Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीजल पेट्रोल पूरा है तो पेट्रोल पंप बंद क्यों है जनता को क्यों नहीं मिल रहा डीजल पेट्रोल। आखिर कहां जा रहा है डीजल पेट्रोल क्यों जनता को किया जा रहा है गुमराह।
Nandkishor Arya
डीजल पेट्रोल पूरा है तो पेट्रोल पंप बंद क्यों है जनता को क्यों नहीं मिल रहा डीजल पेट्रोल। आखिर कहां जा रहा है डीजल पेट्रोल क्यों जनता को किया जा रहा है गुमराह।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे सुरक्षा कर्मियों की हालत पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सेंट्रल बैंक के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड नशे में इस कदर बेसुध मिला कि उसे यह तक होश नहीं रहा कि वह कहां बैठा है और क्या कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होमगार्ड ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह खुद पर नियंत्रण भी नहीं रख पाया और वहीं पैंट में पेशाब कर दिया। यह नजारा देख आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस व्यक्ति के भरोसे बैंक जैसे संवेदनशील स्थान की सुरक्षा सौंपी गई हो, अगर वही इस हालत में मिले तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। 👉 अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ऐसे लापरवाह कर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- मित्र राष्ट्र नेपाल में सुदूरपश्चिम प्रदेश के कैलाली जिला स्थित गोदावरी नगरपालिका वार्ड संख्या-4 के बुढीतोला क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुढीतोला क्षेत्र पर्यटन प्रबन्धन तथा बाजार व्यवस्थापन समिति द्वारा पलिया के मां राजरानी होटल एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि नेपाल में आयोजित होने वाले पर्यटन महोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति के अनुसार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सड़कों पर झालरों से रोशनी की व्यवस्था की गई है। साथ ही सड़क किनारे पत्थरों पर ऐतिहासिक झलक देने वाले चित्र उकेरे गए हैं। इसके अलावा तितली उद्यान, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, होमस्टे जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, जिससे पर्यटक स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कर सकें। बता दें कि बुढीतोला क्षेत्र धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां स्थित गोदावरी गंगा के उद्गम स्थल को स्थानीय लोग कैलाश पर्वत का स्वरूप मानते हैं। मान्यता है कि यहां से निकलने वाली दो धाराओं में एक में काला और दूसरी में सफेद जल प्रवाहित होता है, जिन्हें क्रमशः काली और सेती नदी कहा जाता है। इन दोनों धाराओं के संगम को ‘दोगढ़’ के नाम से जाना जाता है, जहां से गोदावरी गंगा का प्रवाह आगे बढ़ता है। यह क्षेत्र प्राचीन मान्यताओं और धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां माघी मेला एवं महाशिवरात्रि सहित विभिन्न अवसरों पर बड़े आयोजन होते हैं। सम्वत् 2072 में यहां कुंभ मेले का भी आयोजन हो चुका है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र गोदावरी गंगा से लगभग 17 किलोमीटर तथा अतरिया बाजार से करीब 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तराई क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी के दौरान भी यहां अपेक्षाकृत ठंडा तापमान पर्यटकों को आकर्षित करता है। समिति ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटन विकास के साथ-साथ निवेश की भी अपार संभावनाएं हैं। विशेष रूप से बंजी जंप, रॉक क्लाइंबिंग, ट्री हाउस, चिल्ड्रेन पार्क, कृत्रिम झरना और इको रिसॉर्ट जैसी परियोजनाओं के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। समिति की ओर से देश-विदेश के पर्यटकों, पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों को बुढीतोला पर्यटन महोत्सव में शामिल होने और इस क्षेत्र के प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्व को करीब से देखने का आमंत्रण दिया गया है।1
- लखीमपुर खीरी: जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। अधिकारियों के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। यदि किसी स्थान पर अस्थायी समस्या आती भी है तो उसे तत्काल दूर किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शांति और संयम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।1
