क्या विकसित भारत का सपना ऐसी टूटी फूटी सड़कों से पूरा होगा पूरी ताकत से कर रहे क्षेत्र का विकास सांसद व विधायक मरम्मत की आस में टूटी सड़क से, सांसद-विधायक भी बेबस! सरसेडी-तातारगंज मार्ग बना मौत का कुआं, तहसील मुख्यालय जाने वाले परेशान* प्रयागराज, बारा। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सरसेडी से तातारगंज मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात में यह सड़क तालाब बन गई है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात स्थानीय सांसद और विधायक भी इस सड़क को लेकर असहाय नजर आ रहे हैं कई बार ज्ञापन और धरना प्रदर्शन के बाद भी मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई है। जमीनी हकीकत: गड्ढे ही गड्ढे 8-10 किमी की इस सड़क पर हर 10 मीटर पर बड़े-बड़े गड्ढे। एंबुलेंस और स्कूल बस निकलना भी मुश्किल जनजीवन प्रभावित बारा तहसील, अस्पताल, मंडी और कोर्ट जाने वाले हजारों ग्रामीण रोज इस सड़क से गुजरने को मजबूरआंदोलन बेअसर किसानों और व्यापारियों ने कई बार चक्का जाम किया, लेकिन लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ आश्वासन दिया ग्रामीणों का दर्द टैक्स देते हैं, वोट भी देते हैं। लेकिन सड़क के लिए 5 साल से भटक रहे हैं। सांसद-विधायक आकर फोटो खिंचवा कर चले जाते हैं। बरसात में गर्भवती महिलाओं को तहसील ले जाने में जान निकल जाती है। मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए, वरना आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार किया जाएगा। क्या विकसित भारत" का सपना ऐसी टूटी सड़कों से पूरा होगा जन मानस में बना चर्चा का विषय
क्या विकसित भारत का सपना ऐसी टूटी फूटी सड़कों से पूरा होगा पूरी ताकत से कर रहे क्षेत्र का विकास सांसद व विधायक मरम्मत की आस में टूटी सड़क से, सांसद-विधायक भी बेबस! सरसेडी-तातारगंज मार्ग बना मौत का कुआं, तहसील मुख्यालय जाने वाले परेशान* प्रयागराज, बारा। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सरसेडी से तातारगंज मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात में यह सड़क तालाब बन गई है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात स्थानीय सांसद और विधायक भी इस सड़क को लेकर असहाय नजर आ रहे हैं कई बार ज्ञापन और धरना प्रदर्शन के बाद भी मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई है। जमीनी हकीकत: गड्ढे ही गड्ढे 8-10 किमी की इस सड़क पर हर 10 मीटर पर बड़े-बड़े गड्ढे। एंबुलेंस और स्कूल बस निकलना भी मुश्किल जनजीवन प्रभावित बारा तहसील, अस्पताल, मंडी और कोर्ट जाने वाले हजारों ग्रामीण रोज इस सड़क से गुजरने को मजबूरआंदोलन बेअसर किसानों और व्यापारियों ने कई बार चक्का जाम किया, लेकिन लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ आश्वासन दिया ग्रामीणों का दर्द टैक्स देते हैं, वोट भी देते हैं। लेकिन सड़क के लिए 5 साल से भटक रहे हैं। सांसद-विधायक आकर फोटो खिंचवा कर चले जाते हैं। बरसात में गर्भवती महिलाओं को तहसील ले जाने में जान निकल जाती है। मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए, वरना आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार किया जाएगा। क्या विकसित भारत" का सपना ऐसी टूटी सड़कों से पूरा होगा जन मानस में बना चर्चा का विषय
- क्या विकसित भारत का सपना ऐसी टूटी फूटी सड़कों से पूरा होगा पूरी ताकत से कर रहे क्षेत्र का विकास सांसद व विधायक मरम्मत की आस में टूटी सड़क से, सांसद-विधायक भी बेबस! सरसेडी-तातारगंज मार्ग बना मौत का कुआं, तहसील मुख्यालय जाने वाले परेशान* प्रयागराज, बारा। