Shuru
Apke Nagar Ki App…
Neeraj Mariya
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Neeraj Mariya1
- Uttar Pradesh jila Sambhal DM sahab Asia se nivedan hai gram Kaithal Thana Chandausi jila Sambhal yah prathama Bank ke piche yahan bacchon aane jaane mein pareshani hoti hai jo School ko jaate Hain kapde utaar kar ya chappal utaar kar hath mein Le jaate Hain FIR uske bad School jaate Hain yah chhoti Si sadak hai Kareeb 100 meter ke aaspaas iska Nirman karaya jaaye aur uski jaanch karai jaaye 15 sal se abhi tak Pradhanmantri nahin banaaiye1
- बिल्सी थाना परिसर स्थित माता रानी मंदिर में प्रतिष्ठित व्यापारी अवधेश लड्ढा माहेश्वरी ने किया भव्य श्रृंगार, स्वच्छता का दिया संदेश बिल्सी थाना परिसर स्थित माता रानी मंदिर में प्रतिष्ठित व्यापारी अवधेश लड्ढा माहेश्वरी ने किया भव्य श्रृंगार, स्वच्छता का दिया संदेश बदायूं के बिल्सी थाना परिसर स्थित माता रानी के मंदिर में धार्मिक आस्था और सेवा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। बिल्सी के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारी अवधेश लड्ढा माहेश्वरी ने अपने परिवार के साथ माता रानी का विधि-विधान से श्रृंगार और पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद उन्होंने अपने इष्ट मित्रों एवं श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी भक्तों से मंदिरों में साफ-सफाई बनाए रखने, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने तथा पेयजल, विद्युत, पेंटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं के संरक्षण एवं रखरखाव में सहयोग करने की अपील की। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।1
- 2027 फतह के मिशन पर बसपा, जनपद संभल में मंडल स्तरीय बैठक में दिया गया संगठन मजबूत करने का मंत्र। 2027 फतह के मिशन पर बसपा, जनपद संभल में मंडल स्तरीय बैठक में दिया गया संगठन मजबूत करने का मंत्र। बहुजन समाज पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में संभल में मुरादाबाद मंडल के चार जिलों संभल , मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा के पदाधिकारियों की अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे बसपा के वरिष्ठ नेता मुनकाद अली ने बताया कि बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का अभियान तेजी से चल रहा है और अब तक करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। बैठक में इस कार्य की समीक्षा के साथ आगे की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई। मुनकाद अली ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और सर्वसमाज को बसपा से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में हर सीट पर बसपा को मजबूत करने और अधिक से अधिक विधायक जिताने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। कांवड़ यात्रा के दौरान बाजार और सड़कों पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम या त्योहार के दौरान सरकार जो व्यवस्था उचित समझे, वह करे। इस विषय पर उन्होंने कोई राजनीतिक टिप्पणी करने से परहेज किया। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े सवाल पर मुनकाद अली ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई रुकने का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शिक्षा से जुड़ी संस्थाओं में यदि कोई कमी भी हो तो ऐसी कार्रवाई न हो जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों को अंतिम रूप देने और 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।2
- संभल के थाना बनियाठेर पुलिस द्वारा हत्या के 01 वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तारी कर जेल भेजा1
- स्लग----बदायूं का रामा हॉस्पिटल एक बार फिर सुर्खियों में। विगत दो दिन पूर्व ही लगे थे मारपीट तथा अभद्रता के आरोप। बदायूं न्यूज़ प्रशांत राठौर, भारत अपडेट, बदायूं। फोनों 9837280889 स्लग----बदायूं का रामा हॉस्पिटल एक बार फिर सुर्खियों में। विगत दो दिन पूर्व ही लगे थे मारपीट तथा अभद्रता के आरोप। एंकर: बदायूं के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में कथित लापरवाही, अवैध वसूली और मारपीट कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अस्पताल प्रबंधन का पक्ष भी सामने आना बाकी है। वीओ-1: परिजनों का आरोप है कि मरीज के इलाज के नाम पर उनसे करीब 6 लाख रुपये खर्च कराए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया। उनका कहना है कि जब मरीज की स्थिति सामने आई तो उसके सिर में कीड़े पड़ चुके थे, जिसे वे अस्पताल की कथित लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं। वीओ-2: परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और ईंटों व कांच की बोतलों से हमला किया। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ऐसे लोगों को संरक्षण देता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल बना रहता है। वीओ-3: परिजनों का दावा है कि रामा हॉस्पिटल पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशांत राठौर, भारत अपडेट, बदायूं। फोनों 98372808891
- संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब सांसद डिंपल यादव हाथ में एक सांकेतिक दान पेटी लेकर संसद परिसर पहुंचीं। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सपा सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस प्रदर्शन में अखिलेश यादव समेत कई सांसद मौजूद रहे, लेकिन डिंपल यादव की दान पेटी और उनका मीडिया से "चंदा दीजिए" कहना सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा वायरल हो गया.. #DimpleYadav #AkhileshYadav #SamajwadiParty #Parliament #MonsoonSession #Ayodhya #RamMandir #PoliticalNews1
- बदायूँ ब्रेकिंग... पुलिस ने सरकारी पानी की टंकी से हुई सोलर पैनल चोरी का किया खुलासा। बदायूँ ब्रेकिंग... पुलिस ने सरकारी पानी की टंकी से हुई सोलर पैनल चोरी का किया खुलासा। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर दो आरोपियों को दासपुर गांव जाने वाले मार्ग से किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार सोलर पैनल सुरक्षित बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने सरकारी पानी की टंकी से सोलर पैनल चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी की इस घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने मुकदमे में बरामदगी से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की। बरामद सोलर पैनलों को कब्जे में लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा तर्क परौली गांव का मामला3