साव, अयोध्या साव, रंजय कुमार, राजेश साव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    23-24 अगस्त को सजेगा खिरियावां स्थित मानव घाट महोत्सव, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह होंगे आकर्षण
मदनपुर प्रखंड के खिरियावां स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मानव घाट में 23 व 24 अगस्त को दो दिवसीय मानव घाट महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। इसकी तैयारी को लेकर धार्मिक न्यास समिति की बैठक सामाजिक कार्यकर्ता उदय कुमार शिकारी की अध्यक्षता में हुई। महोत्सव में जलभरी यात्रा, शिव जलाभिषेक, भंडारा, शिव आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा समाज के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों और शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। बैठक में जसपाल साव, अयोध्या साव, रंजय कुमार, राजेश साव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • ग्राम बभाने, प्रखंड प्रतापपुर, जिला चतरा का निवासी हूं। हमारे गांव की गली सड़क बनने के समय से ही उस पर पानी जमा हो जाता है। इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद मरम्मत हुई, लेकिन समस्या आज भी बनी हुई है। वर्तमान में ठेकेदार द्वारा सड़क को तोड़कर पानी निकासी का कार्य किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य में कोई तकनीकी कमी रह गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपयोग नहीं की गई थी। अतः निवेदन है कि संबंधित सड़क की तकनीकी जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए तथा स्थायी रूप से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि भविष्य में सड़क खराब न हो और ग्रामीणों को परेशानी न हो।
    1
    ग्राम बभाने, प्रखंड प्रतापपुर, जिला चतरा का निवासी हूं। हमारे गांव की गली सड़क बनने के समय से ही उस पर पानी जमा हो जाता है। इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद मरम्मत हुई, लेकिन समस्या आज भी बनी हुई है।
वर्तमान में ठेकेदार द्वारा सड़क को तोड़कर पानी निकासी का कार्य किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य में कोई तकनीकी कमी रह गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपयोग नहीं की गई थी।
अतः निवेदन है कि संबंधित सड़क की तकनीकी जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए तथा स्थायी रूप से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि भविष्य में सड़क खराब न हो और ग्रामीणों को परेशानी न हो।
    user_Rohit kumar
    Rohit kumar
    प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • शांति एवं समृद्धि के लिए डोभी प्रखंड के बजौरा में हुआ अखंड कीर्तन आयोजित शांति एवं समृद्धि के लिए बजौरा में हुआ अखंड किर्तन डोभी/गए डोभी प्रखंड क्षेत्र के बजौरा गांव में मानव कल्याण एवं विश्व में शांति,गांव में समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना से 24 घंटा के अखंड किर्तन का आयोजन किया गया। यह सोमवार दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर मंगल वार को 3 बजे हवन के उपरांत समाप्त हो जायेगा। प्रसाद वितरण के बाद मंगलवार के रात्री में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जय सियाराम जय सियाराम से वातावरण भक्तिमय रहा। इस कार्यक्रम में आनंद भूषण सिंह,पारस सिंह,मनोज यादव, संतोष,प्रिंस केशरी,सफल बनाने में लगे थे। आचार्य में अजय कुमार मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से विधिवत पुजा करवाया गया।
    1
    शांति एवं समृद्धि के लिए डोभी प्रखंड के बजौरा में हुआ अखंड कीर्तन आयोजित 
शांति एवं समृद्धि के लिए बजौरा में हुआ अखंड किर्तन
डोभी/गए
डोभी प्रखंड क्षेत्र के बजौरा गांव में मानव कल्याण एवं विश्व में शांति,गांव में समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना से 24 घंटा के अखंड किर्तन का आयोजन किया गया। यह सोमवार दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर मंगल वार को 3 बजे हवन के उपरांत समाप्त हो जायेगा। प्रसाद वितरण के बाद मंगलवार के रात्री में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जय सियाराम जय सियाराम से वातावरण भक्तिमय रहा। इस कार्यक्रम में आनंद भूषण सिंह,पारस सिंह,मनोज यादव, संतोष,प्रिंस केशरी,सफल बनाने में लगे थे। आचार्य में अजय कुमार मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से विधिवत पुजा करवाया गया।
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    21 hrs ago