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सरसेडी से तातारगंज मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात में यह सड़क तालाब बन गई है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात स्थानीय सांसद और विधायक भी इस सड़क को लेकर असहाय नजर आ रहे हैं कई बार ज्ञापन और धरना प्रदर्शन के बाद भी मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई है। जमीनी हकीकत: गड्ढे ही गड्ढे 8-10 किमी की इस सड़क पर हर 10 मीटर पर बड़े-बड़े गड्ढे। एंबुलेंस और स्कूल बस निकलना भी मुश्किल जनजीवन प्रभावित बारा तहसील, अस्पताल, मंडी और कोर्ट जाने वाले हजारों ग्रामीण रोज इस सड़क से गुजरने को मजबूरआंदोलन बेअसर किसानों और व्यापारियों ने कई बार चक्का जाम किया, लेकिन लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ आश्वासन दिया ग्रामीणों का दर्द टैक्स देते हैं, वोट भी देते हैं। लेकिन सड़क के लिए 5 साल से भटक रहे हैं। सांसद-विधायक आकर फोटो खिंचवा कर चले जाते हैं। बरसात में गर्भवती महिलाओं को तहसील ले जाने में जान निकल जाती है। मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए, वरना आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार किया जाएगा। क्या विकसित भारत" का सपना ऐसी टूटी सड़कों से पूरा होगा जन मानस में बना चर्चा का विषय1
- स्वतंत्रता दिवस पर चिल्ला मोड़ से जसरा ब्लाक तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस पर चिल्ला मोड़ से जसरा ब्लाक तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा के माध्यम से अमर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि Ancor...स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तथा लोग आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाते हैं आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख जसरा घनश्याम कोटार्य के नेतृत्व में यमुनानगर के चिल्ला मोड़ से जसरा ब्लाक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तथा उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया है पूर्व ब्लाक प्रमुख घनश्याम कोटार्य ने लोगों से अपील की है की आजादी के इस पावन बेला पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश की आजादी में बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं1
- मांडा थाना क्षेत्र में आज AURORA EX कम्पनी का अरुण कुमार कुशवाहा जी के द्वाराआफिस का उदघाटन हुआ1
- जसरा ब्लाक कांटी ठनठनवा गांव के ग्रामीण लोगों का छलका दर्द रोड न बनने से बिन्द बस्ती का हाल बेहाल आखिर जिम्मेदार मौन क्यों सड़क न बनने पर तहसील घेराव की चेतावनी ठनठनवा गांव में रोड न बनने से बिन्द बस्ती का हाल बेहाल हो गया है बरसात की शुरुआत के साथ ही जसरा ब्लाक के कांटी ठनठनवा गांव की मुख्य सड़कें पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई है यह वही सड़कें हैं जो बाजार अस्पताल और स्कूल तहसील ब्लाक से जोड़ती है लेकिन यहां सिर्फ कीचड़ गहरे गड्ढे और सड़ा हुआ पानी है घुटने तक कीचड़ में फंस कर लोग गिरते पड़ते हैं और अपना सफर पूरा कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है इस रोड से योजना सैकड़ों छात्र मरीज और मजदूर गुजरते हैं बरसात में यहा निकलना किसी जंग से कम नहीं है विधायक जी आए सांसद जी का बोर्ड लगा है अधिकारी भी आते हैं पर किसी भी की नजर इस सड़क पर नहीं पड़ी बरसात में हम कैसे जाते हैं ये दर्द बयान किया बिन्द बस्ती को लोगों ने ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की शिकायत कयी बार उच्च अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से दी जा चुकी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं होती है अब तक हम मिडिया के माध्यम से अपनी आवाज उपर तक पहुंचना चाहते हैं हमें कुछ भी नहीं चाहिए सिर्फ गांव का विकास हो और लोगों को आने जाने के लिए पक्की सड़क मिल जाए राय प्रताप बिन्द और लोगों ने कहा कीचड़ के कारण एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं की गाड़ियां भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही है बीमार लोगों को चारपाई पर लादकर ले जाना पड़ रहा है ग्रामीणों ने जिला अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण सड़क का जल्द निमार्ण या मरम्मत कराया जाये ताकि बरसात के समय में लोगों को राहत मिले और कोई अप्रिय घटनाएं