- लखीमपुर खीरी जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर खुर्शीद आलम लखीमपुर शहर के मोहल्ला काशीनगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब पानी की पाइपलाइन के ऊपर ही बिजली का खंभा खड़ा कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक खंभा हिल रहा था और कभी भी गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद बिजली विभाग हरकत में आया। आरोप है कि विभाग ने अपनी गलती सुधारने के बजाय बीती रात चुपचाप खंभा उखाड़ दिया। लेकिन जल्दबाजी में की गई इस कार्रवाई ने हालात और बिगाड़ दिए। खंभा हटाते समय पास के नाले की दीवार टूट गई, जिससे नाला फट गया और नगर पालिका की पानी सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। अब काशीनगर और आसपास के इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान हैं, खासकर भीषण गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो गई है। पहले खंभा लगाकर जान खतरे में डाली, अब उसे हटाकर पानी भी बंद कर दिया… आखिर जिम्मेदार कौन है?” तो एक गलती को छुपाने की कोशिश ने पूरे इलाके को संकट में डाल दिया… सवाल यही है कि क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर मामला ऐसे ही दबा दिया जाएगा… फिलहाल, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं…2
- निघासन-पलिया मार्ग - चौड़ीकरण कार्य में अनियमितता, विधायक रोमी साहनी ने जताई नाराजगी निघासन-पलिया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है, जहां ठेकेदार द्वारा मानक से अधिक मिट्टी का प्रयोग किए जाने की शिकायत है इसी दौरान मौके से गुजर रहे पलिया विधायक रोमी साहनी ने गाड़ी से उतरकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और मानक विहीन काम देखकर नाराजगी जताई विधायक ने ठेकेदार को गुणवत्ता के अनुसार कार्य करने और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- 'गर्मी से बेहाल चलो, बुढ़ीतोला नेपाल'=आयोजक मंडल पलिया-खीरी।भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बेहाल लोगों को राहत देने के लिए पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले में स्थित बुढ़ीतोला में भव्य 'बुढ़ीतोला पर्यटन महोत्सव 2083' का आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव के प्रचार-प्रसार और भारतीय पर्यटकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से रविवार को पलिया-भीरा मार्ग स्थित मां राज रानी होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में नेपाल से आए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव की विशेषताओं और वहां की प्राकृतिक सुंदरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम के संयोजक हरिदत्त भट्टराई ने बताया कि बुढ़ीतोला क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शीतल जलवायु के लिए जाना जाता है। जब तराई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के पार होता है, तब भी बुढ़ीतोला में तापमान 30-32 डिग्री के आसपास रहता है, जो पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन गंतव्य साबित होता है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 30 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक चलेगा। इस दौरान पर्यटकों के लिए कम खर्च में घरेलू वातावरण के साथ ठहरने और मनोरंजन के पूरे इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव का मुख्य आकर्षण स्थानीय संस्कृति, ऐतिहासिक चित्र, भगवान शिला के दर्शन और प्राकृतिक जलधाराएं होंगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विश्व कांत त्रिपाठी ने किया। वार्ता के दौरान बताया गया कि बुढ़ीतोला क्षेत्र गोदावरी गंगा के निकट स्थित है और इसे धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां पर्यटकों के लिए व्यू टावर, सेल्फी पॉइंट और स्थानीय होम-स्टे की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि लोग कम खर्च में परिवार के साथ प्रकृति का आनंद ले सकें। आयोजकों ने 'गर्मी से बेहाल चलो, बुढ़ीतोला नेपाल' का नारा देते हुए भारतीय पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर नेपाल से आए संयोजक मंडल के सदस्यों में हरिदत्त भट्टराई के साथ ही अन्य सहयोगी और स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में इस बात पर जोर दिया गया कि भारत और नेपाल के बीच की सांस्कृतिक और व्यापारिक दूरियों को कम करने में यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा। पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नेपाल प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।2