  • Exam center on Duty A.V.R.S Bouncer & security Boadgaya
    1
    Exam center on Duty A.V.R.S Bouncer & security Boadgaya
    user_A.V.R.S Bouncer & Securit
    A.V.R.S Bouncer & Securit
    बोधगया, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • खिरियावाँ की बेटी ने रचा इतिहास: BPSC 70वीं परीक्षा में सफलता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बनीं नेहा कुमारी, विधायक ने किया सम्मानित मदनपुर प्रखंड के खिरियावाँ गांव की बेटी नेहा कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर पूरे औरंगाबाद जिले व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नेहा कुमारी के पिता संतोष कुमार एवं पूरे परिवार को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है और युवा वर्ग में उत्साह की नई लहर दौड़ गई है। नेहा की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस खुशी के अवसर पर रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने नेहा कुमारी के आवास पहुँचकर बीते शाम उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने नेहा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। विधायक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि नेहा कुमारी अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। विधायक ने नेहा कुमारी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #BPSC70 #BPSC #NehaKumari #SuccessStory #Aurangabad #Madanpur #Khiriyawan #PramodKumarSingh #JDU #BiharNews #DistrictMinorityWelfareOfficer #InspiringSuccess
    1
    खिरियावाँ की बेटी ने रचा इतिहास: BPSC 70वीं परीक्षा में सफलता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बनीं नेहा कुमारी, विधायक ने किया सम्मानित 
मदनपुर प्रखंड के खिरियावाँ गांव की बेटी नेहा कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर पूरे औरंगाबाद जिले व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नेहा कुमारी के पिता संतोष कुमार एवं पूरे परिवार को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है और युवा वर्ग में उत्साह की नई लहर दौड़ गई है। नेहा की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस खुशी के अवसर पर रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने नेहा कुमारी के आवास पहुँचकर  बीते शाम उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने नेहा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।
विधायक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि नेहा कुमारी अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। विधायक ने नेहा कुमारी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी। 
#BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #BPSC70 #BPSC #NehaKumari #SuccessStory #Aurangabad #Madanpur #Khiriyawan #PramodKumarSingh #JDU #BiharNews #DistrictMinorityWelfareOfficer #InspiringSuccess
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • 😡 हंटरगंज में24 घंटे बिजली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन😡 बिजली की आंख-मिचौली से परेशान होकर आज हंटरगंज के लोगों ने कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। समस्या: ❌ रोज 8-10 घंटे कटौती ❌ लो वोल्टेज ❌ शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं ❌ बिल पूरा, सुविधा आधी मांग: तुरंत नियमित बिजली आपूर्ति शुरू हो, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा। #Hunterganj #Chatra #BijliSamashya #JharkhandBijli #Protest Saryu जी इसे आप वीडियो के साथ डालिए तो और ज्यादा असर होगा। टैग कर दीजिए @JSEB और स्थानीय विधायक को।
    1
    😡 हंटरगंज में24 घंटे बिजली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन😡
बिजली की आंख-मिचौली से परेशान होकर आज हंटरगंज के लोगों ने 
कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
समस्या: 
❌ रोज 8-10 घंटे कटौती
❌ लो वोल्टेज 
❌ शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं
❌ बिल पूरा, सुविधा आधी
मांग: तुरंत नियमित बिजली आपूर्ति शुरू हो, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा।
#Hunterganj #Chatra #BijliSamashya #JharkhandBijli #Protest
Saryu जी इसे आप वीडियो के साथ डालिए तो और ज्यादा असर होगा। टैग कर दीजिए @JSEB और स्थानीय विधायक को।
    user_Saryu Yadav
    Saryu Yadav
    Local News Reporter शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.