न हो सके और ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है कि सड़क निर्माण नहीं हुआ तो बहुत जल्द तहसील घेराव किया जायेगा इस अवसर पर मौजूद रहे राय प्रताप बिन्द बालगोविंद बिन्द संतोष कुमार बिन्द विक्रम प्रसाद बिन्द अनिल कुमार बिन्द दीपक राज बिन्द राहुल पटेल रामबहादुर पटेल मुखिया पटेल कमलाकांत बिन्द नीरज बिन्द नानबाबू पटेल राधेश्याम बिन्द फूल चंद बिन्द रमेश बिन्द राजकुमार बिन्द डॉ लवकुश बिन्द राज पैथोलॉजी बारा आदि सैकड़ों ग्रामीणों मौजूद रहे पत्रकार महेन्द्र सिंह कोहली जे जे न्यूज हिंदी दैनिक जिला मिडिया प्रभारी यमुनानगर बारा प्रयागराज1
- सड़क न बनने से बिंद बस्ती का हाल बेहाल, ग्रामीणों ने दी तहसील घेराव की चेतावनी प्रयागराज/कांटी ठनठनवा, प्रयागराज। जसरा ब्लॉक के कांटी ठनठनवा गांव में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का दर्द छलक उठा। बरसात शुरू होते ही गांव की मुख्य सड़कें कीचड़, गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण पूरी तरह बदहाल हो गई हैं। बिंद बस्ती के लोगों का कहना है कि यही सड़क बाजार, अस्पताल, स्कूल, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ती है, लेकिन इसकी हालत इतनी खराब है कि ग्रामीणों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर घुटनों तक कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से लोग गिरते-पड़ते आवागमन करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं, मरीजों, मजदूरों और बुजुर्गों को हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई बार बीमार लोगों को चारपाई पर लादकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर कई बार अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का गांव में आना-जाना होता है, लेकिन आज तक किसी का ध्यान इस बदहाल सड़क की ओर नहीं गया। राय प्रताप बिंद समेत ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं है, वे सिर्फ गांव के विकास और आवागमन के लिए पक्की सड़क चाहते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क का जल्द निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे और तहसील का घेराव किया जाएगा। इस दौरान राय प्रताप बिंद, बालगोविंद बिंद, संतोष कुमार बिंद, विक्रम प्रसाद बिंद, अनिल कुमार बिंद, दीपक राज बिंद, राहुल पटेल, रामबहादुर पटेल, मुखिया पटेल, कमलाकांत बिंद, नीरज बिंद, नानबाबू पटेल, राधेश्याम बिंद, फूलचंद बिंद, रमेश बिंद, राजकुमार बिंद, डॉ. लवकुश बिंद, राज पैथोलॉजी बारा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।1
- सरायममरेज पुलिस ने लूट-छिनैती गिरोह का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी हिरासत में प्रयागराज। सरायममरेज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लूट और छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर छह मोबाइल फोन, 11,400 रुपये नकद और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन भारतीया उर्फ बादल (19) निवासी गगौर, थाना फूलपुर और मोहम्मद अरमान (19) निवासी मोहद्दीपुर, थाना उतरांव के रूप में हुई है। दोनों को सोमवार को वरुणा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। मामला सरायममरेज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 162/2026 से संबंधित है। पुलिस के मुताबिक 25/26 जुलाई की रात वरुणा नदी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर उसे धमकाया और पिन व पासवर्ड हासिल कर यूपीआई के जरिए रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सुनसान स्थानों पर लोगों को रोककर डराने-धमकाने के बाद लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने बहरिया, उतरांव सहित अन्य थाना क्षेत्रों में भी वारदातें की थीं। बरामद दोनों मोटरसाइकिलें भी चोरी की बताई गई हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरीश कुमार राय समेत सरायममरेज थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।1